206129
Auraiya - पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन
Chandnapur Dayal Singh, Uttar Pradesh:पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध, पहुज और क्वारी नदियों का संगम होता है, एक अनूठा इतिहास रचा गया। चंबल संग्रहालय के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट हिमांशु शेखर परिदा ने अपनी रेत कला का जादू बिखेरा। यह पहला अवसर था जब पंचनद के तट पर रेत कला का ऐसा भव्य प्रदर्शन हुआ। हिमांशु शेखर परिदा, जो भारतीय सैंड आर्ट के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं, ने अपने अद्वितीय कौशल और रचनात्मकता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाले के गंदे पानी में केले धोकर बेचे जाने का वीडियो वायरल; जाँच जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 06.08.26 को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति केले को नाले के गंदे पानी में धुलकर उसको बिक्री के लिए रख रहा है। इस संबंध में जांच की गई तो गीतांजलि बिहार कॉलोनी में एक सादिक नाम के व्यक्ति का कोल्ड स्टोर है, और वह बाहर से ट्रक से केले मंगाकर बिक्री करने का कार्य करता है। ट्रक से केले उतारते समय उसके एक ठेला जिस पर 5 कैरेट होते हैं, पलट जाने के कारण नाली में गिर गया था। जिसको निकलवाकर कोल्ड स्टोर के पीछे ही एक ग्राउंड में फेंकवा दिया है, उसको बिक्री के लिए उपयोग नहीं किया है। इस संबंध में मौके का वीडियो भी उपलब्ध है।0
0
Report
NSG और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर MOCK एंटी-टेरर एक्सरसाइज
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NATIONAL SECURITY GUARD (NSG) WITH DELHI POLICE CONDUCTS MOCK ANTI-TERROR EXERCISE AT SEVERAL LOCATIONS ACROSS DELHI/ VISUALS FROM SAFDARJUNG HOSPITAL0
0
Report
दिल्ली कैबिनेट ने निजी यूनिवर्सिटीज बिल 2026 को मंजूरी दी
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग दिल्ली कैबिनेट का बड़ा फैसला दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल, 2026 को कैबिनेट की मंजूरी • दिल्ली में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन के लिए बनेगा नया नियामक ढांचा • निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने वालों को खुद जमीन खरीदनी होगी • 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान • सभी निजी विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के फ्रेमवर्क का पालन करना होगा • फीस में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान • निजी विश्वविद्यालयों की निगरानी के लिए रेगुलेटरी कमेटी का गठन • बिल को अगले सप्ताह दिल्ली विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना, सोमवार को पेश किए जाने के आसार0
0
Report
Advertisement
हरदा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू, कैलाश विश्वास सारंग ने खेल-कूद पुरस्कार दिए
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रभारी मंत्री का हरदा दौरा एंकर – हरदा जिले में आज से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में हरदा के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग आज हरदा पहुंचे। वीओ – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हरदा जिले में भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में हरदा के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग जिले के दौरे पर पहुंचे।प्रभारी मंत्री सबसे पहले ग्राम करताना स्थित सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री हरदा के इंडोर स्टेडियम पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कैलाश विश्वास सारंग ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया और कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार की खेल नीति की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। बाइट 1– कैलाश विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री, हरदा0
0
Report
गुरुग्राम- दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बारिश से भारी जाम, रफ्तार थमी
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम में कई किलोमीटर लंबा लगा जाम गुरुग्राम दिल्ली एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार थमी बारिश के कारण सड़कों पर वहान रेंग रेंग कर चल रहे हैं गुरूग्राम से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर शंकर चौक से लेकर महिपालपुर दिल्ली तक जाम दिल्ली से जयपुर जाने वाले रास्ते पर गुरुग्राम के इफको चौक से लेकर खेढकी धौला टोल प्लाजा तक जाम0
0
Report
उमरिया में तेज बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर, तीन घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया में तेज रफ्तार बस का कहर, बस ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर। जोहिला पुल के टर्निंग पॉइंट पर बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत। हादसे में पिकअप सवार चालक सहित तीन लोग घायल। एक की हालत गंभीर। घायलों को पाली अस्पताल में कराया गया भर्ती। पाली से नौरोजाबाद जा रही थी पिकअप, नौरोजाबाद की ओर से आ रही थी तेज रफ्तार बस। पाली थाना क्षेत्र के जोहिला पुल के पास हुई घटना,मामले की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
बारिश से उफान पर आया पन्याली नाला, घंटों रहा यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:बारिश से उफान पर आया पन्याली नाला, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, घंटों प्रभावित रहा यातायात. सल्ट क्षेत्र में तेज बारिश का असर मोहान के पास स्थित पन्याली नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया; नाले में तेज बहाव आने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. पानी का स्तर कम होने के बाद ही प्रशासन की निगरानी में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई गई. शाम के समय हुई बारिश के बाद पहाड़ों से बड़ी मात्रा में पानी आने से मोहान के निकट स्थित पन्याली नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. देखते ही देखते नाला उफान पर आ गया और सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को दोनों ओर रोक दिया गया, इस दौरान हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, सल्ट और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे. नाले के उफान पर आने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा; कई लोग अपने वाहनों में ही पानी कम होने का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ लोग सड़क किनारे सुरक्षित स्थानों पर रुक गए. पानी का बहाव कम होने के बाद ही वाहनों को एक-एक कर सावधानी के साथ निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. स्थानीय वीरेंद्र का कहना है कि बरसात के मौसम में पन्याली नाला हर वर्ष इसी तरह उफान पर आ जाता है; बारिश के दौरान यह नाला कई बार आवागमन बाधित कर देता है, जिससे लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है, खासकर शाम और रात के समय स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पन्याली नाले पर स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि बरसात के मौसम में बार-बार यातायात बाधित न हो और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. फिलहाल पानी का स्तर कम होने के बाद यातायात सुचारु हो गया है. लेकिन मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और उफान वाले नालों को पार करते समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है.0
0
Report
दिल्ली में बारिश से कई हिस्से भीगे, कस्तूरबा गांधी मार्ग के दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF DELHI/ VISUALS FROM KASTURBA GANDHI MARG0
0
Report
कुमली पंचायत में वन भूमि पर कब्जे के खिलाफ 15 एकड़ अतिक्रम हटाने पर बवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर ब्लॉक के कुमली पंचायत में वन भूमि पर खेती को लेकर वन विभाग और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, वन विभाग ने करीब 6 हेक्टेयर यानी 15 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की है, आरोप है कि चार लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर मक्के की फसल लगाई थी, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी मक्के की फसल को नष्ट कर दिया, विभाग का कहना है कि कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ किसान इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, किसानों का दावा है कि इस इलाके में करीब 100 किसान लंबे समय से वन भूमि में खेती करते आ रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने चुनिंदा किसानों को ही टार्गेट कर कार्रवाई की, किसान हेमलाल पांडे के मुताबिक, पंचायत की बैठक में खड़ी फसल के लिए तीन महीने की मोहलत देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था, इसके बावजूद खेतों में लगी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया गया।0
0
Report
Advertisement
लगातार हो रही बरसात से मचा कोहराम,भरभरा कर गिरा एक मकान
Shamli, Uttar Pradesh:बारिश बनी आफत: एंकर .... जनपद के थानां कांधला क्षेत्र के कांधला कस्बे के मोहल्ला बिजलीघर नई बस्ती देहात में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश गरीब परिवार के लिए आफत बन गई। लगातार बारिश के चलते एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मकान के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य जाग रहे थे। छत गिरने की आहट होते ही परिवार के लोगों ने समय रहते मकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आप को बता दे।कि एक बार फिर जनपद में बरसात आफत लेकर आई है।जहा एक मकान भरभरा कर नीचे गिर गई। जहा घटना में पीड़ित पीड़ित जाहिर ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। मकान की छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। हादसे में घर का हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मकान की छत गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की और मलबा हटाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। जाहिर ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। मकान की छत गिरने के बाद उसके सामने परिवार को सुरक्षित छत मुहैया कराने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाकर मकान की मरम्मत या पुनर्निर्माण में मदद करने की मांग की है।0
0
Report
श्रावणी मेला देवघर में शुरू, टेंट सिटी और सुविधाओं ने दी खासी सुरक्षा
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज 30 जुलाई से हो चुका है। श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचते हैं, बाबा पर जलार्पण करते हैं। बाबा धाम में सड़क मार्ग बस से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए देवघर के कोठिया में विशेष व्यवस्था की जाती है। एक तरफ कोठिया में अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाता है, वही दूसरी ओर बड़ा टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालु के रहने, पेय जल, शौचालय, मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े LED स्क्रीन लगाए जाते हैं। टेंट सिटी में कांवरिया आराम करने के साथ-साथ मनोरंजन का लुप्त उठा सके। टेंट सिटी में बेड, पंखा, चार्जिंग पॉइंट, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं。0
0
Report
शिवपुरी जेल के हेड कांस्टेबल मोहन मांझी की मौत, RTI विवाद के चलते डिप्रेशन में
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी ब्रेकिंग - शिवपुरी- सर्किल जेल में हेड कांस्टेबल मोहन मांझी की मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद ग्वालियर ले जाते समय दम तोड़ा, जाति प्रमाण पत्र को लेकर लगी RTI के कारण परेशान, डिप्रेशन में थे, ग्वालियर में दम0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, सचिवालय के बाहर दृश्य वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF DELHI/ VISUALS FROM DELHI SECRETARIAT0
0
Report
दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश, कनॉट प्लेस के दृश्य सामने आए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF DELHI/ VISUALS FROM CONNAUGHT PLACE AREA0
0
Report
मैनपुरी-एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ियों में लटका मिला युवक का शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी !
Karhal, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र से सनसनीखेज खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे एक युवक का शव झाड़ियों में लटका मिला है। मृतक की पहचान ग्राम लहटोई निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई है,आज सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही करहल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है,पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है,परिजनों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
