icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow13 Jan 2025, 02:36 pm

वेंक्टेश्वरा संस्थान में लोहड़ी महोत्सव का भव्य आयोजन

Amroha, Uttar Pradesh:

सोमवार को वेंक्टेश्वरा संस्थान के ध्यानचंद खेल परिसर में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी और डॉ. मधु चतुर्वेदी ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सभी ने गुड़, पके चावल, तिल, मक्का और गजक अग्नि को अर्पित करते हुए अग्नि शिखा की परिक्रमा की। डॉ. सुधीर गिरि ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए इसे सर्वधर्म का त्योहार बताया। डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति और नैतिक मूल्यों को पूरी दुनिया मानती है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

PET-2026: महाराजगंज में 11 केंद्र, 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी नकलरहित परीक्षा देंगे

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के आवागमन और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी इंतजामों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा शुरू होने से पहले अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया है। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में बाल दुर्गा पूजा समिति ने प्रतिमा के सामने माफी मांगी, वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले पूजा समिति का अनोखा अंदाज सामने आया है। सिसवां में बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक की और पूजा-उपासना के दौरान हुई भूल-चूक के लिए माफी मांगी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरें महराजगंज के सिसवां की हैं जहां बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले मां के सामने सिर झुकाया। समिति के सदस्यों ने कान पकड़कर उठक-बैठक की और पूजा-अर्चना के दौरान हुई किसी भी भूल-चूक के लिए मां दुर्गा से क्षमा मांगी। आयोजक समिति का यह वीडियो अब चर्चा में है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मां दुर्गा की आराधना और विसर्जन से पहले क्षमा याचना के इस दृश्य की लोग तारीफ भी कर रहे है।
0
0
Report

बद्रीनाथ धाम की महिला फायर कर्मियों ने आग बुझाकर बड़ा हादसा टाला

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से एक सराहनीय खबर सामने आई है। यहां पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित बामणी गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मी एफएम रश्मि और सुदाक्षी तत्काल मौके पर पहुंचीं और फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने में जुट गईं। दोनों महिला कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। बद्रीनाथ धाम में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित बामणी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मी एफएम रश्मि और सुदाक्षी ने बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दोनों महिला फायर कर्मियों ने फायर उपकरणों की मदद से पूरी तत्परता और साहस के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया। महिला फायर कर्मियों की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, आपात स्थिति में महिला फायर कर्मियों द्वारा दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा और साहस की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की। बद्रीनाथ धाम में महिला फायर कर्मियों की इस तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुसीबत के समय सजगता, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण बेहद अहम है।
0
0
Report
Advertisement

SC/ST नीतियों को लेकर केंद्र पर भारी कटाक्ष: बजट कटौती से शिक्षा प्रभावित

Ranchi, Jharkhand:केंद्र सरकार के द्वारा एससी एसटी समुदाय के द्वारा बनाई गई नीतियों के संबंध में आज विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए केंद्र सरकार की जो योजना है संविधान के तहत जो अधिकार प्राप्त है ट्राइबल सब प्लान के बजट में भारी कटौती हो रही है अनुसूचित जाति और जनजाति की दुहाई देती है केंद्र सरकार लेकिन अनुसूचित जनजातियों का प्री मैट्रिक छात्रवृति में भारत सरकार का हिस्सा कभी समय पर नहीं मिलता पोस्ट मैत्रिक छात्रवृत्ति पर भी केंद्र की रोक है पिछड़ों का भी छात्रवृत्ति रोका हुआ है लगभग 34 योजना अनुसूचित जाति जाती के लिय बनाए गए हैं यूपीए सरकार के दौरान जो बजट था उसे 50 फीसदी कम कर दिया गया है राशि डायवर्ट की जा रही है केंद्र को विदेश में पढ़ने वाले के लिए जो छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है वो भी लम्बे समय से रोक दिया गया है एससीएसटी निशुल्क कोचिंग योजना और छात्रवृत्ति को डायवर्ट कर दिया गया है केंद्र सरकार के द्वारा आंबेडकर आवास की योजना जो अनुसूचित जाति के लिए होता है,केंद्र का हिस्सा 2024 से बंद है,दलित को राशि के आभाव में आवास नहीं मिल रहा अबुआ आवास के जरिए क्षतिपूर्ति की कोशिश की गई है अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए बड़ी बड़ी बात करती है के केंद्र सरकार लेकिन संविधान की तरफ से मिले अधिकार से भी वंचित रखा जा रहा है पेसा कानून के तहत जो अधिकार है उसका खुला उल्लंघन हो रहा है न सिर्फ झारखण्ड में बल्कि छत्तीसगढ़ और अन्य आदिवासी राज्यों में भी उच्चतम न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है आदिवासी और दलितों के अधिकार को भी केंद्र महरूम कर रही है 29 नवंबर को अनुसूचित जाति और जन जाति का राजधानी में संयुक्त रूप से महाबैठक आत्मसम्मान जो आदिवासियों का होना चाहिए उस पर चर्चा होगी महाबैठक में सिर्फ वोट बैंक है आदिवासी नीतियों को खत्म करने में बीजेपी लगी हुई है
0
0
Report

दिल्ली से चुराई थार रॉक्स रांची पुलिस ने बरामद कर कई वाहन पकड़ लिए

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में अहले सुबह कांके इलाके में छापा मारा। दिल्ली के ओखला थाने में थार रॉक्स कार के चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। थाने में दर्ज शिकायत के बाद, विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए और गोलबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस की मदद से भुक्तभोगी खुद रांची पहुंच गया। रांची पहुंचने के बाद पीड़ित से वाहन को ट्रेस किया और दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस से इनपुट्स साझा किया और पुलिस ने आरोपी के घर पर रेड मार दी। वहीं पुलिस की ये छापेमारी उस वक्त और बड़ी साबित हुई जब टीम ने देखा कि आरोपी के घर में संबंधित चोरी के थार रॉक्स के साथ एक अन्य थार गाड़ी, दो महंगी सुपर स्पीड बाइक और दो स्कूटी मौजूद है। शुरुआती जांच में सभी वाहन चोरी के पाए गए जिसमें ज्यादातर दिल्ली का नंबर लगा है, जिसे जब्त कर पुलिस थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक एक खास मोड्स ऑपरेंडी के तहत मोटर वाहनों की चोरी की जाती है। रांची पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है लेकिन दिल्ली के ट्रैवल एजेंसी के लोगों की भी तारीफ की जानी चाहिए जो जीपीएस ट्रैक करते हुए चोर तक पहुंच गए और अपनी चोरी की थार रॉक्स को बरामद करा लिया। इतना ही नहीं आरोपी के घर से अन्य महंगे वाहन भी बरामद किए गए हैं जो शुरूआती जांच में चोरी के प्रतीत हो रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

सेतिया ने वीरेंद्र घोघडिया को कांग्रेस में फिर से शामिल कराने की चर्चा तेज की

Jhanj Kalan, Haryana:उचाना पहुंचे सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया, बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह पर साधा निशाना गोकुल सेतिया ने वीरेंद्र घोघडिय़ा को कांग्रेस में वापस लाने की कही बात। जींद गुलशन चावला की रिपोर्ट एंकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके परिवार के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया गुरुवार को उचाना पहुंचे। उचाना के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पूर्व विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडऩे वाले वीरेंद्र घोघडिय़ा ने चाय पर मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गोकुल सेतिया ने बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा। वीओ - उन्होंने कहा कि जो लोग अपने परिवार और सर छोटूराम के नहीं हुए, वे कांग्रेस के कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वीरेंद्र घोघडिय़ा को दोबारा कांग्रेस में शामिल करवाया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो हाईकमान के सामने पैर पकड़कर भी प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ वीरेंद्र घोघडिय़ा ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत करने का काम किया, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मुश्किल समय में पार्टी छोड़कर चले गए। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह पर किसान आंदोलन को लेकर भी उठाए सवाल वीओ - गोकुल सेतिया ने कहा कि सर छोटूराम ने हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया, लेकिन किसान आंदोलन के समय सर छोटूराम के नाम का मान-सम्मान रखने वालों को आगे आना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने केवल वोट लेने के लिए सर छोटूराम के नाम का इस्तेमाल किया। गोकुल सेतिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस हाईकमान ऐसे लोगों की पहचान करे, जो पार्टी के मुश्किल समय में साथ खड़े रहे और जो पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ही कांग्रेस को मजबूत किया जा सकता है। बीरेंद्र सिंह परिवार की ओर से मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी पर भी कसा तंज। वीओ - सेतिया ने कहा कि कांग्रेस ने मान-सम्मान देने में कभी कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कांग्रेस में बड़े पदों के नजदीक पहुंचने के बावजूद भाजपा में चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। गोकुल सेतिया ने कहा कि कुछ लोग विधायकों के खिलाफ जगह-जगह बयान देते हैं और फिर सद्भावना की बात करते हैं। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ बयानों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें उचाना आने की चुनौती दी जा रही थी, लेकिन वे उचाना आए हैं और पूरा दिन यहां रहे हैं। भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी की चिंता करने की सलाह। वीओ - सेतिया ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी की चिंता करें। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हाईकमान सभी पहलुओं पर नजर रखता है और चुनाव के समय यह देखा जाता है कि कौन पार्टी के साथ खड़ा रहा और कौन मुश्किल समय में साथ छोड़कर चला गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र घोघडिय़ा ने अपने समर्थकों के साथ गोकुल सेतिया का स्वागत किया। कांग्रेस युवा हलकाध्यक्ष संदीप वर्मा भी अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। चाय पर मुलाकात के इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देने का मुद्दा प्रमुखता से उठा。
0
0
Report

उन्नाव में निराला प्रेक्षागृह में किसान आंदोलन, सैकड़ों किसान हुए शामिल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow12m ago
Unnao, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, किसान नेताओं और जिला कृषि अधिकारी की रही मौजूदगी उन्नाव। उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक की ओर से किसान आंदोलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला कृषि अधिकारी उन्नाव शशांक चौधरी और संगठन के जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही। किसान आंदोलन के माध्यम से किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।कार्यक्रम में किसान संगठन के पदाधिकारियों और किसानों की भागीदारी देखने को मिली।
0
0
Report
Advertisement

झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड ने उरीमारी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली

Hazaribagh, Jharkhand:उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेता सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो ने गोली मारकर आत्महत्या कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, खबर फैलते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। निरंजन महतो झारखंड पुलिस का जवान था वर्तमान में हजारीबाग जिला में पदस्थापित था जो संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत था। सुबह नाश्ता करने के बाद रूम में चला गया अचानक गोली की आवाज सुनने से मचा गया हड़कंप घटना स्थल पर हजारीबाग एसपी और एसडीपीओ पहुंचकर जानकारी ली और रांची फॉरेंसिंग टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है
0
0
Report

कतर्नियाघाट रेलवे स्टेशन के पीछे तेंदुआ, वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, कतर्नियाघाट में रेलवे स्टेशन के पीछे बैठा दिखा तेंदुआ,वीडियो हो रहा वायरल, ख़बर बहराइच से है,जहाँ कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार इलाके से एक तेंदुए का वीडियो सामने आया है, जहाँ जंगल से भटक कर एक तेंदुआ बिछिया रेलवे स्टेशन के पास पहुँच गया, जहाँ रेलवे स्टेशन के पीछे तेंदुआ आराम फ़रमाता नज़र आया, वहीं एक स्थानीय निवासी देर रात अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था, तभी गाड़ी की हेड लाईट की रोशनी में जैसे तेंदुए पर नज़र पड़ी फौरन गाड़ी को रोक कर नज़ारे को मोबाईल कैमरे में कैद कर लिया, इस दौरान आहट पाकर तेंदुआ उठकर बैठ गया, और फिर जंगल की ओर रवाना हो गया, वहीं बिछिया रेलवे स्टेशन के पास आराम से बैठे तेंदुए की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top