244235
हजरत भूरे शाह मियां की दरगाह पर निराश नहीं होते अकीदतमंद, चमत्कार को है नमस्कार
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में तिगरी मार्ग पक्का पुल पर स्थितहजर भूरे शाह मियां की दरगाह वास्तव में किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद को बाबा अवश्य पूरा करते हैं। यकीन न हो तो आजमा कर देख लीजिए। जी हां, गजरौला में पक्के पुल पर स्थित हजरत भूरे शाह मियां की इस दरगाह पर अमूमन रोजाना ही अकीदतमंद आते हैं लेकिन सोमवार और बृहस्पतिवार को यहां काफी भीड़ रहती है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2027 विधानसभा चुनाव तैयारियाँ तेज, 18 जिलों की समीक्षा मेरठ में
मेरठ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने मेरठ आ रहे हैं। यह अहम समीक्षा बैठक दिनांक 02 नवम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे जनपद मेरठ स्थित ऊर्जा भवन, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, जेल चुंगी रोड, साकेत में आयोजित होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार मंडलों - मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं अलीगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले 18 जनपदों में निर्वाचन तैयारियों की गहन समीक्षा की जाएगी。 इन 18 जनपदों की होगी समीक्षा - मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज。 बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद - बैठक में संबंधित मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक प्रतिभाग करेंगे。 बताया गया है कि बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में निर्वाचन तैयारियों से जुड़ी प्रगति, कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, EVM-VVPAT की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोग के अधिकारी बूथ लेवल की तैयारियों, संवेदनशील मतदान केंद्रों और सुरक्षा प्लान की भी समीक्षा करेंगे। 2027 चुनाव से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
बैतूल की ब्रह्मचारिणी दीदी ने जज की तैयारी छोड़ साध्वी बनने का लिया संकल्प
Betul, Madhya Pradesh:जिस बेटी ने अपनी मेहनत से जज बनने का सपना साकार किया,जिसके हाथों में जल्द ही लोगों को न्याय देने की जिम्मेदारी आने वाली थी,उसी बेटी ने जज की कुर्सी पर बैठने से पहले सांसारिक सुखों का त्याग कर संयम और वैराग्य का मार्ग चुन लिया,जी हां यह कहानी है मध्य प्रदेश के बैतूल की बेटी ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी की। जिन्होंने जज की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद साध्वी बनने का संकल्प लिया है। बेटी के इस फैसले पर परिवार ने उसे ऐसी भव्य विदाई दी कि पूरा शहर इस अनूठे आयोजन का साक्षी बन गया। बैतूल की सड़कों पर आस्था,भक्ति और वैराग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैन समाज की पांच दीक्षार्थी बहनों की जैनेश्वरी दीक्षा से पहले भव्य बिनौली चल समारोह निकाला गया। इनमें बैतूल की नगर गौरव ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी भी शामिल रहीं। इस आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा रही प्रखरश्री दीदी की, जिन्होंने जज बनने की परीक्षा क्वालीफाई कर ली थी और जॉइनिंग से पहले ही सांसारिक जीवन छोड़कर महावीर के बताए मार्ग पर चलने का फैसला कर लिया। परिवार ने अपनी लाडली बेटी को विदाई देने के लिए शाही इंतजाम किए। विंटेज कारों का काफिला,आकर्षक शाही बग्घियां और उदयपुर से आए बैंड की धुनों के बीच पांचों दीक्षार्थी बहनों की भव्य बिनौली निकाली गई। रास्तेभर समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर जयकारों के साथ बहनों का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए। चल समारोह जैन दादावाड़ी पहुंचा,जहां पांचों दीक्षार्थी बहनों की गोदभराई की पारंपरिक रस्म निभाई गई। प्रखरश्री दीदी का कहना है कि माता-पिता का सपना था कि वह एक बार जज की परीक्षा क्वालीफाई करें। उन्होंने यह सपना पूरा किया,लेकिन बचपन से ही उनके मन में वैराग्य की भावना थी। उनका मानना है कि महावीर के मार्ग पर चलकर वह समाज की बेहतर सेवा कर सकेंगी। रंगोली दीदी ने बताया कि यह हर बेटी की अंतिम सांसारिक विदाई जैसा भावुक पल है। अभी उन्होंने रंगीन वस्त्र धारण किए हैं,लेकिन दीक्षा के बाद सफेद वस्त्रों में संयम का जीवन शुरू होगा। बैतूल सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजित इस भव्य समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जीवन में सफलता की परिभाषा हर किसी के लिए अलग हो सकती है। किसी के लिए ऊंचा पद और प्रतिष्ठा मंजिल है,तो किसी के लिए त्याग,तपस्या और आत्मकल्याण सर्वोच्च लक्ष्य। पाँचों दीक्षार्थी बहनें 22 नवंबर को जैनेश्वरी दीक्षा लेकर सांसारिक जीवन से विदा होंगी। बैतूल की सड़कों पर निकली यह बिनौली सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं,बल्कि त्याग,आस्था और वैराग्य की एक यादगार तस्वीर बन गई।0
0
Report
प्रमोद तिवारी: दिल्ली में रैली से व्यापार पर नहीं पड़ा असर, अराजकता भाजपा पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "अराजकता ये थी कि एक मैदान, जो स्वीकृत मैदान था वहां हमने रैली की या अराजकता वह थी जो बाजार में दुकानें बंद कराकर भाजपा ने रैली निकाली। अगर वो दिल्ली में रैली निकालें तो उससे व्यापार प्रभावित नहीं होता। हम रैली करें जहां एक छोटी सी घटना भी नहीं आई... छोटे-छोटे व्यापारियों से पूछिए लोग दिवाली के लिए अपने परिवार के लिए सामान लेकर गए हैं..."0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में यातायात माह शुरू, स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियम सिखाए जाएंगे
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में यातायात माह का आगाज, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिस संभालेंगे जागरूकता की कमान, स्कूलों में विद्यार्थियों को बताए जाएंगे सड़क सुरक्षा के नियम जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस. वीर सिंह ने जागरूकता rैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में यातायात पुलिस के जवानों के साथ एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यातायात माह के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पुलिस और एनसीसी कैडेट्स स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों को अपनी जिम्मेदारी समझें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। तेज rफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ police अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी। तेज आवाज करने वाले वाहनों और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है। यातायात माह के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।0
0
Report
मौलाना जर्जिस के बयानों पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कड़ी निंदा की
Bareilly, Uttar Pradesh:मौलाना जर्जिस के बयानों पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने कड़ी निंदा की0
0
Report
अयोध्या: महंत विष्णु दास की प्रतिक्रिया से मौलाना अंसारी पर मुकदमे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना जार्जिश अंसारी पर महंत विष्णु दास की प्रतिक्रिया महंत विष्णु दास, अयोध्या - मौलाना जातजिश अंसारी मुसलमान को भड़का रहा है. देश विरोधी है मौलाना. मौलाना पर मुकदमा होना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में आकस्मिक निरीक्षण से सफाई और नाश्ते की गुणवत्ता पर जोर
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर ने सोमवार को एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता का जायजा लिया। नीरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। अस्पताल परिसर और वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े。 इसके साथ ही कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में भर्ती महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने स्वयं नाश्ते को चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और किसी प्रकार की परेशानी के संबंध में जानकारी ली。 कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सफाई, भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।0
0
Report
टीकमगढ़: त्योहारी खाद्य सुरक्षा के लिए पुलिस ने डेढ़ क्विंटल मावा जब्त
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 3 बोरियों से डेढ़ क्विंटल संदिग्ध मावा किया जब्त, जहां अब खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है, फूड इंस्पेक्टर का कहना है की मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए है, जांच रिपोर्ट आते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
100 रुपये के विवाद में बेकसूर युवक जलकर घायल, मुलताई में सनसनीखेज मामला
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई में महज 100 रुपये के विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दो युवकों की दुश्मनी में एक बेकसूर जिंदगी आग की लपटों में घिर गई! परागेांव रोड पर राजेश परते पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे राजेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताए जा रहा है कि सोनू देशमुख और अभिषेक के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। राजेश परते, सोनू के लिए काम करता है। आरोप है कि अभिषेक ने राजेश को 100 रुपये दिए थे, इसी बात से सोनू नाराज हो गया। वह अभिषेक को निशाना बनाने निकला था,लेकिन रास्ते में राजेश मिल गया। आरोप है कि गुस्से में बौखलाए सोनू ने राजेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं सोनू और अभिषेक के बीच जुए को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सवाल यह है कि आखिर महज 100 रुपये के विवाद में एक बेकसूर को इतनी खौफनाक सजा देने की कोशिश क्यों की गई।0
0
Report
Advertisement
रीवा में ठंड ने दस्तक दी, अर्णव के असर से मौसम हुआ करवट बदला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। विंध्य क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान अर्णव का असर कमजोर पड़ने के बाद अब रीवा संभाग में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के साथ हवाओं का रुख बदल गया है, वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और देर शाम ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णव के प्रभाव से पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश हुई। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और शहडोल सहित आसपास के जिलों में मौसम का असर दिखाई दिया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।0
0
Report
झाबुआ पुलिस ने 165 लापता युवक-युवतियों को परिजनों से मिलवाकर दिवाली की खुशियाँ लौटाईं
Ratlam, Madhya Pradesh:दिवाली... अपनों के साथ, अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का त्योहार। लेकिन जब रोशनी के इस पर्व पर कोई अपना ही पास न हो, तो जगमगाते दीयों के बीच भी जिंदगी में अंधेरा महसूस होता है। ऐसे में सालों से बिछड़ा कोई अपना दिवाली के मौके पर परिवार के सामने लौट आए, तो इससे बड़ी खुशी और यादगार दिवाली क्या होगी। झाबुआ पुलिस ने इस बार 165 परिवारों की दिवाली को यादगार बनाने का सराहनीय काम किया है। दरअसल, अक्टूबर महीने में झाबुआ पुलिस ने 165 लापता युवक-युवतियों और बच्चों को तलाशकर उनके परिवारों तक पहुंचाया है। इनमें कई लोग साल 2019 से लापता थे। इनमें 88 प्रतिशत महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। सालों के इंतजार के बाद अपनों की वापसी इन परिवारों के लिए किसी दिवाली के तोहफे से कम नहीं है। झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि इस अभियान में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।0
0
Report
मौलाना जार्जिश अंसारी के विवादित बयान से राजनीति गर्म, फिर चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना जार्जिश अंसारी का बयान वायरल फिर दिया विवादित बयान आज भी खौफ का माहौल हमारे पास आता है और हो कर गुजर जाता है, जब इलेक्शन का जमाना आता है ना, इलेक्शन करीब आता है, अरे पता नहीं अगर ये सरकार फिर दोबारा आ गई तो फिर हमारे घर जलाए जाएंगे, बुलडोजर चलेंगे, हमारे घर तोड़े जाएंगे। खौफ کا माहौल होता है लेकिन उस वक्त भी हम बिखरे हुए होते हैं, अलग-अलग होते हैं। हमारी यूनिटी नहीं होती, हम एक प्लेटफॉर्म पर कायम नहीं होते। फिर वही होता है कि हमारे गलत फैसलों का फायदा कोई और उठा लेता है और उसके बाद में फिर वो माहौल हमारे यहाँ से गुजर जाता है। फिलिस्तीन के मुसलमानों पर जरा नजरें डालिए, खौफ का माहौल उनके पास चौबीस घंटे रहता है। अगर रात आ जाती है तो वो सुबह जिंदा उठने का तसव्वुर नहीं करते कि हम यकीन नहीं करते कि हम सुबह जिंदा उठेंगे। फिलस्तीन के लोगों पर नजर डालिए खौफ का माहौल 24 घंटे रहता है।रात हो जाती है तो यकीन नहीं करते कि सुबह जिंदा उठेंगे0
0
Report
Advertisement
दिवाली के दौरान सिंधीकैम्प बस स्टैंड से 3–9 नवंबर तक बसें नहीं चलेंगी
Jaipur, Rajasthan:ऐसे तो एक सप्ताह के लिए बंद हो जाएगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? दिवाली पर रोडवेज बसों के रूट को लेकर अजीबोगरीब आदेश。 ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को जारी किया आदेश。 कहा, 3 से 9 नवंबर तक सिंधीकैम्प नहीं आएंगी रोडवेज बसें。 आगरा और दिल्ली रूट की बसें रोटरी सर्किल बस स्टैंड से चलेंगी。 अजमेर रूट की बसें हीरापुरा बस स्टैंड से संचालित होंगी。 टोंक रोड की बसें पुराना बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे से चलेंगी。 सीकर रोड की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से होंगी संचालित。 डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने दिए रोडवेज प्रशासन को निर्देश。 इस आदेश में सिंधीकैम्प बस स्टैंड से बसें नहीं चलाने के निर्देश。 सवाल यह कि शहर के यात्री आखिर बसें पकड़ेंगे कैसे ?0
0
Report
गुना स्थापना दिवस: पन्नालाल शाक्य के तंज से सत्ता-लालसा पर राजनीति गरम
Morena, Madhya Pradesh:गुना गुना में स्थापना दिवस समारोह में विधायक के बोल से सियासी हलचल, कहावत की आड़ में सत्ता की चाह पर कसा तंज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का संबोधन सुर्खियों में आ गया। गरिमामय सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने पुरानी कहावतों का जिक्र करते हुए उम्र, महत्वाकांक्षा और सत्ता की लालसा पर तीखा तंज कसा, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। शहर के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित समारोह में विधायक शाक्य ने अपने उद्बोधन की शुरुआत मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाओं और भारत भूमि की महिमा के बखान से की। इसी दौरान उन्होंने मंच से अधिकारियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए एक पुरानी लोक-कहावत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुराने समय में तीन चीजوں को सबसे अधिक मूल्यवान माना जाता था - खूब दूध देने वाली गाय, अच्छी उपज देने वाली जमीन और कम उम्र की सुंदर कन्या। बुजुर्ग लोग इन तीनों के महत्व को अलग-अलग अंदाज में समझाते थे। इसी कहावत को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि इंसान की उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, भले ही उसके हाथ-पैर कांपने लगें, लेकिन उसकी कुछ इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां भजन-भक्ति करने की उम्र में लोग सत्ता के सिंहासन पर बैठने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अपने पूरे संबोधन में विधायक ने किसी नेता या व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को सियासी गलियारों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मंच से कही गई यह बात अब चर्चा का मुख्य विषय बन गई है और कार्यक्रम की अन्य बातों पर भारी पड़ रही है। अपने संबोधन में विधायक ने सिर्फ तंज ही नहीं कसा, बल्कि एक गंभीर मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में कई जगह मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी से कम पैसा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर श्रमिक को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार पूरा भुगतान मिले। बाइट - पन्नालाल शाक्य गुना विधायक0
0
Report
हरियाणा रोडवेज की 5-6 नवंबर हड़ताल: सरकार-उद्योग के बीच 15 सूत्रीय मांगों पर टकराव
Ambala, Haryana:हरियाणा में एक बार फिर रोडवेज बसों का चक्का जाम होने जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 5 और 6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। अंबाला में आज रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने बैठक कर हड़ताल की रणनीति तैयार की। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक भी बढ़ सकती है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। अंबाला में हुई सांझा मोर्चा की बैठक में कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कर्मचारियों का कहना है कि परिवहन मंत्री के साथ उनकी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उन मांगों को लागू नहीं किया गया। इसी वजह से कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रोडवेज के बेड़े को मजबूत करना और परिवहन व्यवस्था में निजीकरण को बंद करना शामिल है। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों के हितों के लिए नहीं, बल्कि बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और आम जनता की सुविधा के लिए भी है। इसी को लेकर उन्होंने जनता से हड़ताल में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, कर्मचारियों ने 3 नवंबर को डीजी रोडवेज के साथ होने वाली प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस बैठक में यदि परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होते हैं, तभी वे बातचीत के लिए तैयार होंगे। अन्यथा वे इस वार्ता का बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार से एक बार फिर अपील की है कि उनकी मांगों को जल्द लागू किया जाए, ताकि हड़ताल की नौबत न आए। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 5 और 6 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
