icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow22 Jan 2025, 04:26 pm

अमरोहाः सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का 26 जनवरी से होगा आगाज

Amroha, Uttar Pradesh:

मास्टर भूरे खान और शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 जनवरी से अमरोहा के मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। मास्टर भूरे खान और शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी गई। टूर्नामेंट कमेटी के मेंबर्स ने बताया कि यह टूर्नामेंट 26 जनवरी से शुरू होगा और इसमें पूरे भारत से 16 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट नॉक आउट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक मैच 30 ओवर का होगा। कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जिनका फाइनल 9 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल जीतने वाली टीम को 1 लाख 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त और युवती घायल—जानें क्या हुआ

Dungarpur, Rajasthan:कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त और युवती घायल डूंगरपुर जिले के दोवाड़ा थाना क्षेत्र में रामगढ़ मोड़ के पास धाणी ढूंढा गांव में कार ओर बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका दोस्त ओर एक लड़की गंभीर घायल हो गए। दोनों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से युवक की हालत खराब होने पर तारिजन उदयपुर लेकर रवाना हो गए। दोवड़ा थाना क्षेत्र के धाणी ढूंढा गांव के पास ये हादसा हुआ। भण्डारिया निवासी 22 वर्षीय विकेश रोत, मांडवा खापरडा निवासी राहुल ओर एक लड़की तीनो बाइक से गड़ा सियालिया की ओर जा रहे थे। रामगढ़ मोड धाणी ढूंढा गांव के पास जाते ही एक कार की बीच जोरदार टक्कर हो गईं। हादसे में बाद बाइक तीनो दोनों युवक ओर एक लड़की नीचे गिरे ओर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार चालक मौके से भाग गया। दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस से तीनो घायलों को डूंगरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद घायल विकेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। राहुल की हालत खराब होने पर परिजन उसे उदयपुर लेकर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
0
0
Report

दिल्ली में 9–10 अक्टूबर को शराब के ठेके बंद, प्रदर्शन की तैयारी तेज

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. निर्वाचन आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए हुए इस प्रदर्शन में भारी भीड़ आने की आशंका है. इसके चलते कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और सरकार कुछ आदेश जारी कर रही है जैसे कि 9 और 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते दिल्ली में शराब की रिटेल शॉप यानी के शराब के ठेके बंद रहेंगे. आबकारी विभाग का कहना है कि दिल्ली पुलिस के इनपुट पर यह आदेश जारी किया गया है ताकि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में शांति बनी रहे और कोई भी अव्यवस्था का माहौल राजधानी दिल्ली में ना हो. आदेश के बाद आज सभी दुकान बंद रही. जी मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि शराब के सभी ठेके बंद है और शराब के ठेकों के आसपास होने वाली भीड़ दिखाई नहीं दे रही है और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है. हालांकि यह देखना होगा कि इस आदेश का असर प्रदर्शन पर आने वाली भीड़ या शांति व्यवस्था पर कितना पड़ेगा.
0
0
Report
Advertisement

देवघर-जसीडीह बाईपास से रेलवे यातायात में बड़ा सुधार, यात्राएं आसान

Deoghar, Jharkhand:देवघर स्टेशन पर आज जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन का उद्घाटन किया गया। मौके पर सांसद निशिकांत दुबे, ईस्टर्न रेलवे की जीएम गीतिका पांडे, डीआरएम गुरुप्रकाश सहित अन्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को पहली बार जसीडीह बाईपास रेल लाइन पर रवाना किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि विकसित भारत और मोदी जी के 25 साल के कार्यकाल के लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। आज जसीडीह रेलवे बाईपास झारखंड का पहला रेलवे बाईपास बना है। सड़कों का बाईपास कई जगह सुने होंगे लेकिन रेलवे का झारखंड में यह पहला बाईपास बना है और जल्द ही मधुपुर में भी इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा मोदी जी के विकसित भारत 2047 के विजन को देखते हुए यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए यह रेलवे बाईपास बनाया गया है। लोको रिवर्सल से भी अब राहत मिलेगी। इसके अलावा जसीडीह स्टेशन पर भी लोड कम होगा और देवघर स्टेशन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन बनेगा। भागलपुर से आने वाली ट्रेन अब जसीडीह में लोको रिवर्सल से मुक्ति मिलेगी और बाईपास से सीधे अपने गंतव्य की ओर जा सकेगी। इसके अलावा उन्होंने बैद्यनाथ धाम स्टेशन को रीिडिवेलपमेंट करने की बात कही। जीएम गीतिका पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में इंडियन रेलवे लगातार काम कर रही है और उसी का नतीजा आज देवघर का जसीडीह बाईपास रेलवे लाइन है जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जसीडीह स्टेशन पर लोड कम होगा और लोको रिवर्सल अब बंद हो जाएगा यह आम जनता के लिए बड़ी सौगात के रूप में है।
0
0
Report

नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरा; MCD ने बुलडोजर चला कर एक इमारत ध्वस्त

New Delhi, Delhi:सीमापुरी में मकान हादसे के बाद MCD की कार्रवाई, एक इमारत पर चला बुलडोजर; तीन अन्य को नोटिस नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने के बाद हरकत में आया निगम, खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई की तैयारी दिल्ली के शाहदरा जिले के नई सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला मकान गिरने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की ओर से एक इमारत को ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य इमारतों को नोटिस जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, नई सीमापुरी के ई-ब्लॉक में पांच मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इस घटना के बाद इलाके की अन्य इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। हादसे के मद्देनजर निगम ने आसपास की इमारतों की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। MCD की ओर से एक इमारत को गिराने और तीन अन्य इमारतों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाना है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इलाके की अन्य असुरक्षित इमारतों को लेकर निगम क्या कदम उठाता है और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है। रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार के नाम से पार्टी के सभी कार्यक्रम होंगे आयोजित

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कर दी बड़ी घोषण संजय झा ने कहा पटना में नीतीश संवाद में घोषणा कर दिया की पार्टी का जो भी कार्यक्रम होगा वह सारा कार्यक्रम अब नीतीश कुमार के नाम से ही होगा नीतीश कुमार के नाम पर ही पार्टी के सभी कार्यक्रम आगे आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए 20 साल किया है और जिस तरीके से उनकी कार्य प्रणाली रही है और पार्टी उन्हें की है तो अब जो भी कार्यक्रम होंगे वह नीतीश कुमार के नाम से ही आगे आयोजित किए जाएंगे। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी के अंदर नीरज अनंत विवाद पर उन्होंने बड़ा بيان दिया और कहा कि हमारे जो आठ उम्मीदवार हैं वह सभी उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे हम लोग एकजुट होकर उनका चुनाव जीतेंगे और इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक बुलाई गई है。
0
0
Report
Advertisement

AMU में भूख हड़ताल खत्म, VC नईमा खातून ने प्रॉक्टर हटवाए

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों की बड़ी जीत. पिछले 19 दिनों से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल और धरने पर बैठे थे छात्र. धरने पर बैठे छात्रों ने प्रॉक्टर हटाने की मांग की. 19वें दिन AMU के VC नईमा खातून ने प्रॉक्टर नावेद अली को हटाया और नफीस अहमद को बनाया गया नया प्रोडक्ट. छात्र धरने पर खुद वाइस चांसलर नईमा खातून पहुँचीं. नईमा खातून ने भूख हड़ताल के अधिकांश मांगे मानीं. भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया गया. साथ ही छात्र संघ यूनियन की तारीखों का ऐलान किया गया. छात्र लगातार जश्न मना रहे हैं. AMU कैंपस में धरना 19 दिनों से चल रहा था.
0
0
Report

बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, धामी ने यूकोस्ट को करोड़ रुपये दिए

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में पांचवें राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेकर छात्र भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में सीएम ने यूकोस्ट को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित महोत्सव में छह सीमांत जिलों के करीब 250 विद्यार्थी जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन थीम पर आधारित गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

शिव आशीर्वाद से दो परिवारों के नरेंद्र फिर लौटा घर

Nagaur, Rajasthan:अख़बार में प्रकाशित एक दुखद मगर चमत्कारी घटना मेड़ता उपखंड के सातलावास और मोकलपुर गांव के दो दोस्त नरेंद्र मुवाल और बाबूलाल बेड़ा 14 जुलाई 2025 को चित्तौड़गढ़ के पास शिव दर्शन महादेव झरने पर नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव में डूबकर मृत्यु के शिकार हुए। दोनों ही परिवारों में बहनों के अलावा एक-एक भाई था और नसबंदी के बाद फिर से संतान प्राप्ति का रास्ता खुलवाने पर माता–पिता ने पुत्र जन्म पाया और बेटों के रूप में नरेंद्र नाम रखना तय किया। पुलिस और स्थानीय सहयोग से दुर्घटना के दुख के बीच 15 माह बाद दोनों परिवारों को पुत्ररत्न की खुशियाँ मिलीं; नरेंद्र बाबूलाल बेड़ा को 4 अक्टूबर को पुत्र हुआ और नरेंद्र मुवाल को 5 अक्टूबर को पुत्र का आशीर्वाद मिला। माता-पिता ने कहा कि दोनों नरेंद्र अब उनके घरों की दिवाली बन गए हैं; कथा की प्रेरणा शिव भक्ति और भाग्यता के बीच प्रकृति की करीबी दिखती है। बाइट में बच्चों के नाम के साथ narrations दर्ज हैं और दोनों परिवारों ने पुनः नरेंद्र नाम को ही अपनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top