Amroha - होली और रमजान के मद्देनज़र मंडी धनौरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, शांति और सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च
Amroha, Uttar Pradesh:होली और रमजान के मद्देनज़र मंडी धनौरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, शांति और सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च. जनपद में होली और माह-ए-रमजान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थाना मंडी धनौरा पुलिस ने कमर कस ली है. त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था सख्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पूरे इलाके में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. त्योहारों के उल्लास और धार्मिक आस्था के बीच पुलिस की यह सतर्कता इलाके में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बना रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
