icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow24 Jan 2025, 12:08 pm

Amroha: पुलिस चौकी निर्माण में अवैध कब्जा बना बाधा

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी जिबाई के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व लेखपाल प्रशांत कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिखकर बताया कि ग्राम जिबाई और करनपुर की भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है और इसे पुलिस चौकी निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया कि 0.0380 हेक्टेयर भूमि में से 0.0060 हेक्टेयर भूमि पर अब्दुल अजीम पुत्र अब्दुल कददूस ने दीवार बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। राजस्व लेखपाल ने सरकारी भूमि पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है ताकि चौकी निर्माण में कोई बाधा न आए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में सालासर-पाल्लू पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Hanumangarh, Rajasthan:सालासर-पल्लू धाम के पदयात्रियों के लिए राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में नि:शुल्क थैरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगा है. यह आयुर्वेद विभाग, सहयोग शक्ति फाउंडेशन व पंजाबी महासभा के सहयोग से चल रहा है. शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक डॉक्टर, कर्मचारी, नर्स और स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं. पदयात्रियों को थकान व पैरों की तकलीफ से राहत देने के लिए मसाज, वाइब्रेशन थैरेपी और कांसा मशीन से मालिश जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. डॉ. कुलदीप ने बताया कि यह पहल श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए है. लंबी दूरी तय करने वाले पदयात्रियों, पुरुष और महिलाएं दोनों को शिविर से काफी आराम मिल रहा है.
0
0
Report

चौसा बाजार में कबाड़ी से भारी मात्रा में बिजली तार-केबल बरामद, दो गिरफ्तार

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के कलासन बाजार में बुधवार को बिजली विभाग और चौसा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ी मात्रा में बिजली के तार और केबल बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार केशव भगत और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कलासन बाजार स्थित एक कबाड़ी दुकान में चोरी के बिजली उपकरण, तार और केबल खरीदे-बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बिजली विभाग और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कबाड़ी दुकान और उसके घर पर छापेमारी की।इस दौरान 11 हजार और 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों में इस्तेमाल होने वाले कंडक्टर और केबल समेत भारी मात्रा में विद्युत उपकरण बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, बरामद तारों और केबल को गलाकर बोरों में भरकर कहीं भेजने की तैयारी की जा रही थी। बरामद सामान का वजन करीब 310 किलोग्राम जिसकी कीमत अनुमानित एक लाख पांच हजार बताया जा रहा है, जिसकी तौल की जा रही है। छापेमारी के बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार केशव भगत और उसके पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 टीमें जांच में

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष टीमों का गठन अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस हुई सक्रिय स्पा सेंटरों की जांच के लिए बनाई गईं 5 विशेष टीमें 20 पुलिसकर्मी अलग-अलग स्पा सेंटरों पर कर रहे चेकिंग शहर के सभी स्पा सेंटरों की जांच पर पुलिस का फोकस पुलिस ने कहा-अनैतिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवारी एक्शन में, स्पा सेंटरों में नियमों की पालना और गतिविधियों की हो रही जांच
0
0
Report

गाजियाबाद मिशन शक्ति से महिलाओं को मिला सुरक्षा का भरोसा, चौपाल में सीधे पुलिस से संवाद

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollowJust now
Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत गाजियाबाद पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सकती हैं और अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इन नंबरों के इस्तेमाल, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र, 24 घंटे शिकायत सुनने की व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 24 घंटे पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकती हैं। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनेंगी और शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर मिशन शक्ति चौपाल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। योगी सरकार की महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित पहल के तहत पुलिस और महिलाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इससे महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है और उन्हें यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है। मिशन शक्ति का संदेश साफ है—महिलाएं जागरूक बनें, अपने अधिकार पहचानें और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक पुलिस की मदद लें। 

 

बाइट प्रिया श्रीपाल,ए सी पी वेव सिटी

0
0
Report

पिलानी ATM चोरी: चार बदमाश गिरफ्तार, टायर पर गोली चली, CCTV रिकॉर्ड

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पिलानी से इस वक्त की बड़ी खबर एटीएम तोड़ने पहुंचे बदमाशों को फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दबोचा त्रिवेणी प्याऊ चौराहे पर एटीएम को तोड़ने पहुंचे थे बदमाश गश्त कर रही पुलिस को देखकर भागे मौके से पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए टायर पर की फायरिंग फायरिंग के बाद बिना टायर के बदमाशों ने दौड़ाई गाड़ी इसके बाद पीपली चौकी पुलिस की नाकाबंदी भी तोड़ी चारों बदमाश बताए जा रहे है हरियाणा के झुंझुनूं जिले के पिलानी से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के पिलानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को तोड़ने की कोशिश कर रहे चार बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। त्रिवेणी प्याऊ चौराहे के पास हुई इस घटना के बाद बदमाश बिना नंबर की सफेद कार में सवार होकर लोहारू की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो डूलानिया के आसपास भागती कार के टायर पर पुलिस द्वारा गोली चलाने की सूचना है। इसके बाद भी बदमाश खराब टायर की रिम पर ही कार दौड़ाते रहे। आखिरकार पीपली के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद उनकी कार पलट गई और चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इस मामले का खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को पिलानी कस्बे की त्रिवेणी प्याउ के पास स्थित ATM को तोड़ने के लिए कुछ बदमाश पहुंचे। उन्होंने ससे पहले एटीएम के बाहर लगे CCTV कैमरे पर काला पेंट कर दिया। इसके बाद ATM के अंदर लगे दो CCTV कैमरों को भी पेंट से ढक दिया। ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें। इसके बाद उन्होंने ATM को तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, ATM रूम में लगे हिडन कैमरे में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश घबरा गए और बिना नंबर की सफेद कार लेकर लोहारू की तरफ भागने लगे। सूचना मिलते ही थानाधिकारी अलका बिश्नोई को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद थानाधिकारी अलका बिश्नोई, सूचना अधिकारी महिपाल सिंह और ASI रूपेंद्र ने निजी वाहन से आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस टीम लगातार बदमाशों की कार का पीछा करती रही। घटनाक्रम के दौरान डूलानिया के आसपास थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने भागती कार के टायर पर गोली चलाई। टायर खराब होने के बावजूद बदमाश नहीं रुके और रिम पर ही तेज रफ्तार में कार दौड़ाते रहे। इस दौरान वे पुलिस से बचकर निकलने की कोशिश करते रहे। उधर, आरोपियों को रोकने के लिए पीपली चौकी पर नाकेबंदी करवाई गई। पुलिस ने रास्ता रोककर कार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चारों आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें तीन आरोपी झज्जर और एक रोहतक का निवासी बताया जा रहा है। ATM तोड़ने की कोशिश, CCTV कैमरों पर पेंट करने, बिना नंबर की कार से फरार होने और पीछा करने वाली पुलिस से बचने के लिए खराब टायर के बावजूद वाहन दौड़ाने का घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की कार्रवाई से ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम हो गई और चारों आरोपी पकड़ में आ गए। आरोपियों की पहचान, आपराधिक रिकॉर्ड और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद सामने आएगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग, 293 यात्री सुरक्षित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कम्प मच गया जब सूचना मिली कि एक विमान को हाईजैक के संदेश के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर ल-land कराया जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट के हाईजैक सिग्नल के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। करीब 5 घंटे बाद यह फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना हो सकी। कैसे रहा पूरा घटनाक्रम, यह रिपोर्ट देखिए- विमान से हाईजैक का सिग्नल जेनरेट हुआ, फ्रैंकфर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट, भारतीय समयानुसार रात 1:15 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी। सुबह 9 बजे अहमदाबाद ATC ने विमान से स्क्वाक 7500 कोड की पुष्टि की। दिल्ली ATC ने सुबह 9:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट को सूचना दी, जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी ल-landिंग कराने के निर्देश दिए गए, सुबह 9:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई, सुबह 9:45 बजे आईसोलेशन वे पर लाकर फ्लाइट को पार्क किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा डाला, जिला कलक्टर पहुंचे; गृह एसीएस और सुरक्षा टीमों की मौजूदगी में SOP से विमान की जांच हुई। सब कुछ ठीक मिलने पर सुबह 11:45 बजे यात्री उतारे गए, टर्मिनल-1 में सुरक्षा के बाद दोपहर 1:30 बजे फिर से boarding कराई, दोपहर 2:37 बजे विमान ने जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। प्रारंभिक पूछताछ में पायलट ने बताया कि स्क्वाक 7500 कोड टेक्निकल खामी से ट्रांसपोंड हुआ था; पायलटों ने हाईजैक कोड जेनरेट करने से इनकार किया। विमान में 289 वयस्क, 4 शिशु सहित कुल 293 यात्री थे, 13 केबिन क्रू मौजूद थे; पायलट मोहम्मद गनी अहमद खान, को-पायलट राजेश डागर।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में चाय: मंडी और मंदिर सुविधाओं पर नाराज़गी उठी

Firozabad, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के इस एपिसोड में हमने फिरोजाबाद पहुंचकर वहाँ के कृषि प्रधान जिलों की मंडी समिति और आढ़तियों–किसानों से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मनटटोलने की कोशिश की। फिरोजाबाद एक कृषि प्रधान जिला है जहाँ किसानों की फसल मक्का, बाजरा, गेहूं और आलू है। हमने आढ़तियों से बातचीत की और पाया कि लाइन ऑर्डर की स्थिति के बारे में वर्तमान सरकार ने अच्छा काम किया है, लेकिन मंडी समिति और मंदिरों को लेकर उनकी खासी नाराजगी है। 2027 में जिसकी भी सरकार आए उसे इन मंडियों की मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं पर सोचना पड़ेगा।
0
0
Report

शामली पुलिस ने तार चोरी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की आदर्श मंडी थाना पुलिस ने विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी किया गया तार भी बरामद किया है। आरोपी गैंग का एक सदस्य अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आपको बता दे, शामली जनपद के थाना आदर्शमंडी पुलिस ने जनपद शामली एवं मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विद्युत खम्बो से तार चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के विद्युत तार एवं अल्युमिनियम तार के कटपीस बरामद की हैं। पकड़े गए गैंग का एक सदस्य अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए अभिव्यक्तिगण में शाहरुख पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला शेख जायदगान थाना कांधला, कसीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला आल खुर्द कस्बा व थाना कैराना, परवेज उर्फ सोनू पुत्र इनाम निवासी मोहल्ला अंसरियान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली शामिल है। बाइट :--- नरेंद्र प्रताप सिंह (एसपी शामली )
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग में SBI-RSETI भवन के लोकार्पण से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का बढ़ेगा मौका

Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में रुद्रप्रयाग को नई सौगात मिली है। रैंतोली में 5.64 करोड़ रुपये की लागत से बने एसबीआई आरसेटी भवन का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा。 वीओ : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के इस नवनिर्मित भवन में कंप्यूटर लैब, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कक्ष, दो डॉरमेट्री हॉल और किचन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस भवन के लिए राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण में भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग रहा। संस्थान के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों और महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ व्यवसाय शुरू करने, बाजार की मांग समझने, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोकार्पण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के साथ उन्हें बड़े उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पूरी होने के बाद पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, ऐसे में स्थानीय युवाओं को अभी से प्रशिक्षित करना जरूरी है। कार्यक्रम में बेकरी, मशरूम उत्पादन, ट्रैक सूट निर्माण, पोल्ट्री, ब्यूटी पार्लर और डेयरी जैसे व्यवसायों में स्वरोजगार स्थापित करने वाले सफल उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे。 बाईट: भरत सिंह चौधरी, कैबिनट मंत्री, उत्तराखंड सरकार बाईट: रवि शंकर सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक, SBI बाईट: बबिता, कुशल उद्यमी बाईट: अरुण कुमार, निदेशक आरसेटी रुद्रप्रयाग
0
0
Report

आगरा पुलिस के मिशन शक्ति: बुजुर्ग महिलाओं को मिला सम्मान, सुरक्षा की नई पहल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान समारोह आयोजित。 वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को किया गया सम्मानित。 कार्यक्रम में एसीपी हरिपर्वत और मिशन शक्ति प्रभारी रहीं मौजूद。 पुलिस अधिकारियों ने वृद्ध महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना。 एसीपी हरिपर्वत ने बुजुर्ग महिलाओं को शॉल पहनाकर किया सम्मान。 सम्मान पाकर वृद्ध महिलाओं के चेहरों पर दिखी खुशी。 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर जोर。 बुजुर्ग महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का दिया संदेश。 बुजुर्ग महिलाओं ने एसीपी और थाना प्रभारियों को लगाया गले, छलके आसूं मेरे बच्चों के पास नहीं है मेरे लिए दो वक़्त की रोटी, 13 साल से यही सब लोग मेरे बच्चे/महिला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया。 मिशन शक्ति के जरिए समाज में महिला सम्मान का संदेश दे रही आगरा पुलिस。 थाना सिकंदरा और हरीपर्वत प्रभारी रहे मौजूद。
0
0
Report

अतरौली के स्कूल की छत गिरने से चार छात्राएं घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से हादसा, छत के प्लास्टर मलवे से चार छात्राएं चोटिल, प्रधानाचार्य को नोटिस, चोटिल छात्राओं को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, सभी छात्राओं की हालत सामान्य, उपचार के बाद परिजनों को सौंपा गया, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं चोटिल हो गईं, सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने तत्काल निरीक्षण किया, भवन की सुरक्षा में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, अलीगढ़ के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अतरौली की घटना. बाइट - अनुष्का, प्रत्यक्षदर्शी छात्रा, अतरौली अलीगढ़. बाइट - आलिया, प्रत्यक्षदर्शी छात्रा, अतरौली, अलीगढ़. बाइट - डॉ. पूरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, अलीगढ़.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top