icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227412
SSHUBHAMBARANWALFollow25 Nov 2024, 12:33 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टिकमढ़ के दिगौड़ा में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को गोली मारी, मौत

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, गोली लगने से तुलसी अहिरवार हुआ गंभीर रूप से घायल, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार नकाबपोश मौके से हुएं फरार, घायल युवक को परिजन इलाज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा थाना पुलिस और एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और गोलीकांड के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी है, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ले की घटना। वाईट-1- रामचरण अहिरवार (मृतक का भाई) वाईट-2- अनिल कुमार सिंह (एसडीओपी जतारा)
0
0
Report

दिवाली पर कोटा डोरिया साड़ियों की मांग विदेशों तक पहुंची

Noida, Uttar Pradesh:दीपावली पर कोटा डोरिया साड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। राजस्थान सहित देश के अलग-अलग शहरों और विदेशों से भी इन साड़ियों के ऑर्डर मिल रहे हैं। कोटा से करीब 15 किलोमीटर दूर कैथून कस्बे में बुनकर दिन-रात साड़ियां तैयार करने में जुटे हैं। लगातार बढ़ रही मांग से बुनकरों का काम और आमदनी दोनों बढ़े हैं। यहां हाथों से तैयार होने वाली कोटा डोरिया साड़ियों की कीमत 10 हजार से लेकर 6 लाख रुपये तक है। कैथून में करीब 6 हजार घरों में हजारों बुनकर इस पारंपरिक कला से जुड़े हुए हैं। बुनकर बड़ी बारीकी से हथकरघों पर साड़ियां तैयार करते हैं। एक साधारण साड़ी बनाने में करीब 15 से 20 दिन लगते हैं, जबकि डिजाइनर साड़ी तैयार करने में 20 से 25 दिन का समय लगता है। सोने और चांदी के तारों से तैयार होने वाली खास साड़ियों को बनाने में तीन महीने तक लग जाते हैं। ऐसी साड़ियों को तैयार करने में तीन से चार बुनकर भी जुटते हैं। कोटा डोरिया साड़ी की खासियत इसकी हल्की बनावट और बारीक बुनाई है। इसे रेशम और कपास के धागों से तैयार किया जाता है। खास डिजाइन और जरिया यानी सोने-चांदी के तारों का काम इन साड़ियों की खूबसूरती बढ़ाता है। यही वजह है कि इन साड़ियों की मांग देश के बड़े शहरों के साथ विदेशों में भी है। विदेशों में रहने वाले लोग अपने रिश्तेदारों के जरिए भी कैथून से साड़ियां मंगवा रहे हैं। बुनकरों के पास लगातार ऑर्डर आ रहे हैं और साड़ियों की पैकिंग के साथ देश-विदेश भेजने का काम जारी है। कोटा डोरिया साड़ियों का इतिहास सौ साल से अधिक पुराना है। कोटा राजपरिवार के संरक्षण में इस कला को पहचान मिली थी। बताया जाता है कि मैसूर से आए कुछ परिवारों ने कैथून में कोटा डोरिया बुनाई का काम शुरू किया था, जो समय के साथ बढ़ता गया। कोटा डोरिया को भौगोलिक पहचान के लिए भारत सरकार से जीआई टैग भी मिला हुआ है। इससे इस पारंपरिक उत्पाद की पहचान और उसके नाम की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कोटा डोरिया का सालाना कारोबार करीब 70 से 80 करोड़ रुपये बताया जाता है। कोटा संभाग में करीब नौ हजार पिटलूम यानी हथकरघे हैं, जिनमें अकेले कैथून में छह हजार और आसपास के 12 गांवों में करीब तीन हजार हथकरघे हैं। यहां प्रतिदिन 400 से 500 साड़ियां तैयार की जाती हैं। दीपावली पर बढ़ती डिमांड से बुनकरों को उम्मीद है कि इस बार कारोबार में अच्छी तेजी आएगी।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस स्मृति सप्ताह पर गांदरबल पुलिस ने रक्तदान कैंप आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Aram Pora, Ganderbal, As part of the ongoing observance of Police Commemoration Week, Ganderbal Police today organised a Blood Donation Camp at District Police Lines (DPL), Ganderbal, to pay tribute to the supreme sacrifices of Police Martyrs through a noble humanitarian initiative aimed at saving precious lives. The camp was inaugurated by SSP Ganderbal, Shri Harshal Rajesh Mahajan-IPS, who emphasised that blood donation is a noble act of humanity and a meaningful way to honour the brave Police Martyrs who laid down their lives in the line of duty. He appreciated the spirit of service, compassion and dedication demonstrated by the participating police personnel and volunteers. On the occasion, SSP Ganderbal himself donated blood, inspiring others to come forward for this noble cause. A large number of officers and jawans of District Police Ganderbal also participated enthusiastically in the camp, reaffirming their commitment to serve society beyond their professional responsibilities. The blood donation process was conducted under proper medical supervision, with due care taken to ensure the safety and well-being of all donors. The participating donors expressed pride in contributing towards this life-saving initiative and reiterated their commitment to continue such humanitarian efforts in the future. The event concluded with SSP Ganderbal expressing gratitude to all blood donors, medical staff and volunteers for their valuable contribution and active participation in making the camp a success. Through this initiative, Ganderbal Police reaffirmed its commitment to the ideals of service, sacrifice and humanity, paying a heartfelt tribute to the Police Martyrs by extending the spirit of selfless service towards saving precious human lives.
0
0
Report

headline

Aram Pora, Ganderbal, Syed Mohammad Ruhullah Mosavi, President of the Shia Personal Law Board in Ladakh, has said that granting district status to Sankoo fulfils a legitimate demand of the people and should not be portrayed as a favour by the government. Mosavi said that the people are the real owners of the country, as governments are elected through their votes and are responsible for addressing public demands. “Granting district status to Sankoo was the legitimate demand of the people. It was the government's responsibility to listen to their concerns and fulfil their demand. It should not be described as a favour,” he said. He expressed gratitude to the Government of India for acknowledging the aspirations of the people but maintained that fulfilling a legitimate public demand was the government's responsibility. According to Mosavi, portraying the decision as a favour could weaken the people's position and undermine the legitimacy of their long-standing demand. Raises Objection to Certain Slogans Referring to the celebrations following the announcement of district status, Mosavi expressed concern over certain slogans reportedly raised during the event. He said that slogans unacceptable to Indian Muslims should be avoided, particularly near the shrines of two prominent religious scholars in the Sankoo area. He emphasised the importance of respecting religious figures, their shrines and their teachings, urging people to remain mindful of the religious and cultural sentiments of the local population. Meanwhile,commenting on the allocation of 13 seats for Sankoo under the college council arrangement, Mosavi said that the number might not be adequate in proportion to the area's population. He urged political representatives and community leaders to raise the issue with the authorities and work towards fulfilling the legitimate demands of the people. Mosavi reiterated that while the people appreciate the government's decision to grant district status to Sankoo, their legitimate rights should be recognised as entitlements rather than governmental favours.
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार के कामकाज की तारीफ के साथ शिक्षक प्रत्याशी ढिल्लों ने मतदान केंद्र का जायजा लिया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक विधायक प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की, कहा सरकार ने बहुत काम किया है अमरोहा जनपद के गजरौला में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों का जिक्र किया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक, प्रबंधन और प्रधानाचार्य बिना किसी दबाव के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। डॉ. ढिल्लों ने मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह होने की बात कही और कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा माहौल देखा है। बाइट डॉक्टर हरि सिंह जी प्रत्याशी शिक्षक विधायक चुनाव भाजपा
0
0
Report
Advertisement

बिना हेलमेट स्कूटी रोकने पर पटवारी- SHO के बीच भिड़ंत का वीडियो वायरल

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_सूरतगढ़ में बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर पटवारी दंपति और पुलिस के बीच विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला चालान से शुरू होकर थाने तक पहुंच गया। पटवारी देवीलाल ने SHO कलावती चौधरी पर बदसलूकी, मारपीट, गाली-गलौज और रुपये मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी के अनुसार, पुलिस ने उन्हें रोका तो चालान की कार्रवाई को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि SHO ने उनकी पत्नी के सामने उन्हें पकड़कर पुलिस जीप में बैठा लिया और थाने ले जाकर मारपीट की। वायरल वीडियो में जिसमें पटवारी की पत्नी पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं। मामले को लेकर अब पटवार संघ ने SHO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
0
0
Report

स्नातक मतदाता सूची गड़बड़ियो के बीच यूपी मंत्री ने चुनाव आयोग से सुधार की मांग

Hardoi, Uttar Pradesh:स्नातक वोटर लिस्ट में नाम से लेकर पिता के नाम तक गड़बड़ी, रजनी तिवारी बोलीं- मतदान से पहले दूर हों खामियां उत्तर प्रदेश में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम और पिता के नाम में गंभीर त्रुटियों को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने चुनाव आयोग से व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है। मतदाता सूची में रामहित यादव की जगह नाम गलत दर्ज होने और पिता के नाम के स्थान पर ‘बीकॉम’ जैसी गलत प्रविष्टि होने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का बहुत महत्व है। सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में दिक्कतें आई हो सकती हैं और नामों की फीडिंग के दौरान भी गलतियां रह गई होंगी। रजनी तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसी त्रुटियों पर ध्यान देना चाहिए और मतदान से पहले कमियों को दूर कर लेना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में आज एमएलसी चुनाव: शिक्षक- स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शुरू

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए यूपी में आज एमएलसी चुनाव हो रहे हैं। फिरोजाबाद में शिक्षक के लिए 11 बूथ और स्नातक के लिए 22 बूथों पर मतदान चल रहा है। जिले में कुल 33 बूथ बनाए गए हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 16,505 शिक्षक एवं स्नातक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियाँ गुरुवार दोपहर तक पहुंच गईं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि फिरोजाबाद में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। प्रातः 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार स्नातक के कुल 15,399 मतदाताओं में से 1024 ने मतदान किया है (6.65%), जबकि शिक्षक के कुल 3,075 मतदाताओं में से 297 ने मतदान किया है (9.66%)।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top