227809
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान
Dakkhin Gaon Mau, Uttar Pradesh:अमेठी में तेज रफ्तार का एक बार फिर कहर गिरा है, जहां एक अज्ञात वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते साइकिल सवार अधेड़ की जान चली गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट चुकी है। घटना भाले सुल्तान शाहिद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास गांव के पास का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में बदमाशों का एनकाउंटर: पैर में गोली, रंगदारी मांगने वालों पर बड़ी कार्रवाई
Delhi, Delhi:दिल्ली में योगी स्टाइल में बदमाशों का एनकाउंटर...2 बदमाशों के पैर में गोली लगी ...कारोबारियों से मांग रहे थे रंगदारी दिल्ली में अब बदमाशों की खैर नहीं है..दिल्ली पुलिस अब उत्तर प्रदेश पुलिस की तरह बफ़माशों का इलाज कर रही है दिल्ली में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया.. दिल्ली के साकेत थाने के इलाके में साउथ दिल्ली स्पेशल स्टाफ की टीम को जानकारी मिली की 3 बदमाश बाइक पर सवार होकर..बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस इलाके से गुजरने वाले हैं... तभी पुलिस ने ट्रेप लगाया और दूर से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया...लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी..तभी स्पेशल स्टाफ की टीम ने बदमाशों पर फायरिंग की...जहां सोनू और राकेश के पैर में गोली लगी..तीसरा बदमाश को काबू कर लिया बदमाश सोनू और राकेश इलाके के बड़े कारोबारियों के घर के बाहर फायरिंग कर रहे थे... एक के बाद एक कारोबारियों को फोन कर धमकी देते थे...रंगदारी मांगते थे... अब तीनों बदमाश पुलिस कस्टडी में है..अब इनसे पूछताछ की जाएगी... इन दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं...0
0
Report
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल ICU आग कांड पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस रद्द और तीन गिरफ्तारी
Muzaffarpur, Bihar:प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड को लेकर बड़ी कार्रवाई अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं लापरवाही पर लाइसेंस रद्द, सिविल सर्जन ने प्रसाद हॉस्पिटल का निबंधन तत्काल प्रभाव से किया निलंबित. ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU मे हुए अग्निकांड मे 6 लोगो की मौत हो गई थी और 17 जख़्मी हो गए थे और गंभीर मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. हालाँकि इस मामले मे पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुका है और अब CS ने तत्काल प्रभाव से निबंधन को कैंसिल कर दिया है. ICU अग्निकांड में तिरहुत रेंज के कमिश्नर (आयुक्त) गिरिवर दयाल सिंह के निगरानी में अस्पताल के पूरे घटना क्रम में जांच किया जा रहा है. प्रसाद हॉस्पिटल के ICU अग्निकांड में 6 लोगों की मौत पर 17 लोगों के जख्मी होने के बाद राज्य सरकार ने मृतक के आश्रितों को चार चार लाख मुआवजा राशि दी गई है और सभी घायलों का ईलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.0
0
Report
प्रसाद अस्पताल ICU अग्निकांड के बाद लाइसेंस रद्द, निबंधन निलंबित; तीन गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:प्रसाद अस्पताल के ICU अग्निकांड के बारे में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं लापरवाही बरतने के कारण लाइसेंस रद्द किया गया है. सिविल सर्जन ने प्रसाद अस्पताल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 7 दिनों के अंदर तथ्यपरक स्पष्टीकरण आवश्यक अभिलेखों और साक्ष्यों के साथ माँगा है. इसके पूर्व अस्पताल के प्रबंधन की लापरवाही के चलते ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रसाद अस्पताल के ICU अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 17 घायल हो गए थे, गंभीर मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुका है और अब सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से पंजीकरण कैंसिल कर दिया है. ICU अग्निकांड के मामले की निगरानी त Tirhut रेंज के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के नेतृत्व में की जा रही है. मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान किया गया है और सभी घायलों का इलाज राज्य सरकार वहन करेगी.0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर मुठभेड़: 4 गिरफ्तार, 63 लाख के बहुमूल्य आभूषण बरामद
Noida, Uttar Pradesh:सूरजपुर पुलिस और चोरों की मुठभेड़,4 गिरफ्तार 63 लाख का माल बरामद ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आज सूरजपुर पुलिस मोजर बियर गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और जंगल की तरफ भागने लगे। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में सम्भल निवासी वकील उर्फ रिजवान और सरफराज उर्फ फैज घायल हो गए। वहीं, घेराबंदी कर इनके दो अन्य साथियों, भोले उर्फ भोला और अलीजान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह का एक सदस्य रैपिड बाइक चालक है, जो बंद घरों की सटीक जानकारी जुटाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 51 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट व आभूषण, 1.25 लाख रुपये के चांदी के जेवरात और 11 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से 4 अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इन अपराधियों पर विभिन्न जिलों में पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
धमतरी: पोटियाडीह ओवरब्रिज पर रात को पति-पत्नी से पुलिस की बदसलूकी, जांच शुरू Couple Alleges Misbehav
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के पोटियाडीह ओवरब्रिज के पास रात घर लौट रहे पति-पत्नी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। दंपति का आरोप है कि जांच के नाम पर टीआई साहब ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाया। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
विश्व पर्यावरण दिवस: अल्बर्ट हॉल पर ग्रीन लाइटिंग के साथ स्वच्छता अभियान शुरू
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यावरण दिवस आज, अल्बर्ट हॉल में स्वच्छता अभियान आयोजित किया, अभियान में होटल फर्न रेजीडेंसी की टीम ने प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय अधीक्षक महेन्द्र कुमार निम्हल ने बताया इस अवसर पर अल्बर्ट हॉल संग्रहालय ग्रीन लाइटिंग की गई, पर्यटक और स्थानीय लोगों ने अल्बर्ट हॉल को निहारा और सेल्फी ली, विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्बर्ट हॉल संग्रहालय अधीक्षक ने बताया कि इस अवसर पर अल्बर्ट हॉल संग्रहालय पर ग्रीन लाइटिंग की जाएगी0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में सोना-चांदी दुकान से लूटपाट की कोशिश CCTV फुटेज में कैद
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है इसी कड़ी बेखौफ अपराधियों ने एक सोना चांदी प्रोपराइटर दीपक कुमार से लूटपाट की कोशिश किया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया हालांकि लूटपाट की प्रयास सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसका फुटेज भी सामने आया है आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से अपराधी लूट कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर दीपक कुमार से बाइक सवार दो अपराधियों ने लूटपाट की प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकानदार दीपक कुमार दुकान बंद कर झोले में आभूषण रखकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आया और बाइक की डिक्की से झोला निकालकर भागने लगा। दीपक कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा। खुद को घिरता देख दोनों अपराधी झोला फेंककर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि झोले में रखे आभूषण लूटने से बच गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ तेघड़ा व थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झोले में कितने मूल्य के आभूषण थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
सिमडेगा में जेबा हत्या: महनार के आदर्श कुमार गिरफ्तार; पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में पिछले महीने जेबा परवीन नामक युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इधर तकनीकी जांच के आधार पर सिमडेगा पुलिस ने जेबा हत्याकांड के आरोपी बिहार के महनार निवासी आदर्श कुमार को तेलांगना के बीडीएल भानुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी किए गए आरोपों की निशानदेही पर एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। जिले के एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि पकड़े गए अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। घटना को प्रेम प्रसंग के कारण अंजाम दिया गया है। बाइट- एसपी- श्रीकांत एस खोटरे0
0
Report
जहाजपुर में अल्टो कार और ट्रैक्टर भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर अल्टो कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत। कार सवार युवक गंभीर घायल। शान्ति लाला रेगर घायल। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। घायल को कार से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। जहाजपुर थाना, शाहपुरा रोड0
0
Report
Advertisement
धातु के टुकड़े पर मौत टली, जीवन रक्षा की कमी डरावनी
Noida, Uttar Pradesh:She nearly lost her life over a piece of metal. The complete lack of survival instinct is genuinely terrifying0
0
Report
जवाहर सिंह के बयान से अशोक गहलोत का हताशा भरा rुख खुलकर सामने
Noida, Uttar Pradesh:बाइट जवाहर सिंह ,गृह राज्य मंत्री पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान को बताया हताशा भरा0
0
Report
बस्तर में पर्यावरण दिवस: गुमलवाड़ा में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम
Jagdalpur, Chhattisgarh:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बस्तर जिले के गुमलवाड़ा गांव में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, ग्राम सभा गुमलवाड़ा एवं जिला ग्राम सभा संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘आमचो जंगल, आमचो अधिकार’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम प्रकृति से प्रेरणा, जलवायु संरक्षण और भविष्य का निर्माण का रहा, कार्यक्रम में जिले की 20 ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक तरीके से वनों के संरक्षण व प्रबंधन का सामूहिक संकल्प लिया, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक नेतृत्व और ग्राम सभा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले की 9 ग्राम सभाओं को सम्मानित भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
नेशनल हाईवे 130 पर स्कॉर्पियो हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, युवकों को चोट
Kusu, Chhattisgarh:नेशनल हाईवे 130 हुआ सड़क हादसा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित सड़क किनारे खाई में गिरी। स्कॉर्पियो में सवार युवकों को आई चोट। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंधला मोड़ के पास की घटना।0
0
Report
खड़गे ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए observers नियुक्त किये
Noida, Uttar Pradesh:काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए observers नियुक्त किया. झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को observers नियुक्त किया.0
0
Report
बेदी बोले: केंद्र-हरियाणा योजनाओं से 11 लाख बहनों को लाडो लक्ष्मी लाभ
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज देर शाम सिरसा पहुंचे थे सिरसा में बीजेपी कार्यालय में उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित तमाम लोकल लीडरशिप द्वारा एक बैठक का भी आयोजन किया गया। इस मोके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं का जमकर व्याख्यान किया। लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त जारी करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तय कर दिया है कि जितने भी सामाजिक योजनाएं हैं उन योजनाओं का पैसा 10 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में डाल दिया जाएगा। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 11 लाख बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने का काम उनकी सरकार ने किया है। वॉयस01 मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी जिला सिरसा के कार्यालय में सिरसा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं की सकारात्मक बैठक में मुझे मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने का अवसर मिला। सकारात्मक विषयों के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया आगामी दिनों में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता सभी जिलो का दौरा करेंगी। उनके स्वागत के कार्यक्रमों की बीजेपी आज योजना बनाएंगे और उसके साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा हर बूथ पर वोट शुद्धिकरण का एक 15 जून से लेकर 14 जुलाई तक एक सघन अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि sir अभियान के दौरान जो मतदाता दुनिया से चले गए या यहां से कहीं और जाकर उसने डोमिसाइल बनवा लिया है उसे वोटर लिस्ट को दुरुस्त किया जाएगा। 18 साल के वोटर जो नए मतदाता बने हैं उन सभी को वोटर लिस्ट में अपलोड किया जाएगा। चुनाव आयोग के साथ blo की काम करने की जिम्मेदारी लगाई गई है। इसके साथ-साथ हमारे मंडल की बैठक और शक्ति केदो की बैठके और अन्य कार्यक्रम जो आगामी दिनों में चल रहे हैं उस पर चर्चा की गई है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम आज बीजेपी कार्यालय सिरसा से इसकी शुरुआत की है। कैबिनेेट मंत्री कृष्णाण कुमार बेदी ने केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे हैं इन 12 साल में आम आदमी की सभी सुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। वॉयस02 -उन्होंने कहा कि किसान की आर्थिक स्थिति ठीक हो उसको किसान सम्मान समृद्धि के साथ उनका फसल बीमा योजना से भी जोड़ने का काम किया और हरियाणा सरकार ने तो और दो कदम आगे बढ़कर 24 फसलों को msp पर खरीदने के साथ-साथ 48 घंटे के मे किसान की जेब में सीधा पैसा डालने का काम किया। बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां देने का काम हरियाणा सरकार ने किया है वहीं ट्रांसफर पॉलिसी के लिए कर्मचारियों को नेताओं के आगे झुकना पड़ता था लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लाकर उन लोगों को राहत देने का काम किया है। हर घर नल और 24 घंटे बिजली हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास उनकी सरकार ने किया है इसके साथ-साथ बढ़िया सड़के देने का काम भी सरकार ने किया है इसके साथ-साथ जब 2014 में उनकी सरकार बनी थी तो 69 एयरपोर्ट रनवे वर्किंग में थे लेकिन आज 180 के आसपास एयरपोर्ट रण में वर्किंग में है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है वही रेल की स्थिति भी पहले से बेहतर हुई है। वॉयस03 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तय कर दिया है कि जितने भी सरकारी या सामाजिक योजनाएं हैं उनका पैसा 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज 11 लाख बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ने का काम उनकी सरकार ने किया है। 36 लाख लोगों को वृद्धा पेंशन और उसके साथ-साथ दिव्यांग पेंशन बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य योजना देने का लाभ देने का सरकार ने काम किया है। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आरोप पर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की बात पत्रकार ही सुनते हैं उनकी तो उनके घर वालो के साथ साथ कोई भी नहीं सुनता। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बिना सिर पैर की बात करते हैं। इसके साथ ही मंत्री कृष्ण कुमार बेटी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में कारण व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है बाइट -कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।0
0
Report
Advertisement
