icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227811
VishwanathVishwanathFollow22 Jan 2025, 05:57 am

Amethi - डीएम के निर्देश पर 26 जनवरी से ' नो हेलमेट नो फ्यूल' नियम लागू '

Banarpur, Uttar Pradesh:

अमेठी में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. डीएम निशा अनंत के निर्देश पर 26 जनवरी से जिले में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' नियम लागू किया जा रहा है, इस नियम के तहत, दोपहिया वाहन चालक और उनके साथ बैठने वाले यात्री को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा, अन्यथा उन्हें पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा, सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने परिसर में बड़े होर्डिंग लगाएं और सीसीटीवी कैमरे लगवाए , किसी विवाद की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले का निपटारा किया जाएगा. यह कदम मुख्यमंत्री के निर्देश पर उठाया गया है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली: 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, कीमत लगभग 3 करोड़

Chandauli, Uttar Pradesh:ANTF वाराणसी यूनिट और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता - मादक पदार्थ तस्कर अभिषेक सोनकर, निवासी बाबतपुर वाराणसी गिरफ्तार - अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद - बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई - पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य साथियों के नाम-पते भी सामने आए - फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन - स्थानीय थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज - गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल - अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी - अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ अडंर पास एरिया से पुलिस को मिली सफलता
0
0
Report

चंदौली के चुरहरि वन ब्लॉक में अवैध खनन: ट्रेलर पकड़ा गया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - चंद्रप्रभा रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन का मामला - अमरा बीट के चूरहरि वन ब्लॉक की पहाड़ी से पत्थर चौका का हो रहा था अवैध खनन - मुखबिर के सूचना पर वनकर्मियों और चकिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पकड़ा ट्रेलर - ट्रेलर में अवैध रूप से लोड किया जा रहा था खनन किया गया पत्थर - अपने आप को घिरता देख चालक व आरोपी मौके से फरार - क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश दुबे के निर्देशन में हुई कार्रवाई - उड़ाका दल ,चंद्रप्रभा व चकिया रेंज के वनकर्मियों के साथ पुलिस टीम ने की कार्रवाई - वन अधिनियम के तहत विभाग ने संबंधित धाराओं में दर्ज किया वन अपराध - फरार चालक व अभियुक्तों की तलाश में जुटा विभाग - अवैध खनन माफियाओं पर चलता रहेगा अभियान - रेन्जर - चकीया कोतवाली क्षेत्र के चुरहनि पहाड़ी क्षेत्र का मामला
0
0
Report

एथेनॉल मिलावट पर विपक्ष पर सुशील सिंह का बड़ा हमला; गाड़ियों पर प्रभाव नहीं

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - एथेनॉल मुद्दे पर भाजपा विधायक सुशील सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला - बोले- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा - पेट्रोलियम पदार्थों में गुणवत्ता और आर्थिक बचत के लिए एथेनॉल का प्रयोग - विधायक का दावा- एथेनॉल से गाड़ियों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ रहा - बोले- किसी और तरह की मिलावट से वाहन में खराबी हो सकती है - एथेनॉल मिलावट को लेकर विपक्ष के सवालों पर सुशील सिंह ने कसा तंज - यूपी - बिहार बार्डर बगही के समीप शहीद शिवनारायण फीलिंग स्टेशन का किया उद्घाटन
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में नल मरम्मत के दौरान हाई वोल्टेज से टकराई पाइप, चार झुलसे

Chandauli, Uttar Pradesh:नल की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा नल की पाइप 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से टकराई करंट की चपेट में आए चार लोग, मची अफरा-तफरी जिला अस्पताल पहुंचने पर पिंटू को मृत घोषित किया गया तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे, एक घायल ट्रॉमा सेंटर रेफर दो घायलों की हालत स्थिर, जिला अस्पताल में इलाज जारी ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप मामले की सूचना मिलते ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पहुंचे जिला अस्पताल विधायक ने घायलों और मृतकों के उपार्जनों से की बात हर संभव मदद का दिया भरोसा राजस्व और पुलिस टीम मौके पर मुआवजे की मांग प्रशासन जांच में जुटा सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रतिम पुर की घटना
0
0
Report

रेल ट्रैक पर युवक की मौत, शव मोर्चरी में रखा; पुलिस पहचान में जुटी

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर। ट्रेनों की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई; शव मोर्चरी में रखा गया है। रेलवे स्टेशन के सामने फ्रेट कॉरिडोर रेल ट्रैक पर हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया। शव को श्रीमाधोपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक ने सफेद लाइनिंग वाली फुल बाजू की शर्ट, लाल बनियान और मेहंदी कलर की पेंट पहनी थी। उसके हाथ पर ‘एमपी’ लिखा हुआ है तथा हाथ में राखियाँ बंधी हुई हैं। पुलिस इन पहचान संबंधी जानकारी के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आ सकेगी।
0
0
Report

बाबा श्याम के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 कतारों में भक्तों ने दर्शन

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बाबा श्याम का लाल फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। बाबा के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था की गई। भक्तों को 14 कतारों से होकर बाबा श्याम के दर्शन करवाए गए जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही। वहीं भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मंदिर क्षेत्र सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। खाटूधाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। शुक्रवार को पूरे खाटूधाम में दिनभर बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु आस्था के रंग में रंगे नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

खाटूश्यामजी में निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का संदेश

Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) हेडलाइन - निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव को लेकर खाटूधाम में पुलिस का फ्लैग मार्च एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने रविवार को फ्लैग मार्च निकालकर निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव का संदेश दिया। डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने तथा कानून - व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
0
0
Report

लोसल नगरपालिका चुनाव: पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और निष्पक्ष मतदान का संदेश

Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद खबर सीकर जिले के लोसल से है जहां पर आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। लोसल नगरपालिका के कुल 35 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान होना तय है। चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के तहत लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जवानों ने मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते हुए कानून व्यवस्था ka मुआयना किया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस प्रशासन ने आमजन को यह भरोसा दिलाया कि वे बिना किसी डर, भय या दबाव के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। थानाधिकारी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
0
0
Report

तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग पेलसीती के पास बंद, मलबे से यातायात बाधित

Pithoragarh, Uttarakhand:तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पेलसीती के पास बंद तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेलसीती के पास सड़क का एक हिस्सा काली नदी में समा गया है। सड़क टूटने से मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। वहीं, पेलसीती के साथ ही मलघाट और गस्कु में भी भारी मलबा आने से सड़क बंद है। मार्ग बंद होने के बाद कार्यदायी संस्था सड़क खोलने के काम में जुट गई है। तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के चलते आवाजाही पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। पेलसीती के पास सड़क का हिस्सा काली नदी में समा जाने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इसके अलावा मलघाट और गस्कु में भारी मलबा आने से भी यातायात बाधित है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था सड़क खोलने के लिए मौके पर जुटी हुई है। फिलहाल मार्ग कब तक खुलेगा, इसकी जानकारी नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया

Yamuna Nagar, Haryana:सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर यमुनानगर की जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। यमुनानगर मे किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, व्यापारियों और कारोबारियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता, छात्रों को शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं तथा महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ मिलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता की राय जानने के लिए हमारी टीम ने विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की। आइए सुनते है कि सरकार की योजनाओं के बारे में क्या सोचते हैं यमुनानगर के लोग
0
0
Report

बहराइच में 107 गुम हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए गए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, जनपद के सभी थानों की polícia व सर्विलांस टीम ने बरामद किये 107 गुम हुए मोबाईल फोन, बरामद मोबाइल फोन को उनके मालिकों के हाथों में SP ने सौंपा, गायब फोन को वापस पाकर मोबाईल धारकों के चेहरे पर आई मुस्कान, गायब हुए मोबाईल फोनों को बरामद करने के लिये पुलिस व सर्विलांस टीम ने किया बड़ा काम, बरामद फोन की कीमत आंकी गयी 26 लाख के आसपास, पुलिस लाईन सभागार में 107 मोबाईल धारकों को बुलाकर दिया गया उनका गुम हुआ मोबाईल फोन, SP विश्वजीत श्रीवास्तव की उपस्थिति में 107 मोबाइल मालिकों को दुबारा वापस मिला उनका गायब मोबाईल फोन, बाइट.. SP विश्वजीत श्रीवास्तव
0
0
Report
Advertisement

बैढ़न में यातायात बिगाड़ने वाले ठेले-दुकान हटाने को पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.... बैढ़न में यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरी पुलिस और नगर निगम.... सराफा बाजार, काली माता मंदिर रोड और सब्जी मार्केट में संयुक्त कार्रवाई... सड़क पर फैले ठेले और अस्थायी दुकानों को कराया गया व्यवस्थित... दुकानदारों को सड़क का आवागमन वाला हिस्सा खाली रखने की समझाइश... बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को भी दी गई हिदायत.... यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस-नगर निगम की लगातार निगरानी.... सिंगरौली के बैढ़न शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है। बाजारों में सड़क तक फैल चुके ठेले और अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित कराया गया, वहीं वाहन चालकों को भी बेतरतीब पार्किंग से बचने की हिदायत दी गई.... दरअसल,बैढ़न के सराफा बाजार, काली माता मंदिर रोड और सब्जी मार्केट क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित तरीके से ठेले और दुकानें लगाए जाने से रास्ता संकरा हो रहा था। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश दी और उन्हें निर्धारित स्थान पर ही दुकान और ठेला लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के उस हिस्से को खाली रखने को कहा गया, जहां से लोगों और वाहनों का आवागमन होता है。 वहीं, वाहन चालकों को भी सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू बना रहे。 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई。 पुलिस और नगर निगम का कहना है कि शहर के बाजार क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। व्यापारियों, ठेला संचालकों और आम नागरिकों से भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
0
0
Report

जोधपुर निगम चुनाव: CM ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनाव लड़ने को कहा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने महेश्वरी भवन में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले वे प्रदेश संगठन में महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें संगठन के कामकाज और चुनावी रणनीति का अनुभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि निगम चुनाव में किस तरह बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय के साथ काम किया जाए और अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं से होती है। यदि संगठन का कार्यकर्ता मजबूत और सक्रिय है तो जीत को कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि निगम चुनाव में एक-एक वोट बेहद महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता यह भावना रखकर मैदान में उतरे कि चुनाव वही लड़ रहा है और हर वोट के लिए पूरी मेहनत करनी है। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के पदाधिकारी और चुनाव से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
0
Report

टावर लगाने के नाम पर साइबर ठगी: जयपुर में पंजाब से गिरफ्तार आरोपी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठगी का एक और शातिर तरीका सामने आया है...सोशल मीडिया पर टावर लगाने का विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जा रहा था... आरोपी खुद को टावर कंपनी का प्रतिनिधि बताता और टावर लगाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था... मुरलीपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है... पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान समेत कई राज्यों में ठगी के मामले सामने आए हैं... सोशल मीडिया पर टावर लगाने का विज्ञापन, अच्छे किराये का लालच और फिर फर्जी दस्तावेजों के नाम पर ठगी। जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने ऐसे ही साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है। मामला 14 जुलाई 2026 को सामने आया, जब परिवादी बाबूलाल जांगिड़ ने टावर लगाने के नाम पर अपने साथ हुई 5 लाख 80 हजार 52 रुपए की ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 के जरिए दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर टावर लगाने का advertisement देता था। लोगों के संपर्क करने पर खुद को टावर कंपनी का प्रतिनिधि बताता और टावर के किराये के नाम पर मोटी रकम देने का झांसा देता। इसके बाद पीड़ितों से AI से तैयार किए गए दस्तावेज, फर्जी एग्रीमेंट और NOC जैसे कागजात तैयार करवाकर भेजे जाते थे। ठगी की रकम हासिल करने के लिए आरोपी दूसरे लोगों के बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद ATM बूथ से ठगी की रकम निकालता था। तकनीकी साक्ष्यों, ATM बूथ के CCTV फुटेज और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची और पंजाब के संगरूर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई लोगों की पहचान से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, चेक और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी के इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड और बैंक खातों से राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर लोगों से ठगी की गई। गिरफ्तार आरोपी 33 वर्षीय दीपक कुमार सुनाम, संगरूर, पंजाब का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से बरामद रकम और दूसरे लोगों के साथ की गई ठगी के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। आरोपी की ओर से प्रयुक्त सिम कार्ड और बैंक खाता के खिलाफ मुरलीपुरा के अलावा सूरोठ करौली, सांचौर जालोर, मध्य प्रदेश के रीवा और उज्जैन, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मामले दर्ज है। फिलहाल मुरलीपुरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है... पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में साइबर ठगी से जुड़े और मामलों का खुलासा हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top