icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227815
SSshanu shuklaFollow30 Jan 2025, 03:06 pm

अमेठीः प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की प्रशासन से अपील, अयोध्या जाने की अनुमति दें

Thauri, Uttar Pradesh:

प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं ने प्रशासन से हाथ जोड़कर कर अपील की 500 वर्षों बाद हमारे राम लला अपने घर आये हैं। हम लोग उनका दर्शन न करें ऐसा नहीं हो सकता। हम लोग 1-1 हजार किलोमीटर से दूर पतियों से छुट्टी लेकर दर्शन के लिए निकलें है। सुबह से भूखे प्यासें हम लोग खड़े हैं और प्रशासन द्वारा हम लोगों को करीब 7 घंटे से अधिक का समय हो गया है, अब तक रोका गया है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से अयोध्या जाने की अनुमति मांगी। प्रयागराज के बाद अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए जनपद अमेठी के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अयोध्या बॉर्डर थौरी पर प्रशासन ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बार्डर पर रोक रखा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

17 गेट खुले: नरसिंहपुर में नर्मदा उफान, पुल पर लोगों की जान जोखिम

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एक्सक्लूसिव खबर एंकर-बरगी डैम के 17 गेट खोले जाने के बाद नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बही नरसिंहपुर के ककरा घाट की हैं, जहां नर्मदा नदी उफान पर है। गाडरवारा और तेंदूखेड़ा का संपर्क जोड़ने वाले इस पुल के करीब 2 फीट ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोग और छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं । जब ज़ी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो वहां प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुल गई। मौके पर लोगों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। पानी के इस तेज बहाव में जरा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल कुंभकर्णी नींद में सोए नजर आ रहे हैं। PTC मौके पर वन टू बन मोके पर स्थानिक लोगों के साथ
0
0
Report

सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने निभाई गोदभराई की रस्म जुड़वां बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार रंगोली और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी से दिया पोषण संदेश संतुलित आहार, मातृ-शिशु पोषण और वृद्धि निगरानी की दी जानकारी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर नवां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई। वहीं, जुड़वां बच्चों कुसुमलता, सरिता और प्रियंका का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के समुचित पोषण और देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दालों और अनाजों के पोषण महत्व के बारे में समुदाय को जागरूक किया। कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीएचसी की एएनएम ने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण तथा बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के स्पा-सेंटर में देह व्यापार के आरोप, पुलिस की निगरानी बढ़ी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर अचानक दबिश देकर निरीक्षण किया। VO: पुलिस की टीम ‘मोनार्क द फैमिली सैलून’ और ‘द बीच सैलून एंड स्पा’ समेत कई स्थानों पर पहुंची और व्यवस्थाओं की जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मसाज सेंटर की आड़ में कहीं अनैतिक गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं। अचानक पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर ऐसे संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मंड्रेला CHC में डॉक्टरों के विवाद का वीडियो वायरल: शराब के आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंड्रेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार नूनियां के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने डॉ. अशोक कुमार नूनियां को कार्यालय आदेश जारी कर ड्यूटी के दौरान कथित अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वायरल वीडियो में दोनों चिकित्सकों के बीच तीखी बातचीत होती सुनाई दे रही है। इसी दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति और नशे में होने को लेकर सवाल करते हैं। इसके जवाब में वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया की आवाज में कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देता है— “मैं तो पूरा एक बोतल पी के आया हूँ, और बोलो!” वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया खुद को डॉ. प्रदीप शर्मा से करीब 10 साल सीनियर बताते हुए सम्मान करने की बात कहते सुनाई देते हैं। वहीं डॉ. शर्मा की ओर से काम करने और ड्यूटी निभाने को लेकर सवाल किए जाते हैं। दोनों के बीच बातचीत के दौरान “10 साल सीनियर हूं तेरे से” जैसे शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि डॉ. अशोक कुमार नूनिया प्रभारी कक्ष में आए और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीनता की। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उस समय उनके व्यवहार एवं गतिविधियों से प्रथम दृष्टया शराब के नशे में होने की आशंका प्रतीत हुई। डॉ. शर्मा के अनुसार घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंड्रेला CHC में वर्तमान में दो ही चिकित्सक हैं—प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक नूनिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बताई जा रही है। CHC के प्रभारी पद को लेकर भी दोनों के बीच खींचतान की चर्चा रही है। डॉ. प्रदीप शर्मा का आरोप है कि डॉ. नूनिया को कई बार समझाने के बावजूद कथित तौर पर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं। अब लिखित स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद मामला विभागीय कार्रवाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो में कही गई बातों और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित विभाग की जांच और डॉ. अशोक कुमार नूनिया का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के वायरल वीडियो का सच: फर्जी दरोगा-एडवोकेट ड्रामा सामने

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कानून और वर्दी दोनों का मजाक बनाने का मामला सामने आया है। लाइक और व्यूज की सनक के कारण दो युवकों ने खुद को दरोगा और वकील बनाकर सड़क को अखाड़ा बना दिया... कैमरे के सामने मारपीट और गाली-गलौज का ड्रामा कर डाला। वीडियो देखने वालों को लगा कि सच में दरोगा और अधिवक्ता के बीच सड़क पर विवाद हो गया है। पुलिस भी हरकत में आ गई, लेकिन जांच में पूरा मामला फर्जी और स्क्रिप्टेड सामने आया। न वर्दी वाला दरोगा असली था, न वकील की पोशाक पहने युवक असली अधिवक्ता था। शाहपुर थाने ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
0
0
Report
Advertisement

धामपुर-काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई दो कारें, दो की मौत

Moradabad, Uttar Pradesh:भीषण सड़क हादसा दो की मौत रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --धामपुर काशीपुर मार्ग नेशनल हाईवे 74 दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने देर रात तेज गति से जा रही एक i10 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा टकराई। दोनों वाहनों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में i10 सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। धामपुर के मोहल्ला स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी गौतम 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह सैनी, सुमित 24 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह अपने दोस्त शुभम सैनी पुत्र शीशराम और वासु पुत्र चंद्रे सिंह के साथ कार से नगीना की ओर से धामपुर को लौट रहे थे। बताया गया की, देर रात करीब 12:00 बजे उनकी i10 कार दुर्गा विहार कॉलोनी के सामने हाईवे पर पहुंची तो इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान धामपुर से नगीना की ओर जा रही अर्टिका कार से i10 कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमित और गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शुभम सैनी और वासु की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आर्टिका कार में सवार लोगों को भी हल्की चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहन से उनके gंतव्य को रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक सुमित चार बहनों का इकलौता भाई था। गौतम के परिवार में दो भाई और एक बहन है। देर रात इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतक के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। एक पल में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई।
0
0
Report

रामपुर के गोदाम में लिंटर गिरा, 16 वर्षीय अजीम की दर्दनाक मौत

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के रवानी पट्टी गाँव में धान के गोदाम का लिंटर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। 16 वर्षीय किशोर अजीम मलबे के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर राहत-बचाव शुरू किया, पर जल्द बचाया नहीं जा सका। हादसे के कारण परिवार में कोहराम मचा, माँ परवीन और पिता आकिल का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना शाहबाद क्षेत्र में सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए; परिवार ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। गाँव में मातम पसरा है और घटना की गहरी छाँव है।
0
0
Report

महोबा में अवसाद से युवक ने गोली मारकर आत्महत्या, बारातशाला मामला

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-बुंदेलखंड के महोबा में एक शख्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो जाने के कारण अवसाद में रहता था और खुद को बारातशाला में जाकर अवैध तमंचे से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल पनवाडी थाना क्षेत्र के किल्होवा गांव के रहने वाले रज्जन राजपूत ने संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है मृतक रज्जन राजपूत की पत्नी का बीमारी के चलते पहले निधन हो गया था और उसके एक बेटे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी; मृतक नशे का आदी हो गया और अवसाद में रहने लगा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में स्थित बारातशाला में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जबकि उनके किसी से कोई बुराई नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटे का पूर्व में निधन हो चुका है इस कारण वह अवसाद में रहता था। मामले की हर पहलू से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top