icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229126
RVRan Vijay SinghFollow15 Jan 2025, 04:11 pm

AMETHI-बेसिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लेखा लिपिक के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

Maheshpur, Uttar Pradesh:

बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लेखा लिपिक के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज,43 दिन से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे कनिष्ठ लेखा लिपिक मनोज कुमार के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज ,वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा के तहरीर पर कनिष्ठ लेखा लिपिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज,कार्यालय में तैनात होने के चलते सम्बंधित अभिलेख न मिलने के कारण शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है जिसके चलते मुकदमा किया गया दर्ज।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बागेश्वर के कपकोट में ब्रेक फेल से कार दुर्घटना, एक की मौत, चार घायल

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कपकोट में शामा रोड पर फरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से दिल्ली नंबर की वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मुनस्यारी से दिल्ली जा रहे थे। फरसाली के समीप अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में सरमूली, मुनस्यारी निवासी 49 वर्षीय खीला देवी, 54 वर्षीय रमेश सिंह, 27 वर्षीय भूपेंद्र सिंह और 24 वर्षीय चाहत सिंह घायल हुए। 48 वर्षीय कौशल्या देवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घायलों को सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report

अजीतगढ़ नगर पालिका: कांग्रेस ने ओमप्रकाश कुमार को जिताकर बनवाया अध्यक्ष

Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर अजीतगढ़ में कांग्रेस ओमप्रकाश कुमावत बने नगर पालिका अध्यक्ष अजीतढ़गढ़ में कांग्रेस ने नगर पालिका पर कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश कुमावत को 15 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सैनी को 10 मत मिले। कुल 25 पार्षदों ने मतदान किया। इनमें भाजपा के 8, कांग्रेस के 9 और 8 निर्दलीय पार्षद शामिल रहे। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे एकजुटता और जनता के भरोसे की जीत बताया। ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि शहर की छोटी-बड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता होगी दर
0
0
Report
Advertisement

मुंबई के जवेरी बाजार लूट साजिश नाकाम, राजसमंद में 2 बदमाश गिरफ्तार

Rajsamand, Rajasthan:मुंबई के जवेरी बाजार में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, राजसमंद में 2 बदमाश गिरफ्तार राजसमंद एंकर- राजसमंद पुलिस और एटीएस (ATS) उदयपुर ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई के प्रसिद्ध जवेरी बाजार में बड़ी लूट की साजिश को नाकाम कर दिया है। देलवाड़ा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अर्टिगा कार सवार दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश कुमार और रामसिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और अर्टिगा कार जब्त की है। बेंगलुरु की बड़ी लूट में भी था शामिल- पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने मुंबई के जवेरी बाजार जा रहे थे। इनमें मुख्य आरोपी रामसिंह शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, फायरिंग और डकैती के 5 गंभीर मामले दर्ज हैं। रामसिंह बेंगलुरु के चर्चित 'रामदेव बैंकर्स एंड ज्वेलर्स' में हुई करीब 3 किलो 270 ग्राम सोना और 15 किलो 600 ग्राम चांदी की बड़ी लूट की वारदात में भी शामिल रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

छबड़ा में पर्युषण के छठे दिन संयम धर्म की आस्था का उफान

Baran, Rajasthan:छबड़ा में संयम धर्म की गूंज, पर्युषण पर उमड़ा धर्म भाव बारां के छबड़ा में दिगंबर जैन समाज के महापर्व पर्युषण के छठे दिन छबड़ा के दिगंबर जैन मंदिर में धर्ममय माहौल रहा। संयम धर्म की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। सांगानेर से पधारे विद्वान भैया जी आयुष शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य अनंत इच्छाओं और इंद्रियों के वशीभूत होकर बाहरी आडंबरों में उलझ जाता है और जीवन को स्वयं कष्टमय बना लेता है। इच्छाओं और इंद्रियों पर नियंत्रण रखकर संयमित जीवन जीने वाला व्यक्ति ही सद्मार्ग पर चलता है और सच्ची आत्मिक शांति प्राप्त करता है। जिनेंद्र भगवान के अभिषेक-शांतिधारा के पश्चात नवदेवता, शीतलनाथ भगवान, महावीर स्वामी, सोलह कारण एवं दस लक्षण धर्म के अंतर्गत संयम धर्म की पूजा विधि-विधान से की गई। समाज अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन लुहाड़िया एवं महिला मंडल अध्यक्ष निधि पाटनी ने बताया कि रात्रि में महाआरती सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। नेहा पाटनी के संयोजन में आयोजित ‘स्वयं खेलो, स्वयं जीतो’ प्रतियोगिता में अंशुल पाटनी प्रथम, रोशनी सेठी द्वितीय एवं रजनी जैन भारिल्ल तृतीय स्थान पर रहीं।
0
0
Report

राजसमंद: ATS-उदयपुर की संयुक्त कार्रवाई में ज्वेलरी लूट साजिश से जुड़े बदमाश गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद पुलिस और ATS उदयपुर की संयुक्त बड़ी कार्रवाई मुंबई के जवेरी बाजार में सोने की लूट की प्लानिंग के साथ जाते वक्त 2 बदमाश देलवाड़ा पुलिस ने हत्थे चढ़े नाकाबंदी के दौरान अर्टिगा कार से 1 देशी पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद पुलिस ने रमेश कुमार और रामसिंह को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल और अर्टिगा कार भी जब्त पूछताछ में मुंबई के जवेरी बाजार में ज्वैलरी शोरूम में लूट की साज़िश का खुलासा बदमाश रामसिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, लूट-फायरिंग और डकैती के 05 मामले दर्ज, बेंगलुरु के रामदेव बैंकर्स एंड ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट लगभग 3 किलो 270 ग्राम सोना, 15 किलो 600 ग्राम चांदी की लूट में शामिल था राजसमंद एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में कार्यवाही को दिया अंजाम
0
0
Report
Advertisement

चुरैला में मेला व दंगल का हुआ भव्य आयोजन

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। ग्राम चुरैला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य मेले एवं दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सूर्या कुर्मी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गंगवार, सभासद एवं निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, डॉ. आर.सी. गंगवार, गजेंद्र गंगवार तथा ग्राम प्रधान दिलीप गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुश्ती देखने के लिए मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पहलवानों के शानदार मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि मेले एवं दंगल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में आपसी भाईचारे, खेल भावना और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासी, पहलवान बंधु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

आलमगीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस ने सीतापहाड़ी-नसीपुर में नए सदस्यों के साथ संगठन मजबूत किया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ सदर प्रखंड के सीतापहाड़ी और नसीपुर गाँव में आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. इसी दौरान राहुल गांधी की विचारधारा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सीतापहाड़ी और आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोगों ने अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. सभी नए सदस्यों का बारी बारी से कांग्रेस पार्टी का पट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण किया. नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी. आलमगीर आलम ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में युवाओं एवं आम कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया. आमसभा के दौरान आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है. उन्होंने राहुल गांधी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से रखा. सीतापहाड़ी स्थित विद्यालय को अपग्रेड करने, क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और पीसीसी सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें ग्रामीणों द्वारा उठाई गईं. ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के अपग्रेड होने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं बिजली एवं सड़क की समस्या से भी ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री को अवगत कराया. आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और संबंधित विभागों से समन्वय कर विद्यालय के उन्नयन, बिजली ट्रांसफार्मर एवं पीसीसी सड़क से जुड़े कार्यों को जल्द आगे बढ़ाने का प्रयास किया. वही SIR के तहत मतदाता सूची में अनमैपिंग मतदाताओं से संबंधित मामलों, सत्यापन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी विस्तार से चर्चा किया गया. कार्यकर्ताओं को बताया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका खास ख्याल रखें.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top