229302
Amethi - खाटू श्याम जी बारस व फागुन मेले के उपलक्ष्य में भण्डारे का आयोजन किया गया
Fursatganj, Uttar Pradesh:फुरसतगंज कस्बे में खाटू श्याम जी बारस व फागुन मेले के उपलक्ष्य में एक दिवीसीय भण्डारे के आयोजन किया गया. जिसमें पूरी- सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया. वहीं हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पिंटू महाजन, मुकेश अग्रवाल, मनीष ,विनोद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेन्द गुप्ता ,सतीश, रचित अग्रवाल, मोनू जायसवाल, राहुल आदि लोगों का सहयोग रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सम्भल मे साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:सम्भल मे साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा 5आरोपी गिरफ्तार* सम्भल पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेट्रोल पंप के लेनदेन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते थे संभल पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को थाना साइबर क्राइम पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल होने वाले यूपी ग्रामीण बैंक के खाते में कमीशन लेकर फ्रॉड का पैसा डलवाया जाता था और इसके बाद रकम को कैश कराया जाता था। मामले में पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मनु शर्मा, प्रशान्त सिंह राघव, आदित्य, नरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी मनु शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर कमीशन लेकर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम खाते में डलवाकर कैश करवाता था। वहीं आरोपी आदित्य के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पेट्रोल पंप से ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे के लिए एटीएम कार्ड स्वाइप कराकर कैश लेता था और भोले-भाले व अनपढ़ लोगों को लालच देकर उनके अकाउंट खुलवाता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों की केवाईसी कराकर लोगों के नाम पर सिम लिए जाते थे और उनका इस्तेमाल ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए किया जाता था। सम्भल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है0
0
Report
मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, डीएम ने गठित की जांच कमेटी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात वार्ड की दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर 60 वर्षीय मरीज रामानुज चौहान की मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी रामानुज लीवर की बीमारी के चलते मेडिसिन वार्ड में भर्ती थे। खिड़की से गिरने के बाद गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव चले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। मरीज खिड़की से कैसे गिरा, यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या सुरक्षा में लापरवाही—जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ का जलवा: मिला ₹43,250 करोड़ का विदेशी निवेश, बनेगा 100 मेगावाट का डेटा सेंटर
Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर में आयोजित 'सिंग फोरम 2026' में छत्तीसगढ़ ने वैश्विक पटल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। राज्य को कुल ₹43,250 करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रस्ताव मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर की कंपनी 'एनर्जी कैपिटल ग्लोबल' को ₹41,750 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 मेगावाट हाइपरस्केल डेटा सेंटर के लिए निवेश आमंत्रण सौंपा। यह समझौता राज्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा, जिससे छत्तीसगढ़ देश के उभरते डिजिटल हब के रूप में स्थापित होगा।0
0
Report
Advertisement
SC-जज के बयान पर आनंद दूबे: दो कानून नहीं, दो वोटर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: SC जज जस्टिस उज्जल भुयान के विचार और जस्टिस नरीमन की टिप्पणी पर शिवसेना-UBT नेता आनंद दूबे ने कहा, " जस्टिस उज्जल भुयान का बयान बहुत ही उचित बयान है कि इस देश में दो कानून नहीं हो सकते, दो वोटर नहीं हो सकते, दो ढंग से SIR नहीं हो सकता। SIR के नाम पर आप धोखाधड़ी नहीं कर सकते। हर व्यक्ति जो जीवित है, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और जब तक वो जिंदा है, वो वोट दे सकता है... ये उसका अधिकार है, यही लोकतंत्र ने हमें सिखाया है... वोट के नाम पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SIR के नाम पर धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी..."0
0
Report
UCC बंगाल में लागू: क्या होंगे बड़े बदलाव?
Noida, Uttar Pradesh:ADHIR RANJAN CHOUDHRY ON UCC IN BENGAL UCC लागु करके क्या होगा ? क्या हाथियाँ बरसेंगे क्या हमपे क्या ? आसमान गिरकर हमारे सर पे आएगी क्या ? क्या फरक पड़ता है , सारे देशभर में लाओ अगर बीजेपी पार्टी चाहे तो , अलग अलग राज्यों में क्यों ,हमारे देश विवधता में एकता की देश है , हमारे देश में बहुत सारे धर्म , भाषा के लोग रहते हैं , अपना अपना ताज्ज़ीब है संस्कृति है , उनका सामाजिक कानून है . अभी इन लोगो का डबल इंजीन की सरकार ,ताक़तवर है सरकार जो मर्ज़ी कर सकते है , किसी को माने या न माने , जो मर्ज़ी करो लेकिन देश का क्या हाल हो रहा है , हमारे आपस में विवधता की एकता जो हमारे देश की नीव होते हैं उस नीव में दरार पैदा करने के लिए यह सारे कानून की बात कही जाती है .0
0
Report
कुलदीप शर्मा के हरियाणा फोटो वायरल: देखें तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:kuldeep sharama haryana photos0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा में मुफ्त मोतियाबिंद कैंप: 96 मरीज चयन, जयपुर में ऑपरेशन
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से आई कैंप आयोजित 9़6 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन सभी मरीजों का पूर्णतया फ्री होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन संस्थान के मीडिया प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने दी जानकारी झुंझुनूं के चिड़ावा कस्बे में ब्रह्म चैतन्य संस्थान के तत्वावधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन श्री परशुराम भवन चिड़ावा में किया गया। यह शिविर स्व. सौभाग्यवती धर्मपत्नी महावीरप्रसाद शर्मा थानेदार की पुण्य स्मृति में उनके SUP pojroतरों कुलभूषण शर्मा एवं उत्तम शर्मा के विशेष सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों जरूरतमंद मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजनकर्ताओं की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूरी टीम का माला और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण के साथ-साथ मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्लड शुगर और बीपी की भी निशुल्क जांचें की गई। शिविर को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 280 मरीजों का पंजीकरण किया गया। डॉक्टरों की गहन जांच के बाद इनमें से 96 मरीजों को मोतियाबिंद और लैंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया गया। सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए 48 मरीजों को शंकरा आई अस्पताल की टीम के साथ विशेष बस द्वारा सुरक्षित जयपुर के लिए रवाना किया गया। जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं, शेष 48 मरीजों को आगामी मंगलवार को बस द्वारा जयपुर भेजा जाएगा।0
0
Report
अररिया मंडल कारा से कैदी 22 फीट ऊँची दीवार पार कर फरार
Forbesganj, Bihar:अररिया मंडल कारा से एक कैदी फरार हो गया। बकरी चोरी के मामले में 26 सितंबर को बथनाहा थाना से सरोज दास को जेल भेजा गया था जिसके बाद से वो यहाँ बंद था लेकिन 3 अक्टूबर को देर रात वह मंडल कारा की 22 फीट ऊँची दीवार कूद कर फरार हो गया। मामले को लेकर जब जेल प्रशासन को जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। कैदी के फरार होने के मामले में एफएसएल जांच के साथ साथ अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान चल रहा है। अररिया जेल में विदेशी कैदियों के साथ साथ कई दुर्दांत अपराधी रखे गए हैं लेकिन जिस तरह से एक चोर 9 दिनों में ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए फरार हो गया उससे अररिया जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कैदी फरार मामले में जेल प्रशासन द्वारा अररिया आरएस थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया।0
0
Report
बैतूल में दिनदहाड़े चोरी: देवठान गांव के मकान से नगदी-जेवरात चोरी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चिचोली थाना क्षेत्र के देवठान गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मकान मालिक मुकेश यादव परिवार सहित बाहर गए हुए थे,जबकि बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और अलमारी के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। बच्चों के घर लौटने पर चोरी का पता चला,जिसके बाद परिजनों ने चिचोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों से घरों में बड़ी मात्रा में नगदी और जेवरात रखते समय सावधानी बरतने और गांव में संदिग्ध लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
मछली पकड़ने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला,लापता, परिजनों का रो रो का बुरा हाल
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में टेल फॉल नहर में मछली पकड़ने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें लापता युवक की तलाश में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक गेडहवा गांव के पास टेल फॉल नहर में छांगुर उर्फ छविलाल अपने भाई और कुछ अन्य लोगो के साथ मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान छांगुर के ऊपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौजूद लोगों के मुताबिक मगरमच्छ छांगुर को गहरे पानी में खींच ले गया। साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। उधर छांगुर के लापता होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । बाइट- दिनेश शर्मा, ग्रामीण0
0
Report
बिहार एमएलसी चुनाव: NDA एकजुट दावा, आठों सीटें जीतने का प्रयास
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना में देखिए, चुनावी मैदान में पूरी तरह से हलचल तेज हो गई है। एक तरफ प्रत्याशियों का हुजूम नामांकन के लिए पहुंच रहा है, लेकिन जनता किस से लड़ेगी, यह तस्वीर भी साफ होती जा रही है। जेडीयू भी मैदान में है और एनडीए भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। उपेंद्र कुशवाहा के तीनों विधायकों ने कल बैठक कर निर्दलीय उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा के समर्थन का ऐलान भी कर दिया है। लेकिन जेडीयू पहले एनडीए से निपट ले, जेडीयू तो दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रही है। हमने शुरुआत में ही कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। अब राजद उमीदवार दिलीप कुमार भी मैदान में उतर चुके हैं, तो फिल्म फ्लॉप होने का सवाल ही नहीं है। आरजेडी पूरी मजबूती के साथ चुनाव जीतेगी。 जेडीयू के लिए तो मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं। नीरज जी और अनंत सिंह पहले फरिया ले फिर अलग से बात होगी। आज बिहार एमएलसी चुनाव के लिए कई दिग्गज उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान NDA के भीतर जोश और उत्साह भी देखने को मिला। वहीं, दूसरी ओर कुछ शीट पर फ्रेंडली फाइट की तस्वीर भी सामने दिख रही है। जहां महागठबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन एनडीए की बात करे तो पांचों घटक दल गठबंधन धर्म का पालन करते हुए एकजुट हैं। पांचों पांडव की एकता और आपसी समन्वय के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ कुछ ऐसे गठबंधन भी हैं, जहां घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। एमएलसी चुनाव में गठबंधनों की यह तस्वीर राजनीतिक समीकरणों को भी सामने ला रही है。 निश्चित रूप से बिहार विधान परिषद की आठों सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी और एनडीए के सभी प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे। जहाँ तक जेडीयू में नीरज जी और अनंत जी के विवाद का सवाल है, या उपेंद्र कुशवाहा के के कुछ विधायक राम पुकार सिन्हा जी के नामांकन में गए हैं, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि एनडीए में आंतरिक लोकतंत्र है। अनंत सिंह जी और नीरज जी के बीच जो भी विषय है, जेडीयू के वरिष्ठ नेता उसे समय रहते सुलझाने का काम करेंगे। रालोमो के जो विधायक आज राम पुकार सिन्हा जी के नामांकन में गए हैं, उस पर उपेंद्र कुशवाहा जी का स्पष्ट निर्देश है कि पार्टी द्वारा तय एनडीए उम्मीदवारों को सभी सम्मानित विधायक मजबूती के साथ जिताने का काम करेंगे। व्यक्तिगत संबंध या व्यक्तिगत लगाव के कारण अगर कोई विधायक उनके नामांकन में चला गया है, तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। असल मुद्दा महागठबंधन का है। महागठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। कांग्रेस और आरजेडी ने जिस तरह अलग-अलग सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, उससे साफ है कि महागठबंधन के भीतर आपसी तालमेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। वहाँ सिर्फ फोटो खिंचवाने की एकता है, जमीन पर गठबंधन पूरी तरह तार-तार हो चुका है। एनडीए का गठबंधन आज खंड-खंड होता दिखाई दे रहा है। पहले जनता दल यूनाइटेड को उन्हीं के सहयोगी नेताओं की ओर से चुनौती मिली, और अब गठबंधन के भीतर ही ऐसे हालात बन रहे हैं, जहां सहयोगी दल जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं। यह कहीं न कहीं एनडीए के भीतर मतभेद और असमंजस को सामने लाता है। आने वाले समय को लेकर जनता क्या फैसला करेगी, यह तो जनता ही तय करेगी, लेकिन इतना जरूर है कि गठबंधन के भीतर की यह खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। ऐसा लग रहा है कि डूबते जहाज से चूहे भाग रहे हैं। डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस0
0
Report
बीकानेर के धरनीधर तालाब पर पितृपक्ष में तर्पण और पूजा का अ Unlock साथ संगम
Bikaner, Rajasthan:पितृपक्ष में विशेष तर्पण और पूजा पितृपक्ष में धरणीधर तालाब पर तर्पण और पूजा का दौर पितरों की आत्मशांति के लिए श्रद्धालुओं ने किया विशेष तर्पण धरनीधर तालाब पर एक साथ जुटे शहरभर के श्रद्धालु प्रख्यात पंडितों की मौजूदगी में विधि-विधान से कराया जा रहा तर्पण पितृपक्ष में पितरों के प्रति श्रद्धा और स्मरण का दिखा अनूठा संगम बीकानेर में इन दिनों पितृपक्ष के चलते धार्मिक आस्था का विशेष नजारा देखने को मिल रहा है धरनीधर तालाब पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है लोग अपने पितरों को याद कर उनकी आत्मशांति और मोक्ष की कामना के साथ विधि-विधान से तर्पण और पूजा-अर्चना कर रहे हैं धरनीधर तालाब पर शहर के प्रख्यात पंडितों की मौजूदगी में विशेष सामूहिक तर्पण का आयोजन किया जा रहा है एक साथ बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों के नाम से तर्पण कर रहे हैं मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच श्रद्धालु जल अर्पित कर अपने पूर्वजों का स्मरण कर रहे हैं मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है इसी आस्था के साथ लोग धरनीधर तालाब पहुंचकर अपने पूर्वजों को याद कर रहे हैं सुबह के समय तालाब किनारे धार्मिक वातावरण,मंत्रोच्चार,हाथों में जल और पितरों के प्रति श्रद्धा ये दृश्य बीकानेर की उस परंपरा को दिखा रहे हैं जिसमें नई पीढ़ी भी अपने पूर्वजों को स्मरण करने और उनकी विरासत से जुड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है।0
0
Report
Advertisement
नावा में अवैध मुरड़ से भरे डंपर रातभर तेज, कार्रवाई की मांग
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के उपखंड मुख्यालय नावा में रात होते ही अवैध मुरड़ से भरे ओवरलोड डंपरों का परिवहन शुरू हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नावा के खाखड़की रोड और नावा-कुचामन मार्ग पर रात करीब 8 बजे बाद ऐसे डंपर लगातार गुजरते देखे जा सकते हैं। क्षमता से अधिक मुरड़ भरकर तेज गति से दौड़ते इन बिना नम्बरी डंपरों से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। चिंता की बात यह है कि आम लोगों को sड़कों पर दिखाई देने वाले ये ओवरलोड डंपर रात्रि गश्त करने वाली पुलिस और संबंधित विभागों की नजरों से कैसे बच रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग और खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से डंपर चालकों के हौसले बढ़ रहे हैं। यहां सेया भये कोतवाल तो डर काहे का वाली कहावत सटीक चरितार्थ हो रही है। बिना प्रसाशन को साठगांठ के ये अवैध गोरखधन्धा चलना कठिन है। कुछ दिन पहले नावा क्षेत्र में मुरड़ से भरे एक ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से एक परिवार के तीन सदस्यों सहित कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद भी यदि ओवरलोड और अवैध मुरड़ परिवहन जारी है तो यह प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय मुख्य मार्गों से गुजरने वाले इन डंपरों की जांच की जाए और यदि इनके पास वैध खनन परिवहन दस्तावेज नहीं हैं या वाहन क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब ठोस कदम उठाएंगे? क्या प्रशासन किसी और बड़े हादस का इंतजार करेगा, या समय रहते अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में जोगणिया माता शक्तिपीठ पर नवरात्रि मेले की तैयारी पूरी
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नौ दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मेले में लगने वाली दुकानों, मंदिर परिसर की साज-सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। वहीं रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। नवरात्रि महोत्सव को लेकर शक्तिपीठ परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।0
0
Report
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स: बैंकॉक से आया यात्री 3,200 कीमती पत्थर-ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने कीमती पत्थरों और ज्वेलरी की तस्करी के मामले में एक भारतीय यात्री को पकड़ा है। कस्टम्स अधिकारियों ने यात्री के पास से 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद की है, जिनकी कीमत करीब 1.01 करोड़ रुपये बताई गई है। कस्टम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर 3 अक्टूबर को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को जांच के लिए रोका था। यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट AI2303 से बैंकॉक से दिल्ली आया था। यात्री के सामान और उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी मिली। इनकी कुल कीमत 1 करोड़ 1 लाख 54 हजार 600 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि वह इन कीमती पत्थरों और ज्वेलरी को बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया था。 घर की तलाशी में भी मिला भारी मात्रा में माल कस्टम्स ने इसके बाद 4 अक्टूबर को कस्टम्स एक्ट की धारा 105 के तहत आरोपी से जुड़े परिसरों की तलाशी के लिए अनुमति ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को करीब 196.676 किलो काले-हरे रंग के कच्चे पत्थर (रफ एमराल্ড) मिले। इसके अलावा 221 कैरेट कट और पॉलिश किए हुए रूबी, 45 कैरेट कट और पॉलिश किए हुए एमराल्ड और कुछ संबंधित दस्तावेज व अन्य सामान भी बरामद किए गए। तलाशी के दौरान बरामद सामान की कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख 54 हजार 400 रुपये आंकी गई है। कस्टम्स ने बरामद कीमती पत्थरों और ज्वेलरी को कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है। वहीं, यात्री को कस्टम्स एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार भी किया गया है। कस्टम्स विभाग मामले में आगे की जांच कर रहा है。0
0
Report
Advertisement
