227809
अमेठी-धोखाधड़ी कर गेंहू बिक्री के कुल 3,32,500/- रुपयों के साथ 02 गिरफ्तार,ट्रक बरामद
Dulari Nagar, Uttar Pradesh:कमरौली पुलिस ने43 दिन पूर्व जाफरगंज मंडी से गेहूं लदे ट्रक गायब हुए मामले का किया खुलासा। ट्रक और बिके हुए गेहूं के 3,32,500 रूपए के साथ दो शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार। ट्रक मालिक ने अपने भाई के साथ मिलकर गेहूं को 6,60,000 रुपए बेचा था। करौली पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदकोट के गांवों में बारिश किसान चिंतित, मंडी इंतजाम की मांग
Kot Kapura, Punjab:ਕੱਲ ਰਾਤ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਬਾਰਿਸ਼ ਅਤੇ ਗੜੇਮਾਰੀ ਨੇ ਭਾਰੀ ਤਬਾਹੀ ਮਚਾਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਮੁੜ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਕੋਈ ਮੂਸਲਾਧਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਤੇ ਚਿੰਤਾ ਦੀਆਂ ਲਕੀਰਾਂ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ । ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਮਨ ਝੋਨਾ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਭਿੱਜ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਸ਼ੈਡ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਤਰਪਾਲਾਂ ਦਾ ਤਾਂ ਜੋ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੰਡਿਆਂ ਦੇ ਫੜ ਨੀਵੇਂ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪਾਣੀ ਫੜਾ ਵਿੱਚ ਖੜ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਰੀਆਂ ਝੋਨੇ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਗਿੱਲੀਆਂ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਵੀ ਬਲੋਕੇਜ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕਈ ਕਈ ਘੰਟੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਇਸ ਕਾਰਨ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਖੜੇ ਪਾਣੀ ਕਰਨ ਬਦਬੂ ਫੈਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋਈ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਖੜਾ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਦੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਮੁੜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਪਾਣੀ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਭਰਨ ਨਾਲ ਫਸਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਰਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਚ ਼ਾ ਲਈ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋਵੇ।0
0
Report
AI से पावर सेक्टर की दक्षता बढ़ाने पर सीईए के चेयरपर्सन का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI GHANSHYAM PRASAD (CHAIRPERSON, CENTRAL ELECTRICITY AUTHORITY) ON AI INTEGRATION IN POWER SECTOR / RENEWABLE ENERGY TARGETS / RISING DATA CENTRE POWER DEMAND / SMART METERS AND POWER SECTOR OPTIMISATION दिल्ली: सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीिबिशन में, CEA के चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद ने कहा, "...हम पिछले 2 दिनों से यह आयोजन कर रहे हैं। कल हमने इसकी शुरुआत की थी। इसका मुख्य फोकस पावर सेक्टर में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल पर है, और हम पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हम काफी समय से इसका उपयोग कर रहे हैं, लेकिन हम इसे एक व्यापक तरीके से लागू करना चाहते थे। इसलिए हमने 10 ऐसे प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है, जहाँ हमें वास्तव में AI की मदद की ज़रूरत है। ऐसा नहीं है कि AI हर चीज़ की जगह ले लेगा, बल्कि यह बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा। आपने देखा होगा कि पिछले दो दिनों में कई ऐसे क्षेत्रों की पहचान की गई है, जहाँ हम भारतीय पावर सेक्टर को बेहतर बनाने और उसके कामकाज को और अधिक कुशल (ऑप्टिमाइज़) करने के लिए AI का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं..."0
0
Report
चंदौसी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वेल्डिंग मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर*
Chandausi, Uttar Pradesh:*चंदौसी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वेल्डिंग मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर* *65 प्रतिशत तक झुलसा युवक, सीएचसी से मुरादाबाद रेफर* *छत के ऊपर से गुजर रही 1.32 लाख वोल्ट की लाइन पर उठे सवाल, तीन महीने पहले गणेश कॉलोनी में भी हुआ था हादसा* चंदौसी/संभल। थाना चंदौसी क्षेत्र में तहसील के पास जारई रोड स्थित एक मकान में वेल्डिंग का काम कर रहा 18 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदौसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, निर्मल नाम का युवक मकान में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वह किसी काम से छत पर गया। उसके साथी सुनील कुमार ने बताया कि मकान के बराबर से पाइप ऊपर की ओर चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे निर्मल करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सीएचसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक के करीब 65 प्रतिशत तक झुलसने की जानकारी दी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया। मकान मालिक राजेश्वर ने बताया कि उनके मकान पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग मिस्त्री छत पर किस काम से गया था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसकी चपेट में आने से युवक झुलस गया। बताया जा रहा है कि मकान के ऊपर से 1.32 लाख वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है, जो आसफपुर से चंदौसी बिजलीघर की ओर आती है। ऐसे में घनी आबादी के बीच मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन और उसके आसपास चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि लाइन के इतने करीब निर्माण कार्य की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई और भवन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराया गया या नहीं। गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले चंदौसी नगर की गणेश कॉलोनी में भी हाईटेंशन लाइन से जुड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद शहर में हाईटेंशन लाइनों के आसपास निर्माण और कार्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि संबंधित विभाग और प्रशासन ऐसे स्थानों का निरीक्षण कराएं तथा बिजली की लाइनों के आसपास सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
सेंटर फॉर साइट और पालीवाल आई हॉस्पिटल ने जोधपुर में शुरू की एडवांस्ड कॉन्टूरा विजन सुविधा
New Delhi, Uttar Pradesh:GNPM Global News Press Global News Press Media Pvt. Ltd. Prahlad Kumar Prahlad Kumar South East, Delhi • 2 hours ago सेंटर फॉर साइट और पालीवाल आई हॉस्पिटल ने जोधपुर में शुरू की एडवांस्ड कॉन्टूरा विजन सुविधा साझेदारी से राजस्थान में व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप दृष्टि सुधार और व्यापक नेत्र चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच होगी मजबूत जोधपुर, 15 अक्टूबर 2026: सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने पालीवाल आई हॉस्पिटल के साथ मिलकर जोधपुर स्थित अपने मुख्य पाल रोड सेंटर में कॉन्टूरा विजन सुविधा शुरू की है। इस पहल से जोधपुर में मरीजों को व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप लेसिक (LASIK) सर्जरी और व्यापक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस साझेदारी के तहत पालीवाल आई हॉस्पिटल के स्थानीय अनुभव और स्थापित उपस्थिति के साथ सेंटर फॉर साइट की चिकित्सकीय विशेषज्ञता, एडवांस्ड तकनीक और देशव्यापी नेटवर्क का लाभ मरीजों को मिलेगा। इस एडवांस्ड लेसिक सुविधा का उद्घाटन मुख्य अतिथि जोधपुर नगर निगम के माननीय मेयर, श्री प्रसन्न चंद मेहता जी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जोधपुर नगर निगम के पार्षद श्री कन्हैया लाल जी पारीक और श्री संजय जी विश्नोई, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस लॉन्च कार्यक्रम में पालीवाल आई हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. महेंद्र पालीवाल; पालीवाल आई हॉस्पिटल के कंसल्टेंट्स डॉ. प्रतीक जैन, डॉ. विकास शर्मा, और सेंटर फॉर साइट, जोधपुर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रतन पुरोहित भी उपस्थित रहे। जोधपुर नगर निगम के माननीय मेयर, श्री प्रसन्न चंद मेहता जी ने कहा, “जोधपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का अर्थ है कि लोगों को अपने शहर में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। सेंटर फॉर साइट और पालीवाल आई हॉस्पिटल की यह साझेदारी देशव्यापी विशेषज्ञता और स्थानीय अनुभव को एक साथ लेकर आई है। मैं इस पहल का स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि इससे जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को लाभ मिलेगा।” सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव ने कहा, “हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ चिकित्सकीय अनुभव और उपयुक्त तकनीक को उन समुदायों के और करीब लाना है, जिनकी हम सेवा करते हैं। सेंटर फॉर साइट के नेटवर्क की ताकत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध चिकित्सकीय अनुभव और उपचार के विकल्पों में है, जिनके माध्यम से मरीजों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप देखभाल की जा सकती है। पालीवाल आई हॉस्पिटल के साथ हमारी साझेदारी इस विशेषज्ञता को स्थानीय समुदाय की जरूरतों की गहरी समझ से जोड़ती है। जोधपुर में कॉन्टूरा विजन की शुरुआत से पात्र मरीजों को अपने शहर में ही दृष्टि सुधार का एक और एडवांस्ड विकल्प मिलेगा। पालीवाल आई हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. महेंद्र पालीवाल ने कहा, “हमारे मरीजों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें ऐसी चिकित्सकीय टीम से परामर्श मिले, जो उनकी जरूरतों को समझती हो और उपचार के दौरान लगातार उपलब्ध रहे। सेंटर फॉर साइट के साथ साझेदारी हमारी चिकित्सकीय क्षमताओं को मजबूत करती है, साथ ही मरीजों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव भी बनाए रखती है। मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा और बच्चों की आंखों की देखभाल जैसी सेवाओं के साथ कॉन्टूरा विजन की सुविधा जुड़ने से हम जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों की अधिक व्यापक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इससे मरीजों को शुरुआती जांच से लेकर उपचार के बाद की नियमित निगरानी तक बेहतर सहयोग मिल सके।0
0
Report
तनुज पुनिया का हमला: 2027 में यूपी में भाजपा सत्ता पलट तय?
Barabanki, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया स्मृति ईरानी पर पलटवार कर गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेता शामिल होने से फर्क नहीं पड़ता, 2027 में उत्तर प्रदेश में तख्तापलट होगा। भाजपा नेता स्मृति ईरानी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के तीन नेताओं अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। स्मृति ईरानी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अमेठी की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और प्रदेश में भी बहुमत से सरकार बनाएगी। तनुज पुनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने का मन जनता बना चुकी है। बड़े-बड़े नेताओं के बयान अब जनता का मूड नहीं बदल सकते। अंशतः उन्होंने कहा कि अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या स्मृति ईरानी कुछ भी कह लें, लेकिन जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी ही नहीं, पूरे देश में युवाओं के साथ हो रहे व्यवहार, किसानों की समस्याओं और महिलाओं के मुद्दों को जनता देख रही है। टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की कार्यशैली लोगों के सामने है। ऐसे में भाजपा के बड़े-बड़े दावों से अब काम नहीं चलने वाला है। 2027 के विधानसभा चुनाव में Amethi की राजनीतिक स्थिति और भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल पर तनुज पुनिया ने कहा कि अमेठी में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने अमेठी को कांग्रेस का मजबूत गढ़ बताते हुए कहा कि पिछली बार जनता से भूल हुई थी, जिसका उसे पछतावा हुआ। लोकसभा चुनाव में वहां की जनता ने कांग्रेस को फिर से सीट सौंपकर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि जीत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। सपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि राजनीति में नेता इधर-उधर आते-जाते रहते हैं, लेकिन जब जनता अपना मन बना लेती है तो नेताओं के दल बदलने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जनता अब राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को चाहती है। उनके मुताबिक, जनता राजनीतिक दलों और नेताओं के दावों के बजाय उनके काम और विचारधारा को देख रही है। तनुज पुनिया ने कहा कि राजनीति में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी विचारधारा बदलती रहती है। ऐसे नेताओं पर जनता आसानी से विश्वास नहीं करती। जनता सबका असली चेहरा देख रही है और यह समझ रही है कि कौन मजबूती से उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए खड़े होने वाले नेताओं को ही जनता का समर्थन मिलेगा। उन्होंने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात करते हुए कहा कि दबे-कुचले और वंचित वर्गों के साथ खड़े होने वालों को ही जनता चुनेगी। तनुज पुनिया ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा।0
0
Report
दूनी में ट्रेलर टक्कर से मोपेड सवार की मौत
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार की मौत दूनी थाना क्षेत्र के संथली मोड़ के पास देर रात एक ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार राकेश पुत्र रतन मीणा निवासी पन्द्रहेडा थाना मोर की मौत हो गई। दूनी पुलिस ने चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा कर शव परिजनों को सुपُर्द किया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से मुलाकात के बाद राजस्थान में ऊर्जा-शिक्षा रोजगार अवसर
Jaipur, Rajasthan:आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी से भेंट की। इस दौरान राजस्थान में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही, इन क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के विकास को गति देने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राजस्थान के विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित करते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार किया जा रहा है।0
0
Report
वाराणसी के सारंग तालाब की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहकर कई लोग दबे
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी - सारंग तालाब के पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट - भीषण विस्फोट की वजह से मकान का पूरा हिस्सा गिरा - मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर - मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौजूद - दो लोगों को मलबे से निकाला गया बाहर - NDRF की टीम को भी बुलाया गया - वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग तालाब का मामला0
0
Report
तेजस्वी यादव: राघोपुर नाव हादसे के परिवारों से मुलाकात पर विपक्ष मजबूती से खड़ा
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): TEJASHWI PRASAD YADAV (LEADER OF OPPOSITION, BIHAR ASSEMBLY) ON LALU PRASAD YADAV’S MEETING WITH FAMILIES OF RAGHOPUR BOAT TRAGEDY VICTIMS / BIHAR’S LAW AND ORDER SITUATION AMID RECENT MURDER CASES IN ARA AND NALANDA / BJP’S RESPONSE TO PROTESTS AGAINST THE GOVERNMENT पटना, बिहार: राघोपुर में गंगा नदी पार करते समय नाव पलटने से मारे गए 13 पीड़ितों के परिवारों से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुलाकात पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, लालू जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। फिर भी, वह प्रभावित परिवार से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थे। और प्रभावित परिवार के सदस्य भी उनसे मिलना चाहते थे। इसीलिए आज बैठक हुई। बैठक हुई और जो घटना हुई है, उस पर हम सभी पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं..."0
0
Report
Advertisement
वोट चोरी पर सुभाष बराला ने राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार पर राय दी
Noida, Uttar Pradesh:वोट चोरी, sir और राहुल गांधी जी द्वारा अपने ही नेताओं व पुलिस कर्मियों के साथ किए गये दुर्व्यवहार पर राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी ने अपनी बातें रखी0
0
Report
द्वारका के साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के तार कंबोडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में बैठे विदेशी हैंडलर्स से जुड़े हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने एक डिजिटल अरेस्ट मामले में 7 करोड़ 25 लाख रुपये सुरक्षित कराए हैं, जबकि 1 करोड़ 96 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं। पुलिस ने द्वारका सेक्टर-7 के महामाया अपार्टमेंट से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में देशभर की 78 साइबर अपराध शिकायतों में करीब 73 करोड़ रुपये की रकम से इस नेटवर्क का लिंक सामने आया है। फिलहाल पुलिस विदेशी हैंडलर्स और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
मोहनिया पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर सलामुद्दीन इद्रीशी को गिरफ्तार किया
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर सलामुद्दीन इद्रीशी को दबोचा। लगभग Thirty lakh रुपये मूल्य की 202.83 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व 4,680 रुपये नकद बरामद कर जेल भेजा गया। कैमूर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहनिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर सलामुद्दीन इद्रीशी (उम्र 45 वर्ष), निवासी बड़ी बाजार वार्ड-11 (मोहनिया) को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) गोपाल कृष्ण ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि अगस्त माह के NDPS Act मामले का नामजद आरोपी सलामुद्दीन अपने साले अलाउद्दीन मियां के घर ग्राम बड़ुपर में छिपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में तत्काल पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस बल को देखते ही वह मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था, परंतु सतर्क जवानों ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस, निबंधन संख्या BR 45 T 7274) के हैंडल में टंगे थैले से 202.83 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त उसके पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 4,680 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि सलामुद्दीन का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मोहनिया, चैनपुर और सोनहन थानों में NDPS Act के तहत पहले से 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। इस नई बरामदगी के संबंध में मोहनिया थाना कांड संख्या 824/26 दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित उसकी संपत्तियों को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है और नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
करनाल: नशे की पूर्ति के लिए छह सदस्यीय गैंग के पांच गिरफ्तार, एक फरार
Karnal, Haryana:करनाल । जिला पुलिस ने लूटपाट ओर हत्या करने वाले छह सदस्यीय गैंग का किया खुलासा, पांच आरोपी पकड़े एक फरार । नशे की पूर्ति के लिए तीन बदमाशों ने तीन नाबालिगों के साथ बनाया था गैंग, करनाल में हत्या और लूटपाट की 5 वारदातों को दे चुके अंजाम । करनाल जिले में हत्या और लूटपाट की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी सुनसान इलाकों में बाइक से पहुंचकर लोगों को घेरते और चाकू की नोक पर मोबाइल, नकदी व कीमती सामान छीनते थे। वारदातों के पीछे मुख्य वजह नशे की पूर्ति करना सामने आया है। पुलिस ने 13, 14 और 15 अक्तूबर को अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है। मुख्य आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। डीएसपी राजीव ने बताया कि मधुबन और सदर थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर हत्या की वारदातें हुई थीं। इन मामलों की जांच सीआईए-2 के इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। इनमें गौरव और अंकुश शामिल हैं। दोनों करनाल की महावीर कॉलोनी के रहने वाले हैं। अंकुश की उम्र करीब 28 साल है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने चार नाबालिग साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग तारीखों में वारदातें कीं। दोनों मुख्य मामलों में छह आरोपियों की गैंग के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 10 अक्तूबर को आरोपियों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें एक प्रमुख वारदात बड़ौता क्षेत्र में हुई, जहां बृचपुर निवासी विनोद शर्मा की हत्या कर दी गई। इस मामले में मधुबन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान गौरव को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक विनोद का मोबाइल फोन, खून से सनी चप्पल और 500 रुपये बरामद किए हैं। डीएसपी के अनुसार, अंकुश और गैंग के अन्य सदस्यों ने 3 अक्तूबर की रात हकीकत नगर निवासी मंगलू की भी हत्या की थी। इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस दोनों हत्याओं के मामलों में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके अलावा रामनगर, सदर और मधुबन क्षेत्र में हुई तीन अन्य वारदातों में भी इसी गैंग के सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है। इन घटनाओं में आरोपियों ने चाकू दिखाकर लोगों से मोबाइल फोन और कीमती सामान छीना था। कुछ पीड़ितों को गंभीर चोटें भी आई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काम-धंधा नहीं करते थे और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातें करते थे। वे शाम के समय नशा करने के बाद अलग-अलग बाइकों पर निकलते और सुनसान रास्तों से गुजरने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। पहले वे पीड़ितों से पैसे मांगते थे। मांग पूरी नहीं होने पर चाकू की नोक पर लूटपाट और हमला करते थे। आरोपियों के पास वारदातों में इस्तेमाल किया गया चाकू भी था। पुलिस अब रिमांड के दौरान हथियार बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और मृतक विनोद का मोबाइल फोन, खून से सनी चप्पल तथा 500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को अलग-अलग तारीखों में गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को 13 अक्तूबर, दूसरे को 14 अक्तूबर और तीन आरोपियों को 15 अक्तूबर को पकड़ा गया। पुलिस मुख्य आरोपियों से पांच दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। डीएसपी राजीव ने बताया कि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसे जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में नशे की लत और परिवार की परवरिश से जुड़ी कमियों को आरोपियों की गतिविधियों के संभावित कारणों के रूप में देखा जा रहा है। पीसी डीएसपी राजीव0
0
Report
कृषि मंत्री ने नरवाना मंडी में धान MSP पर खरीद-उठान व्यवस्था की समीक्षा की
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना अनाज मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, धान खरीद और उठान का लिया जायजा कृषि मंत्री का दावा—धान का एक-एक दाना MSP पर खरीदेगी सरकार, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों की धान MSP पर खरीदी जाए और निर्धारित समय में भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचे। वहीं, उठान में तेजी लाने के लिए उपायुक्तों, मिलर्स और ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक निर्देश देने की बात भी कही。 नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का एसडीएम व मार्किट कमेटी के अधिकारियों में फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया । मंत्री ने इस दौरान खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री ने मंडियों में शेड, सीसी सड़क और अन्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने खाद की उपलब्धता पर कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि वह स्वयं खेती करते हैं और किसानों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में बारदाना, स्वच्छ पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए。 दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि धान के उठान में संतुलन बनाए रखने के लिए उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं। मिलर्स और ट्रांसपोर्टरों से भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त वाहन लगाने को कहा गया है, ताकि मंडियों से धान का उठान तेजी से हो और नई फसल लेकर आने वाले किसानों को जगह की कमी का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद मंडियों में खरीद और उठान की व्यवस्था कितनी तेजी से सुधरती है。 बाइट कृषि मंत्री0
0
Report
हाईवे पर ट्रक डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश; 3 शातिर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ईस्ट जोन की महाराजपुर थाना पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों—दीपक, सौरभ और हिमांशु को दबोचा। आरोपी रात में हथियारों से लैस होकर निकलते थे और हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से 1 स्कॉर्पियो, 7 मोटरसाइकिलें, 3 तमंचे (एक 12 बोर और दो 315 बोर), जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले जरीकेन बरामद हुए। यह गिरोह मुख्य रूप से कानपुर के आसपास के जनपदों में सक्रिय था।0
0
Report
Advertisement
