icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow15 Apr 2025, 11:25 am

Amethi - बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइक बरामद

Raj Garh, Uttar Pradesh:

SOG और अमेठी पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी एसओजी टीम और अमेठी पुलिस टीम में बाइक चोर गैंग का किया भंडाफोड़. चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की 5 बाइक के साथ पांच वाहन चोरों को किया गिरफ्तार. नंबर प्लेट बदलकर चोरी का वाहन चलाते थे शातिर चोर. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास के पास हुई गिरफ्तारी अलग-अलग स्थान से मोटरसाइकिल चुराने वाले मोटरसाइकिल गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिल बरामद करती हुई, 5 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ दो अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद कर इन्हे जेल भेज दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

US arrest of Harry Boxer linked to Lawrence Bishnoi gang sparks Rajasthan probe

AYAmit YadavJust now
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:इंट्रो:–बानसूर(कोटपूतली–बहरोड).....कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के चतरपुरा गांव का मूल निवासी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर उर्फ हरचंद चौधरी को अमेरिका में गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। हैरी बॉक्सर गैंग में हैसियत नंबर 3 की बताई जाती है।जानकारी के अनुसार जल्द ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी इस घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेशों के जरिए बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकियां दी थीं। हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को भी अमेरिकी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया बताया। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन खबरों के अनुसार अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया है भारतीय समय के अनुसार हैरी बॉक्सर को शुक्रवार रात को पकड़ा गया। हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह अमेरिका में रह कर गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बॉक्सर की ओर से जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड के लोगों को धमकाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है। हैरी बॉक्सर मूल निवासी कोटपूतली बहरोड जिले के बानसूर तहसील के चतरपुरा गांव का रहने वाला है उसके पिता किसान हैं वह एक साधारण परिवार से आता है।क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था। उस पर जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर, करौली सहित कई जगहों पर लूट, हत्या का प्रयास और मारपीट के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हैरी बॉक्सर के परिवार माता पिता सहित एक भाई है। हहालांकि परिवार ने हैरी बॉक्सर को परिवार से बेदखल कर रखा है। पूर्व में पंजाब पुलिस ने हैरी बॉक्सर के घर आकर दबीश दी थी लेकिन पंजाब पुलिस को कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे यें प्रतीत हुआ हों परिवार का कोई सम्पर्क रहा हो……
0
0
Report

केदारनाथ धाम दीपावली रोशन, फूलों से महक उठा; कपाट शीतकाल के लिए बंद

Routhiya, Uttarakhand:स्लग : फूलों से महका बाबा केदार का दरबार.. रिपोर्ट : भूपेन्द्र भण्डारी / रुद्रप्रयाग स्थान : केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग एंकर : दीपावली के पावन पर्व पर भगवान केदारनाथ का धाम फूलों की खुशबू और रोशनी से जगमगा उठा है। बाबा के दरबार और मंदिर प्रांगण को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। फूलों से सजे धाम की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। वहीं, आज क्षेत्रपाल एवं धाम के रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसी के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वीओ : दीपावली के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बाबा केदार के मंदिर और प्रांगण को लगभग 18 से 20 क्विंटल विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट के बीच धाम की दिव्यता और भव्यता देखते ही बन रही है। बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने धाम से देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय हक-हकूकधारी, मंदिर समिति, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ के कपाट बंद करने की पारंपरिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। डॉ. पोस्ती ने श्रद्धालुओं से दीपावली पर धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और दीपोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने का आग्रह भी किया। बाईट: डॉ0 विनीत चन्द्र पोस्ती, सदस्य बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

CEIR से श्रावस्ती पुलिस ने 76 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत 22.40 लाख

Shravasti, Uttar Pradesh:शुरुआत: श्रावस्ती पुलिस ने 76 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं और इनकी कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है. सर्विलांस सेल की टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों से 76 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए. बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये है. पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बरामद मोबाइल उनके असली धारकों को सौंपे, तो लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोग खुश हुए. दरअसल, तेज-तर्रार अभियान के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों से 76 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए. बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये है. पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने мобाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन सौंपे. लोग अपने मोबाइल वापस पाकर खुशी से फूले नहीं समाए.
0
0
Report

अयोध्या धाम ग्लोबल मंच पर चमकेगा; ब्रजेश पाठक बोले दीपोत्सव भव्य, उपराष्ट्रपति उपस्थित रहेंगे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं, "2017 से ही अयोध्या धाम वैश्विक मंच पर लगातार चमक रहा है। इस बार भी, पिछले साल के मुकाबले और भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहां उपराष्ट्रपति मौजूद रहेंगे, और हम सभी पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वहां सनातन संस्कृति का एक शानदार नज़ारा देखने को मिलेगा। मैं दीपोत्सव के अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही, मैं दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा के पावन पर्वों पर भी सभी को शुभकामनाएं देता हूं।" अखिलेश यादव द्वारा लगातार सवाल उठाए जाने पर, उन्होंने कहा, "यह मामला भारत निर्वाचन आयोग से जुड़ा है। हमने आज भारत निर्वाचन आयोग का बयान देखा है। मैं राज्य की जनता से अपील करता हूं कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे यह सुनिश्चित करें कि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएं। सभी को आगे आकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए। अगर कोई मतदाता छूट गया है, तो उनकी चिंता जायज है। वे चुनाव हारने के डर से अभी से तैयारियां कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी अपना आधार खो चुकी है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top