icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224176
PKPraveen KumarFollow12 Mar 2025, 03:25 pm

Ambedkar Nagar - सीतापुर पत्रकार हत्याकांड के मामले में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Bahoripur Pande, Uttar Pradesh:

अंबेडकरनगर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया और डीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रेसक्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने हत्याकांड की निंदा करते हुए मांग किया कि आरोपियों को फांसी की सजा और मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए. इस दौरान प्रेस क्लब महासचिव अहमद मेंहदी ,महेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक, इंद्रसेन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, रमाकांत पांडेय सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के हरिहरपुर में बाइक-कार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल; मुआवजे पर निर्णय

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावापुर चौक पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार हाफिजुद्दीन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि हाफिजुद्दीन अपनी पत्नी के साथ बाइक से बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। आगामी 22 तारीख को उनके बेटे की शादी होनी थी। घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-19 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही हरिहरपुर और तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की वार्ता के बाद पांच लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी, जिसमें तत्काल दो लाख रुपये दिए गए। इसके बाद एनएचएआई कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात सामान्य हुआ।
0
0
Report

बूंदी में लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता का स्वागत, दीपावली रामा-श्यामी कार्यक्रम शुरू

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता बूंदी पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गढ़ की पड़स से दीपावली की रामा-श्यामी का दौर शुरू हुआ। शहर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई, वहीं शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं। नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, उपसभापति संजय भूटानी और पार्षद तुषार पारीक ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान राजीव दत्ता ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व्यापारियों और शहर के प्रबुद्धजनों से दीपावली की रामा-श्यामी कर शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

पटना नगर निगम बना स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी

Patna, Bihar:स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना नगर निगम की टीम को यह सम्मान प्रदान किया। खास बात यह रही कि इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम में निगम के सफाई कर्मी भी शामिल रहे। लगातार तीन स्वच्छ सर्वेक्षणों में पटना ने अपनी उपलब्धियों का सिलसिला कायम रखा है। स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी, विभागीय सचिव संदीप पुडकलकट्टी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर सफाई कर्मी अमरजीत मांझी और रॉकी पासवान भी निगम की टीम के साथ मौजूद रहे। यह सम्मान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में दिन-रात जुटे सफाई कर्मियों के समर्पण और मेहनत का भी प्रतीक है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, जन शिकायतों का त्वरित समाधान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार जैसे प्रयासों ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। पटना नगर निगम ने लगातार तीन स्वच्छ सर्वेक्षणों में अपनी उपलब्धियों का सिलसिला कायम रखा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बिहार में प्रथम स्थान के साथ वाटर प्लस सर्टिफिकेट और एक स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग हासिल की थी। वर्ष 2024 में तीन स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग के साथ प्रॉमसिंग स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। वहीं, 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी का सम्मान हासिल हुआ है। आने वाले समय में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी योजनाओं के जरिए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के शहरी क्षेत्रों में विकास और स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। पटना को मिला यह सम्मान नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि स्वच्छ और सुंदर पटना के संकल्प को नई मजबूती देती है। अब लक्ष्य इस प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षणों में भी बेहतर उपलब्धियां हासिल करना है।
0
0
Report
Advertisement

भैया दूज पर शकरपुर में आर्टीगा कार में आग, 5-7 लोग बाल-बाल बचे

New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना इलाके में यूपी के बागपत से भैया दूज मना कर वापस नोएडा जा रहे परिवार को उस समय दहशत का सामना करना पड़ा। अक्षरधाम के पास उनकी गाड़ी से अचानक धुआँ निकलने लगा। धुआँ निकलते ही गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने गाड़ी को साइड में लगाकर अपने पूरे परिवार को नीचे उतार दिया। इसके बाद गाड़ी में अचानक आग लग गई और धू-धू करके जल उठी। हादसे के वक्त परिवार में बच्चों सहित 5 से 7 लोग सवार थे। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालात की परिवार का कहना है कि आग की वजह क्या थी इसका उन्हें अंदाजा नहीं है। हो सकता है आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो, लेकिन गनीमत रही कि इससे पहले ही पूरा परिवार गाड़ी से नीचे उतर गया और बाल-बाल बच गया। अगर समय रहते परिवार न उतरता तो हादसा बड़ा हो सकता था। फिलहाल पूरा परिवार सुरक्षित है और गाड़ी की आग बुझा दी गई है। भैया दूज के मौके पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
0
0
Report

48 घंटे से लापता विवेक की हत्या की आशंका, लालगंज में पुलिस पर दबाव बढ़ा

Hajipur, Bihar:वैशाली के लालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मरीचा गांव से 19 वर्षीय युवक विवेक कुमार करीब 48 घंटे से लापता है। परिजनों का आरोप है कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गायब कर दिया गया है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मामला लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मरीचा गांव का है। 19 वर्षीय विवेक कुमार 48 घंटे से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर आशंका जताई है कि विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव को गायब कर दिया गया है। युवक का कोई पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद नेता व पूर्व विधायक मुकेश रौशन पीड़ित परिवार से मिलने मरीचा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।परिवार बहुत परेशान है, 48 घंटे हो गए, कोई सुराग नहीं मिला है। हम न्याय की मांग करते हैं।वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल के जरिए लापता विवेक के परिजनों से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव कानूनी मदद और न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।परिवार को न्याय मिलेगा, हम आपके साथ हैं। पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।परिजनों के अनुसार घटना को 48 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस न तो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही लापता युवक का कोई सुराग लगा पाई है। इसे लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।इधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी अनुसंधान और मिले साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। शव की बरामदगी के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।48 घंटे बीत जाने के बाद भी विवेक का कोई सुराग नहीं मिलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर है कि कब इस मामले का पर्दाफाश होगा और परिवार को न्याय मिलेगा.
0
0
Report

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर देर शाम शीतकाल के लिए बंद

Karnaprayag, Uttarakhand:भारत के चार धामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत पंच पूजाएं कल से प्रारंभ होंगी। इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। बताते चलें कि आगामी 16 नवंबर को देर सांय 9.37 बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने से पूर्व पंच पूजाओं के विधान के तहत गुरूवार से पंच पूजांए प्रारंभ होंगी। पंच पूजाएं कपाट बंद होने तक चलेंगी। श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी स्वयंबर दत्त सेमवाल नें बताया कि पंच पूजाओं के पहले दिन गुरूवार को भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद देर सायं गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को आदिकेदारेश्वर तथा शंकराचार्य मंदिर की पूजा अर्चना के पश्चात कपाट बंद हो जाएंगे। तीसरे दिन यानी शनिवार को खड्ग पुस्तकें बंद हो जाएंगी। चैथे दिन लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना के पश्चात महालक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान होने का न्योता दिया जाएगा। 16 नवंबर को अंतिम दिन गर्भगृह से भगवान उद्धव,कुबेर तथा गरूड़ की पूजा अर्चना के पश्चात उत्सव डोलियां बाहर आ जाएंगी। इसी दिन रावल सखी भेश में माता लक्ष्मी जी को मंदिर में लाकर गर्भगृह में प्रतिस्थापित करेंगे। इसके साथ ही भगवान बदरीविशाल लक्ष्मी जी संग शीतकाल में तपस्थ हो जाएंगे। इस तरह 16 नवंबर को देर सांय 9.37 बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। परंपरा के अनुसार भगवान कुबेर तथा उद्धव की उत्सव डोली अगले दिन यानी 17 नवंबर को पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। भगवान गरूड़ तथा शंकराचार्य की गद्दी लेकर रावल जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर को रवाना होंगे। इस तरह भगवान उद्धव तथा कुबेर की शीतकालीन पूजाएं पांडुकेश्वर में होंगी जबकि भगवान गरूड़ तथा शंकराचार्य की गद्दी की नियमित पूजाएं जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में संपादित होंगी। बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में छज्जा विवाद के चलते हत्या, ग्रामीणों ने तीन घंटे पुलिस से नोकझोंक

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- हत्या के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तीन घंटे तक पुलिस से नोकझोंक, कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी, राजस्व-पुलिस महकमे की ढिलाई के चलते हत्या का आरोप बाराबंकी में माती थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में युवक मनोहर की हत्या के बाद आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शव घर के बाहर रखकर विरोध जताया और सड़क जाम करने की तैयारी करने लगे। करीब तीन घंटे तक हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप था कि छज्जा निकालने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद की शिकायतों पर पुलिस और राजस्व विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। प्रशासन की इसी कथित लापरवाही का खामियाजा मनोहर को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध के दौरान माती थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी भी लोगों से घिरे रहे। हालांकि उन्होंने मौके पर प्रदर्शन होने से इनकार किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। दरअसल, बस्ती गांव में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम ठेलिया निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष पर टूट पड़े। मारपीट में करीब चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान बांके से किए गए हमले और गंभीर चोटों के चलते 38 वर्षीय मनोहर की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के भाई राजेश का आरोप है कि आरोपी पड़ोस में ही रहते हैं और छज्जा निकालने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में चौकी, थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की गई, लेकिन पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दोनों पक्षों को पाबंद कर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई। अस्पताल में भर्ती घायल केतकी ने भी पुलिस और राजस्व टीम पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो मनोहर की जान बच सकती थी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को पाबंद किया गया था। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

बहराइच में घर में भीषण आग: दहेज का सामान जलकर राख, जांच शुरू

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के गुलाम अली पुरा मोहल्ले में घर में लगी भीषण आग, दहेज का सामान जलकर राख。 बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला गुलामअली पुरा में एक घर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी。 सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस अग्निकांड में घर में रखा दहेज का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया。 फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

रोहतक से बिहार तक अवैध कारतूस नेटवर्क: आशिक अंसारी समेत गिरफ्तारी

Rohtak, Haryana:रोहतक से बिहार तक फैला अवैध कारतूस तस्करी का नेटवर्क आशिक अंसारी को पकड़ने की तैयारी, 25 हजार कारतूस पकड़ने का मामला. रोहतक में अवैध रूप से कारतूस की तस्करी करने वाले नेटवर्क तक STF टीम पहुँच गई है. रोहद से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया है. अवैध कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आशिक अंसारी, लाल, चंदन व सरस के नाम सामने आए हैं. STF रोहतक यूनिट के डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि 3 नवंबर को रोहद के पास से टाटा हैरियर व हुंडई ओरा गाड़ी से 24980 अवैध कारतूस पकड़े गए थे, जिस मामले में महिला सहित 3 आरोपियों को काबू किया गया है. वहीं, सिरसा के गन हाउस संचालक विजय गोयल को भी पकड़ा गया है. अवैध कारतूस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पुलिस ने पता लगाया है. डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि गाड़ी के अंदर आरोपियों से एक खुफिया जगह बना रखी थी, जिसमें कारतूस छुपा रखे थे. वहीं, खिड़की व अन्य स्थानों पर भी कारतूस छुपाए हुए थे. पुलिस ने मौके से आरोपी अफीफुद्दीन, अरबाज व युवती जीनत को पकड़ा था. विजय गोयल को रिमांड पर लेकर की पूछताछ.
0
0
Report

म Mandla की मड़ई में आस्था-इंसानियत की मिसाल

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मजहब की दीवारों से ऊपर उठा आस्था और इंसानियत का रिश्ता, मंडला की मड़ई में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर! मंडला – जहां आस्था के रंग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन श्रद्धा और इंसानियत का भाव एक ही होता है... कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा मंडला की मड़ई में देखने को मिला। भाई दूज के अवसर पर राजराजेश्वरी वार्ड में आयोजित मड़ई में साम्प्रदायिक सौहार्द की ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सिर पर बुर्का... और मन में माता के प्रति श्रद्धा का भाव... एक मुस्लिम महिला चंडी माई के दरबार में पहुंची और पूरे भक्तिभाव से माता की पूजा-अर्चना करती नजर आई। इस अनूठे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम महिला द्वारा चंडी माता की पूजा किए जाने का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह तस्वीर सिर्फ एक पूजा-अर्चना का दृश्य नहीं, बल्कि उस हिंदुस्तानी तहजीब की खूबसूरत पहचान है, जहां धर्म और मजहब की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रेम, विश्वास और आपसी भाईचारे को सम्मान दिया जाता है। मण्डला की इस मड़ई ने एक बार फिर संदेश दिया है कि आस्था के रास्ते भले अलग हों, लेकिन दिलों को जोड़ने वाला रास्ता हमेशा एक ही होता है... मोहब्बत, सद्भाव और इंसानियत का!
0
0
Report

अलवर में जनजातीय गौरव सप्ताह का भव्य आयोजन: मदन दिलावर ने दी जानकारी

Alwar, Rajasthan:अलवर में जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर भाजपा की प्रेसवार्ता, मंत्री मदन दिलावर ने दी आयोजन की जानकारी अलवर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजन को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय अलवर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान में 11 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, स्वाभिमान और देश की आजादी के संघर्ष में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। जनजातीय समाज के वीर नायकों के बलिदान और उनके ऐतिहासिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित नरेश गोयल , लक्ष्मीनारायण गुप्ता , जितेंद्र गोयल भी मौजूद रहे । बाइट : मदन दिलावर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड में दिवंगत पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह को दी श्रद्धांजलि

Bhind, Madhya Pradesh:1111ZMP_BHIND_SINDHIYA_R हेड़र-दिवंगत पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह को श्रद्धांजलि देने भिंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एंकर-भिंड में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया… वरिष्ठ विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के निधन पर जताया गहरा दुख… दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स… दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देर शाम अल्प प्रवास पर भिंड पहुंचे। यहां वे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिंधिया ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहित और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। कुछ समय तक परिवार के बीच रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने अगले गंतव्य ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड
0
0
Report

दरगांव दुल्हन: सोने-चांदी और नगदी लेकर अज्ञात युवक के साथ फरार, पुलिस जांच

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दरगुवां गांव में ससुराल में शादी के 4 महीने बिताने के बाद सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लेकर अज्ञात युवक के साथ आधी रात को घर से भागी लुटेरी दुल्हन, अब दूल्हे व उसके परिजन शादी कराने वाले विचौलियों की तलाश में जुटे, वहीं परिजनों की शिकायत के बाद बड़ागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दरगांव थाना क्षेत्र के दरगुवां गांव का मामला है, जहां निवासरत बुजुर्ग चंदू लोधी ने बताया कि डेढ़ लाख रुपए देकर उसने अपने बेटे बलराम लोधी का विवाह 24 जून 2026 को बगाज माता मंदिर में छत्तीसगढ़ की निवासी सोनिया भोरिया के साथ कराया था। विवाह के कुछ दिन ठीक चल रहे थे, लेकिन 10 नवंबर 2026 को जब पति बलराम घर पर नहीं था, वह रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने गया था और देर रात तक बलराम घर नहीं आया। परिवार के अन्य लोग खाना खाकर सो गए। घर के कमरे में बहु सोनिया और उसकी सास पार्वती सो रही थीं; दुल्हन ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर कमरे से उठी और अज्ञात युवक के साथ पहने हुए सोने-चांदी के आभूषण और घर में रखें 50 हजार नगद लेकर फरार हो गई। सुबह घरवालों की नींद खुली तो दुल्हन गायब थी। परिजनों की शिकायत के बाद बड़ागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। असल में इस पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र में ऐसे संगठित गिरोह सक्रिय हैं जो विवाह का भरोसा देकर लोगों को फांसते हैं और कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चलने के बाद दुल्हन सब कुछ लूटकर फरार हो जाती है; जिले में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
0
0
Report

अंकित की मौत पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर हत्या का मुकदमा मांग की

Munger, Bihar:अंकित की मौत पर भड़के ग्रामीण, 4 घंटे तक जाम रहा सुल्तानगंज-देवघर मार्ग परिजनों ने हादसे को बताया साजिशन हत्या, ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण, आश्वासन के बाद शाम 4 बजे समाप्त हुआ जाम संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के रांगापाताल गांव के समीप मंगलवार की रात बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 22 वर्षीय अंकित कुमार की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अंकित की मौत को महज सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे जानबूझकर कुचलने का मामला बताया। ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने नवगांई चौक के समीप सुल्तानगंज-देवघर राजकीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के against जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और उनका आक्रोश बढ़ता गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर कुमार देवेंद्र, खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभय कुमार, तारापुर के अनुमंडल अधिकारी महेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन और हरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुंगेर एसपी को घटनास्थल पर बुलाने और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। बहन अंकिता महिलाओं के साथ सड़क पर बैठी, शव रखकर की नारेबाजी इसी बीच पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से अंकित का शव जाम स्थल पर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने एंबुलेंस से शव उतारकर सड़क पर रख दिया। मृतक की बड़ी बहन अंकिता अन्य महिलाओं के साथ सड़क पर ही बैठ गई। इस दौरान ग्रामीण लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बावजूद ग्रामीण जाम समाप्त करने को तैयार नहीं थे। इसके बाद एसडीपीओ तारापुर कुमार देवेंद्र ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद से ग्रामीणों की फोन पर बात कराई। ग्रामीणों ने एसपी से जाम स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देने का आग्रह किया। इसके बाद एसपी जाम स्थल के लिए रवाना हुए। इस बीच मौके पर मौजूद पदाधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे और उनकी मांगों पर विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाते रहे। कार्रवाई के आश्वासन पर चार घंटे बाद हटा जाम दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ सड़क जाम अधिकारियों के समझाने और मांगों पर विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद परिजन और ग्रामीण अंकित के शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए गांव की ओर ले गए। जाम समाप्त होने के करीब पांच मिनट बाद मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। एसपी ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष और एसडीपीओ को निर्देश दिया कि मामले में साक्ष्य जुटाकर घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top