icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224152
PKPraveen KumarFollow12 Mar 2025, 03:26 pm

Ambedkar Nagar - एआरटीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे अधिकारी और कर्मचारी

Mijhaura, Uttar Pradesh:

अंबेडकरनगर जिले के एआरटीओ ऑफिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस मिली सरकार स्कॉर्पियो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसको लेकर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है. सूत्रों की माने बीती रात जिले में तैनात पीटीओ अपने कुछ सहयोगी कर्मचारियों के साथ वाहनों की चेकिंग पर निकले थे और चेकिंग का ये अभियान देर रात तक चला. इसी दौरान अकबरपुर - बसखारी मार्ग पर सरकारी गाड़ी के चालाक को नींद आ गई. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक वाहन में जाकर पीछे से घुस गई. इस हादसे में उसमें सवार पीटीओ और अन्य कर्मचारी बाल-बाल बचे लेकिन सरकारी गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं इस घटना के बारे में बात करने के लिए जब एआरटीओ को फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top