icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224129
CHANDAN MAURYACHANDAN MAURYAFollow26 Jan 2025, 07:36 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

क्रांतिधरा मेरठ में सजी साहित्य और सृजन की महफिल, देशभर के रचनाकारों का हुआ सम्मान

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow3m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। 'कलम के हस्ताक्षर' साहित्यिक मंच, उत्तर प्रदेश का तृतीय वार्षिकोत्सव रविवार को बच्चा पार्क स्थित पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ। साहित्य, सृजन और सम्मान को समर्पित इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से आए साहित्यकारों, रचनाकारों, पत्रकारों और साहित्यप्रेमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आर. के. भटनागर रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. सुबोध गर्ग ने की। सुप्रसिद्ध क्रांति कवि सौरभ जैन 'सुमन', वरिष्ठ साहित्यकार रमेशचंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ गीतकार संजय कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। मंच की सह-संस्थापिका एवं उपाध्यक्ष डॉ. ऋतु अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने अतिथियों का शॉल, माला, पौधे और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया, जबकि कोषाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र त्यागी 'नीर' ने आतिथ्य, जलपान और सहभोज की व्यवस्थाएं संभालीं। मंच की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गर्ग 'मंजरी' ने संस्था की 2022 से शुरू हुई साहित्यिक यात्रा और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मंच साहित्य के प्रचार-प्रसार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने 1857 की क्रांति में मेरठ की धरा और साहित्य की भूमिका का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर मेरठ के वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों से आए लगभग 60 रचनाकारों, साहित्यकारों और पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सीमा गर्ग 'मंजरी' के दसवें एकल साहित्यिक संग्रह का वैदिक विधि से लोकार्पण भी किया गया। काव्य गोष्ठी में सूर्यकांत द्विवेदी, विनय नोक, डॉ. नीरजा मेहता 'कमलिनी', प्रदीप मिश्र 'अजनबी', अंजनी कुमार तिवारी, नरेश चंद्र उनियाल, सीमा शर्मा 'मंजरी', नीता कपूर, डॉ. राजकुमार भारती, मोनिका शर्मा 'मासूम' और मीरा मोहन सहित कई रचनाकारों ने अपनी कविताओं और रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। अंत में सीमा गर्ग 'मंजरी' ने सभी अतिथियों और साहित्यकारों का आभार जताया और सामूहिक छायाचित्र व सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
0
0
Report

रोटरी क्लब ने यातायात नियमों के लिए कार रैली निकाली: डॉ. डीके साहनी और हमीदुल्लाह खान ने दिखाई हरी..

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow20m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में रविवार को रोटरी क्लब ने यातायात नियमों के पालन के लिए कार जागरूकता रैली निकाली। रैली में दो दर्जन से अधिक कारें शामिल हुईं। इसे क्लब अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान और उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रैली जिला मुख्यालय से शुरू हुई। क्लब अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकने में मदद करना है। क्लब सचिव आत्माराम गुप्ता ने बताया कि रैली के जरिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, मोबाइल पर बात न करने और तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की अपील की गई। लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को भी कहा गया। जरूरत के अनुसार हॉर्न बजाने की सलाह भी दी गई। विनोद कुमार गुप्ता के मुताबिक, रैली जिला मुख्यालय से गोरखपुर मार्ग पर बिजली पावर हाउस, बैकुंठपुर तक गई और वहां से लौटी। इसके बाद मुख्य चौराहे से निचलौल मार्ग पर पुलिस लाइन तक जाकर वापस आई। फिर चौक रोड पर गबडुवा चौराहे तक गई और लौटकर शिवरहा नहर की पटरी से एक्सेल एकेडमी, बिस्मिल नगर पहुंची। वहीं रैली का समापन हुआ।
0
0
Report

रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारों के साथ जीएन सिटी कॉलोनी में प्रदर्शन, सुनवाई न होने पर भड़का आक्रोश

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow20m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:‘ ​बरेली । मिनी बाईपास स्थित इज्जतनगर क्षेत्र की जीएन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लेकर रैली निकाली और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलोनी में सड़क और नालियों का निर्माण न होने से आए दिन आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है और जलभराव जैसी समस्याएं भी खड़ी होती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस समस्या के समाधान के लिए वे कई महीने पहले वन मंत्री अरुण कुमार और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप चुके थे। इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ​लंबे इंतजार के बाद भी काम शुरू न होने से कॉलोनीवासियों का धैर्य जवाब दे गया। रैली के दौरान निवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो आने वाले चुनावों में वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

एसएसआर-2027 अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच बूथों पर मिले 35 नए मतदाताओं के फार्म

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow24m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण SSR -2027 के तहत रविवार को आयोजित विशेष अभियान का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सदर में निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फार्म-06 प्राप्ति की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहकर फार्म भरवाने में सहयोग करें। उन्होंने आवेदन का समयबद्ध सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग कराने के निर्देश भी दिए।
0
0
Report

शाहजहांपुर:तिलहर चीनी मिल में तमाम खामियों सहित गंदगी होने के गन्ना किसानों ने लगाएं आरोप।

VSVivek SharmaFollow45m ago
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर में आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू किया गया चीनी मिल का पेराई सत्र किसानों के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है।गन्ना तौल कांटे पर किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था,शौचालय,रात्रि विश्राम की उचित व्यवस्थाएं ना होने से गन्ना किसानों में आक्रोश। तिलहर नगर की इकलौती दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में गाना लेकर आने वाले किसानों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि तौल कांटे पर किसानों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं है एकमात्र टंकी लगी हुई है जिसमें प्रेशर बेहद धीमा आ रहा है।गन्ना लेकर आने वाले सैकड़ो किसानों के लिए मिल प्रबंधन द्वारा जो गिने चुने शौचालय बनाए गए हैं उनमें गंदगी और अवस्थाओं का आलम यह है कि किसान उनकी तरफ देखने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं।किसानों ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि यदि जल्द मिल प्रबंधन के द्वारा शौचालय साफ नहीं कराए गए तो किसान धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।गन्ना किसानों के रात्रि विश्राम के लिए बनाया गया रैन बसेरा इतनी खस्ता हालत में है कि सिर्फ रस्म अदायगी भर नजर आता है।रैन बसेरा के नंगे फर्श पर किसान अपने घरों से लाई हुई पताई बिछाकर रातें काटने को मजबूर है क्योंकि यहां पर बिछाने के लिए दरी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड से बचने के लिए किसान अपने घरों से लाई हुई पताई गन्ने से लोड ट्रालियों के नीचे जलाकर रातें काटने को मजबूर हैं। आग जलकर रात काट रहे किसान अशोक यादव,रामेश्वर दयाल,प्रदीप कुमार,बबलू,नरेश कुमार आदि ने बताया कि इस बार लकड़ी का अलाव भी नहीं लगाया गया है। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर सुभाष यादव ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और जहां पर कमियां हैं उन्हें ठीक किया जाएगा।
0
0
Report

थाना रेउसा क्षेत्र के कस्बा सेवता में रविवार देर शाम लकड़ी से लदी पिकअप अनियंत्रित

RKRamendr KumarFollow1h ago
थाना रेउसा क्षेत्र के कस्बा सेवता में रविवार देर शाम लकड़ी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर परचून की दुकान के बरामदे में घुस गई। हादसे में दुकान से सामान खरीद रही नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों पैर टूट गए। घायल बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, लकड़ी से लदी पिकअप कस्बे में खड़ी थी। चालक वाहन खड़ा कर कहीं चला गया था। इसी दौरान सेवता निवासी आमेर उर्फ लल्लू पुत्र अजीजुल रहमान पिकअप में बैठकर उसे स्टार्ट कर आगे बढ़ाने लगा। इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर पड़ोस में स्थित विनोद की किराने की दुकान के बरामदे में जा घुसा। हादसे के समय दुकान पर सामान खरीद रही सलीम खान की नौ वर्षीय बेटी निशा काउंटर और पिकअप के बीच दब गई। इससे उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए।
0
0
Report
Advertisement

अवैध खनन पर शिकंजा, जेसीबी मशीन सीज

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली में नहर के पास स्थित नावली माइनर का है। 28 और 29 नवंबर की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां खनन का काम होता मिला। पुलिस ने जेसीबी के चालक और स्वामी से वाहन के कागजात और खनन की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखाए जा सके। इसके बाद खनन विभाग को सूचना दी गई। खान अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच की। अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जेसीबी संख्या UP75AT6285 को खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत सीज कर दिया गया। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जेसीबी को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

जालौन के कालपी से 352 किमी लंबी यमुना यात्रा 2.0 का शुभारंभ,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन के कालपी से 352 किमी लंबी यमुना यात्रा 2.0 का शुभारंभ, जल सहेलियों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प, 14 दिसंबर को प्रयागराज में होगा यात्रा का समापन रिपोर्ट - आदित्य प्लेस - जालौन यूपी डेट - 29 - 11 - 2026 एंकर बुंदेलखंड के जालौन के कालपी में यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को ऐतिहासिक पीला घाट, कालपी से जल सहेलियों की 352 किलोमीटर लंबी यमुना यात्रा 2.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। 29 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्रस्तावित इस यात्रा की शुरुआत मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ से कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद पीला घाट पर यमुना नदी संरक्षण सम्मेलन आयोजित किया गया। यात्रा का समापन प्रयागराज में होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों और जल सहेलियों ने यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। जल सहेली संगठन के संस्थापक संजय सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि नदी संरक्षण के लिए जनजागरण और जनभागीदारी का आंदोलन है। यात्रा के दौरान तटवर्ती गांवों में लोगों से संवाद कर नदी की समस्याओं को समझा जाएगा और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। मध्य प्रदेश शासन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (रेल) राजा बाबू सिंह ने कहा कि नदियां भारतीय सभ्यता और संस्कृति की आधार रही हैं। बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिक गतिविधियों ने यमुना को प्रदूषण की गंभीर समस्या में धकेल दिया है। नदी को बचाने के लिए उसके प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और फ्लड प्लेन को अतिक्रमणमुक्त करना आवश्यक है। इतिहास संकलन के सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष ने नदी किनारे रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती को बढ़ावा देने, सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने तथा तटों पर पौधरोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यमुना की स्वच्छता के लिए पहले हमें अपने विचारों में जमी गंदगी दूर करनी होगी। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने जल सहेलियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बुंदेलखंड की सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अभियान में जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए जल सहेलियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी समीर कुमार ने नदी में नालों का पानी जाने से रोकने, अपशिष्ट के शोधन और तटों पर अतिक्रमण रोकने की आवश्यकता बताई। पूर्व विधायक डॉ. अरुण मैहरोत्रा ने ठोस एवं रासायनिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर जोर दिया। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि यमुना को केवल आस्था का प्रतीक मानकर पूजा करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जल सहेली संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा कुशवाहा सहित विभिन्न जनपदों से आईं जल सहेलियां, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन पर नरेंद्र सिंह जादौन ने आभार व्यक्त किया। यात्रा का उद्देश्य समाज और शासन के बीच सहभागिता मजबूत कर यमुना संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है।
0
0
Report
Advertisement

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी जान: सांप के सपेरे को डसने के बाद पांच घंटे चली झाड़फूंक, अस्पताल में मौत

Geetesh SinghGeetesh SinghFollow2h ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझारी कंचनपुरवा गांव में शनिवार को अंधविश्वास के चलते एक सपेरे की जान चली गई। सांप के डसने के बाद करीब पांच घंटे तक उसकी झाड़फूंक होती रही। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन सीएचसी परिसर में स्ट्रेचर पर झाड़फूंक कर उसे जिंदा करने की कोशिश करते रहे। जानकारी के अनुसार, लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नकटौरा निवासी रामबरन (35) पिछले छह माह से अपनी बहन रामकली के घर मझारी कंचनपुरवा में परिवार सहित रह रहा था। वह सपेरा होने के साथ ही बागवानी का काम भी करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसके पास एक थैली में सांप था। स्थानीय लोगों के कहने पर वह सांप दिखाने लगा। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद रामबरन ने खुद ही झाड़फूंक शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक कोई राहत नहीं मिलने पर उसके परिचित सपेरों ने भी झाड़फूंक शुरू कर दी। इस दौरान समय बीतता रहा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। दोपहर करीब दो बजे वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे टड़ियावां सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजनों की उम्मीद नहीं टूटी और वे सीएचसी के स्ट्रेचर पर ही झाड़फूंक के जरिए उसे जिंदा करने का प्रयास करते रहे। रामबरन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं। बताया गया कि उसकी पत्नी करीब छह साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। यह घटना एक बार फिर सांप के काटने पर झाड़फूंक के बजाय तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराने की जरूरत को उजागर करती है।
0
0
Report

मैनपुरी में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज होगा पुरस्कार वित

AKAnkit KumarFollow2h ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज होगा पुरस्कार वितरण मैनपुरी। शहर के बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप (जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग) के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 28 नवंबर से शुरू हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की मेजबानी जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन मैनपुरी कर रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। बालक वर्ग के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 21-5 अंकों से पराजित किया। इससे पहले उत्तराखंड की टीम ने गोवा को 21-9 अंकों से हराया। दिल्ली और तेलंगाना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दिल्ली ने 21-19 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम ने बिहार को 21-8 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर ने कहा कि अंडर-19 स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव, विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव और अजित यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की करीब 47 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से मैनपुरी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अब सभी की निगाहें आज होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह पर टिकी हैं, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

चार माह से लापता पुत्र की तलाश में भटक रहा सहोरा का रहने वाला पिता

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा निवासी युवक के चार माह से लापता होने पर पीड़ित पिता ने गांव निवासी युवकों पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़ित सुभाष के अनुसार वह अपने 18 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम के साथ सोनीपत में मजदूरी करता था। खेत के कार्य से वह वापस गांव आ गया। उसका पुत्र वहीं गांव निवासी मोहित पुत्र राजदेव, विवेक, अंकित पुत्रगण गिरिन्द्र और सतीश पुत्र मेडई के साथ सोनीपत में ही कार्य करता रहा। पीड़ित पिता ने रविवार को शाम छः बजे बताया 13 जुलाई को गांव निवासी सभी विपक्षी वापस आ गए लेकिन उसका पुत्र वापस नहीं आया। आरोपियों ने उसके पुत्र को हरदोई से कहीं गायब कर दिया। विपक्षी विवेक ने उसके पुत्र का मोबाइल उसे दिया है। लेकिन विपक्षी उसके पुत्र के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

महर्षि महेश योगी अन्तर्राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 200 से अधिक शिक्षकों का सम्मान

Sonal DwivediSonal DwivediFollow2h ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को कानपुर के काकादेव स्थित पामेला बैंक्वेट में Educators’ Pride–2026 सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय के कानपुर नगर स्थित नवीन सिटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सम्मान समारोह उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल जाहिद सिद्दीकी, डायरेक्टर जनरल, एक्सिस ग्रुप ने कानपुर-बिल्हौर में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आने वाले समय में यह संस्थान कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन पूनम गोठी द्वारा किया गया, वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता, डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट नील दास महापात्रा, सुधांशु सिंह, शिवम् यादव सहित विश्वविद्यालय के कानपुर सिटी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

कोतवाली मंडी क्षेत्र में चोरों का आतंक जूनियर हाईस्कूल को बना चुके है कई बार निशाना

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र के वार्ड 65 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कमेला कॉलोनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल लगातार चोरों के निशाने पर है ताजा घटना में रात के अंधेरे में एक स्कूल का गेट तोड़ने की कोशिश करता और बाहर लगी पानी की टंकी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, प्रधानाचार्य राजा हुसैन के मुताबिक, स्कूल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी स्कूल का सामान गायब कर दिया जाता है तो कभी पानी की टंकी और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया जाता है। लगातार घटनाओं से शिक्षक परेशान हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है, स्थानीय लोगों ने कोतवाली मंडी पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चोर स्कूल को बार-बार निशाना बना रहे हैं तो पुलिस की निगरानी कहां है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top