icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202124
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow26 Sept 2024, 06:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्राद्ध के बीच डूंगरपुर पंचायत चुनाव में नामांकन रफ्तार सुस्त, नवरात्र में तेज होगी राजनीति

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण की रणभेरी बज चुकी है। हालांकि 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो चुका है, लेकिन फिलहाल नामांकन केंद्रों पर सन्नाटा ही नजर आ रहा है। इसका मुख्य कारण वर्तमान में चल रहा 'श्राद्ध पक्ष' है। धार्मिक मान्यताओं के चलते इस अवधि में नए व शुभ कार्यों से दूरी बनाई जाती है, जिसका सीधा असर चुनावी सरगर्मियों पर भी पड़ा है। डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम व दूसरे चरण में चुनाव होने है | जिसके तहत प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | लेकिन श्राद्ध पक्ष के चलते न तो प्रमुख राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की सूचियों को अंतिम रूप दिया है, और न ही प्रत्याशी खुद पर्चा दाखिल करने के लिए आगे आ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवरात्र स्थापना के पावन अवसर के साथ ही चुनावी फिजा पूरी तरह बदल जाएगी। नवरात्र के पहले दिन से ही राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी के टिकट फाइनल कर सूचियाँ जारी करेंगी। इसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर प्रत्याशी समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के सामने अपने पर्चे दाखिल करने पहुंचेंगे। पहले चरण में इन पंचायत समिति में होंगे चुनाव डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के तहत पहले चरण में 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में जिला परिषद सदस्यों ओर पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। वही 24 अक्टूबर को 233 ग्राम पंचायतों में भी सरपंच ओर वार्ड अंकों के चुनाव होंगे। इसके लिए 595 मतदान बूथ बनाए जायेंगे।
0
0
Report

देवघट में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला मामला; आरोपी की मौत

Nashik, Maharashtra:मालेगाव तालुक्यातील देवघटमधील घटना; महिला गंभीर.. Anc: आर्थिक देवाण-घेवाणीतून ओळख निर्माण झाल्यानंतर चरित्राच्या संशयावरून वाद निर्माण झाल्याने झोपलेल्या महिलेच्या अंगावर पेट्रोल ओतून तिला पेटवून दिल्याची धक्कादायक घटना मालेगाव तालुक्यातील देवघट या गावी घडली. यावेळी लागलेल्या आगीत संशयितदेखील भाजला गेल्याने त्याचा मृत्यू झाला असल्याचे सांगण्यात आले. सुनंदा देवसिंग मोरे (वय ४५) या महिलेचे नाव असून संशयित अनिल सोनवणे (वय ५०) असे मृत व्यक्तीचे नाव होते. बुधवारी (दि. ७) रात्री देवघट गावाजवळील इंदिरानगर वस्तीवर हा प्रकार घडला. पीडित महिला आई, बहीण व मुलांसह झोपडीबाहेर अंगणात झोपलेली होती. या ठिकाणी संशयित अनिल सोनवणे हा पेट्रोलने भरलेली डबकी घेऊन आला. त्याने झोपलेल्या सुनंदा यांच्या अंगावर पेट्रोल टाकून पेटवून दिले. महिला आगीत होरपळू लागल्याने तिने आरडाओरड केली. यावेळी झालेल्या झटापटीत संशयित अनिलदेखील गंभीर भाजला गेला. मात्र त्याने घटनास्थळावरून पळ काढत बाजूलाच असलेल्या एका पाण्याच्या डबक्यात स्वतःला झोकून दिले. पहाटे पावनेतीसच्या सुमारात झालेल्या या धक्कादायक प्रकारानंतर संपूर्ण वस्तीवर नागरिकांची गर्दी झाली होती. भाजलेल्या दोघांना तत्काळ मालेगाव येथे व त्यानंतर धुळे येथील शासकीय रुग्णालयात उपचारार्थ दाखल करण्यात आले. या घटनेची माहिती मिळताच मालेगाव तालुका पोलीस ठाण्याचे पोलीस निरीक्षक शेगर यांनी पथकासह घटनास्थळी जाऊन पाहणी केली. या घटनेमागील नेमके कारण, पैशांचा व्यवहार आणि घटनेची पार्श्वभूमी याबाबत पोलिसांकडून तपास सुरू आहे. या प्रकरणावरून पीडित महिलेचा मुलगा सोमनाथ मोरे याने दिलेल्या फिर्यादीवरून मालेगाव तालुका पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 24 वर्षीय मूर्ति कलाकार संदीप विश्वकर्मा की मौत

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस युवा कलाकार के हाथों से मिट्टी की प्रतिमाएं जीवंत हो उठती थीं, उसी कलाकार की जिंदगी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से खत्म हो गई। नवरात्रि से पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, तो वहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटे कलाकार संदीप विश्वकर्मा के सपने भी अधूरे रह गए। संदीप को इस बार 17 दुर्गा प्रतिमाएं बनाने का ऑर्डर मिला था, लेकिन अब उसकी बनाई अधूरी प्रतिमाएं ही उसकी कला और यादों की गवाह बनकर रह गई हैं। देखिए सोनभद्र से ये दर्दनाक खबर।
0
0
Report
Advertisement

कपासन में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा का भव्य स्वागत

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन की उपनगरीय बस्ती भूपालखेड़ा में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा, उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी और पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने माला, दुपट्टा और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने ट्रिपल इंजन सरकार में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की बात कही। वहीं, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद बारेगामा ने जनसमस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा ने सामुदायिक भवन में सीसी निर्माण और ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, जीप के सात यात्रियों सहित चालक घायल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड में नेशनल हाईवे-27 पर नितिन स्पिनर्स के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बेगूं से लाड़पुरा सवारियां लेकर जा रही कमांडर जीप को पीछे से आ रही क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ, जब जीप चालक सवारियों को उतार रहा था। टक्कर में जीप में सवार सात यात्रियों सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को काटूंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।
0
0
Report

Trucker collision: Pedestrian dies in Deveda, police probe underway

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के देवदा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, दिनेश पिता हीरालाल देवदा बस स्टैंड से अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रॉले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दिनेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रॉले को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर छा गई।
0
0
Report
Advertisement

EOW ने कैलारस नगर परिषद, मुरैना में 1.42 करोड़ रुपये खरीद घोटाला की जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - कैलारस नगर परिषद में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की कथित खरीदी में गड़बड़ी के मामले को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने नगर परिषद के स्टोर रूम में पुराने स्टॉक रजिस्टर खंगाले और खरीदी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मांगे। इनमें कथित घोटाले के आरोपों से जुड़े स्टोर कीपर शिवकुमार के स्थानांतरण की फाइल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि EOW पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन जरूरी फाइलें और दस्तावेज समय पर नहीं मिलने पर परेशानी आ रही थी। टीम ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र देकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। अब जांच एजेंसी की नजर उन रिकॉर्ड पर है, जिनसे कथित खरीदी में हुई गड़बड़ियों की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
0
0
Report

जंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट

SShyamFollow11m ago
New Delhi, Delhi:

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो  पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।

 

सिब्बल ने कहा  10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर  दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।

 

वहीं अभ‍िषेक मनु सिंघवी ने कहा क‍ि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही  है।

 

इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

 

इस बात पर याच‍िका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि  सिर्फ इसलिए कि सरकार  प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।


इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा क‍ि लोगों  को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की  अनुमति देने में देरी करते हैं या  नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं।  लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।

 

इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।

 

(द‍िल्‍ली से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर अरव‍िंद स‍िंह की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top