Back
जौनपुर: पल्लवी पटेल ने केंद्र-राज्य सरकारों पर जनता के मुद्दों में विफलता का आरोप
ASAJEET SINGH
Mar 18, 2026 14:33:15
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में गरजीं पल्लवी पटेल, बोलीं—जनता के मुद्दों पर नाकाम हैं केंद्र व प्रदेश की सरकारें
जौनपुर मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के समीप आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन में सिराथू की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं और सिर्फ वादों व भाषणों तक सीमित रह गई हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों पर जोर देते हुए यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को लागू करने और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिगत जनगणना जल्द कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बहुजन समाज की मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज किया जाएगा।
डॉ. पटेल ने कहा कि जिस समाज ने बड़ी संख्या में समर्थन देकर सरकार बनाई, आज वही समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि इन क्षेत्रों में हालात संतोषजनक नहीं हैं।
कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके साथ ही बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का संकट गंभीर होता जा रहा है।
सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और सरकार की नीतियों की आलोचना की।
बाईट पल्लवी पटेल सिराथू की विधायक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 18, 2026 15:15:480
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 18, 2026 15:15:210
Report
822
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 18, 2026 15:05:22750
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 18, 2026 15:04:37846
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 18, 2026 15:04:02970
Report
784
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 18, 2026 15:03:43812
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 18, 2026 15:03:24Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश में गंगा नदी की लहर में फंसे बंदर के रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है... गंगा के किनारे पहुंचते ही टीम ने रस्सी खोली, बंदर को पुचकारा और उसे आजाद कर दिया
800
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 18, 2026 15:03:12805
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 18, 2026 15:02:45778
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 18, 2026 15:02:27856
Report