Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड बजट 86 हजार से 158 हजार करोड़: सरकार के दावे का सच?
KJKamran Jalili
Mar 18, 2026 14:33:00
Ranchi, Jharkhand
1803ZBJ_RNC_CM_VS_R सरकार का उत्तर झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन बोले- पिछले जो 2019 का चुनाव था, और 2024 में भी उनकी हर गतिविधियों की राज्य की जनता ने देखा आज झारखंड के कार्यों की चर्चा राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है सरकार जो काम कर रही है उसका जिक्र मीडिया में आता है,आलोचना भी आती है हर तरीके से हमलोगों ने ये प्रयास किया है कि उनके साथ सरकार खड़ी रहे हमलोगों ने ये प्रूफ भी किया गया जिस वक्त राज्य में शासन करने का मौका मिला उसे वक्त झारखंड का बजट 86 हजार करोड़ था आज 1लाख 58 हजार करोड़ रूपये हो गया है 6 वर्षों में 85 प्रतिष्ठा की वृद्धि ये सिर्फ आंकड़ा नहीं ,सरकार के काम करने और बेहतर प्रबंधन का नतीजा है यह सदन पक्ष विपक् के बहस का स्थान नहीं यह सदन राज्य की दिशा और दशा तय करता है खास कर बजट बहुत ही महत्वपूर्ण सत्र होता है और इसे राज्य की जनता देखती है इस सत्र के दौरान कई आरोप लगे और विचार भी आये सदन में विपक्ष की भूमिका बहुत बड़ी है इस सदन की कार्यवाही में पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने हिस्सा लिया इसके लिए सभी को धन्यवाद इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय आपको भी धन्यवाद अपने बहुत सुचारू रूप से सदन को चलाया छः वर्षों से चल रही झामुमो गठबंधन की सरकार कई परिस्थितियों से गुजरना पड़ा यह किसी से छुपा नहीं है…सामाजिक परिस्थितियों को कैसे हमने बुना यह किसी से छुपा नहीं है इनके शासन काल में क्या व्यस्था रही यह सभी जानते है पूरी सामाजिक सौहार्द के साथ सरकार चल रही है हमने शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे है.…आज विपक्ष के साथी प्रश्न पूछते है और अधिकतर आलोचनाएं विपक्ष की तरफ से आती है यह जितनी मजबूती से आलोचनाएं रखते है उतनी ही मजबूती से सरकार आगे बढ़ रही है विपक्ष की हर गतिविधि को जनता ने देखा है…राज्य सरकार के कार्यों की चर्चा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है झारखंड जैसे राज्य को वित्त प्रबंधन में आगे बढ़ा एक बड़ी चुनौती के रूप में है जहां के लोग खेती किसानी से जुड़े हुए है हम जो कहते है वह करते है झारखंड रुका नहीं झुका नहीं झारखंड आगे बढ़ता रहा है जब हमारे सरकार ने आने से पहले 12 से 13 लोगों को पेंशन मिलता था जो समय से नहीं मिलता था आज सर्वजन पेंशन के माध्यम से 36 लाख के लोगों को दिया जा रहा है हम लोग सभी को पेंशन का लाभ दिया यह संवेदनशील शासन का उदाहरण है राज्य में मईया योजना मिशाल के तौर पर लिया जाता है कई ऐसे पड़ोसी राज्य है जो सिर्फ चुनावी वादा बन के रह रहा है इस योजना का लाभ 50 लाख लोगों को मिल रहा है अभी तक 20 हजार करोड़ भेजा जा चुका है बजट में भी मईया सम्मान राशि के लिए सबसे अधिक बजट का प्रावधान है जिनके लिए काम कर रहे है उनको सीधा सरकार से जोड़ कर रखे यह असली राजनीत है…आज सिर्फ महिला इस योजनाओं का लाभ … राज्य के नोनीहालों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए तैयार करना राज्य सरकार की मंशा है जनवरी के महीने में सरकार दावोस के बाद लंदन गई थी , पहली बार झारखंड वैश्विक पटेल पर पहुंचेा था : राज्य के 50 वंचित बच्चों को मरांग गोमके सकॉलरशिप के तहत यूके भेजना का प्रस्ताव किया गया है,पहले 35 बच्चे थे विपक्ष के साथी जनार्दन जी को किस तरफ मनु मै इन्हें सत्ता पक्ष के तरफ ही मान लेता हूं सीएम एक्सलेंस के सौ विद्यालय और खोले जाएंगे शिक्षा के लिए कुल बजट का 12 प्रतिशत की व्यवस्था की गई है सरकार की मंशा साफ है कि राज्य के बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है जनवरी में हम लोग दावोस गए थे उसके बाद यूके हुए थे ऐसा पहली बार हुआ जब झारखंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का काम किया गया अन्य राज्य 15 से अधिक बार जा चुके है…यूनाइटेड किंगडम झारखंड के युवाओं के लिए नॉलेज कोरीडोर बनाया जाएगा आज खाड़ी देशी के हालत छुपे नहीं पता नहीं ये स्थिति कब तक चलेगी ऐसा नहीं कि भारत अलग रहेगा दुनिया के लोगों ने अगर हमारे लिए दरवाजे बंद कर दिए तो देश के लोगों को भूखा मरना पड़ेगा हम अपने दोस्तों से भी दुश्मनी मोल ले रहे हैं पता नहीं किसका राज चल रहा है।लगता है देश में ट्रंप का राज चल रहा है न हमने कभी भेद भाव किया न सोचा गुरु जी स्कॉलरशिप शुरू करने जा रही इसके माध्यम से राज्य के छात्रों को रिसर्च के लिए विदेश भेजा जाएगा और इन्हें सहयोग किया जाएगा राज्य के इंग्लिश के अलावा अन्य भाषा का पैकेज कोर्स लाया जाएगा जिस राज्य में पांच साल में जेपीएससी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती थी लेकिन सरकार ने एक कार्यकाल में तीन तीन नियुक्तियां पूरी की....न्यू पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों ने रोष जताई लेकिन किसी ने नहीं सुनी वर्तमान सरकार ने उनकी सुनी और पुरानी पेंशन योजना लागू हुई और देश का पहला राज्य बना…देश के खड़ी देशों में उत्पन्न स्थिति से लोगो का अरबो डूब रहा है इसका हिसाब देने वाला कौन है यह पैसे आम लोगों के है और विदेश के लोग अपने दरवाजे बंद कर दे तो स्थिति खराब हो जाएगी...देश में किसका राज चल रहा है यह समझ नहीं आ रहा है ट्रंप बोल रहे है तो बैठ जाओ खड़ा बोल रहे है तो खड़ा हो … राज्य में चल रही अद्भुत योजनाएं और संरचनाएं आगे बड़े इसपर कैसे आगे बड़े यह काम चल रहा है सरकार के कराए गए कार्यों के लिए एक सीएम डेटा इंटेलीजेंस बनाया जा रहा जिससे कार्यों की निगरानी और तेजी दी जाएगी ऊर्जा के क्षेत्र के साथ कोयला खनन में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए सरकार सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ेगी और जर्मनी के साथ अन्य राज्यों के साथ हम लोग आगे बड़ी है केंद्र के साथ आगे बढ़ने की बात हो या वैश्विक मंच पर हमने कभी पूछे नहीं हटा झारखंड इकोनॉमिक डुप्लोमेंट का गठन किया जाएगा साल 2028 तक पांच इको टूरिजन सिस्टम डेवलप किया जाएगा सबसे अधिक सरस्वती पूजा भारत में होती है सबसे अधिक टैलेंट बच्चे जापान में पाए जाते है सबसे अधिक लक्ष्मी पूजा हम करते है और धनी लोग अमेरिका में है ,कुछ तो गड़बड़ है विश्वकर्मा पूजा हम लोग करते है टैलेंटेड लोग चीन में होते है बीजेपी के लोग लगे हुए ये पूजा करो वो पूजा करो और लोगो को उलझाए हुए है कि कोई न पढ़े और विश्व गुरु बनने की बात करते है झारखंड के श्रमिक और प्रवासी हमारी पहचान है और देश विदेश में उनके लिए केंद्र की स्थापना करेगी जिससे उन्हें किस तरह की दिक्कत नहीं हो…किसी श्रमिक के दुर्घटना होने पर हम तो सफल हो जाते है लेकिन जो लोग बाहर सुसाइड कर लेते है यह डिप्रेशन में अपने आप को नुकसान पहुंचा लेते है उनके शव को नहीं लाया जाता है लेकिन अब सरकार उनके शव को लाने का प्रयास करेगी केंद्र सरकार की नई नीतियां हर दिन आ रही है मनरेगा की अगर बात करे तो इससे राज्य के मजदूरों रोजगार मिलती थी इसमें आए नए बदलाव से इस योजना में काम करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा फिर यह लोग पलायन करेंगे…मनरेगा का केंद्र सरकार के पास एक हजार करोड़ रुपया बकाया है राज्य के श्रमिक और झारखंड राज्य सुलभ योजना बनाई जाएगी जिससे कि राज्य से बाहर लोगों को सहूलियत मिलेगी दूसरे राज्य के सरकारों से बात कर वहां के श्रमिकों के लिए श्रमिक केंद्र बनाए जाएंगे इसी सत्र के दौरान चमरा लिंडा ने असम के आदिवासियों का आवाज उठाया विपक्ष ने कहा कि सदन झारखंड का है तो असम का चर्चा क्यों अगर यहां आदिवासियों की आवाज नहीं उठेगी तो कहां उठेगी असम मणिपुर या देश के किसी कोने में वंचित के साथ अनन्य होगा तो यहां से आवाज उठेगी राज्य के प्रति उनकी उम्मीदें बढ़ी ही है ईरान अमेरिका के बीच बमबारी हो रही है हमारे संबंध है लेकिn नॉर्मल पार्टनरशिप के तहत अमरीका जहाज मार देता है लेकिन आप कुछ नहीं बोल पाते राज्य के लोग कमजोर नहीं,जवाब देना जानते है : राज्य सरकार गल्फ देशों में भी केंद्र सरकार के सहयोग से प्रवासी श्रमिकों केंद्र खोलने की पहल की जाएगी इसमें कितना सहयोग केंद्र का मिलेगा यह देखने वाली बात होगी मंत्री चमरा लिंडा ने असम के आदिवासियों की बात उठाई थी जिसपर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी…तो वैसे में आदिवासियों की आवाज कहा पर उठेगी आदिवासी समाज को झारखंड से हमेशा उम्मीद रहती है अमेरिका और इजराइल ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है संयुक्त अभ्यास के लिए ईरान के आए युद्धपोत को भारत की सीमा में डुबो दिया जाता है केंद्र सरकार कुछ नहीं बोलती है अग्रेजों को हमारे पूर्वजों ने लोहा मनवाया है सामंती विचारधारा वाले लोगों को भी लोहा मनवाने का काम किया जाएगा नेता प्रतिपक्ष बयान दे रहे थे सेंसेटिव मैटर पर आज एक दलित समाज का व्यक्ति किसी अपर क्लास को हैप्पी होली कहे और उसकी जान ले ली जाए ,तो क्या कहें महंगाई कहां गई,क्या उम्मीद जताया था गैस सिलेंडर को लेकर कतार में लोग खड़े है केंद्र राज्य के जिम्मे देना चाहती है गैस की किल्लत में राज्य सरकार पर जिम्मेदारी दे रहे CRPF को पुलिस का पावर देने की योजना है जिस नक्सल को मारने का संकल्प सरकार के रही है एक नए उपद्रव का जन्म हो रहा है हर त्यौहार को इनलोगों ने सेंसेटिव कर दिया,छोटी चीजों को बड़ा किया गया है जहां लोग एक दूसरे के प्रति अपना रोष दिखाए अभी विपक्ष नहीं कुर्सियां है,आने वाले दिनों में ये लोग नहीं बचेंगे सदन नेता महिला सांसदों के दर से सांसद नहीं पहुंचते हैं ये लोग किस्से डरते हैं पता नहीं 18 फरवरी से 18 मार्च तक संचालित बजट 17 कार्य दिवस रहे समाप्ति की ओर 19 मार्च तक प्रस्तावित था लेकिन 14 मार्च को किया गया इसीलिए आज समाप्त कई दृष्टि से सार्थक और ऐतिहासिक रहा लोकतांत्रिक परंपराओं का उदाहरण है 242 अल्प सूचित प्रश्न सूची किए गए जिसमें 62 के उत्तर सदन में दिए गए 858 तारांकित में 57 का उत्तर सदन में 72 ध्यानकरण में 55 का उत्तर सदन में सदन राजकीय समस्याओं के प्रति उत्तरदाई है 63 घंटे की जगह पौने 74 घंटे तक सदन चल महत्वपूर्ण वित्तीय विधेयक पारित किए है 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रूपये है विश्वविद्यालय विधायक राजकीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा ये सदन केवल चर्चा कागज नहीं बल्कि निर्णय का केंद्र है ई विधान प्रणाली का आंशिक तौर पर इस्तेमाल किया गया,sहूलियत हुई आने वाले दिनों में हम डिजिटल की तरफ आगे बढ़ेंगे ये सदन अत्यंत की अनुशासन और शांतिपूर्ण रहा जिसके लिए सभी की जिम्मेदारी है विचारों में मतभेद होते हुए भी जनहित उद्देश्य है यह सदन जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है मिट्टी में विश्वास लेकर कदम बढ़ते जाएं जनता के सपनों को सरकार बनते जाएं यह सदन केवल भवन नहीं एक संकल्प है झारखंड के उज्जवल भविष्य का संकल्प है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 18, 2026 15:24:13
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर से एक बेहद सकारात्मक और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जखनिया विकासखंड के अलीपुर मंदरा गाँव में रमज़ान के पवित्र महीने के समापन से पहले सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह उर्फ झुंना और समाजसेवी अटल सिंह ने गाँव के रोज़ेदार मुस्लिम परिवारों के बीच पहुँचकर ईद-उल-फितर की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देते हुए सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। अलीपुर मंदरा गाँव में वर्षों से होली, दीपावली, ईद, बकरीद, दशहरा और छठ जैसे पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ मनाए जाते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि रमज़ान त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है, और ऐसे मौके पर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना ही असली भाईचारा है। वहीं समाजसेवी अटल सिंह ने गाँव की एकता को मिसाल बताते हुए कहा कि यहाँ सभी धर्मों के लोग मिलकर हर त्योहार को उत्साह और शांति के साथ मनाते हैं। अंत में दोनों समाजसेवियों ने सभी को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देते हुए समाज में अमन-चैन और भाईचारे को और मजबूत करने की अपील की।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:20:50
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच शिया समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। समुदाय के एक बड़े धार्मिक नेता के निधन के बाद इस बार ईद का पर्व सादगी और गमगीन माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मुजफ्फरनगर के शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु मौलाना असद ने अपने आवास पर जानकारी देते हुए अपील की है कि ईद पर किसी भी प्रकार की पारंपरिक खुशियों का प्रदर्शन न किया जाए। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज पूर्व वर्षों की तरह अदा की जाएगी, लेकिन इसके बाद न तो लोग एक-दूसरे के घर जाएंगे और न ही गले मिलकर मुबारकबाद देंगे। मिठाइयों का आदान-प्रदान और बाजारों में खरीदारी से भी परहेज किया जाएगा। समुदाय के लोग सादगी के साथ, यहां तक कि पुराने कपड़े पहनकर ही ईद की नमाज अदा करेंगे और सीधे अपने घर लौट जाएंगे। मौलाना असद ने कहा कि ईद अल्लाह का हुक्म है और इसे मनाया जाना जरूरी है, लेकिन जब किसी बड़े नेता या बुजुर्ग का निधन होता है तो हालात के अनुसार त्योहार मनाने के तरीके में बदलाव किया जाता है। उन्होंने पूरी दुनिया के मुसलमानों से अपील की कि वे इस कठिन समय में मजलूमों के साथ खड़े रहें और उनके दर्द को महसूस करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल दो देशों की जंग नहीं, बल्कि हक और नाइंसाफी के बीच की लड़ाई है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी खुशियों को सीमित कर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करें। साथ ही उन्होंने नमाज के दौरान देश की सुरक्षा, शांति और सैनिकों के लिए दुआ करने की भी अपील की।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 18, 2026 15:15:48
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बिजली विभाग ने कांग्रेस दफ्तर पर बकाया बिजली बिल का नोटिस चिपकाने पर सियासी राजनीति गरमा गई है, कांग्रेस दफ्तर पर 10,101 रुपये बकाया होने का नोटिस लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कांग्रेस के संगठन मंत्री ने इसे बीजेपी का षड्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि यह नोटिस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नाम पर चस्पा किया गया है, जबकि उनके बाद तीन अध्यक्ष बन चुके है ऐसे में पुराने नाम पर इस तरह की कार्रवाई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छतरपुर नगर पालिका सहित कई स्थानों पर लाखों रुपये की बकाया राशि है, साथ ही बीजेपी नेताओं पर भी बकाया होने के आरोप लगाए, लेकिन वहां बिजली विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। वहीं बीजेपी ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया है तो बिजली विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का इस कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी बकायादार के खिलाफ विभाग वैधानिक कदम उठा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कांग्रेस दफ्तर पर नोटिस चस्पा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति नोटिस को फाड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:15:43
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। सेंट जॉन्स स्कूल के पास हुए रियलिटी चेक में डग्गामार और प्रतिबंधित वाहनों का काला सच उजागर हुआ है। जांच में सामने आया कि एक-एक ऑटो में 15 से 20 बच्चों को भरकर स्कूल लाया और ले जाया जा रहा है। एंकर- हैरानी की बात यह है कि स्कूल के आधिकारिक वाहन बंद होने के बाद अभिभावक मजबूरी में इन खतरनाक साधनों का सहारा ले रहे हैं। ऑटो चालकों ने भी माना कि क्षमता से कई गुना ज्यादा बच्चों को बैठाया जा रहा है, जिससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। आगरा और हाथरस में हुए दर्दनाक हादसों के बाद भी जिम्मेदार विभाग लापरवाह नजर आ रहा है। हालांकि, परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Mar 18, 2026 15:15:21
Datia, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के दतिया में आज सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ एक गोपनीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। बुधवार को दतिया पहुंचे सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सबसे पहले श्री पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मां धूमावती मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। जानकारी के अनुसार, उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। वे मंदिर परिसर में करीब 20 मिनट तक रुके, इस दौरान उनके साथ सेना के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सड़क मार्ग से झांसी के लिए रवाना हो गए।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:05:54
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के ददरी घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जिला गंगा समिति और राजकीय महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाट पर फैले कूड़ा-कचरा व पूजन सामग्री को साफ किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, पदयात्रा और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को गंगा स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम के अंत में सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिससे स्वच्छ और निर्मल गंगा का संकल्प मजबूत हो सके।
822
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 18, 2026 15:05:22
Ujjain, Madhya Pradesh:नव संवत्सर पर बाबा महाकाल को चढ़ेगी नीम की औषधि श्रद्धालुओं को वितरित होगा नीम का प्रसाद आरोग्यता और निरोगी जीवन की कामना से जुड़ी परंपरा ध्वज परिवर्तन के साथ नए वर्ष का होगा स्वागत गुड़ी पड़वा के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में इस बार नीम से जुड़ी विशेष परंपरा केंद्र में रहेगी। नव संवत्सर के शुभारंभ पर भगवान महाकाल को नीम की औषधि का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परंपरा के अनुसार नीम की पत्तियों से औषधि तैयार कर उसका रस बनाया जाएगा, जिसे पहले भगवान महाकाल को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद यही नीम का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा。 मान्यता है कि यह नीम का रस शरीर के अंदर के विकारों को दूर करता है और नए वर्ष में स्वास्थ्य व आरोग्यता प्रदान करता है। इसी भावना के साथ मंदिर में लगातार पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को यह औषधीय प्रसाद दिया जाएगा.. महाकाल मंदिर में गुड़ी पड़ਵਾ पर नीम औषधि अर्पित करने की परंपरा वर्षों पुरानी है। यह केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी मान्यता भी है, जिसमें नए वर्ष की शुरुआत शरीर और मन की शुद्धि के साथ की जाती है। इस तरह महाकाल मंदिर में गुड़ी पड़वा पर नीम औषधि की परंपरा के जरिए भक्तों को आरोग्यता का संदेश दिया जाएगा और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से नए संवत्सर की शुरुआत होगी。
750
comment0
Report
ABATISH BHOIR
Mar 18, 2026 15:04:37
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली MIDCतील सिद्धिविनायक मंदिरात १५x३५ फुटांची भव्य रांगोळी; गुढीपाडवा व ‘वंदे मातरम्’ १५० वर्षांनिमित्त सामाजिक संदेशांचा डोंबिवली पूर्वेतील श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसरात ‘वंदे मातरम’ाला दीडशे वर्षे पूर्ण झाल्याच्या निमित्ताने एक विशेष उपक्रम राबवण्यात आला. या निमित्ताने तब्बल १५ बाय ३५ फुटांची भव्य आणि आकर्षक रांगोळी साकारण्यात आली असून ती पाहण्यासाठी नागरिकांची मोठी गर्दी होत आहे. या रांगोळीमध्ये भारत मातेचे प्रभावी चित्र रेखाटण्यात आले असून त्यातून विविध सामाजिक प्रश्नांवर भाष्य करण्यात आले आहे. शेतकरी आत्महत्या थांबवूया, भ्रूण हत्या रोखूया, वृक्षतोड थांबवूया आणि महागाईच्या भस्मासुरावर नियंत्रण आणूया असे संदेश या रांगोळीद्वारे देण्यात आले आहेत.विशेष म्हणजे, ही रांगोळी रजनी कुंचे यांच्या मार्गदर्शनाखाली सुमारे २५ जणांनी मिळून अवघ्या आठ तासांत साकारली आहे. मंदिरात येणारे भक्त, तसेच परिसरातील मैदानात खेळणारे तरुण-तरुणी यांनी एकत्र येत हा उपक्रम पूर्ण केला, त्यामुळे या उपक्रमाला सामाजिक एकात्मतेची जोड मिळाली आहे.रजनी कुंचे यांनी सांगितले की, ‘वंदे मातरम’ला १५० वर्षे पूर्ण होत असताना भारत माता जणू समाजाला आवाहन करत आहे की, या गंभीर समस्यांवर आपण सर्वांनी मिळून उपाययोजना कराव्यात. चित्राच्या माध्यमातून लोकांचे लक्ष वेधून घेऊन जनजागृती करण्याचा आमचा प्रयत्न आहे.ही रांगोळी केवळ कलाकृती नसून समाजाला विचार करायला लावणारा संदेश देणारी ठरत असून नागरिकांकडून या उपक्रमाचे मोठ्या प्रमाणात कौतुक केले जात आहे
846
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:03:48
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद श्री कैला देवी सेवा समिति द्वारा शिव-पार्वती विवाह अन्तर्गत हिन्दू सर्व समाज की कन्याओं के विवाह आगामी 03 मई 2026 दिन रविवार को सामूहिक रूप से श्रीछैल बिहारी एवं श्री रामस्वरूप चख्खल लाल गैस्ट हाउस, पैमेश्वर गेट, फिरोजाबाद पर कराने जा रही है उक्त निवेदन प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति के अध्यक्ष श्री सत्यवीर गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि कैला देवी समिति परिवार विगत् 25 वर्षो से समाज की सेवा की भावना के अनुरूप हिन्दू सर्व समाज की निर्धन असहाय कन्याओं की शादियां शिव-पार्वती विवाह समारोह के माध्यम से कराने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। इस वर्ष भी आगामी 03 मई 2026 दिन रविवार को यह मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा। समारोह को भव्यता प्रदान कराने हेतु धार्मिक भाव से ओत प्रोत 01 मई 2026 दिन शुक्रवार को कलश यात्रा प्रातः 09:00 बजे 02 मई 2026 दिन शनिवार को शिव-पार्वती की कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यक्रम स्थल पर होगें। 03 मई 2026 दिन रविवार को हिन्दू सर्वसमाज की कन्याओं के विवाह कार्यक्रम स्थल श्री छैल बिहारी एवं रामस्वरूप चख्खल लाल गैस्ट हाउस, पैमेश्वर गेट, फिरोजाबाद पर सम्पन्न होगें। समिति सदस्यों के अथक प्रयासों से पूर्व की भांति इस समारोह में दूल्हों की बारात शादियों के बाद विदाई में नव युगल जोडों को गृहस्थी के लिये अच्छे उपयोगी घरेलू सामान एवं उपयोगी उपहार भेंट किये जायेगें। स्वागत सत्कार के साथ साथ दोनों पक्षों को उचित भोजन व्यवस्था आवास व्यवस्था की निःशुल्क तैयारियां की जा रही है। वर पक्ष एवं कन्या पक्ष के पंजीकरण कराने के लिये औपचारिकता के रूप में मात्र 5100-5100 का शुल्क रखा गया है। श्रीगुप्ता ने बताया कि समारोह में धार्मिक भाव की झलक दिखाई देती रहे इस उद्देश्य से शिव-पार्वती की कथा की प्रस्तुति संगीतमयी होगी। कलश यात्रा बैड-बाजों के साथ निकाली जायेगी और तृतीय दिन पाणिग्रहण संस्कार अलग-अलग मण्डपों पर पंडितजनों के मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया जायेगा।
784
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 18, 2026 15:03:43
Vidisha, Madhya Pradesh:जिला विदिशा के त्योंदा थाना अंतर्गत रिछई गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रिछई गांव में 43 वर्षीय कृपाराम मीणा ने अपने 70 वर्षीय पिता दीवान सिंह मीणा पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन आज यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। हमले के बाद घायल अवस्था में दीवान सिंह मीणा करीब 100 कदम तक भागे, लेकिन रास्ते में ही गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे कृपाराम मीणा को वहीं पास में बैठा हुआ पाया। आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की, बताया जा रहा है कि वह एक पैर से विकलांग है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्योंदा अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि मामला विदिशा जिले के त्योंदा थाने का है जहां पर 70 वर्ष के दीवान सिंह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी उनका पुत्र दुकान पर आया और पिता पुत्र के बीच कुछ बात को लेकर कहां सुनी हो गई तो पुत्र ने कटर से पिता के गर्दन में चोट मारी जिससे हैवी ब्लडिंग के कारण पिता की मौत हो गई।
812
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 18, 2026 15:03:12
Katni, Madhya Pradesh:नाबालिग बच्चे की खेत में पड़ी मिली लोडेड गन. खेल खेल में नाबालिग ने खुद पर कर लिया फायर. बालक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल कटनी लाया गया. घटना पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र की. पुलिस मामले की जांच में जुटी. एंकर कटनी जिले से लगे हुए पन्ना जिले के शाहनगर के ग्राम सुडोर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में खेलते वक्त नाबालिग बच्चे को खेत में लोडेड एक बंदूक पड़ी मिली और उस बंदूक को उठाकर जब बच्चा देख रहा था तभी गोली चल गई और गोली नाबालिग बच्चे के पेट में लग गई. वही इस पूरे मामले में जिला चिकित्सालय की कटनी पुलिस चौकी ने पन्ना जिले की पुलिस से मामले की सूचना दी. बच्चे को लेकर कटनी जिला चिकित्सालय इलाज कराने पहुंचे परिजन ने बताया कि उनके परिवार वालों को इस पर ज्यादा जानकारी नहीं है, उन्हें बंदूक कहाँ से मिली है, कैसे मिली, कौन सी मिली है. बाइट: शशि चौधरी, बच्चे का पिता. बाइट: डॉ अतुल द्विवेदी, जिला चिकित्सालय
805
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 18, 2026 15:02:27
Jehanabad, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। आगामी 23 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल और गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान जिले में संचालित सात निश्चय योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का न केवल निरीक्षण करेंगे, बल्कि कई नई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारम्भ भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, जिलास्तरीय समीक्षा बैठक और आम जनता के साथ सीधा जन संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आम जन की सुविधाओं तक का खाका तैयार कर रहे हैं साथ ही बड़े पैमाने पर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए गए। सभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल, संपर्क पथ और प्रदर्शनी स्टॉलों के लिए स्थान निर्धारित किए गए। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सड़कों की अविलंब मरम्मत और समतलीकरण का आदेश दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल आकर्षक और जानकारीपूर्ण होने चाहिए। उद्देश्य यह है कि आम जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिले और पात्र लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हो सकें। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। समय सीमा के अंदर पूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिलाई प्रशिक्षण सहित कई कई योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इधर एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ईद के मद्देनजर पहले से ही साढ़े पांच सौ अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, जो मुख्यमंत्री की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन में तैनात रहेगा।
856
comment0
Report
Advertisement
Back to top