icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागेश्वर के 132 केवी पिटकुल बिजली घर फिर से शुरू, मरम्मत तेज होगी

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिला मुख्यालय स्थित जिले का सबसे बड़ा 132 केवी पिटकुल बिजली घर जल्द फिर से संचालित होने जा रहा है। कुमाऊं मंडल का पहला डिजिटल जीएसआई सिस्टम आधारित यह संस्थान पिछले वर्ष अगस्त में भारी मानसूनी बारिश के दौरान आपदा की चपेट में आ गया था, जिससे करोड़ों की मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से जिले में बिजली आपूर्ति प्रभावित है और फिलहाल अल्मोड़ा के सालीधार 132 केवी स्टेशन से ताकुला होते हुए सप्लाई दी जा रही है। सांसद अजय टम्टा ने बताया कि केंद्र सरकार को वर्ल्ड बैंक से बजट मिल चुका है और जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
0
0
Report

कोडरमा में खेत के किनारे शव: सल्फास खाकर आत्महत्या का शक, पुलिस जांच जारी

Koderma, Jharkhand:कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग के लाराबाद के समीप स्थित एक ढाबे के पीछे एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी रामजी यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पिपराड़ीह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुद पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। नजदीक जाकर उन्होंने देखा तो पाया कि उक्त व्यक्ति खेतों में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना कोडरमा थाना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को खेत से रामजी यादव का शर्ट, चप्पल, पानी की एक बोतल सहित सल्फास की गोली का एक डब्बा भी बरामद हुआ, जिसमें गोली का आधा टूटा हुआ हिस्सा भी बरामद किया गया है। लोगों को आशंका है कि रामजी यादव ने सल्फास की आधी गोली खाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

NH 325: अधूरा निर्माण हादसों का कारण, सुरक्षा इंतजाम ज़रूरी

Jalore, Rajasthan:एनएच 325 पर अधूरा पड़ा निर्माण कार्य बना हादसों का कारण,एनएच 325 पर बिजली घर के पास अधूरा पड़ा निर्माण कार्य आमजन के लिए परेशानी और हादसों की वजह बनता जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह खुदाई, गड्ढे और बिखरी निर्माण सामग्री के कारण दोपहिया वाहन चालक प्रतिदिन गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, लेकिन ना तो संबंधित विभाग और ना ही प्रशासनिक अधिकारी इस मामले की सुध ले रहे हैं। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि सुरक्षा संकेतक और पर्याप्त रोशनी तक की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर रोक लग सके।
0
0
Report

खेड़ला ग्राम पंचायत में ग्राम विकास रथ यात्रा से ग्रामीणों में उत्साह की लहर

Karauli, Rajasthan:ग्राम विकास रथ यात्रा पहुंची खेड़ला ग्राम पंचायत, जन चौपाल में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ टोडाभीम । क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ला में ग्राम विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी रहे。 रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीण विकास, सरकार की योजनाओं और कार्यों को लेकर चर्चा की गई。
0
0
Report
Advertisement

गोविंदगढ़ पथराव मामले में 2 और गिरफ्तार, 6 जेल, 60 से अधिक की पहचान

Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:गोहिंदगढ़ थाना पथराव कांड: 2 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 6 जेल भेजे, 60 से अधिक की पहचान अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना परिसर में पुलिस पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। वहीं एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र कुंती सिंह उर्फ हुक्म सिंह निवासी वार्ड नंबर 18, गोविंदगढ़ तथा गरनाम सिंह उर्फ गुरुनाम सिंह उर्फ लोनी सिंह उर्फ बोनी सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी अनाज मंडी के पीछे, गोविंदगढ़ शामिल हैं। घटना के बाद से पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने गोविंदगढ़ थाने पहुंचकर पूरे मामले की मॉनिटरिंग की और वहीं कैंप किया। डीएसपी कैलाश जिंदल भी थाने में मौजूद रहकर गिरफ्तारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्यूआरटी की दो टीमें भी थाने पर तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस ने सीकरी थाना क्षेत्र के गांवों में दबिश देकर संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले इस मामले में 20 नामजद सहित 40 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अब तक 60 से अधिक लोगों की पहचान कर उन्हें नामजद किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और गिरफ्तारी अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं जांच के दौरान पुलिस द्वारा जब्त की गई कुछ बाइकों पर एके-47 और भिंडरावाले के स्टिकर लगे होने का मामला भी सामने आया है। पुलिस इस पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है कि इन स्टिकरों का उद्देश्य क्या था और कहीं इसका किसी अन्य गतिविधि से कोई संबंध तो नहीं.
0
0
Report

चरखी दादरी में सफाई हड़ताल से शहर गंदगी, पुलिस ने स्थिति काबू की

Charkhi, Haryana:चरखी दादरी शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रही हड़ताल अब टकराव में बदलती नजर आ रही है। सुबह उस वक्त माहौल गर्मा गया जब प्राइवेट कूड़ा उठान एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे, लेकिन पहले से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया  स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस पहुंची और बीच-बचाव कर हालात काबू में किए। हालांकि गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने एजेंसी की गाड़ी से कूड़ा उतरवाकर सड़क पर ही बिखेर दिया और प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़कों पर फैली गंदगी और उठती बदबू से आमजन का जीना दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बीमारी फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि ठेका pratha के तहत लगे कुछ कर्मचारियों पर दबाव डालकर कूड़ा उठवाया जा रहा है, जिसे वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने दबाव बनाना जारी रखा तो वे थाने पहुंचकर सामूहिक गिरफ्तारियां देंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन के इकाई प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि वे पिछले 11 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। उल्टा उनकी हड़ताल तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। मौके पर पहुंचे थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ कर्मचारी कूड़ा उठाने आए थे, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। फिलहाल मामला शांत करवा दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है。
0
0
Report
Advertisement

दनुआ घाटी में देर रात बड़ा सड़क हादसा; छह वाहन भिड़े, एक दर्जन घायल

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में देर रात्रि एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक यात्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस के साथ मिलकर घायलों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

रामसीसर के शहीद अनिल शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज

Sikar, Rajasthan:शहीद अनिल शर्मा रामसीसर के पार्थिव देह राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उत्तराखंड के राइवाला कैम्प में विशेष ट्रेनिंग के दौरान हादसे में शहीद हुए रामसीसर के लाल का अंतिम संस्कार रामगढ़ शेखावाटी इलाके के रामसीसर में होगा. फतेहपुर से शहीद के पार्थिव देह सेना की टुकड़ी लेकर रवाना हो गई है और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. रामसीसर निवासी जवान अनिल कुमार शर्मा 2020 में सेना में शामिल हुआ था. हाल ही में उत्तराखंड के राइवाला कैम्प में विशेष ट्रेनिंग ले रहा था. इसी दौरान शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक हादसा में अनिल का निधन हो गया. अनिल सेना में छह वर्ष पूर्व भर्ती हुआ था. शहीद के एक वर्ष का पुत्र है.
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में PMMSY-HADP से मछली बाजार, रोजगार सृजन बढ़ेगा

Aram Pora, Ganderbal, Director Fisheries J&K Ab. Majid Tak , accompanied by the Joint Director Fisheries (North) and Chief Project Officer (CPO) Manasbal, visited the National Fisheries Seed Farm (NFSF) Manasbal, where he inaugurated various fisheries units and a Biofloc Unit established under the PMMSY and HADP schemes. These initiatives aim to generate employment opportunities, strengthen fish marketing, and introduce modern technologies in the fisheries sector. During the visit, the Director Fisheries distributed five three-wheeler auto-rickshaw units under the PMMSY scheme within the jurisdiction of CPO Manasbal. Each unit has a project cost of ₹3 lakh, with a 40 percent government subsidy amounting to ₹1.20 lakh. These auto-rickshaws will be used for hygienic transportation and marketing of fish, creating sustainable livelihood opportunities for the fishermen community. Similarly, three additional auto-rickshaws were distributed among selected fishermen under the jurisdiction of the Assistant Director Fisheries Ganderbal. The Director Fisheries flagged off all eight auto-rickshaws and stated that such interventions would significantly improve fish marketing facilities and open new employment avenues for local youth. On the occasion, a Fish Kiosk established under the PMMSY scheme was also inaugurated. The unit has been set up at a project cost of ₹10 lakh, with government subsidy assistance of ₹4 lakh. The kiosk aims to promote hygienic and quality fish sales, encourage value addition, and create employment opportunities in the private sector. Furthermore, under the HADP scheme titled “Technological Intervention in Fish Seed and Trout Production in J&K (Project-26),” a Biofloc Unit established in the government sector was inaugurated at a cost of ₹15 lakh. Biofloc technology is a modern aquaculture system based on aeration and scientific water management. It requires comparatively less land, water, and feed while ensuring higher fish production than traditional carp culture ponds. The Director Fisheries personally stocked the Biofloc Unit with fish seed and said that the unit would serve as a demonstration model for private farmers and young entrepreneurs interested in adopting modern aquaculture practices. During the visit, the Director Fisheries also inspected the under-construction Hi-Tech Trout Feed Mill at NFSF Manasbal. In addition, a live fish harvesting demonstration through netting was conducted by the departmental staff, showcasing the available fish stock and farm management practices. The Director Fisheries appreciated the efforts of officers and field staff, stating that effective implementation of modern technology and public welfare schemes is essential for the development of the fisheries sector and the welfare of fishermen in Jammu & Kashmir.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top