Back
आगरा फतेहपुर सीकरी: चिता से शव हटवाने पर हंगामा, पति हिरासत में
SASHAKIL AHMAD
Feb 11, 2026 16:16:01
Agra, Uttar Pradesh
आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता से शव को हटवा दिया। 21 वर्षीय सना की संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा था। पुलिस की तत्परता से न सिर्फ शव कब्जे में लिया गया बल्कि संभावित सबूत भी सुरक्षित कर लिए गए। बताया जा रहा है कि 21 साल की सना को अजीत नाम का युवक घर से भागकर ले गया था और उससे शादी की थी। शादी के बाद सना अजीत के परिवार के साथ ही रह रही थी। अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजन बिना मायके पक्ष को सूचना दिए श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी आनंद वीर मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय चिता चल रही थी और अंतिम संस्कार चल रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जलती चिता से शव को हटवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो शव पूरी तरह जल जाता और अहम सबूत मिट सकते थे। फिलहाल आरोपी पति अजीत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सना की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश। फतेहपुर सीकरी पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा बवाल टल गया और अब सना की मौत की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 17:46:210
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 17:45:380
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 17:45:200
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report