508211
तेलंगाना: रांगा रेडी में वकील Swapna की निर्मम हत्या पर कानून जगत उबाल
Hyderabad, Telangana:Telangana: A shocking incident has triggered outrage among the legal fraternity after a woman advocate was brutally murdered in Ranga Reddy district of Telangana. The victim, identified as Swapna (34), was practicing at the Chevella Court. The murder took place near a farmland area on the outskirts of Moinabad, at Kethireddypalli village. According to preliminary information, the assailants brutally attacked Swapna, slitting her throat and killing her on the spot. Her body has been shifted to Bhaskar Hospital for post-mortem examination. The incident has sparked widespread anger among advocates. As a mark of protest against the gruesome murder, lawyers boycotted the Chevella Court proceedings. They raised serious concerns over the safety and security of advocates. Advocates also staged a dharna in front of the police station, expressing strong displeasure over the handling of the case by the police. They demanded strict action against those responsible and questioned police accountability. “If justice is not ensured even for an advocate, what will be the fate of the common man?” protesting lawyers asked. Further details regarding the motive and suspects are awaited as the investigation continues.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वोट बचाओ अभियान के जरिए विपक्ष को घेरने की तैयारी कर रही कॉंग्रेस, जिला कार्यालय पर भरी हुंकार।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर। कांग्रेस जिला कार्यालय पर देशव्यापी वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान की शुरुआत को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में AICC पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर और PCC पर्यवेक्षक अनिल चौधरी पूर्व विधायक मौजूद रहे। उन्होंने अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखी। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। AICC पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वोट चोरी के खिलाफ जन जागरूकता लाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 करोड़ वोटरों के नाम काटे गए हैं और वोट चोरी करके कई राज्यों में सरकार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा ने अपने अनुरूप वोटरों को सूची में रखा है और चुन-चुन कर वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। बाइट : नरेश ठाकुर, पर्यवेक्षक, AICC0
0
Report
UP NEWS : कोर्ट के वारंट पर पुलिस धरपकड़ अभियान चलाया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर अलग-अलग जगहों पर छापाकर आधा दर्जन वारंटी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। बताया जा रहा है यह आरोपी लंबे समय से कोर्ट की तारीखों पर नहीं पहुंच रहे थे जिसके चलते इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। गौरतलब है यह आरोपी थाना बिलसंडा क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और सभी पर कच्ची शराब बेचना,मारपीट करने सहित तमाम धाराओं के मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक का कहना है आरोपी लंबे समय से तारीखों पर नहीं पहुंच रहे पकड़े गए और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे थे तभी कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था जिसके चलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।0
0
Report
श्रृद्धा दुबे जेल में: इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अचानक क्यों बढ़े?
Noida, Uttar Pradesh: श्रद्धा जेल में, इंस्टाग्राम पर कौन एक्टिव? जेल की सलाखों के पीछे श्रद्धा दुबे, सोशल मीडिया पर जारी हलचल! शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल के इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स, घटती फॉलोइंग ने खड़े किए सवाल शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल भेजी गई श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल में दूसरे दिन की बेचैनी और तनाव की चर्चाओं के बीच अब श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दावा है कि हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या करीब 1 लाख 41 हजार से बढ़कर 1 लाख 44 हजार तक पहुंच गई। वहीं, उसके अकाउंट पर फॉलो किए जाने वाले लोगों की संख्या 421 से घटकर 407 होने की बात कही जा रही है। अगर इन आंकड़ों की पुष्टि होती है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि श्रद्धा के अकाउंट पर यह बदलाव कैसे हो रहा है। क्या पुराने फॉलो किए गए अकाउंट हटाए जा रहे हैं? क्या किसी करीबी के पास अकाउंट का एक्सेस है? या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? इन संभावनाओं के बीच सबसे अहम बात यह है कि केवल फॉलोअर्स या फॉलोइंग में बदलाव से अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकती। न ही इससे अपने आप सबूत मिटाने की साजिश साबित होती है।0
0
Report
Advertisement
UP के 18,900 बूथ बदले वोटिंग ट्रेंड, 2027 का बीजेपी के लिए नया खतरा
Lucknow, Uttar Pradesh:18,900 बूथों पर क्यों बदला बीजेपी का चुनावी गणित? एंकर - 2027 की चुनावी जंग से पहले बीजेपी यूपी में अपनी सियासी जमीन का हिसाब-किताब करने में जुटी है… सवाल सिर्फ सीटों का नहीं, उन बूथों का भी है जहां पिछले दो चुनावों के बीच वोटिंग का मिजाज बदल गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत… लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में कई इलाकों में बदली तस्वीर! अब इसी बदलाव की वजह तलाशने पर जोर है। बीजेपी के आंतरिक आकलन में करीब 18,900 ऐसे बूथों का जिक्र है, जहां 2022 में पार्टी आगे थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन बदल गया। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण इलाकों की बताई गई है। यानि 2027 से पहले बीजेपी के सामने सबसे बड़ा सवाल—वोटों का समीकरण बदला, संगठन कमजोर पड़ा या स्थानीय नाराजगी भारी पड़ी? देखिए हमारी खास रिपोर्ट… 2024 के झटके से 2027 की तैयारी उत्तर प्रदेश… देश की सबसे बड़ी सियासी जंग का मैदान… और 2027 का विधानसभा चुनाव अब से ही राजनीतिक दलों की रणनीति के केंद्र में है। 2022 में बीजेपी ने यूपी विधानसभा की 255 सीटें जीती थीं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 80 में से सिर्फ 33 सीटें जीत सकी। समाजवादी पार्टी 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। इन नतीजों ने बीजेपी के सामने एक अहम चुनौती रखी—आखिर उन इलाकों में चुनावी प्रदर्शन क्यों बदला, जहां पहले पार्टी की पकड़ मजबूत मानी जाती थी? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए बूथ स्तर के आंकड़ों पर फोकस किए जाने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 18,900 बूथ ऐसे बताए गए हैं, जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीती थी या आगे रही थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में उस बूथ का रुझान बदला। यह सिर्फ आंकड़ों की समीक्षा नहीं, बल्कि उन इलाकों को समझने की कवायद है जहां पार्टी को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। किस बूथ पर वोटों का अंतर बदला? कहां संगठन की सक्रियता कम रही? और कहां स्थानीय मुद्दों ने मतदाताओं की पसंद को प्रभावित किया? 2027 की तैयारी में ये सवाल अहम हो सकते हैं। गांवों में क्या बदला? इस रिपोर्ट का सबसे अहम पहलू ग्रामीण इलाकों से जुड़ा है। प्रकाशित आकलन के मुताबिक, चिह्नित बूथों में करीब 80 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। अवध और पूर्वांचल जैसे क्षेत्रों का भी खास जिक्र सामने आया है। अब इन इलाकों में बीजेपी के सामने चुनौती होगी कि वह स्थानीय मुद्दों, मतदाताओं की अपेक्षाओं और बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति को कितनी गंभीरता से समझती है। हालांकि, सिर्फ बूथ के चुनावी रुझान से यह तय नहीं किया जा सकता कि वोट क्यों बदले। इसके लिए स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवारों, जातीय-सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रवार वोटों के आंकड़ों की अलग-अलग पड़ताल जरूरी होगी। संगठन की असली परीक्षा बीजेपी की चुनावी ताकत लंबे समय से उसका बूथ स्तर का नेटवर्क माना जाता रहा है। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद सामने आए इन आकलनों ने बूथ प्रबंधन और जमीनी संपर्क की अहमियत को फिर चर्चा में ला दिया है। अब चुनौती सिर्फ कार्यकर्ताओं की बैठक करने की नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने की है कि स्थानीय समस्याएं समय पर नेतृत्व तक पहुंचें, बूथ समितियां सक्रिय रहें और सरकार तथा संगठन के बीच तालमेल बना रहे। 2027 की लड़ाई में बड़े चेहरों और बड़ी रैलियों के साथ-साथ यह भी मायने रखेगा कि पार्टी मतदाताओं के बीच अपनी बात कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचा पाती है। विपक्ष के लिए भी चुनौती समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सामने भी चुनौती कम नहीं है। 2024 में मिले प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना, स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत करना और अलग-अलग क्षेत्रों में समर्थन को वोटों में बदलना विपक्ष की परीक्षा होगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मुद्दे, उम्मीदवार और मतदान का पैटर्न अलग हो सकते हैं। इसलिए 2024 के नतीजों को 2027 का सीधा संकेत मानना सही नहीं होगा। लेकिन इतना साफ है कि यूपी की अगली चुनावी लड़ाई में बूथ स्तर का गणित और स्थानीय मुद्दे बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं。0
0
Report
स्मृति ईरानी ने सत्ता-संगठन की बैठक में निर्देश दिए
Raipur, Chhattisgarh:ये भी जोड़ लेंगे- पूरी तैयारी से आईं हैं स्मृति ईरानी. सत्ता-संगठन की रिपोर्ट और कामकाज की डिटेल जानकारी के साथ बैठकों में की बात. पुराने लोगों को साथ लेकर भी चलने के निर्देश0
0
Report
दीपावली से पहले किसानों को दिन में बिजली, 14 जिलों में दो ब्लॉक आपूर्ति शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा की किसानों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली नागौर के बिरलोका में 220 केवी जीएसएस सफलताप्रक"र शुरू किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प हो रहा साकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात दी है। नागौर जिले के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है। इससे अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को रात में सिंचाई कार्य से राहत मिलेगी तथा कृषि कार्य अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा। खींवसर सहित अन्य क्षेत्रों को मिलेगा लाभ उल्लेखनीय है कि अब तक अजमेर डिस्कॉम के 14 में से 13 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लागू थी। बिरलोका जीएसएस के शुरू होने से शेष जिले में भी इस व्यवस्था का विस्तार होगा। इस परियोजना से बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर, पांचौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से संपूर्ण खींवसर तहसील में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विद्युत छीजत में कमी आएगी, आपूर्ति की गुणवत्ता में होगा सुधार लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस जीएसएस में 160 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। अत्याधुनिक स्काडा प्रणाली के उपयोग से पश्चिमी राजस्थान में उत्पादित सौर ऊर्जा का नागौर जिले में बेहतर उपयोग संभव होगा। इसके साथ ही विद्युत छीजत में कमी आएगी तथा वोल्टेज स्तर, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा। अब तक प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को मिल रही बिजली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषक हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की बजट घोषणा की और इस दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए अब तक प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
खरगे की मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी पर कांग्रेस से कार्रवाई और माफी मांग
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है。 सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, शालीनता और पारस्परिक सम्मान का पालन अनिवार्य है。 कांग्रेस को इस टिप्पणी पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए और देश की जनता से क्षमा माँगनी चाहिए।0
0
Report
खरगे की टिप्पणी पर कांग्रेस की नैतिक गिरावट पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई टिप्पणी ने मुझे स्तब्ध और आहत किया है। कल तक कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मज़ाक उड़ाते थे, उनकी पूजनीय माताजी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। आज वही स्तरहीन राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच चुकी है। जब किसी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही भाषा की मर्यादा भूल जाए, तो उसके कार्यकर्ताओं से शालीनता की अपेक्षा कैसे की जा सकती है? कांग्रेस की राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदल देना, राजनीतिक असहमति को अभद्र भाषा तक ले जाना और प्रधानमंत्री जी के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में विरोध कीजिए, नीतियों पर सवाल उठाइए, सरकार की आलोचना कीजिए, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए। आज कांग्रेस का सिर्फ़ राजनीतिक पतन ही नहीं हुआ है, बल्कि वह वैचारिक और नैतिक रूप से भी दिवालिया हो चुकी है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी के परिवार का अपमान करके करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। जनता इस अपमान का करारा जवाब जरूर देगी।0
0
Report
वाराणसी: 200 मीटर दौड़ से चम्मच रेस तक, खेल मेले में किशोरियों का जलवा
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। समता किशोरी युवा मंच के तत्वावधान में आज भैरवनाथ इंटर कॉलेज में किशोरी खेल मेला का आयोजन किया गया। मेले में कबड्डी, खो-खो, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ और चम्मच गेम जैसे रोचक खेलों का आयोजन हुआ। खेलों में संगठन से जुड़ी करीब 300 किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। पूरे दिन कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
ख़बर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
महराजगंज: कोतवाली पुलिस ने टूक गांव में चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आज टूक गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांव की महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर ठगी होती है तो बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) और स्थानीय थाने के नंबर पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स। अभियान के दौरान साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को सलाह दी गई कि - - अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल और लिंक पर क्लिक न करें। - अपनी निजी जानकारी, बैंक OTP, आधार, फोटो किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। - सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। कोतवाली पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तत्पर है। पुलिस का संदेश -किसी भी समस्या को छिपाएं नहीं, तुरंत 1090 या 112 पर संपर्क करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
सिकंदर राव में ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में पोरा में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में रविवार, 25 अक्टूबर को टेंपो स्टैंड पोरा पर विशाल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पप्पू पालीवाल ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अलीगढ़ से पूर्व मंत्री दलवीर सिंह के पौत्र एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संघर्षशील छात्र नेता डॉ. अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल और भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव राम जा मौजूद रहे। इसके अलावा वीरेंद्र बघेल, दिनेश यादव, पारस यादव, इरशाद अली सिद्दीकी, फरीद कुरैशी, ठाकुर अजीत सिंह, राजकुमार प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य छविराम यादव और अशोक अग्निहोत्री सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: रावण दहन के बाद लगा विशाल मेला, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी | राजातालाब क्षेत्र के मातलदेई में रामलीला, भरत मिलाप और रावण दहन के बाद आयोजित होने वाला ऐतिहासिक विशाल मेला इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो गया। गोमती जोन की DCP नीतू काद्दयान के निर्देशन में पुलिस ने मेले के लिए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया था। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस प्लान को जमीन पर उतारने के लिए ADCP नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी सुनील कुमार सहित पूरी पुलिस टीम दिन-रात मुस्तैद रही। सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस ने हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं और दर्शकों को सुरक्षित माहौल दिया। मेले के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों और मेला समिति ने पुलिस की इस चुस्त व्यवस्था की सराहना की है।0
0
Report
चंदौसी में ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद, सर्व समाज की बैठक में उठी आवाज
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी में ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद, सर्व समाज की बैठक में उठी आवाज जनपद संभल के चंदौसी में सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट और पं. हनुमान प्रसाद द्वारा दान की गई संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार शाम 7:00 बजे आश्रम मंदिर परिसर में आयोजित सर्व समाज की बैठक में ट्रस्ट मंत्री राजकुमार शर्मा राजू के समर्थन में लोग सामने आए। ट्रस्ट मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कथित रूप से अलग समिति बनाकर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पं. हनुमान प्रसाद ने अपनी संपत्ति सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए दान की थी। बैठक में वक्ताओं ने ट्रस्ट की संपत्ति सुरक्षित रखने पर जोर दिया। साथ ही, ट्रस्ट के संचालन में बाधा डालने और रामलीला आयोजन प्रभावित होने के आरोप भी लगाए गए। केजी शर्मा ने विवाद के समाधान के लिए न्यायालय की शरण लेने की बात कही। बैठक में मौजूद लोगों ने संपत्ति की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ने का समर्थन किया। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में खीर भोग, मंदिरों में उत्सव तेज
Jaipur, Rajasthan:16 कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा की अमृतमयी चांदनी, श्वेत पोशाक धारण किए भगवान और आरोग्यकारी खीर को अर्पित कर आरोग्य की कामना करते भक्त। विशेष योगों में शरद पूर्णिमा पर्व पर यही माहौल नजर आया। इस दौरान चंद्रमा की शीतल चांदनी में हजारों लीटर चावल और दूध से निर्मित औषधीय खीर रखकर रात में रखी गई । जो सोमवार सुबह भक्तों को वितरित की जाएगी। पूर्णिमा के साथ ही कार्तिक स्नान की भी शुरुआत हुई। गलता जी सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालु पहुंचें। दान पुण्य का सिलसिला दिनभर जारी रहा। मंदिरों में ठाकुर जी पंचामृत अभिषेक कर धवल पोशाक धारण कराई गई। सफेद पुष्पों से श्रृंगार कर श्वेत भोज्य पदार्थों का भोग लगाया गया। शाम को खीर का भोग लगाया। गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया। सुनहरे गोटे की सफेद पार्चा जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार श्रृंगार एवं मुकुट धारण कराया। शाम को शरद उत्सव की विशेष झांकी के दर्शन में शतरंज, चौसर की बाजी सजाई गई। मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में विशेष शृंगार एवं उत्सव आयोजित किया गया। भगवान को नवीन सफेद पोशाक और चांदी का मुकुट धारण करवाया गया। मंदिर परिसर में सफेद फूलों का फूल बंगले में प्रथम पूज्य को विराजमान किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। इस दौरान खीर का विशेष भोग लगाया। चंद्रमा की रोशनी में रखे गए इस खीर भोग के बाद सुबह भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में महंत गोपालदास के सान्निध्य में विशेष शृंगार हुआ। खोले के हनुमान मंदिर में 31 क्विंटल दूध की खीर बनाकर चन्द्रमा की रोशनी से शीतल खीर का हनुमानजी के भोग लगाया। शीतल खीर और दमा रोगियों को औषधियुक्त शीतल खीर का वितरण किया। चांदी की विशेष पोशाक धारण करवाई गई। रामगंज बाजार स्थित मंदिर लाडली जी में ठाकुर जी को मोर, मुकुट, कट काछनी महंत संजय गोस्वामी के सानिध्य में धारण करवाई। प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से युगल कुटीर में प्रेमभाया सरकार के धवल पोशाक धार कराकर ऋतु पुष्पों से श्रृंगार कर खीर का भोग लगाया। पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर, सुभाष चौक स्थित सरस निकुंज में महंत अलबेली माधुरी शरण, चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर, मदन गोपाल, जगतपुरा स्थित गुप्तवृंदावन धाम, चित्रकूट स्थित अक्षरधाम, धौलाई स्थित इस्कॉन मंदिर, सहित अन्य सभी मंदिरों में भी कार्यक्रम हुए। समाज सीताराम जी मंदिर की ओर से छोटीचौपड़ स्थित सीताराम जी मंदिर में राध कृष्ण को सफेद पोशाक पहनाई गई। राधा कृष्ण ने रास खेला। विशेष रास की झांकी सजाई। ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया। खीर का भोग लगाकर आर्युर्वेदिक दवा मिलाकर चंद्रमा की रोशनी में रखकर भक्तों को बांटी गई। हाथोज धाम में स्वामी बालमुकुंदाचार्य के सान्निध्य में विशेष झांकी दर्शन हुए। साथ ही खीर वितरित की गई.0
0
Report
Advertisement
