Back
रावला में प्रेम-प्रसंग के चलते प्राइवेट टीचर की हत्या; चार गिरफ्तार
PKPradeep Kumar
Feb 05, 2026 17:03:37
Sri Ganganagar, Rajasthan
श्रीगंगानगर जिले की रावला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिन पहले सड़क पर प्राइवेट स्कूल टीचर का शव मिलने के मामले में खुलासा किया है। टीचर ही हत्या उसकी ही पत्नी ने दूसरे युवक के साथ चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण करवाई थी। वारदात के बाद इस घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया- 30 जनवरी की रात 9 बजे रावला पुलिस को सूचना मिली कि गांव 01 केएलएम में गांव की ओर जाने वाली सड़क किनारे पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान आशीष और महिला (पत्नी) अंजली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को रावला सीएचसी में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि मृतक आशीष की पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23) निवासी सादुलशहर (श्रीगंगानगर) ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आशीष कुमार (27) पुत्र रामरत्न की शादी तीन महीने पहले अंजली से हुई थी। अंजली अपनी शादी से खुश नहीं थी और शादी के कुछ दिनों बाद ही अपने पीहर लौट गई। वहां उसने अपने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर आशीष की मर्डर प्लांनिग की। जिसके बाद अंजली वापस ससुराल लौटी और रोजाना की तरह रात में खाना खाने के बाद पति आशीष के साथ सड़क पर घूमने का बहाना बनाकर उसे सुनसान जगह पर ले गई। 30 जनवरी की रात को उसने प्रेमी संजय को फोन कर बुलाया। संजय अपने साथियों रोहित उर्फ रॉकी, बादल उर्फ सिद्धार्थ को साथ लेकर घर आशीष के घर से 200 मीटर दूर गांव को जाने वाली सड़क पर पहुंचे और झाड़ियों में छिप गए। जब आशीष और अंजली वहां पहुंचे, तो अंजली के इशारे पर आरोपियों ने आशीष पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद गले में मफलर डालकर आशीष का गला घोंट दिया। जिसमें आशीष की मौत हो गई। हत्या के बाद अंजली ने आशीष का मोबाइल और अपने कान के झुमके आरोपियों को देकर उन्हें मौके से भगा दिया, ताकि घटना को लूट या एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग के चलते आशीष की पत्नी ने उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय उर्फ संजू (25) निवासी जगदंबा कॉलोनी (श्रीगंगानगर), रोहित उर्फ रॉकी (20), सादुलशहर (श्रीगंगानगर), बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) जगदंबा कॉलोनी, (श्रीगंगानगर) और अर्जु उर्फ अंजली (23) सादुलशहर, (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। परिजन ने करवाई थी एक्सीडेंट की रिपोर्ट आशीष के घर में उसके माता-पिता और चाचा-चाची रहते हैं। चाचा बजीर चंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि भतीजा आशीष अपनी पत्नी अंजू के साथ शुक्रवार रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह घूमने गए थे। जब दोनों सड़क के किनारे चाननराम के खेत के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी थी। जिससे आशीष की मौत हो गई। 3 महीने पहले हुई थी शादी पुलिस ने बताया-आशीष (27) पुत्र रामचंद्र, गांव एक केएलएम का रहने वाला था। उसकी शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। आशीष के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। आशीष ने तीन दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नौकरी जॉइन की थी। सीरियस कंडीशन में आशीष और उसकी पत्नी को रावला अस्पताल में भेजा गया था 3 महीने पहले ही आशीष की शादी अंजलि से हुई थी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report