Back
खाटूश्यामजी मेले में ई-रिक्शा फर्जी पास मामले में 4 गिरफ्तार
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 25, 2026 18:16:20
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी मेले के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शाओं के फर्जी पास टोकन बनाकर संचालन करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेले में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ई-रिक्शाओं के लिए तीन अलग-अलग रंग के अधिकृत टोकन जारी किए गए थे। जानकारी के अनुसार कुछ ई-रिक्शा संचालकों हूबहू नकली पास तैयार कर फर्जी टोकन लगाकर वाहन चला रहे थे। यातायात प्रभारी सुरेश मीणा की नजर एक संदिग्ध ई-रिक्शा पर पड़ी। टोकन की जांच करने पर वह नकली पाया गया। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। डिप्टी राव आनंद कुमार, डीएसटी प्रभारी कैलाश चंद यादव और थानाधिकारी पवन चौबे के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने अशोक रेगर, संदीप कुमार रेगर निवासी रायपुर, लालचंद बलाई निवासी भगतपुरा और प्रकाश बलाई निवासी खाटूश्यामजी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अधिकृत टोकन की नकल कर फर्जी पास तैयार किए थे जिससे वे प्रतिबन्धित क्षेत्रों में भी ई-रिक्शा संचालित कर सकें। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है। मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 25, 2026 19:00:380
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 25, 2026 19:00:210
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 25, 2026 18:46:250
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 25, 2026 18:46:110
Report
1
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 25, 2026 18:30:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 25, 2026 18:30:320
Report
30
Report
104
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केसमर्थन में गाज़ीपुर में कांग्रेस का धरना,मुकदमा वापस लेने की उठी मांग
0
Report
0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 25, 2026 18:16:470
Report