Back
अरावली बचाओ: सीकर में कांग्रेस का सरकार विरोध प्रदर्शन
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 27, 2025 10:33:48
Sikar, Rajasthan
“अरावली बचाओ–मनरेगा बचाओ”: कांग्रेस ने सीकर में सरकार के खिलाफ रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेता बोले अरावली पर्वतमाला सिर्फ पर्वत नहीं, हमारी है जीवन रेखा, इसे बचाने की है सभी की जिम्मेदारी अरावली में खनन होने से जलवायु होगी प्रभावित, राजस्थान में बढ़ेगा मरुस्थल का ग्राफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज सीकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी की ओर से अरावली पर्वतमाला को बचाने की मुहिम और मनरेगा का नाम परिवर्तन करने के विरोध में सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, फतेहपुर विधायक हाकम अली खा, निवर्तमान सभापति जीवण खां व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व में शहर के अपने बाबा साहब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर बांग्लादेश में मारे गए हिंदू लोगों और छात्रों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अरावली बचाओ प्रदेश बचाओ के नारे लगाते हुए शहर के बजरंग कांटा, सिल्वर जुबली रोड होते हुए कल्याण सर्किल पहुंचे। जहां पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि अरावली पर्वत सिर्फ पहाड़ नहीं हमारे जीवन रेखा है और इसे बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अरावली का निर्माण करीब साढ़े तीन साल पहले हुआ था, जब पृथ्वी पर जीव नहीं थे उस समय अरावली पर्वत का निर्माण शुरू हुआ जो धीरे-धीरे ठंडी होते हुए पहाड़ी के रूप में बना। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से 1 लाख 18 हजार ऐसी पहाड़ियां है जो अरावली से अलग हो जाएगी और मात्र 150 के करीब ऐसी पहाड़ियां बचेगी जो 100 मीटर से ऊपर के दायरे में है। इतने बड़ा भूभाग अरावली का कटाव होगा कि जलवायु पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज अरावली हमारे जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वर्षा जल, हरियाली, मरुस्थल का एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट होने से रोकना, ठंडी हवाओं को रोकना है यह सब काम अरावली पर्वतमाला करती है। अरावली हमारे जीवन रेखा ही नहीं हमारा संरक्षण भी करती है और यदि तेजी से इसका कटा होगा तो जलवायु पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी। इसलिए हर व्यक्ति को अरावली बचाओ अभियान में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा सरकार के अरावली पर्वतमाला के 1 इंच भी खनन नहीं होने और कांग्रेस पर 2002 में विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सब बरगलाने वाली बातें हैं। उन्होंने कहा कि कौन क्या आप लग रहा है यह बात नहीं है सवाल इस बात का है कि आज जिम्मेदार पद पर कौन बैठा है। हम उनसे मांग कर रहे हैं, वह सर्वे रिपोर्ट पेश करें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि आज कांग्रेस कमेटी के प्रदेश से स्तरीय आव्हान पर अरावली बचाओ, मनरेगा बचाओ विरोध मार्च का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य मकसद है कि अरावली को बचाना है और यह अरावली नहीं हमारे जीवन रेखा है, राजस्थान की आत्मा है एक पहाड़ नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से सार्वजनिक उपकरण बेचने का काम किया और सरकारी विभागों का निजीकरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक और एक पेड़ मां के नाम का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी ओर हजारों लाखों पेड़ काटने का काम सरकार कर रही है। अरावली पर्वतमाला पहाड़ नहीं हमारे जीवन रेखा है जो हमारे स्वास्थ्य और जलवायु को संतुलित रखता है। उन्होंने कहा कि जो 100 मीटर से नीचे की पहाड़ियों में खनन का आदेश किया जा रहा है उसे मात्र 10% ही पहाड़ियां बचेगी। जिससे मरुस्थल में बढ़ोतरी होगी और जो जलवायु परिवर्तन होगा वह भी खतरनाक रूप से होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने एक फंडा अपनाया है चंदा दो और धंधा लो, ऐसे में जिन्होंने चंदा दिया उन्हें ही धंधा देने के लिए इस तरह का काम किया है। उन्होंने कहा सरकार अगर अरावली पर्वतमाला को बचाना चाहती है तो जनहित की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाती और अरावली को बचाने का काम करती। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYeswent Sinha
FollowDec 27, 2025 12:17:240
Report
VRVikash Raut
FollowDec 27, 2025 12:17:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 27, 2025 12:16:550
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowDec 27, 2025 12:16:290
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 27, 2025 12:15:340
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 27, 2025 12:15:190
Report
0
Report
0
Report
मऊआइमा थाना क्षेत्र के नवाबपुर उर्फ खानपुर ग्राम सभा मूल्हापुर में चोरों ने एक ट्यूबवेल में सेंधमारी
0
Report
0
Report
लालगोपालगंज मे कपड़े की दुकान से लूट की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा दी गई बाईट
0
Report
0
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 27, 2025 12:03:470
Report