Back
वाराणसी कफ सिरप तस्करी मामला: भोला प्रसाद और बेटे की संपत्ति कुर्की
JPJai Pal
Dec 27, 2025 12:15:34
Haldwani, Uttar Pradesh
वाराणसी से कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद और उसके बेटे शुभम जायसवाल की वाराणसी स्थित लगभग 30 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क करने के लिए कोर्ट से नोटिस जारी कर दिया गया है। अब किसी भी वक्त वाराणसी पुलिस और SIT की टीमें शहर में मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं।
इस पूरे गोरखधंधे का केंद्र वाराणसी ही रहा है। आरोपी भोला प्रसाद, जो कि वाराणसी के थाना आदमपुर अंतर्गत प्रहलाद घाट स्थित कायस्थ टोला का निवासी है, उसने यहीं से अपना जाल फैलाया था। जांच में सामने आया है कि उसने न केवल यूपी के सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली और भदोही बल्कि झारखंड के रांची और बोकारो तक फर्जी फर्में खड़ी कर रखी थीं。
फर्जी कागजों पर नशे का 'साम्राज्य'
एसआईटी की जांच में हुए सनसनीखेज खुलासों के मुताबिक, भोला प्रसाद ने फर्जी ड्रग लाइसेंस के सहारे दस्तावेजों में कफ सिरप की वैध सप्लाई दिखाई, जबकि असलियत में वह इसे नशे के लिए तस्करी करता था。
आरोपी के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) में बीएनएस (BNS) और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है。
जांच में पाया गया कि इस नशे के कारोबार से उसने महज कुछ सालों में 30 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति अर्जित की।
वाराणसी पुलिस सख्त, कुर्की की तैयारी तेज
सोनाभद्र कोर्ट द्वारा धारा 107 BNSS के तहत नोटिस जारी होने के बाद अब गेंद वाराणसी पुलिस के पाले में है。
वाराणसी में भोला प्रसाद की संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है。
एसआईटी ने आरोपी को कुर्की की नोटिस तामील करा दी है。
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। जल्द ही चिन्हित संपत्तियों पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 27, 2025 13:52:040
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 27, 2025 13:51:510
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 27, 2025 13:51:370
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 27, 2025 13:51:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 27, 2025 13:50:550
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowDec 27, 2025 13:50:400
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 27, 2025 13:49:410
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 27, 2025 13:49:260
Report
0
Report
पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की घटनाओं में शामिल 3शातिर चोर गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस व चोरी का माल बरामद
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 27, 2025 13:47:340
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 27, 2025 13:47:190
Report