Back
सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत: समझौते से दर्जनों मामलों का निस्तारण
ASArvind Singh
Mar 14, 2026 10:47:45
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा एंव रालसा के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ,जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिले के सभी तालुकों पर अलग अलग 10 बेंचो का गठन किया गया है । जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित द्वारा किया गया । राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी , दीवानी,138 के अंतर्गत चैक अनादरण के मामले , प्री-लिटिगेशन मामले,बैंक से संबंधित मामले,विधुत ,जल , बीमा,बिल सेवा दोष संबंधित मामले एंव राजस्व आदि राजीनामे योग्य प्रकरणों का आपसी समझाइस के माध्यम से निस्तारण किया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एंव सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों का निपटान करने का एक वैकल्पिक तरीका है। यह एक ऐसा मंच है जहां न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य वाद-विवाद/मुकदमे या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान का एक तरीका है। इसमें अदालतों में लंबित मामलों को मैत्रीपूर्ण आधार पर सुलझाया जाता है। इसके माध्यम से मुकदमों की तीव्र सुनवाई होती है, लोक अदालतों के माध्यम से जहाँ पक्षकारों की आपसी सहमति से मुकदमों का निस्तारण होता है ,वही लोक अदालतों के कारण न्यायालयों पर भी मुकदमों का भार कम हो रहा है ,जो एक अच्छी पहल है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 14, 2026 11:50:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 14, 2026 11:50:13Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के टप्पल में मजार पर हमला किया गया, माहौल खराब करने की कोशिश हुई; असामाजिक तत्वों ने पीर बाबा की मजार को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 14, 2026 11:50:000
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:49:5130
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 14, 2026 11:49:4337
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:49:2561
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 14, 2026 11:49:16Jaipur, Rajasthan:स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन में 70 सीटें बढ़ने का दावा किया है
105
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 14, 2026 11:48:5864
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 14, 2026 11:48:3771
Report