Back
बालोतरा में गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका
MMMAYANK MAYANK
Mar 14, 2026 11:48:58
Balotra, Rajasthan
बालोतरा: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बालोतरा में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और संभावित किल्लत के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि उनके समय में गैस सिलेंडर करीब 400 रुपये में मिलता था और आज स्थिति यह है कि सिलेंडर ब्लैक में 4000 रुपये तक में मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे और सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। मदन प्रजापत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और प्रधानमंत्री सवालों का जवाब देने से बचते हैं। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकार के समय गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था तब भी विरोध किया जाता था, लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर की रसोई चलाने में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गैस सिलेंडर बुक करना भी मुश्किल हो गया है और राशन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई के कारण गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और गैस सिलेंडर की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बाईट:-मदन प्रजापत पूर्व विधायक पचपदरा बाईट:-प्रियंका मेघवाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालोतरा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:06:06Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath to inspect under-construction Avinyer Shop Toilet Block under Shakambhari Devi Tourism Corridor Project
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:05:24Noida, Uttar Pradesh:"If the head clears, the tail follows." The most manual method for guiding boats beneath a bridge:
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 14, 2026 13:05:020
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 14, 2026 13:04:480
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 14, 2026 13:04:330
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 14, 2026 13:04:180
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 13:04:030
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:03:380
Report
AAASHISH AMBADE
FollowMar 14, 2026 13:03:260
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 14, 2026 13:02:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 13:02:27Noida, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट की मस्जिद में नमाज को लेकर DM/SP पर जो टिप्पणी की है ... उस मामले में मस्जिद में नमाजियों की सीमित संख्या को लेकर एस डी एम का लिखित आदेश था
0
Report
ASAmit Singh
FollowMar 14, 2026 13:02:180
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 14, 2026 13:01:290
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 13:01:13Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): SURGE IN CLAY PRICES HIKE AMID REPORTS OF LPG CYLINDER SHORTAGE AFFECTS HOTELS & RESTURANTS
0
Report