Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sawai Madhopur322001

प्राचार्य की पहल से कन्या महाविद्यालय परिसर हराभरा, फूलों की खुशबू से महका

ASArvind Singh
Mar 25, 2026 07:35:40
Sawai Madhopur, Rajasthan
राजस्थान को हराभरा बनाने को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत हर वर्ष लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण किया जा रहा है ,ताकि प्रदेश की आबोहवा शुद्ध बनी रहे और पर्यावरण संतुलन बना रहे ,राजस्था न सरकार द्वारा चलाये जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान के संकल्प को सवाई माधोपुर के कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जादौन ने कॉलेज परिसर में भलीभांति साकार करके दिखाया है ,प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जादौन ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे कॉलेज परिसर को ही ना सिर्फ हराभरा कर दिया है , अपितु सम्पूर्ण कॉलेज परिसर को फूलों की खुशबू से महका दिया और पूरे कॉलेज परिसर को एक तरह से वृक्षकुंज में ही तब्दील कर दिया है , प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जादौन ने अपने कॉलेज स्टॉफ और छात्राओं व समाजसेवियों तथा शहर के प्रभुद्धजनों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में ढाई हज़ार से भी अधिक विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाकर कॉलेज परिसर को हराभरा कर दिया है ,इतना ही नहीं पेड़ो के साथ ही उनके द्वारा कॉलेज परिसर में विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे भी लगाये गए है ,जिनमें खिलने वाले फूलों से सम्पूर्ण कॉलेज परिसर का वातावरण फूलों की खुशबू से महकने लगा है , प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को कॉलेज में प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया था ,उस वक्त कॉलेज परिसर में मुश्किल से आठ से दस पेड़ पौधे ही थे और कॉलेज परिसर की अधिकतर भूमि भी ऊबड़खाबड़ ओर बंजर सी थी , प्राचार्य ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित हरियालो राजस्थान अभियान उनके मन को छू गया और उन्होंने अपने मन में एक संकल्प लिया लिया की उन्हें इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर को पूरी तरह हराभरा करना है ,उन्होंने अपने स्तर पर इस मुहिम की शुरुवात की ओर कॉलेज परिसर में पौधरोपड़ करने के साथ ही विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे लगाना शुरू किया ,कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि जब उनके द्वारा कॉलेज परिसर में पेड़ पौधे लगाना ओर उनकी देखभाल करना शुरू किया गया तो उन्हें कॉलेज स्टॉफ ओर छात्राओं का भी धीरे धीरे करके सहियोग मिलने लगा और कॉलेज परिसर में पौधरोपण का काम गति पकड़ने लगा ,उन्होंने बताया कि इस काम में उन्हें समाजसेवियों और शहर के प्रबुद्धजनों का भी सहियोग मिलने लगा और देखते ही देखते उनकी मुहिम रंग लाने लगी और महज दो ढाई साल में ही कॉलेज परिसर की भूमि पर ढाई हजार से भी अधिक वृक्षारोपण हो गया ,बड़ी बात यह है कि प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में लगाये गए किसी भी पेड़ पौधे को ना तो मुरझाने दिया और ना ही सूखने या नष्ट होने दिया ,क्यों की कॉलेज के साथ साथ पेड़ पौधों की मॉनिटरिंग भी कॉलेज प्राचार्य खुद करते है ,कॉलेज प्राचार्य द्वारा खुद के निजी खर्च ओर जनसहियोग से कॉलेज परिसर में नीम ,पीपल , बरगद , शीशम , अर्जून ,खजूर ,गुलमोहर ,इमली ,आम ,नींबू , चंदन , अशोक , अमरूद ,शहतूत ,चीकू , मौसमी , किन्नू ,बांस ,कदम्ब सहित विभिन्न किस्म के फल व छायादार ढाई हजार से भी अधिक पौधे लगाए गए है , जिन में से कई पौधे तो काफी बड़े आकार के हो गए है ,शेष पौधे भी लगातार बड़े हो रहे है ,जिनके चलते कॉलेज परिसर पूरी तरह से हराभरा हो गया है जो बेहद आकर्षक और सुंदर भी नजर आने लगा है , कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज स्टॉफ या छात्राओं में से किसी का जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह सब अपने विशेष दिन पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते है ,जो एक अच्छी पहल है ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Mar 25, 2026 09:01:34
Jasa, Bihar:कैमूर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत। हनुमान मंदिर में पूजा और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंत्री ने सरकार के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का संकल्प दोहराया। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के प्रथम कैमूर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में काफी खुशी देखी गई। मोहनिया पहुँचने पर मंत्री का स्वागत फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गर्मजोशी से किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र उत्साह और नारों से गुंजायमान रहा। अपने दौरे की शुरुआत करते हुए मंत्री ने सबसे पहले स्थानीय हनुमान मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से मंत्री ने कहा कि जनता से मिल रहा यह अपार स्नेह उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। रोजगार और विकास पर जोर मीडिया से बात करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा: "बिहार सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ने के लक्ष्य पर मिशन मोड में काम कर रही है। पंचायती राज विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" विभागीय योजनाएं मंत्री ने भविष्य की योजनाओं का खाका खींचते हुए बताया कि जिला परिषद की खाली पड़ी जमीनों के मोनेटाइजेशन (मुद्रीकरण) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे न केवल राजस्व बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 25, 2026 09:01:05
Noida, Uttar Pradesh:भारी गिरावट के बाद आज सोने में जोरदार उछाल घरेलू बाजार में 5,000 से ज्यादा की तेजी MCX पर सोने का भाव 1,44,000 के ऊपर सोमवार की भारी गिरावट के बाद 15,000 चढ़ा ग्लोबल मार्केट में करीब $200 का उछाल COMEX पर सोने का भाव $4600 तक पहुंचा 2 दिन में COMEX गोल्ड में करीब $500 की तेजी चांदी में लौटी बहार लगातार दूसरे दिन चांदी में जबरदस्त तेजी घरेलू बाजार में आज 12000 से ज्यादा का उछाल MCX पर चांदी का भाव 2,37,000 तक पहुंचा 2 दिन में चांदी में करीब 38 हजार की तेजी ग्लोबल मार्केट में करीब 6% का उछाल COMEX सिल्वर का भाव $74 के करीब सोने-चांदी के फंडामेंटल्स मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीद US ने ईरान को 15-पॉइंट प्रस्ताव भेजा सीजफायर को लेकर चर्चा की संभावना क्रूड में गिरावट से महंगाई का दबाव घटा ईरान में अभी अमेरिकी सैनिकों की तैनाती सुरक्षित निवेश की डिमांड मजबूत अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट US में ब्याज दर बढ़ने का डर कम हुआ
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 25, 2026 09:00:51
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में ली देवास परियोजना संबंधित बैठक देवास तृतीय एवं चतुर्थ बांध परियोजना के डूब क्षेत्र प्रभावित क्षेत्रों में भूमि अर्जन, आमजन के विस्थापन और पुनर्वास पैकेज संबंधित की चर्चा प्रभावित आमजन की आवास संबंधित आवश्यकताओं संबंधित कार्यवाही की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कलेक्टर ने कहा "प्रभावित आमजन से होगा नियमित संवाद, आगे भी लिए जाएंगे आवश्यक सुझाव" जिला कलेक्टर ने प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश उल्लेखनीय है कि बांध के डूब क्षेत्र से करीब 368 परिवार है प्रभावित बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह, एसडीएम गोगुन्दा शुभम भैंसारे, जल संसाधन अधीक्षण अभियंता मनोज जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्टेकहोल्डर्स, सहित विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 25, 2026 09:00:38
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ली पेट्रोलियम गेस कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक शहर में प्रगतिरत पाइपलाइन गैस (पीएनजी) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की निगम की एनओसी, विभिन्न प्रकार की बाधाएं आदि की कलेक्टर कर रहे समीक्षा जिला कलेक्टर ने कहा "सरकार के निर्देश इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल संस्थानों को पाइप्ड गैस लाइन (पीएनजी) से जोड़ें" पाइपलाइन बिछाने के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्यम से शीघ्र सड़क मरम्मत के दिये निर्देश नवीन रूप से बनी सड़कों के संबंध में दिए विशेष निर्देश, नवनिर्मित सड़कों को ना हो नुकसान सभी संस्थाएँ और एजेंसियां आपसी समन्वय के बगैर ना करे सड़क की खुदाई संबंधित कार्य बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, डीएसओ प्रथम सृष्टि डबास,सहित विभिन्न अधिकारी एवं पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 08:58:32
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में आज ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के बैनर तले पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर रोष जताया। दरअसल, पेंशनर्स का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम 2025 उनके अधिकारों के खिलाफ है। उनका कहना है कि इस अधिनियम के लागू होने से पेंशनर्स के बीच भेदभाव बढ़ेगा और पेंशन निर्धारण में सेवानिवृत्ति की तिथि को आधार बनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर यह व्यवस्था लागू रहती है तो पुराने पेंशनर्स को नए वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिल पाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस अधिनियम को वापस लेने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
233
comment0
Report
Mar 25, 2026 08:57:48
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज के माझरा पीपर खेड़ा क्षेत्र में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित राजेंद्र अवस्थी ने मीडिया को बुलाकर अपनी आपबीती सुनाई और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित का कहना है कि उनकी जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने बताया कि प्लॉट संख्या 54 और 55 कूड़ा घर के लिए अलॉट है, जिसके साथ उनकी जमीन भी लगी हुई है। आरोप है कि जल निगम के जेई एक बिल्डर के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू कर दी। राजेंद्र अवस्थी का कहना है कि मामला आबादी से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन भी है। इसके बावजूद बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और सूचना के कार्रवाई की गई, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जमीन को लेकर पहले से मुकदमा चल रहा है, फिर भी प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाना समझ से परे है। पीड़ित ने इसे तानाशाही बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर इंसाफ के लिए वह किसके दरबार में जाएं। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
75
comment0
Report
Mar 25, 2026 08:54:40
131
comment0
Report
Mar 25, 2026 08:53:47
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित 'हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस' में ट्रस्टियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। डॉ. बीके सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने संस्थान में कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय गबन और फर्जी बैंक खातों के आरोप लगाए हैं। मानवेंद्र का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, बैंक खातों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए गबन की परतें खुल रही हैं। उन्होंने आरबीएल और आईसीआईसीआई बैंक में कई संदिग्ध खातों का जिक्र किया, जो कथित तौर पर फर्जी डीड के जरिए संचालित किए जा रहे थे। 300-400 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई की मानवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि लगभग 300-400 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई खातों को फ्रीज कर दिया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 2024 और 2026 की बैठकों में डॉ. रिचा मिश्रा और डॉ. अमोद सचान को बाहर करने के निर्णय के बावजूद वे संस्थान के फैसलों में कैसे शामिल हैं। प्रबंधन का विरोध, संस्थान की साख पर उठे सवाल हालांकि, संस्थान का वर्तमान प्रबंधन डॉ. अमोद सचान और डॉ. रिचा मिश्रा के हाथों में है। वे मानवेंद्र सिंह के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर रहे हैं। इस खींचतान ने संस्थान की साख पर सवाल खड़े किए हैं और छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। मानवेंद्र का कहना-असली ट्रस्टी और कमान तय सरकार /अदालत करें मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अब सरकार और अदालत को तय करना है कि असली ट्रस्टी कौन है और संस्थान की कमान किसके पास रहनी चाहिए। बाराबंकी पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। फर्जी डीड और फंड के गलत इस्तेमाल का आरोप मानवेंद्र ने आरोप लगाया कि पिछले 20-25 सालों से भरोसे के नाम पर संस्थान में जो चल रहा था, उसका कच्चा चिट्ठा अब सामने है। उन्होंने बताया कि डीड में हेराफेरी करके ओडी लिमिट और संस्था के फंड का गलत इस्तेमाल किया गया। मामला अब कोर्ट और पुलिस की विवेचना के अधीन है, और सारे साक्ष्य संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।
140
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 25, 2026 08:52:51
Noida, Uttar Pradesh:ऐसा प्रैंक
98
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 25, 2026 08:52:32
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चाकघाट थाने में डायल-112 वाहन के चालक द्वारा भूसा लोड गाड़ी चालक से 300 रुपये की मांग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता ya जा रहा है कि चालक ने वाहन को रोककर पैसे की मांग की, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। मामल ेकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच के लिए जा रही है और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग कितनी सख्ती से कदम उठाता है और व्यवस्था में सुधार कर पाता है या नहीं।
71
comment0
Report
ASAmit Singh01
Mar 25, 2026 08:50:59
Rishikesh, Uttarakhand:आवारा सांडों का कहर तीर्थनगरी और आसपास के इलाके में बढ़ता ही जा रहा है। जिसका खामियाजा लोग जख्मी होकर और जान देकर भुगतने को मजबूर हैं। ताजा मामला मंसा देवी रेलवे फाटक के पास से सामने आया है, जहां सड़क पर गुस्से में खड़े सांड ने ई ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठी स्कूल की तीन छात्राएं घायल हो गईं। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने लाठी डंडे को फटकारकर किसी तरह गुसैल सांड को भगाया। सूचना मिलते ही सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह ऑटो में बैठी घायल छात्राओं को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो में बैठाकर एम्स पहुंचाया। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि घायल छात्राओं की पहचान सोना, काजल, नितिका के रूप में हुई है। सीपीयू में तैनात नीरज पंवार और दयाल सिंह की तत्परता से घायलों को शीघ्र एम्स पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि सांड का हमला इतना जबरदस्त था कि यदि उसका सीन ऑटो में बैठी किसी भी छात्र को लगता तो उसका परिणाम कितना गंभीर होता यह आसानी से समझा जा सकता है। लोगों ने जानलेवा साबित हो रहे आवारा सांडों को सड़कों से हटाने की मांग फिर से दोहराई है।
257
comment0
Report
Advertisement
Back to top