Back
आवारा सांडों के हमले में तीन छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती
ASAmit Singh01
Mar 25, 2026 08:50:59
Rishikesh, Uttarakhand
आवारा सांडों का कहर तीर्थनगरी और आसपास के इलाके में बढ़ता ही जा रहा है। जिसका खामियाजा लोग जख्मी होकर और जान देकर भुगतने को मजबूर हैं। ताजा मामला मंसा देवी रेलवे फाटक के पास से सामने आया है, जहां सड़क पर गुस्से में खड़े सांड ने ई ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठी स्कूल की तीन छात्राएं घायल हो गईं। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने लाठी डंडे को फटकारकर किसी तरह गुसैल सांड को भगाया। सूचना मिलते ही सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह ऑटो में बैठी घायल छात्राओं को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो में बैठाकर एम्स पहुंचाया। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि घायल छात्राओं की पहचान सोना, काजल, नितिका के रूप में हुई है। सीपीयू में तैनात नीरज पंवार और दयाल सिंह की तत्परता से घायलों को शीघ्र एम्स पहुंचाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि सांड का हमला इतना जबरदस्त था कि यदि उसका सीन ऑटो में बैठी किसी भी छात्र को लगता तो उसका परिणाम कितना गंभीर होता यह आसानी से समझा जा सकता है। लोगों ने जानलेवा साबित हो रहे आवारा सांडों को सड़कों से हटाने की मांग फिर से दोहराई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAbhishek Mathur
FollowMar 25, 2026 11:07:530
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 25, 2026 11:07:400
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 25, 2026 11:04:460
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 25, 2026 11:04:090
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 11:03:500
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 11:03:340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:03:230
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:02:100
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 25, 2026 11:01:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 11:01:460
Report
RDRaktima das
FollowMar 25, 2026 11:01:340
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 11:01:100
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 11:00:590
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 25, 2026 11:00:440
Report
0
Report