Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

राजसमंद में मिलावटखोरों पर सख्ती, दीपावली से पहले 3 नमूने, 145 किलो सीज

DSdevendra sharma2
Oct 15, 2025 14:18:51
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद जिले में मिलावटखोरों पर सख्ती। दीपावली से पहले 3 खाद्य नमूने लिए गए। लगभग 145 किलो सामग्री की सीज की गई। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के आदेश और राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में निरंतर निरीक्षण व नमूनाकरण की कार्रवाई जारी है। दीपावली त्योहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा को लेकर राजसमंद जिले में मिलावट पर वार अभियान जोर पकड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार बिंदल ने जानकारी दी कि 6 अक्टूबर 2025 से अब तक कुल 48 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा तीन नमूने लिए गए। बासोल, कांकरोली स्थित झील एंटरप्राइजेज से घी का नमूना लिया गया और 25 किलो घी को सीज किया गया। गोमती चौराहा स्थित JM D मसाला गृह उद्योग से मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। गड़बोर बस स्टैंड स्थित श्रीराम किराना स्टोर से मूंगफली तेल का नमूना लिया गया और 120 किलो मूंगफली तेल को अग्रिम आदेश तक सीज किया गया है। सभी नमूने जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 10, 2025 11:23:20
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर प्रदेश में जयपुर जोधपुर व कोटा नगर निगम में बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए है। जोधपुर नगर निगम उत्तर व दक्षिण दोनो बोर्ड को समाप्त करने के साथ ही आज से प्रशासन नियुक्त हो गए है। जोधपुर में संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह को दोनो निगमों को एक करने के साथ ही प्रशासक नियुक्त किया गया है। आज उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से नगर निगम को एक करने के साथ ही दोनो बोर्ड समाप्त हो गए है। इसके साथ ही महापौर,पार्षद सभी का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। अब निगम में जब तक चुनाव नही होते तब तक प्रशासक ही कार्य करेंगे। डॉ सिंह ने कहा कि आज उन्होने प्रशासक के तौर पर कार्यभाल संभाला है एक दो दिन में अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम कार्य सुचारू कैसे हो सकता है उसको लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही निगम एक होने से बेहतर प्रशासनिक कार्य कैसे हो इसको लेकर भी मंथन किया जाएगा।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Nov 10, 2025 11:23:09
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी वन परिक्षेत्र के चार गांवों में बाघिन का मूवमेंट देखा गया है। आपको बता दें कि रानी बुढ़ार, सारसताल, रामगुड़ा और भरवई गांव में बाघिन की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघिन ने अब तक दो गायों का शिकार किया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के सभी गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर कैमरा ट्रैप और निगरानी बढ़ा दी है, ताकि बाघिन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। लोगों से अपील की जा रही है कि वे रात के समय बाहर न निकलें और बच्चों को अकेले न भेजें। टीमे लगातार गश्त कर रही हैं और ड्रोन कैमरे से भी इलाके की सर्चिंग जारी है। फिलहाल वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 10, 2025 11:22:54
Krishnanagar, West Bengal:গোপন সূত্রের তথ্যের ভিত্তিতে চাপড়া থানার পুলিশ একটি দল সিবিরপাড়া এবং বানিয়াখাড়ির মধ্যবর্তী বানিয়াখাড়ি মাঠ এলাকায় অভিযান চালায় এবং লক্ষ্য করে যে একজন ব্যক্তি সন্দেহজনকভাবে সেখানে ঘুরাফেরা করছে। পুলিশ তাকে আটক করে এবং জিজ্ঞাসাবাদে সে তার পরিচয় প্রকাশ করে মনিরুল শেখ (বয়স প্রায় ৩৬ বছর), বাড়ি চাপড়া ব্লকের হাতিশালা দক্ষিণপাড়া, তল্লাশি চালিয়ে একটি দেশীয় তৈরি একটি ছোট আগ্নেয়াস্ত্র, যার লোহার বাট কালো প্লাস্টিকের কভার, ব্যারেল, ফায়ারিং পিন, ট্রিগার, হাতুড়ি এবং প্রায় ২৫ সেন্টিমিটার কৌণিক দৈর্ঘ্যের একটি .৩০৩ মিমি গোলাবারুদ ভর্তি ছিল, যা তার কোমরে লুকিয়ে রাখা ছিল, অভিযুক্তকে গ্রেপ্তারও করা হয়। অভিযোগের ভিত্তিতে থানা মামলা নং ১৪২২/২৫ তারিখ ০৯.১১.২০২৫, ২৫(১)(ক)/৩৫ বিএনএস-এর অধীনের, মনিরুল শেখ (বয়স প্রায় ৩৬ বছর), বিরুদ্ধে মামলা দায়ের করা হয়েছে।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 10, 2025 11:22:20
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है... जहां झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक विकलांग युवक की ज़िंदगी खतरे में डाल दी। मोहल्ला चीनी ग्राम करामत खां निवासी लाइक अली, जो दोनों पैरों से विकलांग हैं, अब ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर ने उसे टी.बी. की दवा दी, जबकि उसके पास इस बीमारी का कोई पुख्ता सबूत नहीं था। जैसे ही लाइक ने वो दवा खाना शुरू किया – उसके पूरे शरीर पर फफोले पड़ गए। वो दर्द से तड़पता रहा, और जब तक परिवार उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुँचा… हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाइक अली लगातार चिल्ला रहा है, “मुझे बचा लीजिए… मैं रिक्शा चलाकर अपने बच्चों का पेट पालता हूं…” लेकिन वहां किसी को समझ नहीं आ रहा कि उसके शरीर में ये भयावह प्रतिक्रिया आखिर किस वजह से हुई। परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में भी उचित देखभाल नहीं मिल रही। कादरी गेट थाना क्षेत्र के इस दर्दनाक मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है— क्या हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी कमजोर हो चुकी है कि गरीब और विकलांग व्यक्ति अब इलाज के नाम पर अपनी जान गंवा रहे हैं? फर्रुखाबाद की यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की कहानी है जिसे इंसानियत से ज़्यादा कागजों की चिन्ता है। बाइट--लईक पीड़ित
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 10, 2025 11:21:43
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी ज्ञानवापी मामले में जिला अदालत ने एक अहम आदेश के लिए अगली तारीख 20 नवंबर तय की है। यह आदेश वजूखाने में सील बंद ताले पर लगे जीर्ण-शीर्ण कपड़े को बदलने की अनुमति से संबंधित है। जिला अदालत अब 20 नवंबर को इस मामले में अपना आदेश सुनाएगी। यह आदेश सील वजूखाने के ताले पर लगे फटे हुए कपड़े को बदलने की मांग को लेकर दिया जाना है, जिस पर दोनों पक्षों की सहमति ली जा चुकी है। इसी मामले से जुड़ा एक केस अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम भारत सरकार नाम से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जिला अदालत ने इस सुप्रीम कोर्ट केस की प्रति (कॉपी) उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने को मई 2022 में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद सील किया गया था और यह स्थान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संरक्षित है। अब देखना होगा कि 20 नवंबर को अदालत क्या फैसला सुनाती है।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Nov 10, 2025 11:21:30
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर-खनन माफियाओं को डीएम घनश्याम मीना की चेतावनी, अवैध खनन करने पर पट्टाधारकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, बिना एमएम 11 के खदान से ट्रकों की निकासी पर होगी कार्रवाई,खनन नीति का उल्लंघन करने पर लिया जाएगा एक्शन, नोटिस जारी होने के बाद भी सुधार न होने पर दर्ज होगा मुकदमा, भेड़ी खंड संख्या-16 में 900 क्यूबिक मीटर अवैध खनन मिलने पर की गई कड़ी कार्रवाई, इसके साथ ही अवैध परिवहन पर भी जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी, टास्क फोर्स द्वारा अवैध परिवहन करते 14 ट्रकों को किया गया सीज, संयुक्त टीम द्वारा अवैध परिवहन करते 90 से अधिक ट्रकों को किया जा चुका है सीज, टास्क फोर्स में तहसील स्तर पर एसडीएम, सीओ और खनिज विभाग के अधिकारी शामिल, जिला प्रशासन की कार्रवाई से खनन व्यवसायियों और ट्रक संचालकों में मचा हड़कंप।
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Nov 10, 2025 11:21:16
:जनपद के 500 उपनल कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं। समान काम के बदले समान वेतन के नियमतीकरण को लेकर हड़ताल शुरू हुई। प्रदेश भर के उपनल कर्मचारी आज देहरादून गए और 22 हजार कर्मचारी नियमितकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जनपद में भी 500 से अधिक उपनल कर्मी हड़ताल में शामिल हैं। लम्बे समय से कार्यरत उपनल कर्मचारी पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने की बात कह रहे हैं। देहरादून में उपनल के कर्मचारी मुख्यमंत्री को घेराव करने का मन बना चुके हैं। न्यायपालिका तक गयीं माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी उपनल कर्मचारियों की जायज मांगों को माना है। पद के अनुसार नियमीयकरण की मांग कर रहे हैं। हड़ताल के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया है। कई विभाग उपनल कर्मचारियों पर निर्भर हैं।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Nov 10, 2025 11:20:45
Delhi, Delhi:केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बीजेपी पंचायत का चुनाव हो या फिर निगम का चुनाव हो, विधानसभा का हो लोकसभा का हो या फिर बिहार का हो सभी चुनाव को गंभीरता से लेती है। दिल्ली में 12 निगम के वार्डों में उपचुनाव है, बहुत अच्छे तरीके से बीजेपी उम्मीदवारों का चयन किया है, दिल्ली की जनता ने विधानसभा में बीजेपी के आशीर्वाद दिया, वैसे ही इन चुनाव में भी आशीर्वाद मिलेगा। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव में दिल्ली की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा ही और प्रचंड आशीर्वाद बीजेपी को मिलने वाला है, बारे में से 12 सीट हम जितने वाले हैं प्रदूषण आम आदमी पार्टी को सवाल इस बात पर उठना चाहिए दिल्ली में जब वह सत्ता में थे तो पंजाब की पराली की जलने पर उनके प्रश्न रहते थे, अब उनके प्रश्न वह नहीं है अब पंजाब में लगातार पारली जल रही है। दिल्ली में 8 महीने में प्रदूषण की रोकथाम के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 10, 2025 11:19:40
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर --भारतीय मजदूर संघ परिवहन फेडरेशन जोधपुर सम्भाग की बैठक सोमवार को केन्द्रीय बस स्टेंड पर आयोजित की गई। वर्तमान सरकार की ओर से रोडवेज आगार को बेहतर बनाने के साथ कर्मचारी हितों में हुए कार्यो को लेकर कर्मचारियो ने खुशी जाहिर की है। हालाकि उन्होने अपनी समस्याओं एवं मांगों को भी बैठक के दौरान बताया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह निहाल एवम प्रदेश पधाधिकारी उपस्थित रहें। प्रतिनिधि मंडल द्वारा कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ कर्मचारी हितों के लिए अधिक से अधिक संख्या बल दिखाया गया ताकि उनके हितो की रक्षा हो सके। रोडवेज आगार प्रबंधन की ओर से समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया गया।बैठक में शामिल होने के लिए जोधपुर संभाग से सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Nov 10, 2025 11:18:27
Delhi, Delhi:केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा बीजेपी पंचायत का चुनाव हो या फिर निगम का चुनाव हो, विधानसभा का हो लोकसभा का हो या फिर बिहार का हो सभी चुनाव को गंभीरता से लेती है. दिल्ली में 12 निगम के वार्डों में उपचुनाव है, बहुत अच्छे तरीके से बीजेपी उम्मीदवारों का चयन किया है, दिल्ली की जनता ने विधानसभा में बीजेपी के आशीर्वाद दिया, वैसे ही इन चुनाव में भी आशीर्वाद मिलेगा. दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव में दिल्ली की जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा ही और प्रचंड आशीर्वाद बीजेपी को मिलने वाला है, बारे में से 12 सीट हम जितने वाले हैं प्रदूषण आम आदमी पार्टी को सवाल इस बात पर उठाना चाहिए दिल्ली में जब वह सत्ता में थे तो पंजाब की पराली की जलने पर उनके प्रश्न रहते थे, अब उनके प्रश्न वह नहीं है अब पंजाब में लगातार पारली जल रही है। दिल्ली में 8 महीने में प्रदूषण की रोकथाम के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे है.
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 10, 2025 11:18:16
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी महोत्सव के अंतिम दिन विदेशी पर्यटकों ने विलेज सफारी का आनंद उठाया. इसके तहत सभी पर्यटक पर्यटन स्वागत केंद्र से एकत्रित होकर वाहनों में सवार होकर ठीकरदा गांव पहुंचे. यहां वे ग्रामीण रहन-सहन वेशभूषा और संस्कृति से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सेल्फी ली, डांस किया और लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरके. विदेशी सैलानियों के साथ स्थानीय कलाकार और आमजन ने भी बूंदी उत्सव के तहत निकाली गई विलेज सफारी का भरपूर आनंद उठाया. विदेशी पर्यटकों ने आंगन को लीपना व उसमें कलाकृतियां बनाना सीखा. पर्यटक स्वागत केन्द्र से विदेशी सैलानियों के वाहनों को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ठीकरदा गांव में विदेशी पर्यटकों ने चाक में बर्तन बनाना, मांडने बनाना, आंगन को लीपना और उसमें कलाकृतियां बनाना सीखा. ग्रामीण जनजीवन से रूबरू होकर विदेशी पर्यटक बहुत आनंदित और खुश नजर आए. ठीकरदा गांव पहुंचने पर सभी पर्यटकों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इसके बाद सभी पर्यटकों ने लोक कलाकार द्वारा प्रस्तुत लोकगीत और लोकनृत्य का आनंद लिया.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top