Back
राजसमंद पुलिस ने शिशोदा में महिला आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया
DSdevendra sharma2
Dec 10, 2025 15:45:47
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद पुलिस द्वारा शिशोदा विद्यालय में महिला आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचाव के उपाय बताए गए राजसमंद। राजसमंद पुलिस द्वारा संचालित महिला आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंकुबाई सोहनलाल धाकड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिशोदा में जिला स्तरीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता उपस्थित रहीं। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ रजत बिश्नोई, वृताधिकारी नाथद्वारा शिप्रा राजावत और खमनोर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, उससे बचाव के उपाय, महिला सुरक्षा, सेल्फ डिफेंस, सड़क सुरक्षा, और कैरियर काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के विशेषज्ञों ने व्यावहारिक और उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए। इस दौरान साइबर विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी, जिनमें प्रमुख थे, अनजान लिंक, क्यूआर कोड, फेक कॉल और ओटीपी फ्रॉड से सावधान रहने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल और सामाजिक व्यवहार अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 10, 2025 18:16:280
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 10, 2025 18:16:160
Report
NSNivedita Shukla
FollowDec 10, 2025 18:15:27Noida, Uttar Pradesh:Drone attack in Sudan that reportedly hit a medical clinic
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 10, 2025 18:01:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 18:01:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 18:01:010
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 10, 2025 18:00:41Noida, Uttar Pradesh:Bharatpur विधायक बहादुर सिंह कोली को हार्ट अटैक... आर्टरी ब्लॉक के चलते जयपुर रेफर जिला RBM अस्पताल से किया जयपुर पीएमओ नगेन्द्र भदौरिया ने दी जानकारी
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 10, 2025 18:00:150
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 10, 2025 17:46:320
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 10, 2025 17:46:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 10, 2025 17:45:280
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 10, 2025 17:45:150
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 10, 2025 17:40:020
Report