Back
रोहतक एवीटी की मुठभेड़: मोहित गिरफ्तार, हत्या सहित 8 मामलों में आरोपी
RTRAJ TAKIYA
Dec 10, 2025 18:01:56
Rohtak, Haryana
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 10.12.2025 जिला रोहतक रोहतक पुलिस को मिली बड़ी सफलता रोहतक पुलिस की आईएमटी एरिया में मोहित निवासी कथूरा के साथ हुई मुठभेड़ आरोपी युवक द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग, पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली मुठभेड़ के दौरान युवक को पैर में लगी गोली, उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में कराया दाखिल आरोपी युवक से एक देसी पिस्तौल, 4 जिन्दा रौंद, 02 खाली रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद आरोपी के खिलाफ जघन्य धाराओं में 8 मामले है दर्ज, लम्बे समय से चल रहा था फरार अक्टूबर 2025 में आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अल्फा सिटी करनाल में चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि आज दिनांक 10.12.2025 को रोहतक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एवीटी स्टाफ की टीम ने मुठभेड़ के बाद एक युवक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपिे युवक कई जघन्य वारदातों में शामिल रहा है तथा कई जिलों की पुलिस की वांछित अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। आरोपी को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है जहां आरोपी युवक की हालत स्थिर है। आज दिनांक 10.12.2025 को शाम के समय प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी को सूचना मिली कि पिछले दिनों करनाल में फायर करने की वारदात में शामिल युवक किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से रोहतक में आईएमटी एरिया में घूम रहा है। प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एवीटी स्टाफ की टीम का गठन किया तथा आईएमटी एरिया का रवाना किया गया। एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एवीटी स्टाफ की टीम ने समझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवक पर फायर किया। जो इसी दौरान युवक को पैर में गोली लग गई। एवीटी स्टाफ की टीम ने युवक को काबू किया। पूछताछ पर युवक की पहचान मोहित पुत्र जयभगवान निवासी गांव कथूरा जिला सोनीपत के रूप में हुई है। युवक हाल में रोहतक में शीतल कॉलोनी में रहता है। युवक के पास से एक देसी पिस्तौल, 4 जिन्दा कारतूस, 2 खाली कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। युवक को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 29.10.2025 को करनाल में अल्फा सिटी में करीब 50 गोलियां चलाई थी। जिस संदर्भ में थाना सदर करनाल में अभियोग अंकित है। इसके अतिरिक्त भी युवक का आपराधिक रिकॉर्ड है। अपहरण के एक मामले मे आरोपी मोहित को सात साल की सजा हो चुकी है। आरोपी हाल में अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करना की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित अभियोग अंकित हैः- 1. अभियोग संख्या 205/2018 धारा 379, 34 भा.द.स. थाना गन्नौर, सोनीपत 2. अभियोग संख्या 531/2018 धारा 398/401 भा.द.स. थाना गन्नौर, सोनीपत 3. अभियोग संख्या 295/2018 धारा 379/34 भा.द.स. थाना मुरथल, सोनीपत 4. अभियोग संख्या 666/2023 धारा 379 बी, 365, 34 भा.द.स. थाना चांदनी बाग, पानीपत 5. अभियोग संख्या 648/2023 धारा 379 ए भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक 6. अभियोग संख्या 228/2023 धारा 307, 506, 120 बी, 34 भा.द.स. थाना बादली, झज्जर 7. अभियोग संख्या 282/2023 शस्त्र अधिनियम थाना सदर झज्जर 8. अभियोग संख्या 831/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना सदर करनाल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद की कोसीकलां के थाना रोड स्थित बुलन मार्केट में दर्जनो नकाबपोशों ने लाठी डंडे से किये हमले में आधा दर्जन दुकानदार घायल
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने आम जन मानस को अलर्ट करते हुए कहा कि कोहरे में वाहन धीमी गति से चलाए और नियमों का पालन करे।
0
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ कुुकर्म करने वाले 2 वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report