Back
सोना CHC में विधायक के निरीक्षण के बाद बिस्तर-चादर की कमी पर कड़ा एक्शन संकेत
ANAbhishek Nirla
Dec 10, 2025 17:46:16
Jamui, Bihar
जमुई:सोनो प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनो—में गुरुवार की शाम चकाई विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री देवी ने औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की गंभीर लापरवाहियां उजागर हुईं।
विधायक ने वार्डों का निरीक्षण किया तो पाया कि किसी भी बेड पर चादर नहीं बिछी थी। गंदगी पूरे परिसर में फैली हुई थी और साफ–सफाई पूरी तरह नदारद थी। महिला प्रसव कक्ष की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई—सभी बेड गंदे थे और मरीजों को न तो चादर दी गई थी और न ही ठंड के मौसम में कंबल उपलब्ध कराए गए थे।विधायक सावित्री देवी ने इस बदइंतज़ामी पर गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी कमियों को तुरंत दूर किया जाए, अन्यथा संबंधित कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी भी अनुपस्थित मिले तथा कई डॉक्टरों की कमी सामने आई। विधायक ने कहा कि "मरीज यहां इलाज कराने आते हैं, लेकिन व्यवस्था ऐसी है कि खुद ही बीमार पड़ जाएं।" उन्होंने hospital प्रबंधन को जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
वही सोनो थाना क्षेत्र के ख़ुद महापुर गांव से प्रसव के लिए आई प्रसूता मानसी कुमारी ने कहा कि हम प्रसव के लिए सुबह ही आए हैं अभी तक हम लोगों को ना तो बेड पर बेडशीट दिया गया और ना ही ठंडे से बचने के लिए कंबल की व्यवस्था कराई गई है। वहीं दूसरी महिला ने कहा दवा तो हम लोग को मिलती है लेकिन ना ही साफ बेड की व्यवस्था है ना ही बेडशीट और कंबल की कोई माकूल व्यवस्था कराई गई है। लिहाजा मरीज और उसके परिजन पुरुष की कप-कप आती ठंड में घर से ले गए कपड़ों से ही ठंड से अपनी जान बचाती नजर आ रही है।वहीं पूरे मामले को लेकर सोनो प्राथमिक उपचार केंद्र के प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने कहा कि हम जिलाधिकारी के मीटिंग में थे इसीलिए अस्पताल में नहीं थे। प्रसव के लिए आई महिलाओं को बेडशीट नहीं मिलने का बड़ा कारण यह है कि सफाई विभाग का जिम्मा जिस कंपनी ने लिया है उनके द्वारा सफाई नहीं की जा रही है जिसकी सूचना मैं सिविल सर्जन के ऑफिस में भी दिया है। वहीं मरीजों के द्वारा कंबल नहीं मिलने के करण को लेकर भी बेतुका बयान देते हुए डॉ शशि भूषण चौधरी ने कहा कि मरीज के द्वारा कंबल मांगा नहीं गया है मांगा जाता है तब कंबल दिया जाता है नहीं मांगने पर नहीं मिलता है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि विधायक के पल के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या कुछ सुधार हो पता है या फिर सोनो प्राथमिक उपचार केंद्र का हाल ऐसे ही बदल रहता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Colonelganj, Uttar Pradesh:भारती किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता प्रतापबली सिंह ने आज संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्यमंत्री को संबोधित दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की
0
Report
बलिया के रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ में आयोजित कार्यक्रम में ओपी राजभर ने सपा सहित ठाकरे ब्रदर्स पर तंज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
रामदत्त चक्रधर ने किया ‘समरस छत्तीसगढ़’ विशेषांक का विमोचन सावरकर-रैदास को याद कर समरसता पर जोर, राय
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report