Back
राजस्थान में सड़क सुरक्षा के लिए दो वर्ष के समर्पण पर शपथ और रैली
DSdevendra sharma2
Dec 13, 2025 15:48:17
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सूचना केंद्र परिसर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा रैली को रवाना किया। यह रैली सूचना केंद्र से प्रारंभ होकर बालकृष्ण स्टेडियम पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक, डीटीओ राघव शर्मा, आयुक्त ब्रिजेश राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाना और मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर वे सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हैं तथा सबकी खुशहाली, सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन एवं चहुंमुखी विकास की मंगलकामना कर रहे हैं। यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में अग्रणी राजस्थान के लक्ष्य के साथ प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है। सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता, महिला तथा वंचित वर्गों के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। हमारा उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुँचाकर प्रदेश को खुशहाल एवं विकसित बनाना है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में बहु-आयामी संभावनाएँ विद्यमान हैं और राज्य सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ गंभीरता से कार्य कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 01:15:210
Report
MJManoj Jain
FollowMar 03, 2026 01:15:140
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 01:01:590
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 03, 2026 01:01:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 03, 2026 01:01:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 01:01:120
Report
1
Report
118
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 02, 2026 19:00:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा नेता नीरज सिंह और भाजपा के विधायकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली
0
Report
पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होलिका दहन किया शहर की अन्य स्थानों परभी होली का दहन किया गया
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 18:47:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:46:04Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ-विनय खण्ड क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक
-घर के बाहर से बाइक उडा ले गया चोर
-चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
-पुलिस जांच में जुटी
-मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र का
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 02, 2026 18:45:340
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 02, 2026 18:32:200
Report
