Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

प्रतापगढ़ में 17 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या, शोक

HUHITESH UPADHYAY
Feb 03, 2026 10:31:37
Pratapgarh, Rajasthan
हेडर/हेडलाईन : घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के भवरदल मदुरा तालाब गांव में आज सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी 17 वर्षीय युवक प्रकाश मीणा, पुत्र लालूराम मीणा, ने अपने घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नजर युवक पर पड़ी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा तुरंत धमोत्तर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को पेड़ से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता लालूराम मीणा ने दोपहर करीब 1:30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। धमोत्तर थाने के जांच अधिकारी गोपीचंद मीणा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Feb 15, 2026 16:48:52
Sagar, Madhya Pradesh:नाली और कचरे को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे बुजुर्ग की हो गई मौत. महज नाली में कचरा फेंकने का विवाद इस कदर बड़ा की एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी और वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मामला सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का है यहां रहने वाले two पड़ोसियों के बीच नाली में कचरा डालने को लेकर कई दिनों से वाद विवाद की स्थिति बन रही थी, बीती रात भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ और कहासुनी के बाद बात लाठी डंडों तक पहुंच गया और देखते ही देखते पड़ोस युद्ध का मैदान बन गया, इस घटना में एक 60 साल के बुजुर्ग पुरूषोतम यादव को गंभीर चोटें आई जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग पुरूषोतम ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण साफ होगा और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी。
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Feb 15, 2026 16:48:31
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर — दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में रेलवे विस्तार और डिपॉजिट नंबर 13 को लेकर एक बार फिर आयरन हिल के नीचे बसे गांवों के ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बचेली और किरंदुल आयरन हिल के नीचे बसे हिरोली पंचायत के पूरेंगल गांव में तीन पंचायतों के दस गांवों के ग्रामीणों ने बैठक कर अपनी चिंता और परिचर्चा की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर डिपॉजिट नंबर 13 की खदान शुरू होती है, तो वे अपने पारंपरिक देवी-देवताओं, पेन-पुरखों और जल-जंगल-जमीन से बेदखल हो जाएंगे। उनका आरोप है कि NMDC पिछले 65–70 सालों से बैलाडीला क्षेत्र के बचेली और किरंदुल में लौह अयस्क का खनन कर रही है, लेकिन प्रभावित गांवों को अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे लाइन का विस्तार होने से भी आदिवासी गांवों को कोई सीधा लाभ नहीं मिलेगा। उनका आरोप है कि खनन के कारण उन्हें “लाल पानी” जैसी समस्या झेलनी पड़ी, लेकिन बदले में सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं नहीं दी गईं। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार और प्रशासन पहले गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी की व्यवस्था करें, ना कि खनन के नाम पर उन्हें विस्थापित किया जाए。 फिलहाल, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ग्राउंड के विजुअल ग्राउंड जीरो से 121
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 15, 2026 16:48:18
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 15, 2026 16:48:05
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देर शाम भव्य बारात निकाली गई। यह शुभ आयोजन और भोलेनाथ की बारात प्राचीन तिवारी बाबा प्रीमेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए झूलेलाल चौराहा तक पहुंचा फिर बाबा दुखहरणनाथ मंदिर पर समाप्त हुआ। 5 घंटे तक भोलेनाथ की बारात के दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। दुःखहरण नाथ मंदिर के सामने भगवान शिव और माता पार्वती की वैदिक विधि से सांकेतिक जयमाला हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान शिव की बारात में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के चलते खड़े होने तक के लोगों को जगह नहीं मिल रही थी किसी तरीके से लोग इस पूरे बारात में शामिल हुए हैं। भगवान शिव की बारात में भगवान विष्णु,भगवान ब्रह्मा, सप्तऋषि,नारद मुनि,गणेश जी,कार्तिकेय, नंदी, भूत-प्रेत,अघोरी,नाग,साधु-संत और शिव भक्त भी शामिल हुए। इस बारात में शिवगणों की विचित्र वेशभूषा और अनोखी झांकियां आकर्षण का केंद्र बन रही भगवान शिव की बारात में सभी देवता के रूप में जो भी लोग बने हुए थे वह प्रसन्न भी नजर आए। गोंडा पुलिस और प्रशासन ने इस पावन यात्रा की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से नजर रखी और हर मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात किए। शिव भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की बारात का स्वागत किया है।भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह रस्म के बाद तिवारी बाबा मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तजन डीजे की धुनों पर झूमते हुए भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य करते नजर आए। शिव बारात की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे गोंडा जिले को भक्ति में रंग दिया। इस दिव्य आयोजन ने भक्तों के हृदय में अद्भुत श्रद्धा और आनंद का संचार किया है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 15, 2026 16:47:41
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के नोमिनेटेड मेंबर बलजीत सिंह दादूवाल ने HSGMC कमेटी के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कमेटी हरियाणा के सिखों के हक के लिए बनी है। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इसमें दखल देकर सिस्टम को खराब कर रहे हैं। दादूवाल पिहोवा के गुरुद्वारा साहिब में हुई मासिक मीटिंग में बोल रहे थे। HSGMC पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि गुरबाणी की कथा और धर्म प्रचार के लिए इलाके में काम किया जा रहा है। हरियाणा कमेटी गुरुद्वारा एक्ट के तहत हरियाणा सरकार ने बनाई थी। मैं इसका मेंबर और एग्जीक्यूटिव मेंबर हूं। मुझे सर्वसम्मति से मुख्य सेवाधार बनाया गया था। मैंने चुनाव कराए और चुनाव के बाद 40 मेंबर्स का हाउस काम कर रहा है。 सिस्टम खराब कर दिया उन्होंने कहा कि सरपंच, चेयरमैन और राजनीतिक पार्टियों के लोग कमेटी में आ गए, जो इस फील्ड के नहीं थे। जिससे सिस्टम खराब हो गया। वे राजनीतिक फील्ड के थे। उन्होंने सरपंची लड़ी, चेयरमैनी लड़ी, पार्टियों के प्रधान बने और फिर गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधन में आए। क्योंकि वे फील्ड के नहीं थे, उन्होंने आकर पूरे सिस्टम को खराब कर दिया। अच्छे मेंबर्स हैं, जो फील्ड के हैं, उनकी सुनवाई नहीं हो रही। राजनैतिक लालसा पूरी करने आए दादूवाल ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक लालसा पूरी करने के लिए पहले हरियाणा कमेटी में लड़ते हैं और फिर MLA या MP बनने की कोशिश करते हैं। इससे सिस्टम में गड़बड़ी आती है। आरोप लगाया कमेटी के प्रधान ने डिक्टेटरशिप जैसी स्थिति बना ली है। प्रधान कहता है कि मैंने गोलक के खजाने की चाबी पकड़ ली है। बस मैं अपनी मर्जी से सारे काम करूं। बाकी मेंबर्स की कोई जरूरत नहीं है。 कमेटी के पैसे का मिसयूज दादूवाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कमेटी की गाड़ियां का अपने लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। संगठन, धर्म प्रचार और कमेटी के नाम पर धन इकट्ठा कर रहे हैं। यह सिस्टम की दुर्व्यवस्था है। अच्छे मेंबर्स को भी आजादी मिलनी चाहिए। सिख समुदाय कमेटी में काम के लिए पारदर्शिता की मांग करता है। कमेटी को हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा और प्रबंध पर फोकस करना चाहिए, ना कि राजनीति में।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 15, 2026 16:46:59
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-91 पर जोरगामा स्कूल से उत्तर हनुमान मंदिर के पास रविवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड-11 निवासी सीताराम यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक कोहबारा वार्ड-9 निवासी बद्री ऋषिदेव के पुत्र दीपक कुमार बताए गए हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक आशीष कुमार अपनी बहन को ससुराल तुरकाही पहुंचाकर अपने घर रहटा लौट रहा था तो वही दूसरा घायल युवक दीपक कुमार अपने गांव कोहवारा से मुरलीगंज बाजार जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक अलग-अगल बाइक पर रहटा की ओर से मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जोरगामा स्कूल से पहले हनुमान मंदिर के सामने एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल ई-रिक्शा से सीएचसी मुरलीगंज भेजा गया। जहां चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार पांडे ने जांच के बाद आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मचा हुआ था। इधर, मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेजने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं फरार स्कॉर्पियो की तलाश भी की जा रही है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 15, 2026 16:46:47
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसे देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारों से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के प्रसिद्ध कर्पूरी स्थान स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। भगवान भोलेनाथ दूल्हे के रूप में सजे-धजे रथ पर सवार होकर निकले। उनके साथ भूत, पिशाच और शिवगणों की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। शिव बारात की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिव बारात कर्पूरी स्थान से निकलकर मुख्य बाजार, कचहरी चौक और एनएच-31 से होते हुए आगे बढ़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोग भगवान भोलेनाथ के गीतों पर जमकर झूमते नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात बहुत भव्य निकाली गई है। हम सभी के लिए यह गर्व और आस्था का पर्व है। शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ तैनात रहा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। कुल मिलाकर, महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर बेगूसराय पूरी तरह शिवमय नजर आया। भक्ति, उल्लास और उत्साह के साथ निकली यह शिव बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 15, 2026 16:46:14
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे जिले में भक्तिमय वातावरण के बीच शिव बारात और मंदिरों में विशेष अनुष्ठान शुरू हो गया है। शाम से चारों पहर पूजा-अर्चना होगी। बाबा अमरेश्वर धाम में रात को श्रृंगार पूजन और रुद्राभिषेक सहित चारों पहर का पूजन शुरू हो गया। खूँटी शहर में पुलिस मैनस एसोसिएशन की अगुवाई में भव्य शिव बारात निकली जिसमें एसपी मनीष टोप्पो समेत कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल थे। शोभा यात्रा में बच्चे भूत-प्रेत बनकर आकर्षण का केंद्र रहे। कर्रा थाना से भी शिव बारात निकली। मुरहू के बम्हनी गांव स्थित 11 महादेव मंदिर, जरिया गढ़ के पिपलेश्वर महादेव, तोरपा के नागेश्वर धाम और मुरहू के शिव मंदिरों में अनुष्ठान कर भंडारे और प्रसाद वितरण किया गया।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 15, 2026 16:45:55
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 15, 2026 16:45:43
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां धूम धाम से शिव जी की बारात निकली है हाथी घोड़ा रथ मनमोहक झांकी बारात की भव्यता को चार चांद लगा दिया है सागर पोखरा शिव मंदिर से निकला यह बरात पूरे शहर का भ्रमण करेगा देर रात्रि दो बजे बारात शिव मंदिर पहुंचेंगी बारात में लाखों शिवभक्त बाराती शामिल हुए है पूजा संयोजक अमित गिरी के साथ बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल बारात का अगुवाई कर रहे है सांसद संजय जायवाल ने रथ से गुलाल अबीर भक्तो पर फेक रहे है पूरा शहर हर हर महादेव बम बम भोले से गूंज रहा है बता दे बेतिया को शिवरात्रि सिटी कहा जाता है यहां शिव बारात बहुत ही भव्य तरीके से निकाली जाती है बारात में लाखों लोग शामिल हुए है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 15, 2026 16:45:22
Patna, Bihar:लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहना RJD के एक MLA कुमार सर्वजीत को भारी पड़ गया है। इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) समर्थकों का पटना की सड़कों पर भारी गुस्सा देखने को मिला। नेता और कार्यकर्ताओं ने आज पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला फूका सांसद और प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा में राजद के विधायक ने हमारे नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर जो बयान दिया है, वह कहीं से सही नहीं है। राजद के लोग लगातार दलितों और गरीबों का अपमान करते हैं अरुण भारती ने आगे कहा कि इसको लेकर जब तक सदन के अंदर तेजस्वी यादव माफी नहीं मांगेंगे, तब तक हम लोगों का विरोध जारी रहेगा。
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 16:35:51
Kanpur, Uttar Pradesh:शिव सेवक समिति की ओर से 28 सालों से शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन आनंदेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है,इस शिवरात्रि पर भी समिति की ओर से आयोजन किया गया,समिति के सचिव रत्नेश वर्मा ने बताया कि समिति की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं,वहीं बाबा अमरनाथ में भी समिति की ओर से भंडारे लगाए जाते हैं,शिव सेवक समिति अमरनाथ श्राइन बोर्ड में पंजीकृत शहर अकेली संस्था है,अमरनाथ जी मे भी यात्रा के दौरान भक्तों को महाभण्डारे और चाइल्ड केअर की सुविधा उपलब्ध करवाती है,उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारियां एक दिन पहले से शुरू हो गई थी और आज सुबह से ही फलाहारी और साधारण भंडारे का भी आयोजन किया गया है,जहां अब तक हजारों की संख्या भक्तों समेत सांसद रमेश अवस्थी और उद्यमी संजय कपूर भी हिस्सा ले चुके हैं ।
1
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 16:33:05
Sikar, Rajasthan:सीकर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्य बजट को पूरी तरह जनहितैषी बताते हुए विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने यमुना जल समझौते, मास्टर प्लान, हवाई अड्डा, निकाय चुनाव और खाटूश्यामजी में पार्किंग वसूली जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र की कोई मांग शेष रह गई है तो मुख्यमंत्री के जवाब से पहले उसे प्रस्तुत किया जाए, सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी। विपक्ष द्वारा बजट को आंकड़ों का खेल बताए जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने घोषणाएं तो कीं, लेकिन बजट प्रावधान नहीं किए। वर्तमान सरकार पहले वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करती है, उसके बाद घोषणा करती है। यमुना जल समझौते को लेकर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में हरियाणा और राजस्थान के बीच नया समझौता हुआ है। अब परियोजना को भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड से पाइपलाइन द्वारा पानी लाने की योजना है, जिससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस परियोजना का शिलान्यास कराया जाए। सीकर के मास्टर प्लान को लेकर मंत्री ने माना कि पूर्व में बनाए गए प्लान में कई खामियां रही हैं। अब या तो संतुलित संशोधन किया जाएगा या नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मास्टर प्लान फील्ड सर्वे के आधार पर तैयार होगा और उसके साथ सेक्टर प्लान भी अनिवार्य रूप से बनेगा। हवाई अड्डे के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न जिलों में संभावनाओं का अध्ययन कर रही है। पीपीपी मॉडल के प्रस्ताव की भी जांच करवाई जा रही है। पंचायत और निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही स्वायत्त शासन विभाग दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग को सिफारिश भेज देगा। चिकित्सकों के निलंबन के मुद्दे पर मंत्री ने दो टूक कहा कि बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईमानदारी से कार्य करने वालों को कोई भय नहीं है। खाटूश्यामजी में निजी पार्किंग संचालकों द्वारा श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के मामले पर मंत्री ने कहा कि यदि शिकायतें सही पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को मामले की जांच कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर मंत्री ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पहले खबरें प्रकाशित होती हैं, लेकिन जब कार्रवाई शुरू होती है तो उसे जनता पर अत्याचार बताया जाता है। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे सक्रिय रहता है। आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और भाजपा मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इस दौरान धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top