Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

लाडनूं में गींदड़ महोत्सव शुरू, होली के मौके पर लोकसंस्कृति की धूम

DIDamodar Inaniya
Feb 26, 2026 12:53:18
Nagaur, Rajasthan
शुक्रवार से सजेगा पारंपरिक गींदड़ महोत्सव का रंगमंच 2 मार्च तक लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रहेगी धूम घूमर सेवा समिति के तत्वावधान में होगा आयोजन लाडनूं में दिखेगी राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक लाडनूं, डीडवाना लाडनूं में सामाजिक संस्था घूमर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला पारंपरिक गींदड़ महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा, जो 2 मार्च तक चलेगा। संयोजक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि होली के अवसर पर होने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर गींदड़ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। मंच पर लोकगीत, सांस्कृतिक झांकियां और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। सह संयोजक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दर्शकों के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है तथा उत्कृष्ट कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य लोक परंपराओं का संरक्षण, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना और सामूहिक उत्सव की भावना को मजबूत करना है। समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Feb 26, 2026 14:18:22
Jaipur, Rajasthan:जयपुर आम जनता को सस्ते दामों पर भूखंड उपलब्ध करवाने के सपने पर मिली भगत से पानी फेर जा रहा है,, जेडीए की केदार विहार और अवंतिका विहार कॉलोनियों में विकास कार्यों को लेकर भारी अनियमितताएं सामने आए हैं। आवासीय कॉलोनी में जिस समतलीकरण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया था, वह कागजों में पूरा दिखा दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बताया जा रहा है कि जेडीए जोन-12 के अधिशाषी अभियंता द्वारा आवासीय कॉलोनी के समतलीकरण का टेंडर जारी किया गया था। योजना के अनुसार केदार विहार में बने रेत के टीलों को हटाकर और गहरे नालों को भरकर भूमि को समतल करना था। लेकिन मौके पर कई स्थानों पर अब भी 30 से 40 फीट तक गहरे नाले खुले पड़े हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभियंताओं और फर्म की मिलीभगत से कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। रेत के टीले भी पूरी तरह हटाए नहीं गए और नालों का समुचित भराव भी नही किया जबकि JDA की कॉलोनी की मिट्टी बाहर बेच डि गई, जिससे कार्य की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।JDA की आवासीय कॉलोनी में नए सिरे से डिमार्केशन किया जाना था, लेकिन पुराने डिमार्केशन पर ही रंग-पेंट कर औपचारिकता पूरी कर दी गई। वहीं कॉलोनी की सड़कों के निर्माण में जीएसबी (ग्रैन्युलर सब-बेस) कार्य में भी भारी अनियमितताएं की गई है ।स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि जनता के धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 26, 2026 14:18:00
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज डीसीआरयूएसटी से हुई ‘वीजा फ्रॉड से कैसे बचें’ राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की दीप प्रज्वलित कर की अभियान की शुरुआत विदेशों में जाने के सपने को पूरा करने के लिए युवा सही रास्ते का करें, फर्जी एजेंटों से रहे दूर-राज्यमंत्री गौरव गौतम युवाओं को सुरक्षित और वैध माध्यम से विदेश भेजने के लिए प्रदेश सरकार ने की फॉरेन कोऑपरेशन विभाग की स्थापना सोनीपत के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ फर्जी एजेंट युवाओं को अवैध ‘डंकी रूट’ से विदेश भेजने का झांसा देकर उनका भविष्य संकट में डाल रहे हैं। कई मामलों में युवा आर्थिक कर्ज, मानसिक तनाव और शारीरिक शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, मेहनत का कोई विकल्प नहीं है और शॉर्टकट सुरक्षित भविष्य नहीं देता। वियो-1- प्रदेश के युवाओं को वीजा फ्रॉड और अवैध माइग्रेशन के जाल से बचाने के लिए यूके व हरियाणा सरकार की संयुक्त पहल से गुरुवार को दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल से राज्यव्यापी वीजा फ्रॉड से कैसे बचें अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री गौतम ने कहा कि विदेशों में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के सपनों को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में केन्द्र व हरियाणा सरकार मिलकर कार्य कर रही है। युवाओं को सुरक्षित और वैध माध्यम से विदेश भेजने के लिए प्रदेश सरकार ने फॉरेन कोऑपरेशन विभाग की स्थापना की गई है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट और विदेशी भाषा प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी एजेंट को बड़ी राशि देने से पहले उसकी प्रमाणिकता अवश्य जांचें।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Feb 26, 2026 14:17:40
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मो Muजम्मिल (विकासनगर) ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही... नशा तस्कर के ठिकाने पर बुलडोजर. देहरादून पुलिस ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तस्दीक करने के बाद नशा तस्करों के अस्थायी ठिकानों पर बुलडोजर कार्यवाही कर डाली। नशा तस्करों के ठिकानों पर जे.सी.बी का पंजा गरजते ही नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। दरअसल शिकायत मिलने पर थाना अध्यक्ष पी.डी.भट्ट की अगुवाई में सेलाकुई थाना पुलिस ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ मिलकर शिवनगर बस्ती का औचक निरीक्षण किया... इस दौरान बस्ती के कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया... संदिग्ध लोगों से पूछताछ में सटीक इनपुट मिलने के बाद एक बड़े नशा तस्कर 22 वर्षीय रजनीश साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... जिसके कब्जे से डेढ़ किलो अवैध गाँजा भी बरामद हुआ है... पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्कर के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया... लेकिन पुलिस की कार्यवाही यही नहीं रुकी... बल्कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पकड़े गए इस बड़े नशा तस्कर के साथ कुछ अन्य नशा तस्करों के अस्थाई ठिकानो को प्रशासन और पुलिस की टीम ने जे.सी.बी मशीन की मदद से ध्वस्त कर डाला... नशा तस्करो के ठिकानों पर इस कार्यवाही को नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है... तस्कर के ठिकाने पर जेसीबी की गरज के बाद अब नशा तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है। बाइट: पी.डी.भट्ट (थाना अध्यक्ष सेलाकुई)
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 26, 2026 14:16:47
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरियेंस के तहत भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर दो कारें भी जब्त की गईं। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। हिरियाखेड़ी पुलिया के पास दो संदिग्ध कारें खड़ी होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो से 304 किलो 530 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 46 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेखर उर्फ सागर, संदीप गोदारा और रामनिवास हैं; कार और क्रेटा एस्कॉर्ट भी जब्त। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 26, 2026 14:16:15
Patna, Bihar:आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार विधानसभा में शराब लाने वाले बयान पर फिर दी प्रतिक्रिया सरकार पर साधा निशाना आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार ने कहा है की मेरे बयान के बाद सत्ता पक्ष के ऐसे बयान आ रहे हैं जिससे शर्मिंदा हो जाएं। कोई ऐसा जेल नहीं है पूरे बिहार में 58 जेल है जिसमें प्रत्येक दिन जब भी रेड होता है तो कभी शराब पकड़ाता है, कभी चरस पकड़ाता है, कभी अफीम पकड़ाता है, जो जेल से जो ज्यादा सुरक्षित कहीं नहीं हो सकता। और इस तरह का बात करना कि लाके दिखा दें, अरे भाई अगर आपको अपनी शक्ति दिखانا है सरकार की शक्ति दिखाना है, तो जो पूरे बिहार में गली-गली प्रत्येक पंचायत में जो शराब बिक रहा है उसको ना रोकथाम करो। एक अगर कोई विधान परिषद में या विधानसभा के या मंडल के प्रांगण में कोई अगर शराब लेकर आ जाए, तो कम से कम यहां 50 सिपाहियों का नौकरी जाएगा। तो भाई आप अगर चाहते हैं कि यहां पर सिक्योरिटी में लगे हुए सारे सिपाहियों का नौकरी चला जाए, तो निश्चित रूप से कल ही आ जाएगा, कल क्या आज भी आ जाएगा। आप अपने स्टेटमेंट पे कायम हैं? बिल्कुल देखिए ऐसा है.. हम तो कोई सप्लायर नहीं हैं। और ना हम उसके डिलीवरी बॉय हैं। लेकिन बिहार में शराब नहीं बिकता है, यह स्टेटमेंट राज्य सरकार ने खुद सदन में दिया कि हमने 4 करोड़ लीटर शराब पकड़े हैं और 12 लाख से ऊपर लोगों को गिरफ्तार किया। शराब कहाँ से आया है, कौन सा बॉर्डर से, आदि पर चर्चा चलती रही। यह सब बताने के दौरान कहा गया कि शराब निर्बाध रूप से सप्लाई हो रहा है और कई जगह लोगों ने शराब के पीछे प्रशासन के मिलीभगत का आरोप लगाया। इसके अलावा विभिन्न मंत्री-व्यक्ति और नेताओं के बयानों पर सामाजिक प्रतिबद्धता और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर भी बहस चली। जैसे-जैसे होली का समय आया, होली के दौरान शराब के लाए जाने और उसके खिलाफ कारवाई की बात सामने आई। कई अनुभागों में यह भी कहा गया कि प्रतिदिन शराब खुलती है और सरकारी नीति के कारण अवैध संपत्ति व समानांतर इकॉनमी खड़ी हो गई है। इससे जुड़े कई प्रमाण और विचार भी व्यक्त किए गए।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:15:55
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आट किला नेवरना में महाराजा माहे पासी का तृतीय मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री Suresh Rahi मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राज्यमंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महाराजा माहे पासी के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके त्याग और संघर्ष से समाज को दिशा मिलती है। कार्यक्रम में विधायक Manish Rawat सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पासी समाज के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री ने केशव नगर में कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की तथा लोगों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 26, 2026 14:15:32
Panipat, Haryana:मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पानिपत रिफाइनरी विवाद सुलझा, मजदूरों की मांगें लिखित में स्वीकार पानीपत। पानिपत रिफाइनरी में चल रहा श्रमिक विवाद आखिरकार मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा, जिसके बाद मामले का समाधान निकलता नजर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने रिफाइनरी अधिकारियों और जिला प्रशासन से बातचीत कर विवाद को सुलझाने की पहल की। अशोक कुमार, जो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद के सदस्य भी हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश में औद्योगिक शांति बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सुबह मुख्यमंत्री के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हरियाणा में मजदूरों के बीच किसी भी प्रकार का असंतोष नहीं होना चाहिए और श्रमिकों की जायज मांगों का समाधान संवाद के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के निदेशक, जिला उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच एक सकारात्मक बैठक आयोजित की गई। अशोक कुमार के अनुसार, इस बैठक में मजदूरों और ठेका श्रमिकों की सभी जायज मांगों को प्रबंधन ने लिखित रूप में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि विवाद मुख्य रूप से संवादहीनता (मिसकम्युनिकेशन) के कारण उत्पन्न हुआ था, जिसे अब बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं कल सुबह श्रमिकों के बीच जाकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों के अनुसार उन्हें उनके सभी अधिकार प्राप्त हों। कुछ यूनियनों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ संगठन अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मजदूरों को भड़काने का कार्य कर रहे हैं, जबकि भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य उद्योगों में शांति, सहयोग और सौहार्द बनाए रखना है। इस घटनाक्रम के बाद पानिपत रिफाइनरी में औद्योगिक माहौल सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:14:07
Bamhnawa, Uttar Pradesh:मेउड़ी सोहलिया निवासी दिलीप भार्गव पुत्र नरेश की गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप किसी कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लेकर पहुंचे। घर वालों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नरेश ने काफी देर तक घायल का समुचित उपचार शुरू नहीं किया और और बाहर से लिखी दवाइयां मंगवाई न ही समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। परिजनों का कहना है कि यदि तत्काल इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। इलाज में देरी के चलते दिलीप ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी अस्पताल पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
1
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:13:49
Narpat Nagar, Uttar Pradesh:रामपुर:: में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है महिला सिपाही कार में अपने 2 साल के बेटे के साथ जिंदा जल गई पति और देवर चिल्लाता रहा लेकिन बचा नहीं पाया रामपुर में डंपर की टक्कर से आग का गोला बन गई कार रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही अपने 2 साल के बेटे के साथ जिंदा जल गई जिसकी मौके पर मौत हुई साथ ही पति और उसका देवर वह भी झुलस गए,, सिपाही अपने परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से नैनीताल घूमने गई थी और लौटते वक्त काशीपुर आंगा गांव के सामने चाकू चौराहे वाले रोड पर डंपर की टक्कर से उसमें आग लग गई जिसकी वजह से आसपास अफरा तफरी मच गई देवर और पति किसी तरह से आग लगी गाड़ी में से बाहर निकल कर आए । जबकि बेटे को बचाने की कोशिश में महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई पति चिल्लाता रहा चीखता रहा लेकिन वह बचा नहीं पाया चीख पुकार की आवाज सुनने के बाद पास में पेट्रोल पंप है काशीपुर आंगा गांव है वह लोग दौड़े और दौड़ने के बाद उन्होंने बचाने की कोशिश की पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया आग बुझाई गई उसके बाद कार से महिला सिपाही उसके बेटे को निकाला गया बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला सिपाही ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया पुलिस ने पति और देवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया है हादसा करने के बाद डंपर चालक फरार है। नैनीताल से लौटते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ महिला सिपाही का परिवार मिलक क्षेत्र के बैहतरा गांव में दान सिंह के परिवार के रूप में जाना जाता है उनकी पत्नी लता कौशांबी में पुलिस में तैनात थी बुधवार देर रात दानसिंह कर से पत्नी बेटे लट्टू और बरेली निवासी मुमेरे भाई रवि के साथ नैनीताल से घर लौट रहे थे डंपर ने जो टक्कर मारी तो टंकी में से तेल निकला और तेल निकालने में उसमें आग लग गई । काशीपुर आंगा के गांव के सामने कार को सामने से एक तेज रफ्तार रेट और बजरी से भरे डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी जिससे टंकी फटी और आग लग गई महिला सिपाही जो फंसी थी वह अपने बेटे को निकालने के प्रयास में फंसी आग की लपटे चारों तरफ बहुत ज्यादा फैल चुकी थी उसको बचाने में वह बुरी तरह से फस गई बेटे ने जलने के बाद वहीं अंदर दम तोड़ दिया और गनीमत रही कि यह घटना पेट्रोल पंप से थोड़ी सी दूर थी आग लगते ही कर्मचारी जो पेट्रोल पंप के थे वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड के टीम को बुलाया और इस पूरे मामले में 10 से 15 मिनट से ज्यादा ऑपरेशन चला और इसमें किसी तरह से आग पर काबू पाया गया फिलहाल इस हृदय विदारक घटना ने यह बात सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि डंपरों की लगातार अधिकारियों से शिकायत और उनको अनसुना करने का नतीजा लोगों की मौत के रूप में सामने आ रहा है लेकिन डम्परों पर कोई अंकुश नहीं है एक बार फिर एक हंसते खेलते परिवार को इन रेट से भरे डंपर ने कुचलकर यह बता दिया है कि अभी सैकड़ो जाने पहले जा चुकी है और सैकड़ो अभी और जाएं रिपोर्टर फ़हीम खाँन रामपुर
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:13:08
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में स्थित शिरड़ी राइस इंडस्ट्रीज में दबंगई का मामला सामने आया है। राइस मिल के मालिक ने आरोप लगाया है कि दलजीत कार पत्नी गुरभाग सिंह व भजन सिंह पुत्र पाल सिंह ने उनकी मिल को जबरन कब्जाने की कोशिश की है। राइस मिल के मालिक ने बताया कि उन्होंने अपनी मिल को 5 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया था, लेकिन खरीदारों ने स्टाम्प डियूटी बचाने के लिए 4 करोड़ रुपये में इकरारनामा पंजीकृत कराया था। एक वर्ष की मियाद के बाद भी खरीदारों ने कीमत नहीं दी और न ही रजिस्ट्री कराई। मियाद निकलने के बाद खरीदारों ने पुनः 6 करोड़ रुपये में सौदा किया, लेकिन उन्होंने राइस मिल पर जबरन कब्जा कर लिया। आज दिनांक 26.02.2026 को राइस मिल के मालिक अपनी पत्नी के साथ मिल में पेन्टर द्वारा नाम लिखवा रहे थे, तभी गुरभाग सिंह, भजन सिंह, सिक्योरिटी
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:12:18
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। दही औद्योगिक क्षेत्र में एटीएस की लखनऊ इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैफुल पुत्र फरीदुल आलम, निवासी बंदरबन (बांग्लादेश) के रूप में हुई है। वह फर्जी आधार कार्ड के सहारे एक वधशाला में मजदूरी कर रहा था। पूछताछ में उसने करीब पांच से छह वर्ष पूर्व अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बेनापोल–24 परगना और खुलना सीमा मार्ग से भारत आने की जानकारी दी है। उसे 25 फरवरी 2025 की रात शिवनगर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन से जाली आधार कार्ड तथा परिजनों के दस्तावेजों की तस्वीरें बरामद हुईं। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं तथा आप्रवासन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हैं और औद्योगिक क्षेत्र में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है।
0
comment0
Report
Feb 26, 2026 14:09:39
Durgapur, West Bengal:दुर्गापुर में ADDA और Jai Balaji Group ने एक अत्याधुनिक UPSC कोचिंग सेंटर और ओल्ड एज होम का शिलान्यास किया, जो युवाओं के सपनों को उड़ान देगा और बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगा।ADDA चेयरमैन कवि दत्त ने कहा, "यह परियोजना दुर्गापुर के युवाओं और बुजुर्गों के लिए एक बड़ा अवसर है, जो उन्हें एक नए भविष्य की ओर ले जाएगी।"Jai Balaji Group के निदेशक गौरव जाजोदिया ने कहा,"हमारा लक्ष्य है कि इस केंद्र का निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हो, ताकि हम जल्द से जल्द युवाओं और बुजुर्गों को इसका लाभ पहुंचा सकें।"यह परियोजना दुर्गापुर को शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान देगी, और इसे एक नए युग की शुरुआत बनाएगी।
109
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 26, 2026 14:08:23
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- केसला ब्लॉक के जनपद शिक्षा केंद्र (बीआरसी) कार्यालय के एक वायरल वीडियो ने इन दिनों माहौल गरमा दिया है। प्रशासनिक बैठकों और शैक्षणिक समीक्षा की जगह इस बार चर्चा का विषय बना है एक फिल्मी गीत। वायरल वीडियो में प्रभारी बीआरसी रत्ना सोनिया के पति प्रदीप सोनिया उर्फ राजा सोनिया कार्यालय के भीतर जनशिक्षकों के साथ बैठकर गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे मशहूर गीत “जीवन से भरी तेरी आंखें मजबूर करें जीने के लिए, जीने के लिए…” गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा दृश्य बीआरसी कार्यालय के अंदर का है, जहां कुछ कर्मचारी भी उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया। दरसल 16 अप्रैल 2025 को तत्कालीन बीआरसी के.के. शर्मा को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और रत्ना सोनिया को प्रभारी बीआरसी का दायित्व सौंपा गया। पदभार संभालने के कुछ ही महीनों बाद अब कार्यालय के भीतर गाना गाए जाने का यह वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है। कार्यालयीन वातावरण में फिल्मी गीतों की गूंज को लेकर कर्मचारियों के बीच भी तरह- तरह की चर्चाएं हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जहां शिक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभानी चाहिए, वहां इस तरह के आयोजन कितने उचित हैं। मामले ने जिला स्तर पर भी ध्यान खींचा है। डीपीसी नर्मदापुरम राजेश जायसवाल ने बताया कि प्रभारी बीआरसी से मौखिक और लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि उनके पति का किसी भी प्रकार का कार्यालय में आवागमन या हस्तक्षेप तत्काल बंद होना चाहिए। यदि जांच में मामला प्रमाणित होता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top