Back
करौली कांग्रेस बैठक से SIR व वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान तेज होंगे
ACAshish Chaturvedi
Dec 05, 2025 11:02:51
Karauli, Rajasthan
करौली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा राजस्थान में चल रहे SIR अभियान और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को मजबूत आधार पर आगे बढ़ाने को लेकर रहा। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली हस्ताक्षर महारैली में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में संभाग प्रभारी, टोडाभीम विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, हिंडौन विधायक अनीता जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह, पूर्व विधायक करौली लाखन सिंह, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टोड़ाभीम विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर ने अपने संबोधन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसभा कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सरकार की नीतियों के विरोध में चलाए जा रहे अभियानों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने पर जोर दिया। घनश्याम महर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से सीधे जुड़कर सरकार की नाकामियों को उजागर करें और पार्टी की विचारधारा को मजबूत तरीके से पेश करें। घनश्याम महर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चुनाव आयोग पर धांधली कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हस्ताक्षर महा रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें करौली से अधिक से अधिक लोगों के दिल्ली पहुंचने को लेकर भी चर्चा की गई और पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वार्ड स्तर से लेकर गांव-ढाणी तक पहुंचकर भाजपा और चुनाव आयोग की कथित धांधली को जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के वोट काटे जा रहे हैं, जबकि गुपचुप तरीके से भाजपा के वोट बढ़ाए जा रहे हैं। यदि जनता का वोट ही नहीं होगा तो वे अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाएंगे और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बैठक को पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने भी संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की साजिश को नाकाम करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बाइट - घनश्याम महर , टोडाभीम विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 11:49:1138
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 05, 2025 11:48:5954
Report
52
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 05, 2025 11:48:4685
Report
27
Report
MSManish Singh
FollowDec 05, 2025 11:48:2190
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 05, 2025 11:48:0275
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 05, 2025 11:47:54Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:बीजेपी नेता संगीत सोम ने मदनी के जिहाद बयान पर हमला बोला; मदनी को बीमार मौलवी कहा.
78
Report
AAASHISH AMBADE
FollowDec 05, 2025 11:47:1241
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 05, 2025 11:46:2350
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowDec 05, 2025 11:45:5775
Report
AMAjay Mishra
FollowDec 05, 2025 11:45:4166
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 05, 2025 11:45:2964
Report
51
Report