Back
मऊगंज में SBI शाखा से 2 लाख नकद चोरी, डिग्गी तोड़कर चोर फरार
AMAjay Mishra
Dec 05, 2025 11:45:41
Rewa, Madhya Pradesh
मऊगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ढढनी निवासी रामबहादुर तिवारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एसबीआई मऊगंज शाखा से 2 लाख रुपये चेक द्वारा निकालकर एक छोटे हैंडबैग में रखे थे, जिसे उन्होंने अपनी स्कूटी की डिग्गी में सुरक्षित रखा था।
दोपहर करीब 3:50 बजे वे भाठी मोड़ के पास स्थित एक किराना दुकान पर झाड़ू लेने के लिए रुके। थोड़ी देर बाद वे बनवारीलाल शुक्ला के घर पहुंचे, जहां कुछ रुपये देने थे। जैसे ही उन्होंने स्कूटी की डिग्गी खोली, तो देखा कि डिग्गी का लॉक टूटा हुआ था और बैग गायब था।
बैग के साथ उसमें रखा 2 लाख रुपये नकद, पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि चोर ने मौका पाकर डिग्गी तोड़कर रकम और दस्तावेज ले उड़ा।
शिकायत के आधार पर मऊगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। आसपास के कैमरों की जांच कराई जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 05, 2025 12:23:080
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 05, 2025 12:22:530
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 05, 2025 12:22:410
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 05, 2025 12:22:090
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 05, 2025 12:21:500
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowDec 05, 2025 12:21:320
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 05, 2025 12:21:190
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 05, 2025 12:21:020
Report
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा स्वयं घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और SIR से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं। वह मतदाताओं को प्रक्रिया के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। DM के अनुसार जिले में SIR का काम लगभग 90% पूरा हो चुका है।
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 05, 2025 12:20:480
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 05, 2025 12:20:070
Report
AMAjay Mishra
FollowDec 05, 2025 12:19:5676
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 05, 2025 12:19:3563
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 05, 2025 12:19:2488
Report