Back
जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में 6 किलोग्राम पेट की गांठ का सफल ऑपरेशन; महिला स्वस्थ
SDShankar Dan
Feb 12, 2026 04:28:43
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर के सरकारी अस्पताल में हुआ ऐतिहासिक सफल ऑपरेशन महिला के पेट से निकल 6 किलो की गांठ 60 वर्षीय महिला ने जताया आभार सुविधाओं को लेकर चर्चित जवाहिर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन जैसलमेर आज के दौर में चारों ओर नकारात्मक न्यूज़ एवं नकारात्मक माहौल के बीच शहर स्थित जवाहिर हॉस्पिटल में दिल को सुकून देने वाली खबर सामने आई है। असुविधाओं को लेकर हर बार चर्चा में रहने वाले जिले के सबसे बड़े सरकारी जवाहिर चिकित्सालय से आने लगी है। कुछ समय पूर्व इस अस्पताल में आँखो के सभी ऑपरेशन शुरू हुए है। इसी बीच एक 60 वर्षीय महिला जिसने अपने उम्र के लगभग दो पड़ाव (0-30 वर्ष एवं 31-60 वर्ष) पार करके तीसरे पड़ाव की पहली सीढ़ी पर कदम ही रखा था की 3 माह पुरानी पेट की सूजन के दर्द ने घेर लिया l परंतु वह महिला उम्र के इस पड़ाव पर अपने किसी भी परिजन को परेशान नहीं करना चाहती थी,पर जब सूजन इतनी ज़्यादा बढ़ गए की अपने रोजमर्रा के काम करना भी दूभर हो गया तब उक्त महिला को अपने अंतर्मन में एहसास हुआ की अब मैं शायद नहीं बचूँगी, तब उसने भारी मन से अपने बच्चो को बताया की एक बार डॉक्टर को दिखाया जाये ताकि बाकी बची हुई जिंदगी भी आसानी से निकल सके ! बच्चो से माँ का ये दुख नहीं देखा गया तब बिना एक पल गवाए डॉक्टर सत्ता राम पंवार को दिखाने भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित अपने घर से लगभग 150किलोमीटर दूर जैसलमेर दिखाने ले आए। डॉक्टर सत्ताराम पंवार एक बार देख कर अचंभित हुए कि इतनी बड़ी गाँठ जो लगभग पूरे पेट में फ़ैल चुकी थी की पूरे पेट में एक अंगुली जितनी जगह तक नहीं थी फिर ये अभी तक ज़िंदा कैसे है। आज के कलयुग में जब माँ बाप को या तो बच्चे वृद्धाश्रम में छोड़ आते है या हॉस्पिटल में नौकरो के भरोसे छोड़ आते है तब उस माँ की आँखो में जीने की लालसा देख एव बीमारी की गंभीरता से अनभिज्ञ उसके बच्चो का माँ के प्रति पवित्र सेवा भाव देख कर डॉक्टर सत्ताराम पंवार ने जल्दी से जल्दी जैसलमेर में ही ऑपरेशन करने की ठानी l आज से 7 दिन पहले जरूरी जांचे की गई एवं मरीज का ऑपरेशन किया गया l जैसलमेर में पहली बार इतनी बड़ी पेट की गांठ का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान यदि गांठ फट जाती तो जहर फैलने से मरीज की मृत्यु भी हो सकती थी इसलिए यह ऑपरेशन सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ बहुत ही सावधानीपूर्वक पूरा किया गया (EXPLORATORY LAPAROTOMY WITH LEFT OVERIAN MASS EXCISION WITH TAH WITH BSO WITH OMENTECTOMY) एव ऑपरेशन के बाद भी बहुत अच्छे से मरीज को निगरानी में रखा गया और आज वह महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकी हैं। वही उसे मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया हैं l गाँठ का वजन 6 किलोग्राम था l जिसका वॉल्यूम 3500 एमएल था एल ऑपरेशन के दौरान और ऑपरेशनके बाद एनेस्थीसिया & ICU स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेश शर्मा ने बहुत अच्छे से केयर कि जिसके कारण आज मरीज ठीक होकर घर जा रही है। इस ऑपरेशन में अस्पताल के पीएमओ डॉ रवींद्र सांखला का पूरा मार्गदर्शन एव सहयोग रहा जिनके बिना ये काम असंभव था l बाईट- डॉ सत्ता राम पंवार असिस्ट प्रोफेसर जनरल सर्जरी- जवाहिर चिकित्सालय-जैसलमेर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSohan Pramanik
FollowFeb 12, 2026 06:09:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 12, 2026 06:08:530
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:08:39Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली अमेरिकी भारत ट्रेड डील, लेबर लॉ वापस करने की मांग करते हुए विपक्ष का प्रोटेस्ट
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 12, 2026 06:08:240
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 12, 2026 06:08:110
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:07:590
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:07:48Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी भारत अमेरिका डील के खिलाफ किया प्रदर्शन
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:07:230
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:07:06Noida, Uttar Pradesh:Kanpur (UP): Kanpur DCP Atul Kumar Srivastava ने Lamborghini कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम Mishra को गिरफ्तार किया।
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 12, 2026 06:06:440
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 12, 2026 06:06:330
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 12, 2026 06:02:590
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 06:02:190
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 12, 2026 06:01:59Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर- मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को पिकअप वाहन ने कुचला, हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार, आरोपी पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस, कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया नेशनल हाईवे की घटना।
0
Report