Back
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों की समीक्षा, तेज गति पर जोर
ASANIMESH SINGH
Feb 12, 2026 06:02:19
Ujjain, Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री पहली बार उज्जैन नगर निगम पहुंचे
मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता के साथ समय पर विकास के सभी कार्य करने के निर्देश दिए
सिंहस्थ 2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना में मदद लें
उज्जैन मेट्रो शहर के रूप में स्थापित हो रहा है, समस्त कार्य उसी अनुरुप हो
संवेदनशीलता के साथ जनता की कठिनाई को कम करने में सहभागी बने
अधिकारी अपने कार्य संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ युद्धस्तर पर पूर्ण कराए
अब मुख्यमंत्री निवास से भी होगी सिंहस्थ की मॉनीटरिंग
उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम के सभाकक्ष में सिंहस्थ 2028 अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व का आयोजन विश्व के लिए अद्वितीय है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान करोड़ों श्रद्धालु मोक्षदायिनी शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। सिंहस्थ महापर्व के आयोजन पर विश्व की निगाह रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 मध्य प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए कि प्रत्येक श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पवित्र अनुष्ठानों में भाग ले सके।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलग-अलग विभागों के माध्यम से सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैनवासियों से सेवा भाव की तरह कार्य करने का आहृवान किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा के दौरान गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिप्रा नदी पर घाट निर्माण के दौरान किसानों को पानी की उपलब्धता बनी रहनी चाहिए। इसके लिए नर्मदा जल की आपूर्ति की जाए। वतर्मान में गेहूं की फसल को सिंचाई के लिए एक पानी की और जरुरत होगी। इसके लिए शिप्रा नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित बनाए रखे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी अधिकारी को लगता है कि वे काम नहीं कर पा रहे है उसके संबंध में वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दें। जिससे बेहतर काम करने वाले अधिकारियों की पदस्थापना की जा सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा,संजय दुबे को निर्देश दिए है कि उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के काम में किसी भी तरह की रुकावट न आए। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास पर भी सिंहस्थ सेल गठित कर मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें और जिन विभागों में अधिकारियों की कमी है उनकी पदस्थापना तत्काल की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि अनुभवी अधिकारियों के लिए यदि सेवानिवृत्त्त अधिकारियों कर्मचारिेयों को रखना है तो उसके लिए भी नियमानुसार कार्यवाही कर तत्काल रुप से उन्हें रखा जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए अब रिवर्स कैलेंडर बनाकर निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण करें। वर्तमान समय से लेकर सिंहस्थ 2028 तक दो वर्षाकाल का समय आने वाला है इसलिए समय सीमा में काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण एजेसिंयों द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इसके साथ ही निर्देश दिए कि जो निर्माण एजेंसियां काम कर रही है उनके संसाधनों की भी लगातार मॉनीटरिंग हो। वर्तमान समय माइक्रों मैनेजमेंट से नैनो मैनेजमेंट की ओर जाने का है। युद्ध स्तर की तैयारियां शुरु करना है। सभी अधिकारी 24*7 (24 घंटे,07 दिन )सक्रिय रहें। सिंहस्थ 2028 को बेहतर प्रबंधन के साथ करने के लिए उज्जैन जिले के सभी नागरिकों को जिम्मेदारी के भाव के साथ काम करने के लिए प्रेरित करें और उनको यह लगना चाहिए कि यह हमारा व्यक्तिगत काम है। इसके लिए सभी नागरिकों में जिम्मेदारी के साथ समर्पण का भाव भी पैदा करने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों की समय-समय पर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ 2028 के संदर्भ में विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करने और आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान बैठक में उज्जैन के सभी जन प्रतिनिधि एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 12, 2026 09:03:320
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 12, 2026 09:02:070
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:49:100
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 12, 2026 08:49:030
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 08:48:530
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 12, 2026 08:48:370
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:48:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 12, 2026 08:48:130
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 12, 2026 08:47:320
Report
1
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:46:510
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 12, 2026 08:46:280
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 12, 2026 08:46:070
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 12, 2026 08:45:520
Report