Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
चरखी दादरी में हड़ताल का असर नहीं, रोडवेज डिपो ने चक्का जाम नहीं किया
AKAshok Kumar1
Feb 12, 2026 06:08:11
Noida, Uttar Pradesh
चरखी दादरी ब्रेकिंग ट्रेड यूनियंस आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी का हड़ताल का किया गया था ऐलान रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने किया था दवा रोडवेज का रहेगा चक्का जाम चरखी दादरी में लेकिन नहीं दिखाई दे रहा है कोई हड़ताल का असर अपने गंतव्य की ओर निर्धारित समय पर पहुंच रही है रोडवेज बसें रोडवेज डिपो चरखी दादरी के जीएम नवीन कुमार बोले मात्र तीन कर्मचारी हैं हड़ताल पर जिनमें एक चालक और दो परिचालक है चरखी दादरी रोडवेज डिपो में बेअसर दिखाई दे रही है हड़ताल जीएम ने जनता से की अपील नहीं है रोडवेज की हड़ताल अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए आ सकते हैं राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए चरखी दादरी रोडवेज डिपो मे तैनात पुलिस टीम
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 12, 2026 07:41:08
Masihabad, Uttar Pradesh:बहराइच .. जिले के भारत नेपाल सीमा पर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से चोरी की दस बाईकें बरामद हुई है । ये लोग भारतीय क्षेत्र से वाहनों को चोरी कर उन्हें नेपाल ले जाकर बेच देते थे । रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि उप निरीक्षक दीनानाथ भास्कर राहुल सरोज व आरक्षी अभिषेक राय , रविंद्र यादव के साथ पचपकड़ी तिराहा से कुछ दूरी पर वाहनों व संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे टीम ने उन्हें रोक जब वाहन के कागजात मांगे तो वो कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके । जिसके बाद  पूछताछ करने पर सभी ने चोरी की बाइक होने की बात कही । जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की इस दौरान उन्होंने सीमा से लगे चकिया जंगल में चोरी के अन्य वाहनों को छुपाकर रखने की बात बताई । पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से चोरी की नौ अन्य बाईकों को भी बरामद कर लिया । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान शाहरूप खान , अरमान खान व नफीस खान निवासी जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है । ये लोग लखनऊ , लखीमपुर समेत जिले के अन्य इलाकों से वाहनों को चोरी कर उसे सीमा पार कर बेच देते थे। सभी के खिलाफ मामला दर्जकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा जा रहा है ।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 07:36:34
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए 9,12,696.35 करोड़ रुपये के बजट को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने बजट को आम जनता की अपेक्षाओं से दूर बताते हुए इसे केवल घोषणाओं का पुलिंदा करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केवी त्रिपाठी ने कहा कि बजट का आकार भले ही बड़ा हो, लेकिन इसमें जमीनी स्तर पर राहत देने वाली ठोस योजनाओं का अभाव दिखाई देता है। डॉ. त्रिपाठी ने विशेष रूप से बरेली का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले ने भाजपा को सात विधायक, तीन एमएलसी, सांसद, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे कई जनप्रतिनिधि दिए हैं, इसके बावजूद बजट में बरेली के लिए कोई बड़ी या विशेष परियोजना घोषित नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि डेयरी क्षेत्र से जुड़ी एक घोषणा को छोड़ दिया जाए तो जिले के विकास के लिए ठोस पहल नजर नहीं आती। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बरेली में लंबे समय से एम्स जैसे उच्च स्तरीय सरकारी मेडिकल संस्थान और मजबूत स्वास्थ्य ढांचे की मांग उठती रही है, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है। वहीं शिक्षा और हवाई कनेक्टिविटी को लेकर भी ठोस प्रावधान न होने पर उन्होंने निराशा जताई। हालांकि, सरकार का दावा है कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देगा। बजट को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 07:36:21
Dhanaura, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा स्टेशन पर गरजे रेलकर्मी, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लंच आवर में प्रदर्शन अमरोहा रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन, शाखा गजरौला के बैनर तले रेलकर्मियों ने लंच आवर के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 12 फरवरी 2026 को एनएफआईआर/यूआरएमयू के आह्वान पर आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। प्रदर्शन के दौरान रेलकर्मियों ने वर्ष 2025 तक के रिक्त पदों को तत्काल भरने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने और नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग की। साथ ही तकनीकी कैटेगरी में 10 प्रतिशत पदों को अन्य विभागों में भेजे जाने पर आपत्ति जताई गई। कर्मचारियों ने रेलवे में बढ़ते निजीकरण और विभागों में रिस्क अलाउंस दिए जाने की भी मांग उठाई। शाखा सचिव कैलाश चंद्र के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 12, 2026 07:35:15
Srinagar, :दिहाड़ी मज़दूरों के बच्चों और माता-पिता ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया; 16 फरवरी को NC हेडक्वार्टर तक मार्च का ऐलान किया आज श्रीनगर में सरकारी दिहाड़ी मज़दूरों के बच्चों और उनके माता-पिता ने विरोध प्रदर्शन किया। वे जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करने वाले दिहाड़ी मज़दूरों के लिए सरकारी पॉलिसी में क्लैरिटी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शकारियों ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की सरकार दिहाड़ी मज़दूरों के लिए अपनी पॉलिसी को साफ तौर पर बताने में नाकाम रही है, जिनमें से कई पिछले करीब 25 सालों से अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, दिहाड़ी मजदूर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सज्जाद पारे ने कहा कि मौजूदा सरकार ने उनकी लंबे समय से पेंडिंग मांगों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कई डिपार्टमेंट में दिहाड़ी मजदूरों को पिछले चार महीनों से सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो एसोसिएशन 16 फरवरी को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ऑफिस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) हेडक्वार्टर के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। सज्जाद पार्रे ने यह भी कहा कि दिहाड़ी मजदूरों ने चुनावों के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस का पूरा समर्थन किया था और अब उन्हें लगता है कि हजारों सरकारी दिहाड़ी मजदूरों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Feb 12, 2026 07:34:29
Agar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के प्याज उत्पादक किसान एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कभी दाम गिरने से तो कभी प्राकृतिक आपदा से परेशान रहने वाले किसानों की इस बार प्याज की फसल फंगस की चपेट में आ गई है। एक सप्ताह पहले हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ी, जिसका फायदा फंगस ने उठा लिया। हालत यह है कि प्याज की फसल खेतों में ही खराब होती नजर आ रही है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद लगातार बनी नमी ने प्याज की फसल पर फंगस का हमला कर दिया है। खेतों में लगे प्याज के पौधों का ऊपरी हिस्सा पहले पीला पड़ रहा है और फिर धीरे-धीरे सूखता जा रहा है। बीमारी अब पूरे पौधे को अपनी चपेट में ले रही है। इसका सीधा असर जमीन के अंदर तैयार हो रही प्याज पर पड़ रहा है। पौधों के कमजोर होने से प्याज का आकार छोटा रह गया है और वह ठीक से विकसित नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो इस बार उत्पादन आधे से भी कम रह सकता है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 12, 2026 07:33:58
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में गैर दलीय आधार पर हो रहे निकाय के चुनाव में भी दलों की टेंशन दूर होती नहीं दिखाई दे रही, इस निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को दलों का समर्थन प्राप्त है वहीं कई ऐसे भी उम्मीदवार मैदान में हैं जो पार्टी लाइन से हट कर बागी के तौर पर मैदान में अपने दल के समर्थित उम्मीदवार की ही मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हर दल अपने अपने तरीके से अनुशासन का डंडा भी दिखा रहा है और कई बड़े नेता डैमेज कंट्रोल में भी जुटे हैं। निकाय चुनाव में दलीय समर्थित उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ाने वाले दलों के बागी पर हर दल की नजर है और इसी लिए सभी दल अपने अपने तरीके से डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है झारखंड मुक्ति मोर्चा से कोई बागी उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, जिन लोगों ने भी पर्चा भरा था, केंद्रीय नेतृत्व का संदेश मिलते ही एक अनुशासित सिपाही की तरह अपना पर्चा वापस ले लिया और सभी लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार पार्टी अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुट गये हैं। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निकाय चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खास कर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सभी चीजों पर नजर रखे हुए हैं, प्रभारी ने स्पष्ट कहा है पार्टी में अनुशासन सबसे अहम है इसे अगर दरकिनार किया जाएगा तो निश्चित रुप से आलाकमान को जो उचित लगेगा बागियों पर कार्रवाई की जाएगी। बाइट ...शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झामुमो और कांग्रेस का तो राज्य में गठबंधन है फिर भी अलग अलग चुनाव लड़ रहे । वहां भी दिखाई दे रहा है कई बागी मैदान में हैं। सत्ताधारी दल डरी हुई है कि पार्टी आधारित निकाय चुनाव करवाते हैं तो कहीं हार का सामना न करना पड़े और उस डर के कारण ही दलीय आधार पर न करवा कर गैर दलीय आधार पर चुनाव करवा रहे हैं। बाइट ...पूर्णिमा साहू, विधायक, बीजेपी दलीय समर्थित उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ाने वाले बागियों को मनाने से लेकर अनुशासन का डर तक दिखाया जा रहा है और इसमें कई केंद्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेता जुटे हुए हैं। भले ही निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा पर दलों की मुश्किलें तो बढ़ी हुई है ही रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 12, 2026 07:33:27
Begusarai, Bihar:एंकर देशभर में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज ‘भारत बंद’ का असर बेगूसराय के साथ-साथ अन्य शहरों में साफ नजर आ रहा है। राजधानी सरकार की श्रम, कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में 10 से अधिक केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल बुलाई है। इसी क्रम में बेगूसराय में सुबह से अलग-अलग इलाकों में सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जगह-जगह दुकान और बैंक को भी बंद करवाया। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम कोड लागू करना मजदूर हितों के खिलाफ है। ऐक्टू समेत 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, विभिन्न सेवा संघों और फेडरेशनों ने संयुक्त रूप से यह हड़ताल की घोषणा की है। बेगूसराय नगर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था भी हड़ताल से प्रभावित हुई है। सुबह से सफाई कर्मी काम पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हजारों मजदूर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में मजदूरों के साथ आशा कार्यकर्ता, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, निर्माण मजदूर और संविदा कर्मी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। अब देखना होगा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सरकार पर कितना असर पड़ता है और क्या ट्रेड यूनियनों की मांगों पर कोई ठोस पहल होती है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 12, 2026 07:32:49
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 07:31:33
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी का आज दौरा कौशल महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल जयंत चौधरी दोपहर एक बजे पहुंचेंगे अमरोहा RLD पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह शिव इंटर कॉलेज में केंद्रीय बजट पर करेंगे पीसी स्टेडियम में स्विमिंग पूल का करेंगे निरीक्षण. एंकर, उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के औद्योगिक नगरी गजरौला में स्थित शिव इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी का दौरा है। जहां पर वह कौशल महोत्सव में शामिल होंगे और स्टेडियम में स्विमिंग पूल का निरीक्षण भी करेंगे. दरअसल आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी गुरुवार को अमरोहा कौशल महोत्सव में भाग लेंगे वह गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और बजट पर प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद वह मालीखेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्विमिंग पूल निर्माण कार्य का निरीक्षण भी कर सकते हैं। 40 से अधिक कंपनियां युवा को रोजगार के अवसर देंगे केंद्रीय मंत्री जैन चौधरी के आगमन को लेकर रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता में उत्साह है वहीं पुलिस की भी कड़ी निगरानी है.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 12, 2026 07:31:23
Sikar, Rajasthan:सीकर सड़क पर काम करते हुए डामर से भरे टैंकर में लगी आग बाजोर के पास की घटना गोकुलपुर थाना पुलिस पहुंच रही है मौके पर हादसे के कारण सड़क पर लगा जाम अग्निशमन की गाड़ियां ने आग पर पाया काबू अन्य वाहनों को भी हटाया जा रहा है राजमार्ग से गोकुलपुरा थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल भी मौके पर। सीकर जिले बाजोर के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान डामर से भरे एक टैंकर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा के लिहाज से सड़क पर आवाजाही रोकनी पड़ी, जिससे राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद टैंकर में लगी आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत नहीं हुआ। पुलिस यातायात को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास कर रही है। गोकुलपुरा थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 12, 2026 07:31:12
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ प्रदेश के बजट में झालावाड़ जिले को भी कई सौगातें मिली है। जिससे जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुधार होगा। इसके साथ ही मध्यम सिंचाई परियोजनाओं को लेकर भी बड़ी घोषणाएं की गई है। बजट घोषणाओं में झालावाड़ जिले के किसानों के लिए भी खास ध्यान रखा गया, इसके तहत सौंधवाड़ क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायत में सिंचाई सुविधा हेतु 16 माइक्रो इरिगेशन टैंक, एक लिंक चैनल तथा करीब 50 करोड रुपए लागत से छोटी कालीसिंध और चाचौरनी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना शुरू करने की घोषणा की गई है। जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हेतु कई सड़कों, हाई लेवल ब्रिज और रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की भी घोषणा की गई है। भवानीमंडी तथा चोमेला में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की घोषणा से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही खानपुर विधानसभा क्षेत्र के नूरजी गाडरवारा और पनवाड में 33 केवी जीएसएस का निर्माण होगा। झालरापाटन की चंद्रभागा नदी के जीर्णोद्धार हेतु भी 7 करोड रुपए की घोषणा की गई है। इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी झालावाड़ जिले को एक खास सौगात मिली है, जिसमें झालावाड़ के जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने की घोषणा की गई है। जिससे झालावाड़ जिला सहित सीमावर्ती मध्यप्रदेश के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही झालावाड़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश हेतु गागरोन किले के समीप सफारी गेट खोलने की घोषणा की गई है, जिससे न केवल पर्यटन बल्कि रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि बजट को लेकर खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में खानपुर विधानसभा क्षेत्र को वंचित रखा गया। इसके साथ ही कृषि, शिक्षा, रोजगार व उद्योग को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई, जिससे जिलेवासियों में निराशा है।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Feb 12, 2026 07:30:45
Seoni, Madhya Pradesh:केवलारी विधायक की फेसबुक पोस्ट पर विवाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष को 'स्वर्गीय' बताया, बाद में सुधारा गया सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश सिंह की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पोस्ट में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी को 'स्वर्गीय' बताया गया था, जबकि वे जीवित और स्वस्थ हैं। वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के अनुसार, पोस्ट में लिखा था, "आज ग्राम चुटका में हमारे साथी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्व. श्री नरेश मरावी जी के देवलोक गमन के पश्चात निवास पहुंचकर फूल माला अर्पित किया।" इस पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की गई थीं。 इन तस्वीरों में विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी और अन्य लोग दिखाई दे रहे थे। एक तस्वीर में नरेश मरावी की माता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए भी दिखाया गया था। हालांकि, वास्तविकता यह है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी पूरी तरह से स्वस्थ हैं。 इस त्रुटिपूर्ण पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं, कुछ ने इसे गंभीर त्रुटि बताया तो कुछ ने राजनीतिक चूक करार दिया。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top