Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

दिल्ली: अमेरिकी-भारत ट्रेड डील पर विपक्ष का प्रदर्शन, लेबर लॉ वापसी की मांग

SKSantosh Kumar
Feb 12, 2026 06:08:39
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली अमेरिकी भारत ट्रेड डील, लेबर लॉ वापस करने की मांग करते हुए विपक्ष का प्रोटेस्ट
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BDBabulal Dhayal
Feb 12, 2026 09:02:07
Jaipur, Rajasthan:स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को टोल फ्री करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। विधानसभा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल के सवाल के जवाब में कहा कि निजी वाहनों को टोल फ्री करने का फिलहाल सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। दीया कुमारी ने कहा कि 14 मई 2018 को निजी हल्के वाहनों को स्टेट हाईवे से टोल मुक्त करने की अधिसूचना को 31 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन राज्य सरकार ने वापस ले लिया था। निजी वाहनों को स्टेट हाईवे पर टोल मुक्त करने का राज्य सरकार के पास वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वसुंधरा राजे सरकार के समय 2018 में छोटे निजी वाहनों को स्टेट हाईवे पर टोल फ्री करने का फैसला किया गया था। इस फैसले को गहलोत सरकार ने सत्ता में आने के बाद बदल दिया था। बाइट विक्रम बंशीवाल। भाजपा विधायक सिकराय बाइट दीया कुमारी। उपमुख्यमंत्री
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 08:57:38
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। जनपद रामपुर में 11 फरवरी 2026 को अधिवक्ता फारुख अहमद खाँ की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में बहेड़ी बार एसोसिएशन सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बहेड़ी बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हत्या जिला पंचायत कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा उच्च अधिकारी के कथित निर्देश पर की गई, जो सरकारी तंत्र में बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये का मुआवजा तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए। एडवोकेट सुनील रस्तोगी, चुनाव अधिकारी बहेड़ी बार एसोसिएशन, ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने तहसील बहेड़ी में कस्बा कानूनगो राजीव सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर रन सिंह, महासचिव मनोज कुमार जौहरी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी, नवनिर्वाचित महासचिव दीपचंद पांडे, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष रविंदर गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित अधिवक्ताओं में कृष्ण अवतार शर्मा, जगन लाल, रामस्वरूप गंगवार, ठाकुर कमल सिंह, अरविंद मलिक, सतपाल गौतम, मनोहर लाल गौतम, धर्मपाल सागर, वीरेंद्र सक्सेना, पातीराम गंगवार, महेंद्र पाल गौतम, परशुराम, साबिर रजा, जगदीश सरन, कुलबीर सिंह, रामेंद्र कश्यप, अमरजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, सूरजपाल गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, केसर कुमार, जगदीश गुर्जर, जसवीर सिंह चौहान, लाल सिंह चौहान, गिरवर सिंह, इकरा बी., निशा फजल, अरविंद कश्यप, मुज्सम खान अली, भगवान स्वरूप, देवेंद्र पटेल, धर्मेंद्र दिवाकर, विनोद कुमार, जसवंत सिंह लक्खा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 12, 2026 08:49:03
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिग्गज कोल कारोबारी प्रवीण झा के 'फिल ग्रुप' के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। विभाग की यह रेड बेहद गोपनीय और फिल्मी अंदाज में शुरू हुई, जहां अधिकारी अपनी गाड़ियों पर SIR सर्वे टीम के स्टीकर लगाकर पहुंचे ताकि किसी को कार्रवाई की भनक न लग सके। आईटी की अलग-अलग टीमों ने फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित निजी आवास और उनकी फैक्ट्रियों सहित अन्य ठिकानों को एक साथ घेरे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, टीम दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है और बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति व अघोषित लेन-देन के खुलासे होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 12, 2026 08:48:53
Saharanpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्वों को शांतिपूर्वक निर्वहन ढंग से संपन्न करने के लिए संकल्पित है और इसी को लेकर प्रदेश के पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं कि रंग में भंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सहारनपुर पुलिसप्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है हर चौराहे पर खाकी तैनात कर दी गई है इसके अलावा फ्लैग मार्च और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वही थानों में सभी धर्म के लोगों को बुलाकर शांति समिति की मीटिंग की जा रही है ताकि अगर कोई आपसी मतभेद भी है तो वह दूर किया जा सके। मंदिरों में सुरक्षा के लिए आदेश दे दिए गए हैं वहीं शिवरात्रि के अवसर परमंदिरों में महिला पुलिस भी तैनात की गई है ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ की घटना भी ना हो।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 12, 2026 08:48:37
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के बजट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और गुब्बारे उड़ाकर बजट को हवा-हवाई बताया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह भाजपा सरकार का आखिरी और विदाई वाला बजट है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं सकी, उल्टा महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सोनभद्र में सपा शासन के दौरान बने बर्न यूनिट और ट्रॉमा सेंटर को अब तक शुरू न किए जाने का मुद्दा भी उठाया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह बजट न किसानों के लिए है, न महिलाओं के लिए और न ही युवाओं के लिए। ये तस्वीरें सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक की हैं। जहाँ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और गुब्बारे उड़ाकर यह जताने की कोशिश की कि सरकार का बजट पूरी तरह हवा-हवाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सपा कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बजट में न किसानों के लिए कोई ठोस प्रावधान है, न महिलाओं और युवाओं के लिए। इसके साथ ही उन्होंने सोनभद्र में सपा शासन के दौरान बने बर्न यूनिट और ट्रॉमा सेंटर को अब तक शुरू न किए जाने पर भी सवाल खड़े किए। कुल मिलाकर सपा कार्यकर्ताओं ने इस बजट को जनविरोधी बताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला.
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Feb 12, 2026 08:48:13
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी फुल एक्शन में नजर आ रही है. यूपी भाजपा मार्च से अपने चक्रव्यूह प्लान पर काम करना शुरू कर देगी जिसमे महिला, किसान युवाओं पर खास अभियान शामिल होंगे. यूपी की सियासत में ये अहम वोटबैंक माने जाते हैं, जिसके सहारे बीजेपी ने 2027 में सत्ता की हैट्रिक लगाने का प्लान बनाया है. उत्तर प्रदेश में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही अपने प्लान में जुड़ गई है इसीलिए अब भाजपा ने अपने चक्रव्यूह प्लान को तैयार किया है। होली के बाद भाजपा इस प्लान के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच भेजेगी। यह कार्यकर्ता अलग-अलग अभियान रैली गोष्ठी के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे।विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सभी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को एकजुट कर माहौल बनाने की भी कोशिश होगी। इसके जरिए पार्टी नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सभी 403 विधान सभाओं में लोगों से जुड़ेंगे। इससे 2027 के लिए माहौल बनेगा. क्या है भाजपा का चक्रव्यूह प्लान 1-- पार्टी छात्रों के जरिए पार्टी की नीतियों का विस्तार करेगी। इसके तहत पार्टी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कैंपस में पार्टी और सरकार के युवाओं के लिए किए गए कार्यो का प्रचार प्रसार करेगी। इसके लिए प्रदेश में छात्र नेता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा इस जिम्मेदारी को निभाएगा 2 --प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में महापुरुषों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 3--बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस साल हर जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। 4 -- उत्तर प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए हर एक ग्राम स्तर पर महिला चौपाल आयोजित की जाएगी और उनको सरकार की तरफ से महिला समूह के द्वारा मिल रहे रोजगार की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें बताया जाएगा कि महिलाएं यूपी में भाजपा सरकार में सुरक्षित है। इसके लिए महिला मोर्चे की टीम को लगाया जाएगा 5-- उत्तर प्रदेश में किसानों को भाजपा अपने पाले में करने के लिए रात्रि चौपाल और छोटी-छोटी किसान सभाएं करेंगी। किसान मोर्चो की इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी 6 -- अलग-अलग मंडल स्तर पर ओबीसी, पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चे को दी जाएगी 7 --इन सब के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को भी अलग-अलग बूथ स्तर तक रैली और यात्राएं कराने का टास्क दिया जाएगा उत्तर प्रदेश फतह करने के लिए भाजपा ने अपने चक्रव्यूह प्लान को मार्च में जमीन पर उतारने की योजना बना ली है जिस पर अब सपा हमलावर है अब देखना यह होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई में भाजपा के इस चक्रव्यूह प्लान को विपक्ष भेज पता है या इस चक्रव्यूह में फंसकर रह जाता है
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 08:47:29
1
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 12, 2026 08:46:51
Jehanabad, Bihar:केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के विरोध में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर जहानाबाद में भी देखने को मिला। विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्ती और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहर के अलग-अलग हिस्सों से रैली निकालते हुए प्रदर्शनकारी अरवल मोड़ पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएच-110 और पुराने एनएच-83 पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चार लेबर कोड मजदूर और कर्मचारी विरोधी हैं। उनका कहना था कि नए कानून लागू होने से मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम लिया जा सकेगा और कई कल्याणकारी प्रावधान समाप्त हो जाएंगे। साथ ही मृत्यु की स्थिति में मिलने वाली सहायता राशि भी सीमित कर दी जाएगी। हड़ताल में आंगनबाड़ी, आशा, बैंक, बीमा और डाक समेत कई विभागों के कर्मियों ने भागीदारी की। ट्रेड यूनियन नेताओं ने पांच सूत्री मांग कि चार लेबर कोड को वापस लेकर पूर्व में लागू 44 श्रम कानूनों को ही बहाल रखा जाए, जी राम जी को खत्म कर पुनः मनरेगा को बहाल किया जाय, किसानों के फसल के डेढ़ गुना दाम देना और जो तमाम स्थायी कर्मचारी है ठीका कर्मचारी है उन्हें नौकरी देना सहित अन्य मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 12, 2026 08:46:28
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ आज सासाराम में ट्रेड यूनियन के स्ट्राइक को लेकर विभिन्न मजदूर संगठन से जुड़े लोगों ने सासाराम में जुलूस निकाला तथा नगर की तमाम गतिविधियाँ मानो ठप हो गई। सैकड़ों की संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा, ग्रामीण मजदूर यूनियन के अलावे अलग-अलग संगठन के लोग सड़क पर उतरे तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। खासकर कर श्रम कानूनो को वापस लेने की इन लोगों ने मांग किया। साथ ही न्यूनतम मजदूरी एक हजार रुपया करने की मांग की जा रही है। सासाराम की रेलवे स्टेडियम के पास से यह जुलूस निकलकर पूरे नगर का भ्रमण किया। बाद में समाहरणालय के पास आकर भी इन लोगों ने प्रदर्शन किया। आज के स्ट्राइक का असर बैंकों पर भी पड़ा है। बैंको के कर्मचारियों ने भी आज कामकाज ठप रखा।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 12, 2026 08:46:07
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मायाराम टोला में 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बालक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी बालक की तलाश में जुटी हुई है। इधर, बालक की बरामदगी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने लगभग 3 घंटे से सड़क जाम कर रखा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बालक का पता नहीं चलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि बालक की तलाश के लिए लगातार छापемारी और खोज अभियान चलाया जा रहा है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 12, 2026 08:45:37
Alwar, Rajasthan:चार सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी कर्मचारियों की हड़ताल, निजीकरण के विरोध में मोती डूंगरी कार्यालय पर प्रदर्शन ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को एलआईसी कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल की और मोती डूंगरी स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और एलआईसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। शाखा समिति अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि एलआईसी में लंबे समय से क्लास थर्ड और फोर्थ कैडर की भर्ती नहीं हो रही है, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को 1995 की पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा, जो उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार एलआईसी के निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है और संस्था के शेयर अन्य कंपनियों को बेचे जा रहे हैं, जिससे एलआईसी की स्वायत्तता और सार्वजनिक स्वरूप पर असर पड़ सकता है। यूनियन नेताओं ने सरकार से उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद की मांग की। संजय अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top