Back
सीमा बचाने वालों की जमीन क्यों खतरे में? रविंद्र भाटी का प्रखर सवाल
NSNeha Sharma
Feb 21, 2026 16:01:37
Jaipur, Rajasthan
“ओरण बचेगा तो सीमा बचेगी”- रविंद्र भाटी
विधानसभा में रविन्द्र सिंह भाटी का प्रखर प्रहार
भूमि आवंटन से लेकर डीएनपी का उठाया मुद्दा
“जिन्होंने सीमा बचाई, आज वे अपनी जमीन बचा रहे हैं”-रविंद्र भाटी
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में राजस्व विषयों पर चर्चा के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सीमांत राजस्थान की पीड़ा, पर्यावरणीय संकट, सामाजिक असुरक्षा और राष्ट्रीय सीमा की मजबूती से जुड़ा एक व्यापक प्रश्न खड़ा किया।
भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज पूरे राजस्थान में यदि सबसे बड़ा लैंड बैंक कहीं है, तो वह बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और फलौदी क्षेत्र में है — और विडंबना यह है कि वही क्षेत्र आज अपनी ही जमीन, अपने ही ओरण–गोचर और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत है।
भाटी ने 1965 और 1971 के युद्धों, अकाल और प्राकृतिक आपदाओं के दौर को याद किया। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय सीमा को मजबूत करने की आवश्यकता थी, तब सीमांत क्षेत्रों के लोगों ने अपने शीश देकर देश की रक्षा की।“उस कठिन काल में सीमा को मजबूत करने का काम वहां के लोगों ने किया। अकाल में भी, प्राकृतिक बाधाओं में भी, देश को मजबूत करने का काम वहीं के लोगों ने किया। लेकिन आज उन्हीं लोगों के हालात क्या हैं?”
जिन जमीनों को पूर्वजों ने 700–800 वर्षों से बचाकर रखा, आज उन्हीं को बचाने के लिए अपने ही प्रदेश में संघर्ष करना पड़ रहा है।
बाइट -- रविंद्र भाटी , विधायक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 17:03:150
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 21, 2026 17:03:010
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 17:02:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:02:040
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 21, 2026 17:01:520
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:01:280
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 17:01:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 17:00:410
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:00:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 17:00:160
Report
0
Report
1
Report