Back
राजस्थान के पत्थर उद्योग को वैश्विक मंच मिलेगा: इंडिया स्टोनमार्ट 2026
DRDamodar Raigar
Jan 21, 2026 09:07:00
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान केवल अपने किलों, महलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक पत्थरों की अद्वितीय गुणवत्ता के लिए भी वैश्विक पहचान रखता है। राज्य सरकार की ओर से 5 से 8 फरवरी तक राजधानी जयपुर में 13वां इंडिया स्टोनमार्ट—2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस मार्ट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान देने के उद्देश्य से वर्ष 2000 में राज्य सरकार ने इंडिया स्टोनमार्ट की शुरुआत की थी। जयपुर में RIICO, Centre for Development of Stones (CDOS) और Laghu Udyog Bharati के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। यह आयोजन भारतीय प्राकृतिक पत्थर उद्योग का सबसे वैश्विक प्लेटफॉर्म बन चुका है। राजस्थन को प्राकृतिक पत्थरों की राजधानी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रदेश में मकराना संगमरमर, जिसने ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्मारक को आकार दिया, अपनी शुद्धता और दीर्घकालीन मजबूती के लिए विश्वविख्यात है। इसके साथ ही किशनगढ़, जालोर और सिरोही का ग्रेनाइट, जोधपुर–जैसलमेर का सैंडस्टोन, कोटा स्टोन, स्लेट स्टोन, लाइमस्टोन और क्वार्ट्जाइट अंतरराष्ट्रीय निर्माण, वास्तुकला और इंटीरियर डिज़ाइन में उपयोग किए जा रहे हैं। इस स्टोनमार्ट में 24,771 वर्ग मीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र निर्धारित किया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा है। इसमें भारत सहित विभिन्न देशों से 450 से अधिक प्रदर्शकों, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, प्रोसेसरों, मशीनरी निर्माताओं और स्टोन क्राफ्ट यूनिट्स की भागीदारी प्रस्तावित है। वैश्विक प्रचार के लिए पहली बार कई पहल की गईं: आधिकारिक वेबसाइट 26 भाषाओं में, डिजिटल प्रदर्शनी मोबाइल ऐप, सात से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय road show, MSME और ODOP केंद्रित विशेष पवेलियन जैसी पहल भी शामिल हैं। राज्य सरकार का विकास और तकनीकी नवाचार पर फोकस है। इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की केंद्रीय थीम “Stone for Sustainability” है, जिसके तहत टिकाऊ खनन, जीरो-वेस्ट दृष्टिकोण, पर्यावरणीय संतुलन और संसाधनों के कुशल उपयोग को प्रमुखता दी जा रही है। इसके साथ ही स्टोन प्रोसेसिंग मशीनरी, हेवी इक्विपमेंट, कटिंग-पॉलिशिंग टेक्नोलॉजी और वैल्यू-चेन का प्रदर्शन एक ही मंच पर किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से MSME मंत्रालय की PMS योजना और ‘एक जिला–एक उत्पाद (ODOP)’ को विशेष रूप से बढ़ावा देना है। ODOP पवेलियन के जरिए विभिन्न जिलों के स्टोन उत्पादों और शिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी, जिससे स्थानीय रोजगार और निर्यात बढ़ेगा। विदेशी खरीदारों, डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों की भागीदारी के लिए Buyer–Seller Meet आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रत्यक्ष व्यापार संवाद और निवेश के अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के प्राकृतिक संसाधन, विशेषकर राजस्थान के पत्थर, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्टोन उद्योग को राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए निवेश, रोजगार और निर्यात के अवसरों की बात कही है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अनुसार, यह आयोजन नीति संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का समग्र मंच है। इंडिया स्टोनमार्ट के साथ जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल, शिल्पग्राम, Global Stone Technology Forum, स्टूडेंट प्रतियोगिताएं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और उत्कृष्ट उद्योग सम्मान भी आयोजित किए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowJan 21, 2026 10:31:300
Report
APAshwini Pandey
FollowJan 21, 2026 10:30:210
Report
0
Report
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर_SIR में नोटिस पाने वाले मतदाताओं को अब व्यक्तिगत रूप से नोटिस के साथ आना होगा तहसील कार्यालय। बिना आए नहीं होगा वेरिफिकेशन । 80+ और दिव्यांग के लिए बीएलओ घर जाकर करेंगे सुनवाई।
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 21, 2026 10:23:550
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 21, 2026 10:23:410
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 21, 2026 10:23:200
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 21, 2026 10:23:030
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 21, 2026 10:22:450
Report
1
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 21, 2026 10:22:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 21, 2026 10:21:320
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 21, 2026 10:21:190
Report