Back
धौलपुर के बड़े राजनीतिक परिवार में घरघटी बहस थाने तक पहुंची; मां-बेटा-बहन के खिलाफ एफआईआर
BSBhanu Sharma
Jan 21, 2026 10:23:41
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर जिले के एक बड़ा कद रखने वाले राजनीतिक परिवार का घर का आपसी विवाद अब सड़को पर आ गया
भाजपा की पूर्व प्रत्याशी और राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय बनवारीलाल शर्मा की पुत्रवधू नीरजा अशोक शर्मा तथा उनके पुत्र- पुत्री के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद थाने तक पहुंच गया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का रूप ले लिया है।
मां द्वारा कराई एफआईआर:
भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा उम्र 60 साल जो वर्ष 2023 में भाजपा की टिकट पर राजाखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं, उनके द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे दुष्यंत और बेटी मालविका ने उनके साथ मारपीट की। नीरजा के अनुसार 20 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे जब वह घर के कामकाज में व्यस्त थीं, तभी बेटा-बेटी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। समझाने पर दोनों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसे मारे। शोर सुनकर उनकी बहन वारिजा शर्मा और घरेलू नौकर ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया
बेटी द्वारा एफआईआर:
वहीं दूसरी ओर बेटी मालविका मुद्गल उम्र 36 साल और बेटे दुष्यंत उम्र 33 साल ने भी मां नीरजा शर्मा और अपनी मौसी वारिजा शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मालविका का आरोप है कि 20 जनवरी को सुबह करीब 11:30 बजे जब वह ऑफिस जाने के लिए घर से निकल रही थीं तब रसोई के पास मौसी ने उनके साथ गाली-गलौज की। वीडियो Record करने पर मां नीरजा ने उनका मोबाइल फोन गिरा दिया और तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद मां और मौसी ने उनके साथ मारपीट की। मालविका ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पिछले साढ़े तीन वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, कमरे से बाहर कर दिया गया है और भोजन तक बंद कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की:
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
गौरत है कि नीरजा शर्मा के पति अशोक शर्मा पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर राजाखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अगस्त 2022 में दिल का दौरा पड़ने से अशोक शर्मा का निधन हो गया था。
वहीं, वर्ष 2023 में नीरजा शर्मा ने भाजपा के टिकट पर राजाखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ा, जहां उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रोहित बोहरा ने 15,230 वोटों से पराजित किया।
नीरजा शर्मा के ससुर बनवारीलाल शर्मा धौलपुर से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे हैं। वे पांच बार विधायक और एक बार राज्य मंत्री रहे। वर्ष 1967 में पहली बार विधायक बने बनवारीलाल शर्मा ने 1980 में वसुंधरा राजे को हराया था और 1990 में भैरोंसिंह शेखावत को कड़ी टक्कर दी थी। ‘एमएलए साहब’ के नाम से मशहूर बनवारीलाल शर्मा का अक्टूबर 2024 में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा का एक बेटा और एक बेटी हैं, जो मिलकर एक एनजीओ का संचालन करते हैं। एनजीओ के माध्यम से स्कूलों में सैनिटरी पैड वितरण और बच्चों की शिक्षा को लेकर सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।
अब बेटी द्वारा मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद यह मामला राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल इस झगड़े के बाद ह झगड़ा थाने पर पहुंचने के बाद आगे की तस्वीर क्या बनेगी क्या दिखेगी वह अब देखने वाली बात होगी!
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 21, 2026 11:49:32Raipur, Chhattisgarh:3 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
आकाश छिकारा बस्तर के नए कलेक्टर
अवनीश शरण के पास रायपुर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 21, 2026 11:48:380
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 21, 2026 11:48:200
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 21, 2026 11:48:040
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 21, 2026 11:47:410
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 21, 2026 11:47:200
Report
SYSUNIL YADAV
FollowJan 21, 2026 11:47:110
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 21, 2026 11:47:010
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 21, 2026 11:46:410
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 21, 2026 11:46:100
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowJan 21, 2026 11:45:420
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 21, 2026 11:45:250
Report