Back
दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार, राजस्थान क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
ASAshutosh Sharma1
Feb 26, 2026 12:52:40
Jaipur, Rajasthan
सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार
मानसरोवर के भारत माता सर्किल पर बिछाया गया जाल; बालोतरा पुलिस के हवाले हुआ ठगी गिरोह का एक और 10 हजार रुपये का इनामी
राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध ब्रांच ने दुल्हन बेचने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। गिरोह के मुख्य सरगना भंवरलाल शर्मा की गिरफ्तारी के ठीक बाद सीआईडी टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महावीर सुथार को जयपुर के मानसरोवर स्थित भारत माता सर्किल से दस्तयाब कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बालोतरा पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।कार्यवाही ADG क्राइम बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी ज्येष्ठा मैत्रयी के सुपरविजन में गठित टीम के प्रभारी एसआई शेलेन्द्र शर्मा और सदस्य कांस्टेबल बृजेश शर्मा को सूचना मिली थी कि इस गैंग का सक्रिय सदस्य महावीर पुत्र तेजमल निवासी उनियारा टोंक जयपुर के मानसरोवर इलाके में छिपा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत माता सर्किल पर जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बालोतरा से आई थाना गिड़ा पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 26, 2026 14:18:220
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 26, 2026 14:18:000
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 26, 2026 14:17:400
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 26, 2026 14:16:470
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 26, 2026 14:16:150
Report
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 26, 2026 14:15:320
Report
मेउड़ी सोहलिया निवासी दिलीप भार्गव पुत्र नरेश की गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
109
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 26, 2026 14:08:230
Report