Back
जयपुर: चाँद उर्फ समीर शेख गिरफ्तार, करोड़ों की नकबजनियाँ का खुलासा
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:31:09
Jaipur, Rajasthan
Jaipur
0412ZRJ_JPR_DCP_PC_R
जयपुर पुलिस कमिशनरेट की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी समीर शेख उर्फ चांद 13 अक्टूबर को जेल से रिहा हुआ था और इसके बाद से ही फिर से चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गया था। आरोपी पर नकबजनी और चोरी के कुल 47 केस दर्ज हैं।
28 नवंबर की रात जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र के एक मकान में हुई करोड़ों की नकबजनी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित समारोह में जाने के दौरान अज्ञात चोर घर से भारी मात्रा में ज्वैलरी और नकदी ले गए।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक पॉवर बाइक सवार शख्स को वारदात कर भागते हुए देखा गया। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर शेख उर्फ चांद के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया
829.59 ग्राम सोने की ज्वैलरी
807 ग्राम चांदी की ज्वैलरी
पूजा सामग्री
₹1,11,525 नकद
वारदात में इस्तेमाल पॉवर बाइक
पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो सुनसान कॉलोनियों और बंद घरों को निशाना बनाता था। उसकी गिरफ्तारी से शहर में हाल ही में हुई कई नकबजनियों के खुलासे की उम्मीद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report