icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302036
RSRakesh Saini Follow21 Jun 2024, 12:59 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस बहुमत के समीप, निर्दलीयों ने समर्थन दिया

Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव परिणाम, मारवाड़ में 25 वार्डो की मतगणना में 11 भाजपा, 11 कांग्रेस वही 3 निर्दलीय, ऐसे में दो निर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी को दिया समर्थन, निर्दलीयों के समर्थन के बाद बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंची कांग्रेस, बहुमत के लिए कांग्रेस को 25 वार्डों में चाहिए थी 13 सीट, वही निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान और नंदकुमार ने कांग्रेस को दिया समर्थन, इस समर्थन के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में, मारवाड़ जंक्शन में चेयरमैन पद एससी वर्ग के लिए है आरक्षित ।
0
0
Report

जयपुर के करधनी में चार हत्याएं: राहुल झा गिरफ्तार, मंदिर में प्रायश्चित का दावा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाले चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है..करधनी की गोविंद वाटिका में एक ही परिवार की चार जिंदगियां खत्म करने वाला आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर का ही मुखिया निकला...आरोप है कि पत्नी और बड़ी बेटी से मनमुटाव के चलते राहुल झा ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी..आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह पाप के प्रायश्चित के लिए मंदिर भी गया, आत्महत्या करने तक की सोची। अब पुलिस इन बातों की तस्दीक कर रही है। जयपुर में करधनी थाना इलाके कि गोविंद वाटिका...एक ऐसा घर... जहां शुक्रवार सुबह तक परिवार के छह सदस्य मौजूद थे...लेकिन कुछ ही देर बाद इसी घर में चार लाशें मिलीं...ग्राउंड फ्लोर पर तीन बेटियों के शव पड़े थे...और पहली मंजिल पर उनकी मां गीता झा की लाश मिली...चारों की हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि मौके पर खून बिखरा हुआ था...जांच शुरू हुई तो पुलिस की शक की सुई गीता के पति राहुल झा की तरफ गई। राहुल घर से गायब था, जबकि उसके बुजुर्ग पिता ने सुबह ही चाय पिलाकर घर से जाने की बात कही थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि चार हत्याओं के बाद भी राहुल घर से ऐसे निकला, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। पुलिस के मुताबिक उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई...फिर तैयार हुआ...और घर से निकल गया। अपना मोबाइल भी उसने घर पर ही छोड़ दिया...ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन का आसानी से पता न चल सके। इधर जब बुजुग्र पिता ने कमरों में खून देखा...तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी...और इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इधर पुलिस चार हत्याओं के आरोपी राहुल की तलाश में जुट गई...राहुल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उसका मोबाइल भी घर पर था...ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती थी कि आखिर आरोपी गया कहां? पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें लगाईं...और शनिवार को उसकी सूचना देने वाले पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में कर्ज को हत्या की वजह माना जा रहा था...लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी...कहानी का एंगल बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। घर से निकलने के बाद वह खाटूश्यामजी पहुंचा। वहां उसने एक होटल में कमरा लिया...और कुछ समय होटल में रुका, लेकिन होटल में खर्च करने के लिए पैसे खत्म हो गए। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अपनी चांदी की अंगूठी बेचकर पैसे हासिल करने की कोशिश भी की... लेकिन होटल संचालक ने अंगूठी के बदले पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में राहुल ने साढे तीन सौ रुपए में अंगूठी बेच दी। इसके बाद राहुल होटल छोड़कर रींगस पहुंच गया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार राहुल के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को राहुल के रींगस में होने की जानकारी मिली। म ने रींगस पहुंचकर राहुल को हिरासत में लिया... और जयपुर लाकर उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के मुताबिक...राहुल झा की अपनी पत्नी और बड़ी बेटी नंदिनी से कुछ मुद्दों को लेकर अनबन चल रही थी। पूछताछ में सामने आया कि राहुल को लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी अपनी बेटी का पक्ष लेती थी।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर तनाव में था। उसको लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी कारण पिछले दो-तीन महीने से अपनी पत्नी से बेटी को समझाने के लिए कहता था। पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी और दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी को लगता था कि रात के समय बेटी से मिलने कोई आता है। बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। आरोपी ने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि वह पत्नी और बड़ी बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद उसके जेल जाने के बाद छोटी बेटियों की कौन देखभाल करेगा, ये भी उसके दिमाग में था। ऐसे में दोनों को भी मार डाला। हालांकि पिता को जीवित छोड़ दिया कि पेंशन आती है और बड़ा भाई रख लेगा। मंदिर के दर्शन ... पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद राहुल घर से 800 रुपए लेकर निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या के बाद झोटवाड़ा कांटा स्थित हनुमान मंदिर पर ई-रिक्शा से पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे वहां बैठने के बाद अंबाबाड़ी में माताजी मंदिर दर्शन करने गया। वहां कुछ समय बिताने के बाद प papड़ वाले हनुमान जी के दर्शन कर वहां रुका। इसके बाद वह खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए पहुंच गया। पड़ोसियों ने बताया कि वह aksan खाटू श्यामजी दर्शनों के लिए जाता था, यही बात पुलिस के मददगार साबित हुई। पुलिस ने वहां खाटू श्याम जी में सीसीटीवी खंगाले तो राहुल दिखा। इसके बाद पीछा करते हुए रींगस में उसे दबोच लिया। पूछताछ में बताया- वह अक्सर क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखता था। उसके साथ ही बेटी के घर छोड़कर जाने के दौरान पुलिस किस तरीके से ढूंढती है, इस बारे में भी उसको पूरा नॉलेज हो गया था। इसी कारण पुलिस से बचने के लिए उसने डिजिटल स्टाइक का यूज किया।
0
0
Report

जामिया हमदर्द ने डे पर अब्दुल हमीद की विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

New Delhi, Delhi:हर साल की तरह इस साल भी जामिया हमदर्द ने अपना फाउंडर्स डे मनाया जिसमें देश केजाने-माने एग्रीकल्चर साइंटिस्ट संजय कुमार समीर चांसलर हम्माद अहमद और वाइस चांसलर MZ ABDIN ने शिरकत की। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट संजय कुमार का कहना है कि हकीम अब्दुल हमीद का विजन आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में सबको फायदा पहुंचा रहा है यूनानी को लेकर उनके किए गए कामों को दुनिया कर आती है मैं पूरी दुनिया की बात तो नहीं करता लेकिन देश का कोई भी ऐसा परिवार नहीं होगा जिन्होंने हमदर्द के प्रोडक्ट को इस्तेमाल न किया हो उनका विजन दूर दृष्टि से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए वाइस चांसलर एम जेड आब्दीन ने कहा की हकीम अब्दुल हमीद निर्देश के युनानी मेडिसिन को एक नई दशा और दिशा दी है दिव्या कॉलेज हो या फिर हवा तीन के लिए नर्सिंग कॉलेज आज की तारीख में उनकी दूर तक देखने की नजर से सभी फायदा उठा रहे हैं नए वाइस डांसर के तौर पर मेरी कुछ प्राथमिकताएं हैं जिनका मुझे फोकस करना है स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन का माहौल दिया जाना और सबसे बड़ी बात यूनिवर्सिटी को फंड अरेंज करना क्योंकि सरकार की तरफ से अभी कोई फंड है नहीं रिलीज किया गया है मेरी कोशिश होगी कि फंड रिलीज हो ताकि तरक्की और एजुेशन से रिलेटेड काम को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाया जा सके
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में राही मासूम रज़ा की जन्मशताब्दी पर साहित्यिक समारोह

Lucknow, Uttar Pradesh:हिंदी और उर्दू साहित्य के महान रचनाकार राही मासूम रज़ा की जन्मशती के मौके पर लखनऊ में एक खास साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया हुसैनाबाद गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षकों और छात्रों ने राही की रचनात्मक विरासत को याद किया। कार्यक्रम में नई पीढ़ी को राही के साहित्य और उनकी गंगा-जमुनी सोच से परिचित कराया गया लखनऊ के हुसैनाबाद गवर्नमेंट कॉलेज में बज़्म-ए-अदब की ओर से राही मासूम रज़ा की जन्मशती पर साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में वक्ताओं ने राही मासूम रज़ा के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं आज भी समाज को जोड़ने और इंसानी रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देती हैं मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार ने राही की साहित्यिक सेवाओं को नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर बताया। वहीं प्रोफेसर फ़ैज़ा अब्बासी ने राही की रचनाओं में गंगा-जमुनी तहज़ीब और मानवीय मूल्यों की झलक का जिक्र किया स्पीच डॉ. प्रदीप कुमार / मुख्य अतिथि डॉ. अफ़रोज़ हैदर रिज़वी ने राही मासूम रज़ा के चर्चित उपन्यास "आधा गाँव", "कटरा बी आरज़ू" और "नीम का पेड़" को भारतीय साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियां बताया। कार्यक्रम में राही के भतीजे सैय्यद मुहम्मद हसनैन ने कहा कि महाभारत धारावाहिक की पटकथा राही मासूम रज़ा की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है इस मौके पर 12वीं की छात्रा अद्रिका मिश्रा के अंग्रेज़ी उपन्यास "द क्लाउड दैट नेवर लेफ्ट" का विमोचन भी किया गया। उर्दू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और राही मासूम रज़ा की किताबें भेंट की गईं
0
0
Report

वन स्टेट-वन इलेक्शन मॉडल से निकाय चुनाव में बीजेपी की मजबूत वापसी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनावों के परिणाम के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में वन स्टेट, वन इलेक्शन के मॉडल पर निकाय चुनाव हुए और चुनावों में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला है। राठौड़ ने पिछली बार के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में विस्तार का दावा किया। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर भी कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। निकाय चुनाव परिणामों के बाद मदन राठौड़ का बयान राजस्थान में वन स्टेट, वन इलेक्शन के मॉडल पर हुए निकाय चुनाव निकाय चुनावों में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला- मदन राठौड़ पिछली बार के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में विस्तार हुआ- राठौड़ निकाय चुनाव परिणाम ने बीजेपी के विकास पर लगाई मुहर- राठौड़ पंचायत चुनाव भी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी बीजेपी- राठौड़ 2019-21 में 5 महापौर बीजेपी के पास थे- राठौड़ इस बार 90 प्रतिशत बीजेपी को सफलता मिली- राठौड़ बागियों को गलती का अहसास हो तो वापस आ सकते हैं- राठौड़ जहां सफलता नहीं मिली, वहां चिंतन करेंगे- मदन राठौड़ बीकानेर में बीजेपी को निराशा हुई- मदन राठौड़ बीकानेर में बीजेपी करेगी समीक्षा- राठौड़ कई सीटों पर उम्मीदवार खड़े नहीं करना रणनीति का हिस्सा- राठौड़ चुनाव एक युद्ध है, इसकी रचना करनी पड़ती है- मदन राठौड़ जहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वहां समीक्षा करेंगे- राठौड़ राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद में पिछली बार 29.41 प्रतिशत सफलता मिली थी, जो इस बार 65.95 प्रतिशत हो गई। वहीं नगर पालिका में पिछली बार 32.23 प्रतिशत सीटें थीं, जो इस बार 67.06 प्रतिशत हो गई हैं। मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम ने बीजेपी के विकास पर मुहर लगाने का काम किया है। राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनावों को भी पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पाली, बीकानेर और अजमेर में बीजेपी की परफॉर्मेंस के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि मैं सुमेरपुर का मतदाता हूं और सुमेरपुर से विधायक रहा हूं। वहां मेरे वार्ड में भी बीजेपी जीती है और वहां की नगर पालिका भी बीजेपी ने जीती है। बागियों बीजेपी में फिर से एंट्री के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा अगर उनको गलती का अहसास होता है तो वो वापस आ सकते हैं। वहीं, जहां पार्टी के पक्ष में परिणाम नहीं रहे, उन जगहों को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि जहां हमें सफलता नहीं मिली, वहां हम चिंतन करेंगे।AAP पार्टी के पार्षदों की जीत को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि उनको भी सद्बुद्धि आएगी, वो सही मार्ग पर आएंगे। बीकानेर के चुनाव परिणामों के बारे में... बीकानेर में हमें निराशा हुई, हम वहां पर समीक्षा करेंगे। कई सीटों पर हमने उम्मीदवार खड़े नहीं किए, वो हमारी रणनीति का हिस्सा है。 मदन राठौड़ ने कहा कि चुनाव एक युद्ध है, इसकी रचना करनी पड़ती है। जहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, वहां की समीक्षा करेंगे।निकाय चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने का दावा कर रही है। वहीं, जिन क्षेत्रों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वहां समीक्षा की बात भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही है。
0
0
Report

डीएम ने संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन का किया स्थलीय सत्यापन

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कसया ढाला फ्लाईओवर के निकट एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार के साथ करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये मूल्य की विक्रय संपत्ति का स्थलीय सत्यापन किया। जांच में संपत्ति के निचले तल पर व्यावसायिक और ऊपरी तल पर आवासीय उपयोग पाया गया। मौके की स्थिति और अभिलेखों में दर्ज विवरण सही मिले। डीएम ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपत्तियों का स्टाम्प मूल्यांकन निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सुनिश्चित कर नियमानुसार परीक्षण के बाद ही पंजीकरण किया जाए। उन्होंने स्टाम्प शुल्क में किसी भी प्रकार की कमी रोकने के लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने पर जोर दिया। इस दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह एवं सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मनकापुर में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धारदार हथियार से हमला; मामला दर्ज

Gonda, Uttar Pradesh:15 वर्षीय कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ साइकिल से कोचिंग जाते समय आज सोमवार दोपहर 2:30 बजे के करीब एक मनचले द्वारा रास्ते में रोककर पहले उससे अभद्रता की गई। जब छात्रा ने अभद्रता करने का विरोध किया तो उसे साइकिल से धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया। पुनः विरोध करने पर मनचले ने धारदार हथियार से हमला करके दाहिने हाथ को घायल कर दिया है परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराए हैं। जहां पर घायल छात्रा इलाज चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर से उदित नारायण पालीवाल और मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर के बयान दर्ज करके घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा फिलहाल आरोपी को पहचानते नहीं है ना ही उसका नाम जानती है परिजनों के अनुसार वह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी स्थित कौशल विकास केंद्र पर कोचिंग करने अपने घर से जा रही थी जिस समय घटना हुई है।
0
0
Report

गोंडा: नवाबगंज पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी ननकन पाठक को गिरफ्तार किया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर भागाही गांव के रहने वाले 18 वर्षीय प्रिंस शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे। आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ ननकन पाठक को आज नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा सोमवार देर रामापुर भागाही से आरोपी के घर से ही गिरफ्तार करके पुलिस टीम गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर के पहुंची। जहां मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण करने के बाद गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ ननकन पाठक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी घटना में शामिल दो आरोपी विकास और कारणदीप पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं जबकि सुरेंद्र कुमार उर्फ ननकन पाठक फरार चल रहे थे। अभी इस पूरी घटना में एक और आरोपी कुलदीप है जो लगातार इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद बीते 12 अगस्त से ही फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए नवाबगंज थाने समेत तीन पुलिस टीम लगी हुई है। अलग-अलग स्थान पर भविष्य दी जा रही है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। दरअसल बीते 12 अगस्त को शाम 6:00 बजे के करीब पूनम शर्मा के 18 वर्षीय पत्र प्रिंस शर्मा को उसके दोस्त और आरोपी बुलाकर के लेकर गए थे। रास्ते में चलती गाड़ी से उसे गिरा दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी और फिर उसे मोटरसाइकिल चला करके शव को घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर फेंक करके एक्सीडेंट का रूप दे दिया था।
0
0
Report

रेउसा में मकान के अंदर कथित अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चस्पा किया नोटिस रेउसा, सीतापुर।

RKRamendr KumarFollow16m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में मकान के अंदर कथित अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चस्पा किया नोटिस रेउसा, सीतापुर। कस्बे के महमूदाबाद रोड पर छोटू पोरवाल के मकान में कथित रूप से अवैध अस्पताल संचालित होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सीएचसी रेउसा की टीम में डॉक्टर तेज प्रताप और फार्मासिस्ट संदीप बाजपेई के साथ पुलिस के हेड कांस्टेबल पटेल भी मौजूद रहे। टीम के पहुंचते ही मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया गया। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खोला गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के संचालन को लेकर विभाग को शिकायत मिली थी। नोटिस चस्पा होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और कथित रूप से बिना वैध अनुमति चिकित्सा सेवाएं संचालित पाए जाने पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा।
0
0
Report
Advertisement

दीपांशी ने क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Biswan, Uttar Pradesh:दीपांशी ने क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन, नगरवासियों ने बेहतर अवसर दिए जाने की उठाई मांग बिसवां, सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला की कक्षा आठ की छात्रा दीपांशी ने विद्या भारती आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सीतापुर में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन असम में होगा। दीपांशी ने मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार के साथ नगरवासियों में भी खुशी है। प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव तथा शिक्षिकाओं सुश्री अंजली गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, आकृति मिश्रा, सुश्री सर्वला स्याल और सुश्री प्रगति अवस्थी ने दीपांशी को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों ने दीपांशी की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी होनहार प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से उचित प्रोत्साहन और अवसर मिलना चाहिए। लोगों ने उम्मीद जताई कि दीपांशी को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं मिलेंगी, ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिसवां और सीतापुर का नाम रोशन कर सकें।
0
0
Report

15 दिनों के बाद मेघराज की एंट्री: बारिश ने गणेश उत्सव का स्वागत सहारा दिया

Thane, Maharashtra:15 दिवसानंतर मेघराजाची एन्ट्री, बाप्पाच्या स्वागताआधीच पावसाची हजेरी... गेली पंधरा दिवस दडी मारलेल्या पावसाने अखेर बाप्पाच्या स्वागतासाठी हजेरी लावली आहे. पावसामुळे उकाड्यापासून दिलासा मिळाला असला तरी गणेशभक्तांची मात्र धावपळ उडाली आहे. गणपती बाप्पाच्या आगमनाची चाहूल लागताच गायब झालेल्या मेघराजाने पुन्हा एन्ट्री केली आहे. उत्सवाच्या पूर्वसंध्येलाच पावसाने बरसायला सुरुवात केल्याने वातावरणात गारवा आला आहे आणि गेल्या काही दिवसांपासूनच्या उकाड्यापासून नागरिकांना दिलासा मिळाला आहे. मात्र दुसरीकडे बाप्पाच्या आगमनात पावसाची अडचण निर्माण होत आहे. मंडप उभारणी, सजावट आणि बाप्पाच्या दर्शनासाठी जाणाऱ्या भक्तांना पावसामुळे अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. एकीकडे पावसामुळे दिलासा, तर दुसरीकडे भक्तांची धावपळ असे चित्र सध्या शहापूर, भिवंडी व कल्याण परिसरात पाहायला मिळत आहे.
0
0
Report
Advertisement

गणेश चतुर्थी शोभायात्रा के लिए Jaipur में ट्रैफिक प्लान लागू, डाइवर्ट और नो-पार्किंग

Jaipur, Rajasthan:शहर में मंगलवार को निकलने वाली भगवान गणेश की शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। शोभायात्रा शाम 4 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर से रवाना होगी और मोती डूंगरी रोड, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी बस स्टैंड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान कई मार्गों पर नो-व्हीकल जोन रहेगा। यहां वाहनों का प्रवेश पूर्णत: रहेगा बंद। शोभायात्रा के दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से जेडीए चौराहा, आरबीआई तिराहा से गणेश मंदिर के बीच तख्तेशाही रोड और धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर तक नो-व्हीकल व्यवस्था रहेगी। शोभायात्रा के अलग-अलग चौराहों पर पहुंचने के साथ ट्रैफिक को वैकल्पिक और समानांतर मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के धर्म सिंह सर्किल पहुंचने से पूर्व यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा: गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा की तरफ; बर्फखाना चौराहा से जवाहर नगर रोड पर; राजापार्क चौराहे से आगे सामान्य यातायात नहीं आ सकेगा; त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा की तरफ; नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति की तरफ यातायात का संचालन बंद रहेगा। शोभायात्रा के मिनर्वा चौराहा पहुंचने से पूर्व यातायात का संचालन ऐसे रहेगा: गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा की तरफ यातायात संचालन बंद रहेगा; धर्म सिंह सर्किल क्रॉस करने पर गुरुद्वारा मोड से गोविंद मार्ग की तरफ; घाटगेट चौराहा से घाटगेट बाजार एवं मुक्ति मार्ग की तरफ; र Rot ary सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की तरफ; गोनेर तिराहा आगरा रोड से गोनेर रोड की तरफ आवश्यकता अनुसार; रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग के अंदर एवं चौड़ा रास्ता की तरफ; यादगार तिराहा से टोंक रोड की तरफ; रामगढ़ मोड से धोबीघाट दिल्ली रोड की तरफ आवश्यकतानुसार; रामगढ़ मोड से माउंट रोड संजय सर्किल व शास्त्री नगर की तरफ संचालन रहेगा। शोभायात्रा के सांगानेरी गेट पहुंचने से पूर्व यातायात संचालन यूं रहेगा: बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया, सुभार चौक व रामगंज की तरफ; न्यूगेट चौराहा से बापू बाजार में प्रवेश बंद रहेगा; संजय बाजार से जौहरी बाजार की तरफ बंद रहेगा। शोभायात्रा के बड़ी चौपड़ पर पहुंचने से पूर्व यातायात संचालन ऐसे रहेगा: सुभार चौक से चार दरवाजा की तरफ; रामगंज चौपड से घाटगेट, गलता गेट, चार दरवाजा की तरफ; त्रिपोलिया बाजार से चौडा रास्ता, छोटी चौपड़ की तरफ। शोभायात्रा के त्रिपोलिया गेट पहुँचने से पूर्व यातायात का संचालन यूं रहेगा: रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग के अन्दर; बापू बाजार, नेहरु बाजार से न्यूगेट आने वाले यातायात को रामनिवास बाग चौराहा की तरफ; छोटी चौपड से किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार की तरफ। शोभायात्रा के छोटी चौपड पहुंचने से पूर्व यातायात का संचालन ऐसे रहेगा: संजय सर्किल से संसार चन्द्र रोड, झोटवाडा रोड की तरफ; चौगान चौराहा से बारह भाईयों का चौराहा, चौगान स्टेडियम रोड की तरफ; अजमेरी गेट से यादगार तिराहा की तरफ; इन्द्रा बाजार, नेहरु बाजार से किशनपोल बाजार आने वाले यातायात को अजमेरी बाहर की तरफ। शोभायात्रा चौगान चौराहा पर आने से पूर्व यातायात का संचालन यूं रहेगा: बारह भाईयों का चौराहा से नाहर गढ़ रोड पर; लंगर के बालाजी, शिवाजी चौक से आने यातायात निषेध रहेगा। शोभायात्रा ब्रह्मपुरी बस स्टैंड पर आने से पूर्व यातायात का संचालन यूं रहेगा: जोरावर सिंह गेट, सीताराम बाजार, मोहन पुलिया व गेटोर तिराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानांतर मार्गो से संचालन। शोभायात्रा गढ़ गणेश मंदिर पर आने से पूर्व यातायात का संचालन ऐसे रहेगा: मोहन पुलिया, फूटा कोट, रामगढ़ मोड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानांतर मार्गो से संचालन। इन बाजारों में रहेंगी नो-पार्किंग: एम.डी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा से गढ़ गणेश मंदिर तक. बसों का ये रहेगा रूट: जे.सी.टी.एस.एल एवं सिटी बसों का संचालन - गोपालपुरा की तरफ से यादगार तिराहा की तरफ आने वाली जे.सी.टी.एस.एल. बस-मिनी बसों को लक्ष्मी मंदिर से सहकार मार्ग पर संचालित किया जायेगा; टोंक रोड पर यातायात के अधिक दबाव होने पर यादगार तिराहा की तरफ से गोपालपुरा की तरफ जाने वाली जे.सी.टी.एस.एल बस/मिनी बसों को अशोका टी. पोइन्ट से अशोका मार्ग पर संचालित किया जायेगा; शहर में संचालित होने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों का संचालन परकोटा क्षेत्र में निषेध रहेगा; एम. आई. रोड पर चलने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों को एम.आई. रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर डायवर्ट कर संचालित कि जायेगी। रोडवेज बसों का संचालन यूं रहेगा: दिल्ली रोड़ से सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड आने वाली रोडवेज बसें चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए रोड़ नम्बर 14 पुलिया से सर्विस रोड़ से सीकर रोड़, विधाधर नगर आगार बस स्टैण्ड आ सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से दिल्ली रोड पर जाने वाली रोडवेज बसें सिन्धी कैम्प से पानीपेच तिराहा, चौमू तिराहा, सीकर रोड़, रोड़ नम्बर 14 पुलिया से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए दिल्ली रोड़ पर जा सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से आगरा रोड़ पर संचालित होने वाली रोडवेज की बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैण्ड, रोेटरी सर्किल से किया जायें; लोक परिवहन एवं स्लीपर बसों का संचालन ऐसे रहेगा: दिल्ली रोड़ से सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड आने वाली लोक परिवहन व स्लीपर बसें चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए रोड़ नम्बर 14 पुलिया से सर्विस रोड़ से सीकर रोड़ से आ सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से दिल्ली रोड पर जाने वाली लोक परिवहन व स्लीपर बसें सिन्धी कैम्प से पानीपेच तिराहा, चौमू तिराहा, सीकर रोड़, रोड़ नम्बर 14 पुलिया से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए दिल्ली रोड़ पर जा सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड के आस-पास से आगरा रोड़ पर संचालित होने वाली लोक परिवहन व स्लीपर बसों का संचालन प्राईवेट बस स्टैण्ड, टी.पी. नगर से किया जायेंगा। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक: शोभायात्रा पूरी होने तक परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि अति आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों की आवाजाही निर्बाध रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित वैकल्पिक एवं समानांतर मार्गों का उपयोग करें।
0
0
Report

हरितालिका तीज पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों महिलाओं ने की भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा

Baisar, Uttar Pradesh:सोनाडीह के प्राचीन शिव मंदिर पर हरितालिका तीज पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों महिलाओं ने की भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा *बृजमनगंज, महाराजगंज।* जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनाडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आज हरितालिका तीज के पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सायं काल के समय मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार कर हाथों में पूजा की थाली, फूल-माला, बेलपत्र लेकर मंदिर पहुंची थीं। मंदिर के पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया और हरितालिका तीज की कथा सुनाई गई। पूजा के बाद महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ से अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और हरितालिका माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोनाडीह का यह शिव मंदिर काफी प्राचीन और सिद्ध पीठ माना जाता है। यहां हर साल हरितालिका तीज, महाशिवरात्रि और सावन में विशेष पूजा का आयोजन होता है। इस बार तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ होने से श्रद्धालुओं में और अधिक उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति के लोगों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।
0
0
Report

जयपुर नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया

Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर की शहर सरकार का फैसला हो गया है...चार वार्डों का रिजल्ट बाकी है, लेकिन सत्ता का सस्पेंस खत्म। 150 में से 146 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 78 सीटें जीतकर बहुमत की 76 वाली लाइन पार कर ली है। कांग्रेस 53 पर सिमटी, जबकि 15 निर्दलीयों ने बाजी मारी। यानी पांच बूथों पर री-पोल अब चार पार्षदों की किस्मत तो तय करेगा, लेकिन जयपुर की सरकार नहीं। 1994 से चला आ रहा भाजपा का दबदबा कायम है और जयपुर में सातवीं बार कमल खिला है। देखिए जयपुर के जनादेश की पूरी तस्वीर... ___________________________________ VO-1-राजधानी की शहरी सत्ता पर एक बार फिर कमल खिल गया। जयपुर नगर निगम के 150 में से 146 वार्डों के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। इनमें भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। कांग्रेस के खाते में 53 सीटें गईं, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चार वार्डों का परिणाम अभी बाकी है, लेकिन इससे शहर की सरकार का गणित नहीं बदलने वाला। भाजपा 78 सीटों के साथ 150 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए जरूरी 76 के आंकड़े से पहले ही 2 सीट आगे निकल चुकी है। यानी बाकी चारों सीटों के नतीजे भाजपा के खिलाफ भी जाएं तो उसका बोर्ड बनना तय है। इस चुनाव में करीब 15 लाख मतदाताओं ने वोट डालकर शहर की सरकार का फैसला किया। नतीजों ने एक बार फिर दिखाया कि जयपुर की शहरी राजनीति में भाजपा की पकड़ बरकरार है। ___________________________________ bite-संदेश नायक, कलक्टर , जयपुर। ___________________________________ VO-2-जयपुर नगर निगम के चुनावी इतिहास में भाजपा का दबदबा करीब तीन दशक पुराना है। 1994 में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए और भाजपा का बोर्ड बना। इसके बाद अलग-अलग चुनावों और बदली हुई चुनावी व्यवस्थाओं के बीच भाजपा का प्रभाव कायम रहा। इस बार भाजपा ने शहर की सरकार बनाने का सिलसिला सातवीं बार आगे बढ़ाया है। इस इतिहास में 2009 का चुनाव सबसे दिलचस्प रहा था। तब निगम बोर्ड में भाजपा का बहुमत था, लेकिन महापौर का चुनाव सीधे जनता ने किया था। जनता ने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को महापौर चुना। यानी पार्षदों का बहुमत भाजपा के साथ था, लेकिन शहर की महापौर कांग्रेस की थीं। पिछले कार्यकाल में जयपुर को दो नगर निगमों ग्रेटर और हैरिटेज में बांट दिया गया था। ग्रेटर में भाजपा का बोर्ड बना, जबकि हैरिटेज में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस ने बोर्ड बनाया। अब एकीकृत नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने फिर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक घोषित 146 सीटों में भाजपा की हिस्सेदारी 53.42% है। कांग्रेस ने 36.30% और निर्दलीयों ने 10.27% वार्ड जीते हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच फिलहाल 25 सीटों का अंतर है। ___________________________________ सीटों का गणित भाजपा — 78 कांग्रेस — 53 निर्दलीय — 15 परिणाम बाकी — 4 कुल वार्ड — 150 बहुमत का आंकड़ा — 76 ___________________________________ VO-3-जपुर नगर निगम की मतगणना के दौरान ईवीएम की तकनीकी खराबी ने सात वार्डों के परिणाम अटका दिए थे। इनमें वार्ड 47, 72 और 148 की खराब मशीनों को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा। इन वार्डों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर खराब मशीन में दर्ज कुल मतों से अधिक था। यानी खराब मशीन के सभी वोट दूसरे नंबर के प्रत्याशी के पक्ष में मान लिए जाते, तब भी परिणाम नहीं बदल सकता था। आयोग से अनुमति मिलने के बाद तीनों वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वार्ड 47 में भाजपा, वार्ड 72 में कांग्रेस और वार्ड 148 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वही वार्ड 9, 18, 25 और 34 में स्थिति अलग है। यहां खराब ईवीएम के कारण परिणाम तय नहीं हो सका। इसलिए चार वार्डों के 16 सितंबर को पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। री-पोल के बाद 17 सितंबर को वोटों की गिनती होगी और चारों वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे。 ___________________________________ यहां होगा पुनर्मतदान वार्ड 9 — बूथ संख्या 111 वार्ड 18 — बूथ संख्या 235 वार्ड 25 — बूथ संख्या 343 वार्ड 34 — बूथ संख्या 477 और 484 ___________________________________ bहरहाल, भाजपा के पास अभी ही 78 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 76 सीटें चाहिए। इसलिए जिन चार वार्डों में पुनर्मतदान होना है, यदि भाजपा उनमें से एक भी सीट नहीं जीतती, तब भी उसके पास बहुमत से दो सीट ज्यादा रहेंगी। यदि चारों सीट भाजपा जीतती है तो उसका आंकड़ा अधिकतम 82 तक पहुंच सकता है। कांग्रेस फिलहाल 53 सीटों पर है और बाकी चारों जीतने पर भी अधिकतम 57 तक ही पहुंच सकती है। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top